habits-of-successful-people – Dainik Bhaskar UP/UK

जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए अपनाएं ये आदतें
सफलता कभी आसान नहीं होती हैं। फिर भी सफल लोग सफलता को आदत बना लेते हैं और हर बार सफल होकर दिखाते है। यह न तो जेनेटिक्स के कारण होता है और न ही भाग्य के कारण। सफल लोगों में कुछ आदतें होती है, जिसके कारण ऐसी परिस्थितियां पैदा होती हैं कि हर चीज उनके पक्ष में होती चली जाती है। आप भी इन आदतों को अपने जीवन में अपनाकर सफल हो सकते हैं। आइए जानते है कि क्या है सफल होने का फंडा…..

सुबह जल्दी उठें

आपको सुबह उठने के समय के बारे में विचार करना चाहिए। इससे आपका जीवन बदल सकता है। एक अघ्ययन बताता है कि ज्यादातर टॉप एग्जीक्यूटिव्स सुबह 4 बजे से 6 बजे के बीच में उठते हैं। एप्पल के सीईओ टिम कुक अपने दिन की शुरूआत सुबह 4.30 बजे करते हैं। सुबह के दौरान मिला अतिरिक्त समय पूरी दुनिया से आगे निकलने में मदद करता है। आप सेहत को सुधारने के लिए समय निकाल सकते हैं। आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकते है। परिवार के साथ समय गुजार सकते हैं।

समय का सही उपयोग करें

सीधी-सी बात है कि अपने कंट्रोल में रहने वाले समय का जितना बेहतर तरीके से इस्तेमाल करेंगे, उतना ही सफल होंगे। काम के बाद तय कर सकते हैं कि क्या करना है और क्या नहीं करना है। टीवी और सोशल मीडिया के बजाय खुद में निवेश करें। अरबपति वॉरेन बफेट, एलन मास्क और ओपेरा विन्फ्रे समय मिलने ही किताबे पढ़ते हैं। काम के बाद नेटवर्क बढ़ाने व बॉंड मजबूत करने के लिए लोगों से मिलें।

कठिन काम सबसे पहले

अपनी टू-डू लिस्ट फर्स्ट-हाफ को ध्यान में रखकर तैयार करें। सेकंड-हाफ में लोगों से मिलें, प्रोजेक्ट्स का फॉलो-अप करें और इमरजेंसी को टैकल करें। सफल लोग सबसे कठिन कॉल को काम की शुरूआत में सबसे पहले निपटाते हैं। शुरूआत में आप फ्रेश रहते हैं। ऐसे में सबसे महत्वपूर्ण काम पहले कर सकते है। इससे पूरे दिनभर काम करने का जोश बना रहता है। कठिन काम सेकंड-हाफ सही नहीं हो पाता।

जब भी शंका हो, हां कहें

सफल लोग हमेशा खुद को सही समय पर सही स्थान पर पाते है। जब अवसर आता है तो वे मना करने के बजाय हां कहते हैं। अनिश्चितता होने पर भी प्रोजेक्ट्स और एक्टिविटीज के लिए हां कहें। जितना ज्यादा परिस्थिति को स्वीकार करेंगे, उतना अधिक सफलता की संभावना बढ़ जाती है। स्वेच्छा से प्रोजेक्ट्स पर काम करते हैं तो मदद पड़ने पर लोग आगे बढ़कर आपका साथ देंगे।

फन को सीरियसली लें

अपने रिक्रिएशन टाइम के महत्व को समझें। फ्री समय में फन की प्लानिंग करें। सफल एंटरप्रेन्योर्स और प्रोफेशनल्स अपनी हॉबी को फॉलो करते है और उन्हें पता होता है कि कौनसी एक्टिविटी से उन्हें उर्जा मिलती है। अगर आपको मूवीज पसंद है तो सप्ताह में एक बार फिल्म देखने जरूर जाएं। दोस्तों के साथ फुटबॉल खेलने की प्लानिंग करें। रविर को परिवार के साथ आउटिंग पर जाएं। फन टाइम से तनाव कम होगा।

