grand alliance – Dainik Bhaskar UP/UK

चौकीदार देश की सुरक्षा और गरीबों की रक्षा के लिए चौकन्ना है: नरेंद्र मोदी
पटना ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पटना की संकल्प रैली में विपक्ष पर जमकर कटाक्ष किया।उन्होंने कहा कि चौकीदार देश की सुरक्षा और गरीबों की रक्षा के लिए पूरी तरह चौकन्ना है।तेज बारिश के बीच बिहार की राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की तरफ से आयोजित संकल्प रैली में रविवार को मोदी ने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए एनडीए दीवार बनकर खड़ा है। उन्होंने कहा विपक्ष मोदी को मिटाना चाहता है और मैं आतंकवाद को मिटाना चाहता हूं।उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा तथा वंचित और गरीबों की रक्षा के लिए डंके की चोट पर फैसले लिये जा रहे हैं ।मगही,भोजपुरी और मैथिली में भाषण की शुरुआत करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि सीमा पार और देश की सीमा के भीतर देश की सक्षम सेना आतंकवाद को कुचलने में जुटी हुई है। मगर देश के भीतर ही कुछ ऐसे तत्व भी हैं जो तरह-तरह की बातें कर रहे हैं जिससे पाकिस्तान में दुश्मनों के चेहरे खिल रहे हैं । उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के टेलीविजन में ऐसे लोगों की बातें और उनकी तस्वीरें दिखाकर जो कुछ भी कहा जा रहा है उससे हम सब परिचित हैं। नरेंद्र मोदी ने कहा कि ऐसे लोगों को देश कभी माफ नहीं करेगा ।

प्रधानमंत्री ने पुलवामा की आतंकवादी घटना और उसके बाद आतंकवाद के खिलाफ देश की कार्र्वायी की चर्चा करते हुए कहा कि ऐसे समय में कुछ लोग पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं और उनकी बातों पर पाकिस्तान में तालियां बज रही हैं ,यह देश के लिए ठीक नहीं है । उन्होंने कहा कि ऐसे लोग वीर जवानों के पराक्रम पर संदेह कर रहे हैं। वे लोग जिस तरह सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांग रहे थे उसी तरह इस बार भी पाकिस्तान में आतंकवाद के ठिकानों को ध्वस्त करने की भारतीय सेना की कार्र्वायी का सबूत मांग रहे हैं।

पराक्रमी भारत के लिए – भारत माता की जय
विजयी भारत के लिए – भारत माता की जय
वीर जवानों के लिए – भारत माता की जय : पीएम श्री नरेन्द्र मोदी #BiharWithModi pic.twitter.com/J4h3ZRjJl7

— BJP (@BJP4India) March 3, 2019

प्रधानमंत्री ने कहा कि विपक्ष सेना और सुरक्षाबलों के जवानों का मनोबल तोड़ने में लगा है और कांग्रेस तथा उसके सहयोगी दल के नेता ऐसे बयान दे रहे हैं जिससे अपने देश के विरोधियों को फायदा हो रहा है। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन एक रणनीति पर आगे बढ़ रहा है जबकि देश की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों का रवैया पूरा देश देख चुका है।

राजग की नीति की चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि वीर जवानों की शहादत पर देश चुप नहीं बैठेगा और चुन -चुन कर बदला ले रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि पूरी दुनिया के सामने अपनी बातों को भारत पूरी मजबूती से रख रहा है जिसकी वजह से विश्व स्तर पर इसकी साख बढ़ी है। उन्होंने कहा कि भारत के विश्व पटल पर मजबूती से उभरने के कारण इस्लामिक देशों ने भी भारत को सम्मान से बुलाया और जो बातें पिछले 50 सालों में नहीं हुईं वैसा सम्मान देश को मिल रहा है जो भारत के लिए गर्व की बात है। पिछले 50 सालों में कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों की सरकारों द्वारा भारत की बुलंद आवाज दुनिया के विभिन्न मंचों पर नहीं रख पाने के लिए कांग्रेस को जवाब देना चाहिए।

