gandhi jayanti song – Dainik Bhaskar UP/UK

सपा विधायक के रूप में शिवपाल बोले-योगी ईमानदार मुख्यमंत्री, पुलिस संवेदनशील नहीं
महात्मा गांधी की जयंती पर उत्तर प्रदेश विधानसभा के 36 घंटों तक निरंतर चलने वाले विशेष सत्र में पहुंचे शिवपाल यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी सरकार के विभिन्न कार्यों की तारीफ की। इसके साथ ही उन्होंने कई मुद्दों पर सरकार का ध्यान आकर्षित किया। सदन में वह विपक्ष की सीट पर बैठे।

उन्होंने कहा​ कि सरकार ने कई अच्छे कार्य किए हैं। उन्होंने इन्वेस्टर्स समिट की तारीफ करते हुए इसे अच्छा आयोजन बताया, लेकिन ये भी कहा कि जितने निवेश की बात हुई उतना निवेश नहीं आया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को गैस सिलेंडर दिया गया, यह एक अच्छी योजना है, लेकिन मेरा सुझाव है कि गैस सिलेंडर के लिए गरिबों को सब्सिडी दी जाए। इसी तरह आवास योजना में उत्तर प्रदेश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है, यह अच्छी बात है, लेकिन अभी भी बहुत लोगों को आवास की जरूरत है। सरकार को इस दिशा में ध्यान देना चाहिए। उन्होंने अगस्त क्रांति के दिन प्रदेश में वृक्षारोपण के​ बनाए रिकार्ड की भी तारीफ की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए शिवपाल यादव ने कहा कि प्रदेश का नेतृत्व ईमानदार मुख्यमंत्री के हाथों में है। मुख्यमंत्री मेहनती हैं, लेकिन उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि पुलिस संवेदनशील नहीं है, अभी पुलिस को कसने की जरूरत है। कई जगहों पर मुकदमा नहीं लिखा जा रहा है। उन्होंने खुले में शौच से मुक्त यानी ओडीएफ को लेकर भी सवाल उठाये और कहा कि इस सम्बन्ध में गलत आंकड़े दिए जा रहे हैं। इस पर ध्यान दिया जाना जरूरी है। इसी तरह किसानों की भी कई समस्याएं हैं, जिनका समाधान नहीं हो पाया है। नहरों में पानी नहीं पहुंचा, साथ ही उन पर मनमाने तरीके से जुर्माना लगाया गया। शिवपाल यादव ने बिजली की समस्या का भी जिक्र किया और कहा कि वह कल बदायूं के दौरे पर थे। जहा एक घंटे में 15 बार बिजली गई। आज यह एक बड़ी समयस्या है, इस पर ध्यान देना चाहिए। बिजली की स्थिति सही नहीं है।

शिवपाल यादव ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) का गठन किया है लेकिन तकनीकी तौर पर अभी भी वह सदन में समाजवादी पार्टी के सदस्य हैं। सपा ने प्रदेश सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए विशेष सत्र का बहिष्कार किया है। कुछ समय पहले शिवपाल की सदस्यता रद्द करने को लेकर नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी की तरफ से विधानसभा अध्यक्ष को पत्र भी लिखा गया है। चौधरी ने कहा है कि उन्होंने जसवंत नगर से सपा विधायक शिवपाल की विधानसभा की सदस्यता समाप्त करने को लेकर याचिका दाखिल की है। अगर शिवपाल अपने दल प्रसपा को भंग कर सपा में शामिल हो जाते हैं तो पार्टी उनकी विधानसभा सदस्यता समाप्त करने को लेकर दायर याचिका वापस लेने पर विचार करेगी।

विपक्ष का बहिष्कार नहीं हुआ सफल, कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने विशेष सत्र में दिया भाषण
महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर उत्तर प्रदेश विधानमंडल के 36 घंटों तक निरंतर चलने वाले विशेष सत्र में विपक्ष का पूर्ण बहिष्कार का फैसला सफल नहीं हो पाया।

रायबरेली से कांग्रेस विधायक अदिती सिंह ने पार्टी लाइन के विपरीत जाकर सदन में भाषण दिया। कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता अजय कुमार लल्लू ने मंगलवार को ऐलान किया था कि पार्टी के विधायक सदन का बहिष्कार करेंगे, इसके बाद भी अदिति सिंह ने विधानसभा में भाषण दिया। उन्होंने सरकार के विकास कार्यों की खुलकर प्रशंसा की। अदिति सिंह ने कहा कि मैं शिक्षित हूं और विकास के साथ खड़ी हूं, विकास करना चाहती हूं।

कांग्रेस​ विधायक ने कहा कि मैं योगी आदित्यनाथ सरकार के गांधी जयंती पर आयोजित इस सत्र का स्वागत करती हूं। सतत विकास के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए इस विशेष सत्र का आयोजन स्वागतयोग्य है। लीक से हटकर कार्य करने के लिए कई बार इस प्रकार के कदम उठाने पड़ते हैं। अदिति ने इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विधानसभा कार्यालय में जाकर उनसे मुलाकात की।

रायबरेली सदर से विधायक अदिति सिंह गांधी परिवार विशेष तौर पर पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की बेहद करीबी मानी जाती हैं, लेकिन हाल के कुछ समय में भाजपा से उनकी नजदीकी को लेकर कई सवाल उठने लगे हैं और इससे कांग्रेस खेमे में बेचैनी है। अदिति ने आज मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मैं हमेशा राजनीति उस हिसाब से करती हूं, जैसा मुझे मेरे पिता ने समझाया जो सही लगे वही करो। उन्होंने कहा कि आपको याद होगा मैंने अनुच्छेद 370 हटाए जाने का भी खुल कर समर्थन किया था। अदिति ने तब कहा था कि यह एक एतिहासिक फैसला है और इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। इससे जम्मू कश्मीर के लोग मुख्यधारा से जुड़ जाएंगे। एक विधायक की हैसियत से मैं इस फैसले का स्वागत करती हूं।

इसके अलावा बसपा विधायक अनिल सिंह और सपा विधायक नितिन अग्रवाल ने भी अपने भाषण योगी सरकार के कार्यों की सराहना की। दोनों विधायक राज्यसभा चुनाव में भी पार्टी लाइन के विपरीत जाकर भाजपा के पक्ष में क्रास वोटिंग कर चुके हैं और तकनीकी तौर पर अभी भी अपनी पार्टी के सदस्य हैं। नितिन अग्रवाल के पिता और पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हो चुके हैं। वहीं विशेष सत्र में नौतनवा सीट से निर्दलीय विधायक अमनमणि त्रिपाठी ने भी भाषण दिया और सरकार के कार्यों की सराहना की। खासतौर से उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर कहा कि योगी हैं तो सब सम्भव है। इससे सुनकर मुख्यमंत्री समेत सदन में शामिल सभी सदस्य हंसने लगे। अमनमणि ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी को सरदार वल्लभ भाई पटेल तक बता डाला।