government schools – Dainik Bhaskar UP/UK

बहराइच: राष्ट्रीय आय व योग्यता में सरकारी स्कूलों का दिखा जलवा
जरवल/बहराइच। नेशनल मीन्स कम मेरिट  छात्रवृत्ति परीक्षा के रिजल्ट में जरवल विकास खण्ड के परिषदीय विद्यालयों के छात्रों ने अपनी प्रतिभा की चमक बिखेरी है। राष्ट्रीय स्तर की योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में क्षेत्र के सरकारी स्कूलों के 9 बच्चों को सफलता मिली।

परीक्षा नियामक प्राधिकारी प्रयागराज उ० प्र० द्वारा सत्र 2024-25 के लिए राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा के रिजल्ट में बहराइच जनपद से 172 छात्र सफल हुए, जिसमे जरवल ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय तप्पेसिपाह के छात्र विशाल गुप्ता ने 136 अंको से प्रथम रैंक प्राप्त की। इस बारे में एआरपी मो० अहमद ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया

कि उक्त परीक्षा परिणाम में जनपद की मेरिट लिस्ट में उ०प्रा०वि० तप्पेसिपाह से विशाल गुप्ता प्रथम स्थान, उत्तम राजपूत को 21वां स्थान, उ०प्रा० वि० नासिरगंज से छात्रा अंकिता यादव 26वां, प्रियंका 29वां नंदनी 42वां, जबकि उच्च प्राथमिक विद्यालय भौली से छात्र अमन कुमार 26वीं, रोशनी वर्मा 37वीं, अनीता देवी 44वीं तथा विकास खण्ड के दूरस्थ विद्यालय उच्च प्राथमिक विद्यालय मीरपुर कोनिया से छात्र जय निषाद का 40वे स्थान पर चयन हुआ है।बीईओ जरवल अरविंद बहादुर सिंह ने परिषदीय विद्यालयों के छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी बच्चों को शुभकामनाएं दी तथा उनके शिक्षकों की प्रशंसा की।एआरपी कल्पना मिश्रा ने बताया कि राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में आवेदन करने वाले बच्चों के मार्गदर्शन हेतु शिक्षकों द्वारा स्कूल समय के बाद अतिरिक्त कक्षाये संचालित की गयीं,

व्हाट्सएप ग्रुप पर परीक्षा की तैयारी से संबंधित शैक्षिक सामग्रियों का निरंतर प्रेषण कर बच्चों को मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया। शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन और बच्चों के कठिन परिश्रम का नतीजा है कि इस वर्ष विकास क्षेत्र के 9 बच्चों ने राष्ट्रीय स्तर की इस परीक्षा में सफलता हासिल की। गौरतलब है कि छात्रवृत्ति परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले बच्चों को कक्षा 9 से 12 तक की पढ़ाई के दौरान 12-12 हजार की चार किस्तों में कुल 48000 रुपए की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। जिससे छात्र आगे की पढ़ाई अनवरत रूप से जारी रख सकें।

फ़तेहपुर : अनियमित समय से सरकारी विद्यालयों का संचालन, बच्चों के भविष्य से खिलवाड़
दैनिक भास्कर ब्यूरो ,

बकेवर, फ़तेहपुर । सूबे की योगी सरकार भले ही प्रदेश की शैक्षिक ब्यवस्था का स्तर सुधारने के लिए न सिर्फ प्रयासरत रहती हो बल्कि समस्त सरकारी विद्यालयों के प्रधानाध्यापको व शिक्षकों को निश्चित समय से निर्धारित समय तक विद्यालयों में नियमित रूप से उपस्थित रह कर्तब्य निष्ठा के साथ बच्चों को पठन पाठन कार्य कराने के दिशा निर्देश भी देती रही हो। लेकिन विभागीय अधिकारियों के संरक्षण की वजह से अध्यापक निर्धारित समय से विलम्ब विद्यालय पहुंचते हैं जबकि समय से पहले स्कूल से भाग जाते हैं।

ऐसा ही कुछ मामला भास्कर की पड़ताल के दौरान देवमई विकास खण्ड क्षेत्र के बेता गांव स्थित कम्पोजिट व प्राथमिक विद्यालय का प्रकाश में आया है। जहां शिक्षक समय से विद्यालय यदा कदा ही पहुंचते हैं। अधिकांश समय हाजिरी रजिस्टर में एडवांस दस्तखत बना ड्यूटी से नदारद रहते हैं। जिसकी वजह से विद्यालयों का शैक्षिक स्तर भी बिल्कुल निम्न स्तर का है।