प्रधानमंत्री ने क्रॉउन प्रिंस के हाल ही के भारत दौरे की चर्चा करते हुए कहा कि उनके सुझाव पर भारत के मुसलमानों का हज का कोटा बढ़ाकर क्राउन प्रिंस ने दो लाख कर दिया।

प्रिंस क्राउन के साथ हुई बातचीत की चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि चर्चा के दौरान उन्होंने भारत के मुसलमानों के हज जाने की इच्छा का जिक्र किया था किंतु हज का कोटा उनके देश में कम होने की वजह से उनकी इच्छा पूरी नहीं हो पाती है। नरेंद्र मोदी ने कहा कि उनकी सलाह को तत्क्षण मानते हुए प्रिंस ने भारत के मुसलमानों का हज का कोटा बढ़ा दिया। बातचीत के क्रम में उन्होंने सऊदी अरेबिया में काम कर रहे भारत के लोगों की समस्याओं का जिक्र किया था और यह बताया था कि यहां के गरीब और मध्यम वर्ग के लोग बड़ी संख्या में वहां काम कर रहे हैं

और कई बार कानून की जानकारी नहीं होने की वजह से कुछ गलतियां हो जाती हैं जिसकी वजह से लंबे समय तक जेलों में भी बंद रह जाते हैं। ऐसे लोगों के मामले को यथाशीघ्र चलाकर उनकी जेल से रिहाई करने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुझाव पर क्रॉउन प्रिंस ने सऊदी अरेबिया की जेलों में रह रहे 850 भारतीयों को छोड़ने का फैसला किया। क्रॉउन प्रिंस को इन फैसलों के लिए धन्यवाद देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पूर्व की सरकारों और वर्तमान सरकार की नीयत -नीयत में फर्क है जिसकी वजह से देश आज नई ऊंचाइयां हासिल कर रहा है।

अस्तित्व रक्षा के लिए है विपक्षी ‘महागठबंधन’: प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी दलों के महागठबंधन की तैयारियों पर निशाना साधते हुए आज कहा कि इस गठजोड़ का आधार सिर्फ अपना अस्तित्व बचाना है। यह महागठबंधन जनता के कल्याण के लिए नहीं केवल सत्ता सुख हासिल करने के लिए बनाया जा रहा है।

प्रधानमंत्री ने रविवार को उत्तरी चेन्नई, मध्य चेन्नई, मदुरई, त्रिचुरापल्ली और तिरुवल्लुर लोकसभा सीटों के भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए संवाद करते हुए कहा कि आज कई दलों के नेता महागठबंधन की बात कर रहे हैं और वे ऐसा केवल अस्तित्व की रक्षा के लिए कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री चेन्नई मध्य के किसान मंडल के नेता मुरलीधरन की ओर से पूछे गए एक सवाल का जवाब दे रहे थे। उन्होंने अपने जवाब में आगे कहा कि यह संभावित गठबंधन केवल सत्ता के लिए है न कि जनता के लिए और इसका आधार किसी आदर्श पर नहीं टिका हुआ है। मोदी ने कहा कि जैन आयोग पर कांग्रेस और तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) की लड़ाई को कोई भी भूल नहीं सकता है। उस वक्त कांग्रेस ने कहा था कि या तो वह रहेगी या टीडीपी, किंतु आज ये दोनों दल हाथ मिला रहे हैं। ये अवसरवादिता का एक ज्वलंत उदाहरण है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह तथाकथित महागठबंधन रईस परिवारों के वंशों का जुटान है। जनता इन दलों की अवसरवादिता को देख रही है और वह इसे स्वीकार नहीं करेगी। मोदी ने कांग्रेस पर झूठ फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह देश की प्रगति के बारे में लोगों को गुमराह करने का काम करती रही है। आज देश तीव्र गति से बढ़ रहा है। देश की जनता सपने, आकांक्षाएं और अपेक्षाएं भी तेजी से बढ़ रही हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा

कि शहरीकरण चुनौती नहीं, बल्कि एक अवसर है। मोदी ने एक अंतरराष्ट्रीय अध्ययन का जिक्र करते हुए कहाकि उक्त रिपोर्ट में कहा गया है कि दुनिया में अगले 2 दशकों में 10 शीर्ष शहरों की सूची में दो शहर भारत से होंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि ने अभी से आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाए। प्रधानमंत्री ने कहा कि अगर बूथ स्थर पर जीत हासिल कर लेते हैं तो उन्हें चुनाव जीतने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह घर-घर जाकर केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और नीतियों से लोगों को अवगत कराएं।

टूट रही विपक्षी एकता, अखिलेश-माया के गठबंधन से कांग्रेस की NOEntry!
लखनऊ :  आगामी 2019 में लोकसभा की चुनावी बिसात पर असर छोड़ना शुरू कर दिया है. कांग्रेस की 3 राज्यों में जीत के  परिणाम आने के चंद घंटों के अंदर ही उत्तर प्रदेश की सियासत में घटनाक्रम तेजी से बदलता दिख रहा है. भाजपा के लिए ये चुनाव बेहद जीतना जरुरी है. इस बीच एक बड़ी खबर आ रही है.  क्या उत्तर प्रदेश में बहुचर्चित विपक्षी एकता पटरी से उतर रही है?

मंगलवार को विधानसभा सत्र के पहले दिन बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) और समाजवादी पार्टी (एसपी) ने सेंट्रल हॉल में पारंपरिक मीडिया ब्रीफिंग से कन्नी काट ली। हालांकि शीतकालीन सत्र के पहले दिन कांग्रेस ने जरूर उन मुद्दों के बारे में मीडिया को बताया जिन्हें वह उठाना चाहती है। इससे पहले तीन राज्यों में कांग्रेस की सरकार के शपथग्रहण से अखिलेश यादव और मायावती ने दूरी बनाई थी। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या यूपी में महागठबंधन अभी दूर की कौड़ी है।

बसपा सूत्रों की मुताबिक यूपी में सपा-बसपा के साथ गठबंधन और सीटों के फॉर्मूला तय हो गया है. इस फॉर्मूले के तहत कांग्रेस के लिए अमेठी और रायबरेली छोड़ सकते हैं. इसके अलावा चौधरी अजीत सिंह की पार्टी आरएलडी को  2 से 3 सीटें मिल सकती है. आरएलडी के खाते में बागपत, मुजफ्फरनगर और कैराना संसदीय सीटें दी जाएगी.

सूत्रों की मानें तो दोनों पार्टियों ने सूबे की 80 लोकसभा सीटों में अपने लिए सीटें तय कर ली है. एक फॉर्मूले के मुताबिक बीएसपी 38 और सपा 37 सीटों पर चुनावी लड़ेगी. जबकि दूसरे फॉर्मूले के तहत बसपा 39 और सपा को 37 सीटों पर चुनावी मैदान में उतरेंगी. ऐसी स्थिति में आरएलडी को 2 सीटें मिल सकती है. कहा जा रहा है कि इस फॉर्मूले पर दोनों ही दलों के शीर्ष नेताओं के बीच सहमति भी बन चुकी है.

राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकारों के शपथग्रहण समारोह में दोनों पार्टियां शामिल नहीं हुई थीं। हालांकि गौर करने वाली बात यह है कि एसपी-बीएसपी ने इन राज्यों में कांग्रेस सरकार को अपना समर्थन दे रखा है। मध्य प्रदेश में तो कांग्रेस अल्पमत में थी लेकिन एसपी ने अपने एक और बीएसपी ने दो विधायकों के समर्थन का ऐलान करके सरकार गठन का रास्ता साफ किया था। इस बीच शपथग्रहण में शामिल ना होने को लेकर दोनों पार्टियों ने चुप्पी साध रखी है।

2019 में यूपी में बनेगा महागठबंधन?

