Gandhi and Shastri Jayanti – Dainik Bhaskar UP/UK

लखीमपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई गांधी व शास्त्री जयंती
लखीमपुर खीरी: जिले में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। पूरा जिला दोनों महापुरुषों के जय घोषों से गूंज उठा। राजकीय भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। सुबह स्कूली बच्चों की ओर से प्रभातफेरी निकाल कर सत्य-अहिंसा के मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया।

प्रातः 09 बजे डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल व एडीएम संजय सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में गांधी व शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ। राष्ट्रगान गाने वाली बलिकाओं को पुरस्कृत किया गया। डीएम ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रितों को शाल ओढ़ाकर एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया।

इसके उपरान्त कलेक्ट्रेट सभागार में विचार गोष्ठी आयोजित हुई। गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि गांधी व शास्त्री विचारधारा का अनुकरण करना चाहिए, इनके विचारों से समाज में परिवर्तन आयेगा। क्योंकि गांधी गीरी एक भावना हैं। हम सबको गांधी जी के बताये मार्ग पर चलना चाहिए। इन दो विभूतियों ने देश को गौरवान्वित किया है, गांधी जी ने सत्य, अंहिसा के बल पर भारत को स्वतंत्र कराया। जय जवान जय किसान का नारा देने वाले लाल बहादुर शास्त्री ने देश को विश्व पटल पर पहचान दिलायी। गांधी जी ने बालिका शिक्षा पर विशेष बल दिया। वे सामाजिक स्वतंत्रता के पक्षधर थे। गांधी व शास्त्री ऐसे असाधारण व्यक्तित्व के धनी थे, जो सदियों तक प्रेरणा श्रोत बने रहेंगे। हमें उनके बताये मार्ग पर चलना चाहिए।

एडीएम ने कहा कि भारतीय स्वाधीनता आंदोलन को नई दिशा एवं नई गति देने में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी का अतुलनीय योगदान रहा है। सत्याग्रह एवं सविनय अवज्ञा आंदोलन के माध्यम से उन्होंने सभी वर्गों में आजादी की लौ को प्रज्वलित की। देश की राजनीतिक, सांस्कृतिक, सामाजिक समरसता के माध्यम से महात्मा गांधी ने राष्ट्र को एक सूत्र में पिरो कर सशक्त राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। उन्होंने शास्त्री जी के भी व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर पत्रकार एनके मिश्रा, अवध नरेश सिंह, डीएसओ अंजनी कुमार सिंह ने गांधी व शास्त्री के विषय में सारगर्भित विचार व्यक्त किये। इस मौके पर कलेक्ट्रेट कर्मी ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इस मौके पर सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता, डीपीओ लवकुश भार्गव, एसडीएम सदर अश्वनी कुमार सिंह, रत्नाकर मिश्रा, रेनू मिश्र, प्रशासनिक अधिकारी एवं नाजिर मो. सलीम सहित कलेक्ट्रेट कैम्पस के कार्यालयों के कर्मचारी मौजूद रहे।

पांच ग्राम पंचायत हुई टीवीमुक्त, डीएम ने किया प्रधानों को सम्मानित

गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता, एडीएम संजय कुमार सिंह, एसीएमओ डॉ अनिल गुप्ता की उपस्थिति में जिले की वर्ष 2023 के लिए 05 ग्राम पंचायत के टीबी मुक्त होने पर संबंधित ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधानों को  सम्मानित किया। डीएम ने ब्लाक पसगवां की ग्राम पंचायत मुरादपुर के ग्राम प्रधान रामगुनी, खमरिया की ग्राम प्रधान पूनम, कलौरा की ग्राम प्रधान शशी देवी, काशीपुर के ग्राम प्रधान अजय कुमार और इस नगर ब्लॉक के ग्राम पंचायत अछौरा के ग्राम प्रधान उमेश पाठक को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन कार्मिक हुए सम्मानित

डीएम ने जिले में ग्राम पंचायत स्तर पर संचालित डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए ग्राम पंचायत राजपुर के संतोष कुमार प्रदीप कुमार और ग्राम पंचायत सलेमपुर के अजय कुमार विजय कुमार को सुरक्षा किट और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया

डीएम ने गांधी जी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

गांधी व शास्त्री जयंती के अवसर पर नगर में स्थित गांधी बालोद्यान कन्या जूनियर हाईस्कूल विघालय में डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, एडीएम संजय कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी अश्वनी कुमार सिंह, रेनू मिश्रा, रत्नाकर मिश्रा ने गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। विद्यालय की नर्सरी की छात्रा ने डीएम का माल्यार्पण किया। विद्यालय के छात्राओं ने रामधुन सहित तमाम देशभक्ति से भरे गीत प्रस्तुत किये।

इस मौके पर विद्यालय अध्यक्ष/डीएम ने कहा कि वर्तमान समय में महात्मा गांधी के सत्य अंहिसा तथा शांति के संदेश की प्रासंगिता और अधिक बढ़ गयी है। ऐसे में गांधी जी द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलते हुए हमें तेजी से आगे बढ़ने की आवश्यकता है। विद्यालय के बच्चों को सम्बोधित करते हुए उन्होनें कहा कि उत्तरोत्तर प्रगति करते हुए नये सोपानों को प्राप्त करे। आप सभी बाल्यकाल में है और देश में आने वाले भविष्य है। बापू के बताए रास्ते पर चलकर गांधी जी के मूल्यों और आर्दशों को अपनाये। शिक्षा वह रास्ता है जो आसपास एवं परिवार का भविष्य संवार सकता है।

डीएम ने कहा कि नन्हे मुन्ने बच्चों ने अपने मनमोहक प्रस्तुति के जरिए गांधी जी को साक्षात आंखों के सामने लाकर रख दिया। बच्चों ने शानदार प्रस्तुति दी। उन्होंने विद्यालय की हर संभव मदद के लिए भी आश्वस्त किया। डीएम ने अफसरों संग बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आनंद लिया। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्या एवं शिक्षिकाए व बच्चें मौजूद रहें।