पांच मिनट का नियम

अगर किसी काम में पांच मिनट का समय लगता है तो उसे तुरंत पूरा करें। अगर कोई कॉल करना है तो इसे तुरंत करें। सफल लोग हमेशा रिक्वेस्ट पर तुरंत प्रतिक्रिया देते हैं। वे मेलबॉक्स को हमेशा क्लीन करते हैं। छोटे-मोटे कामों को नजरअदांज करने पर दबाव बढ़ता जाता है। इससे टू-डू लिस्ट भी लंबी बनी रहती है। छोटे कामों को पूरा करने से आप निश्चिंत हो जाते है और अच्छा महसूस करते हैं।

अचीवर्स को सफल बनाने वाली पांच आदतें

अमेरिकी बिजनेसमैन वॉरेन बफे अपने दिन का 80 प्रतिशत समय पढ़ने में बिताते हैं। भारतीय उद्योगपति रतन टाटा सुबह जल्दी उठकर अपने ई-मेल्स चेक करते हैं और दिन का शेड्युल तैयार करते हैं। एप्पल के सीईओ टिम कुक भी सुबह साढ़े चार बजे उठकर ईमेल्स का जवाब देते हैं। नॉलेज हासिल करने और काम के प्रति समर्पण से जुड़ी ऐसी आदतें सभी कामयाब हस्तियों की जिदंगी का हिस्सा है। जो उन्हें सफल बनाने में भी आम भूमिका निभाती है। ऐसी ही कुछ आदतों को अपनाकर आप भी सफलता का रूख कर सकते हैं।

टू डू लिस्ट

लेखक थॉमस जे स्टैनले के रिसर्च पेपर के मुताबिक दुनिया के सबसे धनी व्यक्तियों में से 81 फीसदी लोग अपनी टू-डू लिस्ट बनाकर रखते हैं। वे नियमित रूप से उस लिस्ट में पूरे हो चुके कामों को हटाकर नए काम जोड़ते रहते हैं। वे इस लिस्ट को अपनी मोबाइल स्क्रीन पर रखते हैं ताकि वह हमेशा उनके सामने हो।

किताबें पढ़ना

सफलतम लोग शरीर की तरह दिमाग की भी कसरत करते हैं। वे इसके लिए नियमित रूप से किताबें पढ़ते हैं। एक अध्ययन के अनुसार इसमें से 85 फीसदी से ज्यादा लोग महीने में दो से ज्यादा किताबें पढ़ते हैं। इसके अलावा वे नॉलेज बढ़ाने के लिए रिपोर्ट्स, जर्नल्स, मैगजीन्स आदि भी पढ़ते हैं।

नेटवर्क

विश्व के कामयाब लोग कभी भी अकेले काम करने में विश्वास नहीं रखते। वे ज्यादा से ज्यादा लोगों से मिलने, बातचीत करने में रुचि लेते है। वे अपनी पेशेवर जिदंगी में बड़ी संख्या में लोगों से संवाद करते हैं।

आय के कई स्त्रोत

ज्यादातर सफल व्यक्ति अपनी आय के लिए किसी एक सोर्स के बजाय कई सोर्सज विकसित करते हैं। इसके लिए वे समय-समय पर कुछ नया और क्रिएटिव सीखते रहते है। साथ ही अपनी स्किल्स को भी अपग्रेड करते रहते हैं। इससे आय के नए माध्यम भी तैयार होते हैं।

टाइम मैनेजमेंट

वे दिन के उन सबसे महत्वपूर्ण घंटों की पहचान करते हैं जब वे सबसे ज्यादा काम कर सकते हैं। इसके अलावा वे ऐसे कामों में कभी भी समय खराब नहीं करते, जो उन्हें कोई परिणाम न देते हो। वे सभी काम प्लानिंग के साथ करते हैं और टाइम मैनेजमेंट पर खास ध्यान देते हैं।