hapud news – Dainik Bhaskar UP/UK

जिला अस्पताल समेत नौ स्वास्थ्य केंद्रों पर जच्चा-बच्चा की देखभाल का इंतजाम
डा. रेखा शर्मा, सीएमओ

स्तनपान के लिए मां और शिशु के स्पर्श की महत्ता भी बताएंगी स्टाफ नर्स

दैनिक भास्कर/नवीन गौतम
हापुड़। जनपद में जिला अस्पताल समेत नौ स्वास्थ्य केंद्रों पर जच्चा – बच्चा की देखभाल का इंतजाम किया गया है। इन केंद्रों पर जच्चा-बच्चा की देखभाल के लिए विशेष यूनिट तैयार की गई हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डा. रेखा शर्मा ने बताया मदर एंड न्येबोर्न केयर यूनिट (एमएनसीयू) में मां और नवजात एक साथ रहेंगे और दोनों को जरूरी चिकित्सकीय सुविधा भी मिलेगी। सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत शुरू की गई नई व्यवस्था से जहां ग्रामीण क्षेत्रों में संस्थागत प्रसव को बढ़ावा मिलेगा वहीं स्तनपान कराने के सही तरीके और मां व नवजात के बीच स्पर्श की महत्ता भी बताई जाएगी। इसके लिए स्टाफ नर्सों को अलग से प्रशिक्षण दिया गया है।
एसीएमओ (आरसीएच) डा. प्रवीण शर्मा ने बताया – जिला चिकित्सालय के अलावा गढ़, सिंभावली, सिखेड़ा, हापुड़ सपनावत, पिलखुवा और धौलाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं पीपीसी हापुड़ पर एमएनसीयू बनाई गई हैं। जनपद में यह सुविधा अभी तक केवल जिला महिला चिकित्सालय में ही उपलब्ध थी। नौ स्वास्थ्य केंद्रों पर यह सुविधा उपलब्ध होने से दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं को भी अपने घर के पास ही चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध होगी। इससे सुरक्षित मातृत्व अभियान को तो बल मिलेगा ही, नवजात को समय से स्तनपान और सही तरीके से स्तनपान के लिए व्यवहार परिवर्तन में मदद मिलेगी।
एसीएमओ डा. शर्मा ने बताया एमएनसीयू में तैनात स्टाफ नर्सों को सीईएल की ओर से एमएनसीयू और कंगारू मदर केयर (केएमसी) का प्रशिक्षण दिया गया है। प्रशिक्षण के दौरान नर्सों को बताया गया है कि स्तनपान कराते समय प्रसूता अपने शिशु को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए अच्छे से अपने शरीर से स्पर्श कराए। साथ ही स्तन की सफाई के तरीके भी प्रशिक्षण में बताए गए हैं ताकि नवजात को मां के स्तन से संक्रमण मिलने की आशंका न रहे। स्टाफ नर्स एमएनसीयू में आने वाली प्रसूताओं को बताएंगी कि नवजात को बार-बार स्तनपान कराने की जरूरत होती है। इसके साथ ही वह इस बात का भी ध्यान रखें कि शिशु को हर बार दोनों स्तनों का पान कराएं। यह मां और शिशु, दोनों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी है।
सीएमओ डा. रेखा शर्मा ने बताया प्रसव के तुरंत बाद बच्चे का स्तनपान कराना ऐसे माना जाता है जैसे ही तमाम बीमारियों से रक्षा के लिए शिशु को कुदरती टीका दे दिया गया हो। मां का पहला गाढ़ा और पीला दूध बच्चे को प्रसव के एक घंटे के भीतर जरूर पिलाएं। कुछ भ्रांतियों के चलते हम इसमें चूक जाते हैं। 2020-21 में हुए राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वे- पांच (एनएफएचएस-5) के मुताबिक जनपद में केवल 38.4 फीसदी नवजात ही जन्म के एक घंटे के भीतर स्तनपान कर पाते हैं।