इस घटनाक्रम ने 2019 के लोकसभा चुनाव में बीएसपी-एसपी के गठबंधन में कांग्रेस के शामिल होने पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि यहां तक कि इस साल हर सत्र की शुरुआत से पहले विपक्षी दलों की होने वाली औपचारिक बैठक और चर्चा तक नहीं हुई। इस बीच एक वरिष्ठ बीजेपी नेता का कहना है कि सत्र के पहले दिन पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी और मंत्री राजकुमार वर्मा को श्रद्धांजलि दी गई लिहाजा कहने को कुछ नहीं है। उन्होंने कहा, ‘मंगलवार को कुछ भी नहीं हुआ लिहाजा हमने मीडिया से बात नहीं की। कांग्रेस को भी ऐसे दिन कोई राजनीतिक टिप्पणी नहीं करनी चाहिए।’

एसपी के एक विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) का कहना है कि चूंकि विधान भवन के बाहर सुबह एक विरोध प्रदर्शन था और इस दौरान मीडिया को संबोधित किया गया, ऐसे में दोबारा मीडिया से बात करने की जरूरत नहीं थी। हालांकि एसपी-बीएसपी की ओर से औपचारिक ब्रीफिंग से दूर रहने पर प्रतिक्रिया देने से इनकार करते हुए कांग्रेस सूत्रों ने कहा कि यह सत्र अनूठा है क्योंकि विपक्षी पार्टियों ने एक साझा रणनीति के लिए अब तक कोई बैठक नहीं की है।

एक वरिष्ठ कांग्रेस सदस्य ने कहा, ‘आम तौर पर हर सत्र के पहले विधानसभा और विधान परिषद में विपक्षी पार्टियां एक-दूसरे से मिलती हैं और अनौपचारिक रूप से आगे की रणनीति पर चर्चा करती हैं। प्रमुख विपक्षी पार्टी के रूप में एसपी ज्यादातर पहल करती रही है लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ है।’

शपथ समारोह से दूरी, मिले ये संकेत

मायावती, अखिलेश यादव और जयंत चौधरी की शपथ ग्रहण समारोह से दूरी के बाद कांग्रेस की गठबंधन में मौजूदगी को लेकर वेस्ट यूपी में काफी चर्चा है। दरअसल, जिस तरह से एसपी, बीएसपी और आरएलडी की तरफ से कांग्रेस से अलग रहने का संदेश देने की कोशिश की जा रही है, उससे माना जा रहा है कि 2019 में वेस्ट यूपी में सियासी तस्वीर अलग हो सकती है।

वेस्ट यूपी में दलित, मुस्लिम और पिछड़ा वर्ग (जाट) के वोटों के सम्मिलित आंकड़े बीजेपी को 2014 के लोकसभा और 2017 के विधानसभा चुनाव में मिले मतों से काफी भारी है। दलितों पर बीएसपी, पिछड़ों (जाटों) पर आरएलडी और बीजेपी, मुस्लिमों पर एसपी-बीएसपी, आरएलडी और कांग्रेस का दावा है। कांग्रेस के अलग रहकर चुनाव लड़ने से सहारनपुर, मुरादाबाद, गाजियाबाद, मेरठ आदि जिलों में गठबंधन को मिलने वाले वोटों में खासकर मुस्लिमों में बंटवारे का सबसे बड़ा खतरा संभावित है। ऐसे में बीजेपी को फायदा हो सकता है।

