Ghaziabad: SP BSP adopted Kairana formula in Ghaziabad – Dainik Bhaskar UP/UK

गाजियाबाद : सपा बसपा ने गाजियाबाद में अपनाया कैराना फार्मूला
-बसपा के सुरेश बंसल सपा में शामिल, लड़ेंगे  गठबंधन प्रत्याशी के रूप से चुनाव

गाजियाबाद। समाजवादी पार्टी व बहुजन समाज पार्टी ने शुक्रवार को कैराना फामूला अपनाते हुए गाजियाबाद लोकसभा से पूर्व विधायक सुरेंद्र कुमार

मुन्नी का टिकट काटते हुए बसपा के सुरेश बंसल को गठबंधन प्रत्याशी घोषित.कर दिया। इससे पहले बंसल ने अपने कविनगर स्थित आवास पर सपा की सदस्यता  ग्रहण की। सपा के महानगर अध्यक्ष राहुल चौधरी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। हालांकि सपा ने पार्टी के जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक सुरेंद्र कुमार मुन्नी को अपना प्रत्याशी घोषित किया था लेकिन बाद में यह  चर्चा चल रही थी कि मुन्नी का टिकट कट सकता है।

आज यह अटकल पूरी तरह से सच साबित हो गई। आज सुरेश बंसल को सपा-बसपा गठबंधन का संयुक्त प्रत्याशी घोषित कर दिया गया। अब होगा रोचक मुकाबला  आज सपा-बसपा के निर्णय के बाद गाजियाबाद का लोकसभा चुनाव दिलचस्प हो गया है। भाजपा के मौजूदा सांसद जनरल वीके सिंह के सामने अब कांगे्रस की युवा  नेत्री डॉली शर्मा और पूर्व विधायक सुरेश बंसल सपा की टिकट पर चुनावी मैदान में होंगे।

कांगे्रस ने डॉली शर्मा को  उतारकर भाजपा की ब्राहमण मतों में सेंध लगाने का काम किया है वहीं समाजवादी पार्टी  ने अपना अपने ब्राहमण प्रत्यााशी सुरेंद्र मुन्नी को बदलकर वैश्य वर्ग को जोड़ने के लिए बसपा नेता सुरेश बंसल को पार्टी में शामिल करके मैदान में उतारने का बड़ा काम किया है।

इस तरह अब लग रहा है कि गाजियाबाद लोकसभा का चुनाव त्रिकोणात्मक बनकर काफी रोचक और कड़े संघर्ष का हो जाएगा।  2014 का चुनाव भाजपा प्रत्याशी जनरल वीके सिंह जो इस सीट पर रिकार्ड तोड़  अंतर से जीते थे, लेकिन अब जिस तरह के समीकरण बन रहे हैं उनमें उनकी राह अब उतनी आसान नहीं रह जाएगी