विद्यालय भी निर्धारित समय से लगभग दो से तीन घण्टे पूर्व ही बन्द कर शिक्षक अपने गंतब्य की ओर रवाना हो जाते हैं। दोनों ही विद्यालयों के प्रधानाचार्यो की मनमानी बिल्कुल चरम पर है। बुधवार को जब भास्कर की टीम विद्यालय की ब्यवस्थाओं की सत्यता को जानने के लिए विद्यालयों में पहुंची तो दोपहर दो बजे ही उपरोक्त दोनों विद्यालयों में ताला लटका मिला।

जबकि विद्यालय बन्द होने का समय तीन बजे का निर्धारित है। ग्रामीणों से जानकारी करने पर उन्होंने बताया कि विद्यालय न तो समय से खुलते हैं और न ही बन्द किये जाते हैं। पूरा शिक्षक स्टाफ भी यदा कदा ही विद्यालय में उपस्थित होता है। जिन्होंने विद्यालयों की मिड डे मिल व शैक्षिक ब्यवस्था को भी बिल्कुल निम्न स्तर का बताया। ग्रामीणों ने कहा कि हम लोगो ने कई बार जिम्मेदार विभागीय समेत प्रशासनिक अधिकारियों से मौखिक शिकायत किया।

लेकिन विद्यायल की शैक्षिक ब्यवस्था समेत अन्य ब्यवस्थाओं में कोई बदलाव नहीं आया। न ही जिम्मेदारो ने आज तक विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर शिकायत की सत्यता को जानने समझने की जहमत उठाई।शिकायतकर्ता ग्रामीणों ने खण्ड शिक्षा अधिकारी की भूमिका को भी सन्दिग्ध बताते हुए लापरवाह शिक्षकों से मिली भगत का आरोप लगाया है।

जबकि खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह ने स्वयं के ऊपर लग रहे आरोपों को निराधार बताते हुए महिला शिक्षकों का व्रत होने के कारण अनुपस्थित होना व तीन पुरुष शिक्षकों के उपस्थित होने के साथ विद्यालय के खुलने बन्द होने व अन्य ब्यवस्थाओं की जांच के बाद खामियां पाए जाने पर कार्यवाही करने की बात कही है।

Dainikbhaskarup.com अब WhatsApp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
https://whatsapp.com/channel/0029Va6qmccKmCPR4tbuw90X

सीतापुर: सरकारी विद्यालयों में लगवाई जा रही नौनिहालों से झाड़ू
लहरपुर-सीतापुर। लहरपुर कस्बे में नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी के गोद लिए प्राथमिक विद्यालय में नौनिहालो से झाड़ू लगवाए जाने का वीडियो वायरल होने के बाद महकमे में हड़कम्प मच गया। मजे की बात तो ये है कि लहरपुर खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्रवाई के बजाय जिम्मेदार प्रधनाध्यापक का बचाव करती नजर आई। लहरपुर कस्बे में नगर पालिका कार्यालय के ठीक पीछे स्थित है प्राथमिक विद्यालय शहर बाजार। जिसे शासन के एक आदेश के क्रम में नगर पालिका परिषद लहरपुर के अधिशाषी अधिकारी ने गोद लिया हुआ है।

यह स्कूल सोमवार को उस वक्त सुर्खियों में आ गया जब सोमवार की सुबह स्कूल में पढ़ने वाले छोटे-छोटे बच्चों से झाड़ू लगवाने का वीडियो वायरल हुआ। वीडियो वायरल होने के बाद विभाग में हड़कम्प मच गया। वही विभाग के तमाम जिम्मेदार पूरे घटनाक्रम को लेकर बचते नजर आये। ये आलम उस स्कूल का है जिसे गॉड लेने वाले अधिशाषी अधिकारी के अधीन सफाई कर्मचारियों की पूरी है। यही नही लहरपुर खण्ड शिक्षा अधिकारी शाहीन अंसारी जिम्मेदार प्रधनाध्यापिका पर कार्रवाई करने के बजाय उसका बचाव करती नजर आई।

बातचीत के दौरान बीईओ शाहीन अंसारी ने बताया कि पूरे देश में प्रधानमंत्री का आवाहन पर स्वछता अभियान चलाया जा रहा है। अगर स्कूल के बच्चे स्कूल की सफाई कर रहे है तो इसमें गलत क्या है। हमारे डीजी साहब का आदेश है कि क्लासरूम व स्कूल परिसर की सफाई बच्चो से ही कराई जाए। वही नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी अनिरुद्ध पटेल ने बताया कि शोसल मिडिया के माध्यम से उसकी जानकारी हुई है। दिखवाता हूँ।