35 सीटों पर निर्णायक स्थिति में हैं मुस्लिम मतदाता

जानकारों की मानें तो वेस्ट यूपी की करीब 35 प्रतिशत सीटों पर मुस्लिम मत निर्णायक है। जनसंख्या में मुस्लिमों की आबादी करीब 19 फीसद है। शहरी इलाकों में करीब 32 और ग्रामीण इलाकों में 16 फीसद है। यूपी में 13 लोकसभा सीटों पर मुस्लिमों की आबादी 30 फीसद या उससे ज्यादा है। मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर में 40 फीसद से ज्यादा मुसलमान हैं। रामपुर में 50 फीसद से ऊपर मुस्लिमों की तादाद है। कैराना में 35 फीसद से ज्यादा, मेरठ में 30 से ज्यादा, बागपत, गाजियाबाद में 25 फीसद से ज्यादा मुस्लिम हैं। नगीना और बरेली ऐसे जिले हैं, जहां एक तिहाई मुस्लिम हैं। सिर्फ गौतमबुद्धनगर और बुलंदशहर में 20 फीसदी से कम मुस्लिम हैं। बीजेपी के वेस्ट यूपी अध्यक्ष अश्विनी त्यागी का कहना है कि संभावित गठबंधन स्वार्थ की कवायद है, इसे ना तीन राज्यों के चुनाव में होना था और ना आगे 2019 के चुनाव में होगा।

मिशन 2019 : जिताऊ उम्मीदवार मायावती की पसन्द, सूची फाइनल
लखनऊ. उत्तर प्रदेश में भले ही महागठबंधन की बात चल रही है, लेकिन बहुजन समाज पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी है। मायावती के निर्देश पर पार्टी के जिताऊ उम्मीदवारों की तलाश लगभग पूरी हो गई है। अक्टूबर के दूसरे सप्ताह तक लोकसभा सीटों के लिये प्रत्याशियों के नाम फाइनल किये जा सकते हैं। करीब तीन महीने पहले प्रत्याशियों की तलाश का जिम्मा पार्टी के सभी जोनल प्रमुखों को सौंपा गया था, जो काम लगभग पूरा हो चुका है। अब सिर्फ मायावती का ओके आना बाकी है।

पार्टी सूत्रों की मानें तो यूपी की तकरीबन 40-50 सीटों पर एक-एक या दो-दो प्रत्याशी सेलेक्ट कर लिये गये हैं, जिनके नाम अक्टूबर के दूसरे सप्ताह तक अधिकारिक तौर पर घोषित किये जा सकते हैं। जोनल प्रमुखों ने संभावित प्रत्याशियों के नाम उनकी सक्रियता और कार्यकर्ताओं के फीडबैक के आधार पर चुने हैं। करीब पिछले तीन महीने से बसपा पदाधिकारी जहां बूथ और सेक्टर लेवल पर पार्टी संगठन को मजबूत करने में जुटे थे, वहीं जिताऊ प्रत्याशियों की भी तलाश की जा रही थी।

महागठबंधन हुआ तो…

पार्टी सूत्रों का कहना है कि सितंबर के शुरुआत में ही अकबरपुर, इटावा, फर्रुखाबाद, औरैया और हमीरपुर जैसी कई सीटों पर प्रत्याशियों का के नाम सिलेक्ट किये जा चुके थे, मायावती की मुहर के बाद अक्टूबर के दूसरे सप्ताह तक इन्हें सार्वजनिक कर दिया जाएगा। माना जा रहा है कि अगर महागठबंधन हुआ तो बसपा की कोशिश इन्हीं सिलेक्टेड कैंडिडेट को चुनावी समर में उतारने की होगी।

