full of claimants – Dainik Bhaskar UP/UK

गोण्डा: नगर पंचायत बेलसर में दावेदारों की भरमार, BJP टिकट के लिए कईयों ने लगाई कतार
बेलसर, गोण्डा। तरबगंज तहसील के नवसृजित बेलसर नगर पंचायत में आने वाले छः ग्राम पंचायतों के सोलह वार्ड के 21 हजार 618 मतदाता करेंगें नगर पंचायत अध्यक्ष का फैसला। बेलसर में नवसृजित नगरपंचायत में सोलह वार्ड बनाये गये हैं जिसमें सबसे बड़ी ग्राम पंचायत बेलसर में आठ वार्ड हैं जबकि चांदपुर में एक, मुजेड़ में एक बरसड़ा में दो, परसदा में दो, देवरदा में दो। अब तक नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए संभावित प्रत्याशियों की संख्या नव हो गई है। जिसमें सात प्रत्याशी भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुये है और सभी लोग अपना टिकट पक्का मान रहें हैं। वहीं एक प्रत्याशी निर्दल व एक समाजवादी पार्टी से अपनी दावेदारी ठोक रहें है। सभी प्रत्याशियों ने प्रचार-प्रसार में अपनी ताकत झोंक दी है। क्षेत्र में डोर टू डोर मतदाताओं को रिझाने का कार्य कर रहें हैं।

वहीं दूसरी तरफ प्रमुख चैराहों, गावों व गलियों में बैनर, पोस्टर लगाने की कवायद शुरू हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष व पूर्व ब्लाक प्रमुख अकबाल बहादुर तिवारी ग्राम पंचायत परसदा के निवासी हैं जिन्होंने दो बार ब्लाक प्रमुख रहे तथा तीन बार ग्राम प्रधान रहे, एक बार उनकी पत्नी प्रधान रही तथा एक बार उनके पुत्र भी ग्राम प्रधान रहे। उन्होंने बताया कि मैने भाजपा की बड़े निष्ठा के साथ सेवा की है और मुझे पूरा भरोसा है कि भाजपा द्वारा मुुझे नगर पंचायत अध्यक्ष का टिकट मिलेगा। ग्राम पंचायत बेलसर की ग्राम प्रधान रह चुकी जाग्रति सिंह भी नगर पंचायत अध्यक्ष की दावेदारी कर रही हैं वे भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा की मण्डल अध्यक्ष है और इनके पति प्रधान संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष है। सबसे बड़ी ग्राम पंचायत होने के नाते इनके पास सबसे अधिक समर्थक है।

अनिल कुमार पाण्डेय वर्तमान में ग्राम प्रधान चांदपुर के हैं तथा ये मण्डल उपाध्यक्ष भाजपा एवं प्रधान संघ के अध्यक्ष भी है। ये भी अपना टिकट पक्का मान रहें हैं। कृष्ण पाल सिंह पूर्व विधायक लल्ला भैया के मामा है तथा इस समय भूमि विकास बैंक के बेलसर के अध्यक्ष भी हैं। ये भी भाजपा से अपना टिकट पक्का मान रहें हैं। अजीत सिंह भी भाजपा से अपना टिकट पक्का मान रहें है। हरिशचन्द्र उर्फ हरि सिंह वर्तमान में व्यापार मण्डल के जिला उपाध्यक्ष एवं बेलसर अध्यक्ष हैं। ये भी भाजपा से अपना टिकट पक्का मान रहें हैं।

विष्णु प्रताप नरायन सिंह जिला महामंत्री भाजपा ये भी भाजपा से अपना टिकट पक्का मान रहें है। वहीं राजेन्द्र प्रसाद तिवारी अपने पत्नी विजय तिवारी को निर्दल प्रत्याशी के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष के रूप में उतार हैं। इनके पति राजेन्द्र प्रसाद तिवारी एक व्यापारी हैं। उन्होनंे बताया कि जनता के बीच में किसी पार्टी का कोई मतलब नहीं होता केवल व्यक्तिगत व्यवहार मायने रखता है। मुझे विश्वास है कि जनता मुझे विजयी बनायेगी। समाजवादी पार्टी से अपनी दावेदारी कर रहें श्यामू सिंह बेलसर ग्राम पंचायत के निवासी है। वे ग्राम प्रधान का चुनाव भी लड़ चुके है। लेकिन उसमें उन्हें जीत नहीं मिल सकी । उनको भरोसा है किइस बार नगर पंचायत के चुनाव में भाजपा का जो आपसी फूट है उसी का मुझे फायदा मिलेगा।