मायावती ने अभी नहीं खोले पत्ते

उत्तर प्रदेश में भले ही सपा-बसपा, कांग्रेस और रालोद के महागठबंधन की बात की जा रही हो, लेकिन मायावती का रुख क्या होगा, अभी स्पष्ट नहीं है। एक तरफ वह सपा से गठबंधन की बात तो कर रही हैं, लेकिन दूसरी ओर सम्मानजक सीटों की डिमांड कर रही हैं। सम्मानजनक सीटों का उनका पैमाना क्या है, वह अभी पत्ते नहीं खोल रही हैं। इसके अलावा हाल ही में बसपा ने आगामी छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को धता बताते हुए अजीत जोगी की पार्टी से गठबंधन कर लिया। मध्य प्रदेश में वह अकेले सभी 232 सीटों पर लड़ने की बात कह रही हैं। मायावती के इस कदम को बीजेपी से मुकाबले को विपक्षी एकता पर बड़ा झटका माना जा रहा है। फिलहाल यूपी में महागठबंधन होगा या नहीं भविष्य के गर्त में है, लेकिन राजनीतिक जानकारों का मानना है कि विपक्षी एकता का पेंच सीटों के बंटवारे पर फंसा है।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में शाह का नेताओं को मंत्र, कहा-‘विपक्ष के जाल में न फंसकर डटे रहें मुद्दों पर…
नयी दिल्ली।  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अगला लोकसभा एवं विधानसभाओं के चुनाव में पार्टी की जीत का दावा करते हुए आज कहा कि वह ‘सरकार की सुगंध और नेतृत्व के करिश्मे’ के बलबूते पर विजय हासिल करेगी।

भाजपा ने विपक्षी दलों का महागठबंधन ‘ढकोसला, भ्रांति और झूठ’का पुलिंदा और कांग्रेस को ‘ब्रेकिंग इंडिया’ करार दिया और कहा कि पार्टी अपनी सरकारों के कामकाज और विकास योजनाओं की बदौलत ये चुनाव जीतेगी। भाजपा 2019 का चुनाव संगठन के आधार लड़ेगी।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने यहां पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का उद्घाटन करते हुए कहा कि विपक्ष का गठबंधन ढकोसला, भ्रांति और झूठ पर आधारित है जिसे जनता पूरी तरह से नकार देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा महागठबंधन में शामिल पार्टियों के खिलाफ पहले भी चुनाव पहले भी लड़ चुकी है और उसमें जीत हासिल की है। इससे भाजपा आगे भी जीतेगी। उन्होंने आह्वान किया कि पार्टी कार्यकर्ता झूठे विषयों पर आधारित इस गठबंधन का पोल खोलें।

Delhi: Maharashtra CM Devendra Fadnavis and Uttarakhand CM Trivendra Singh Rawat arrive for BJP National executive meeting. #BJPNEC2018 pic.twitter.com/iKbDn5341v

— ANI (@ANI) September 9, 2018

शाह ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा, “हम मेकिंग इंडिया में लगे हुए हैं और कांग्रेस ‘ब्रेकिंग इंडिया’ में लिप्त है।”

पूर्व प्रधानमंत्री मनमाेहन सिंह द्वारा मोदी सरकार के कामकाज की आलोचना किये जाने पर उन्होंने कहा कि डॉ. सिंह सिर्फ अपनी पार्टी का अनुसरण करते हैं जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी पार्टी का नेतृत्व कर रहे हैं।

भाजपा की वरिष्ठ नेता एवं रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने संवाददाताओं को श्री शाह के भाषण का विवरण देते हुए कहा कि उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था में तेजी से हो रही प्रगति का उल्लेख करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया है कि कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को आर्थिक मुद्दों पर तथ्यों एवं आंकड़ों के आधार पर चुनौती देनी चाहिए।

शाह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि दो अक्टूबर को महात्मा गांधी की 150वीं जयंती कार्यक्रम शुरू होगा और सरदार पटेल की जयंती को एकता दिवस के रूप में मनाया जाएगा। जबकि 18 सितंबर को पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में भारतीय सेना द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक किये जाने की बरसी शौर्य दिवस के रूप में मनायी गयी। उन्होंने कहा कि 17-25 सितंबर सेवा दिवस मनाया जाएगा।

भाजपा अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनावों के लिए मतदाता सूचियाें के सत्यापन पर कड़ी नजर रखने का भी निर्देश दिया और कहा कि भाजपा संगठन की ताकत के आधार पर चुनाव लड़ेगी और 2019 में अच्छे बहुमत से विजयी होगी।