प्रदेश में जनहित योजनाओं से आई खुशहाली: मंत्री बृजेश सिंह
भास्कर समाचार सेवा

हापुड़। लोक निर्माण विभाग के राज्य मंत्री बृजेश सिंह ने मोदीनगर रोड स्थित विद्यालय में आयोजित लोक कल्याण जनसभा को सम्बोधित करते हुये कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की सरकार ने गांवों, गरीब, किसान, महिलाओं, युवाओं तथा समाज के सभी वर्गाे के जीवन स्तर को उठाने के लिये योजना का क्रियान्वयन जमीनी स्तर पर किया है। गरीबों को निःशुल्क आवास, शुद्ध पेयजल, सामुदायिक शौचालय, जनधन खाते तथा किसान सम्मान निधि पेंशन उनके निजी खाते में शत् प्रतिशत धनराशि प्राप्त हो रही है।
उन्होने कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं को उज्जवला योजना के अन्तर्गत निःशुल्क गैस कनेक्शन दिया गया है उज्जवला कनेक्शन धारकों को निःशुल्क गैस सिलेण्डर दिये जाने की व्यवस्था की गयी है। इसी तरह गरीबों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुये पांच लाख रूपये तक निःशुल्क उपचार हेतु आयुष्मान योजना के अन्तर्गत लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाये गये हैं। जिसके माध्यम से गरीब व्यक्ति भी किसी भी निजी अस्पताल में निःशुल्क इलाज की सुविधा प्राप्त कर सकता है। उन्होने युवाओं के रोजगार की चर्चा करते हुये कहा कि सरकार कौशल विकास मिशन के माध्यम से नौजवानों को तकनीकी प्रशिक्षण देकर स्टार्टअप योजना के अन्तर्गत बैंक ऋण उपलब्ध कराकर रोजगार सृजन कर रही है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के माध्यम से किसानों को दैवीय आपदा में होने वाले नुकसानों से सुरक्षा प्रदान की गयी है। मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में प्रदेश के सांस्कृतिक वैभव को पुर्नस्थापित करते हुये विकास किया जा रहा है।
उन्होने कहा कि सरकार की नीति अपराध और हिंसा के विरूद्ध जीरो टालरेन्स की है, किसी भी अपराधी और हिंसा में लिप्त व्यक्ति को किसी भी कीमत पर बख्शा नही जायेगा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलायी जा रही जनहित की योजनायें जन-जन तक पहुॅचने से आम आदमी के जीवन स्तर में बदलाव आया है।
राज्य मंत्री ने जन सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि जन सभा में महिलाओं की उपस्थिति देखकर लगता है कि महिलाओं में बहुत जाग्रति आयी है। जिस प्रकार आप लोग अपनी जिम्मेदारी को निभाते है उसी प्रकार प्रधानमंत्री जी और मुख्यमंत्री जी भी देश के हर एक नागरिक की जरूरतों को ख्याल रख रहे हैं। सरकार द्वारा घर घर शौचालय बनवाये गये ताकि महिलाओं को खुले मे शौंच क्रिया जाने से मुक्ति मिल सके। गरीबों के लिए आवास की व्यवस्था की गयी इसके साथ ही विभिन्न योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को विधवा,विकलांग, दिब्यांग , वृद्धावस्था पेंशन मिल रही है वहीं किसान सम्मान निधि के अर्न्तगत किसानों को लाभ मिला रहा है। लोक कल्याण जन सभा में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र, स्वीकृति पत्र, शौचायल की चाबी, स्थानान्तरण पत्र,प्रधानमंत्री रोजगार योजना अर्न्तगत चैक, खादी ग्रामोद्योग विभाग द्वारा संचालित माटीकला बोर्ड के अर्न्तगत लाभार्थियों को विद्युत चालित चाक, प्रमाण पत्र,प्रधानमंत्री स्वनिधि योजनार्न्तत स्वीकृति, प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इसके अलावा जनसभा को भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश राणा, विधायक सदर , गढ़मुतेश्वर, जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भाजपा उमेश राणा , नगर पालिका अध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत विधायक हापुड विजयपाल आढती , विधायक गढ़मुक्तेश्वर हरेंद्र तेवतिया, जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर सहित अन्य जनप्रतिनिधि व संबंधी अधिकारी उपस्थित रहे।

5 बीघा जमीन में बनेगा हापुड का 11वाँ थाना कपूरपुर
सपनावत व समाना सहित रहेगी 4 चौकी शामिल

दैनिक भास्कर/नवीन गौतम
हापुड़। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जनपद हापुड के धौलाना क्षेत्र में एक नया थाना कपूरपुर स्वीकृत किया गया है। जिसकी जानकारी सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयं ट्वीट कर दी है।
बता दें कि जनपद हापुड में अभी तक थाना हापुड कोतवाली नगर, थाना हापुड देहात, थाना हाफिजपुर, थाना धौलाना, थाना पिलखुवा, थाना बाबूगढ़, थाना सिम्भवली, थाना गढ़मुक्तेश्वर, थाना बहादुरगढ़ व महिला थाना मिलाकर कुल दस थाने थे। अब शासन की मंजूरी के बाद ग्यारहवा थाना धौलाना क्षेत्र में कपूरपुर स्वीकृत किया गया है। बता दें कि धौलाना क्षेत्र में स्वीकृत कपूरपुर थाना क्षेत्र में लगभग 4 चौकीया बनेगी। इससे सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी। अभी पिलखुवा सर्किल में पिलखुवा, धौलाना, हाफिजपुर तीन थाने मौजूद हैं। अब सर्किल में नया थाना कपूरपुर बन गया है। इसका प्रस्ताव कुछ वर्ष पूर्व पुलिस अधिकारियों द्वारा बनाकर भेजा गया था।
हापुड एसपी दीकप भूकर ने बताया कि धौलाना क्षेत्र में नए थाने कपूरपुर का निर्माण लगभग 5 बीघा जमीन पर बनना है। जिसमें 4 चौकी बननी है। जबकि दो चौकी सपनावत व समाना वर्तमान में थाना धौलाना क्षेत्र में है।

एसडीएम ने घरों में चल रहे अवैध बूचड़खानो पर मारा छापा, मकान सील कर किया 3 आरोपियों को गिरफ्तार
भास्कर समाचार सेवा
हापुड़। बुधवार की सुबह मोहल्ला मजीदपुरा में नालियों में खून बहता मिलने की सूचना पर सदर एसडीएम दिग्विजयसिंह ने कोतवाली पुलिस के साथ मिलकर दो मकानों में चल रहे अवैध बूचड़खाने पर छापा मारकर दो स्थानों से तीन लोगो को अवैध कटान करते हुए पकडा। जबकि दो आरोपी फरार हो गए पुलिस दोनों फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मजीदपुरा में अलग अलग दो मकानों पर कुछ लोगों द्वारा अवैध बूचड़खाना का संचालन किया जा रहा है। एसडीएम को जैसे ही सूचना मिली तो आनन फानन में एसडीएम दिग्विजय सिंह पुलिस अधिकारी के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीएम दिग्विजय सिंह और कोतवाली प्रभारी सोमवीर सिंह ने जांच पड़ताल की। इस दौरान दोनों बूचड़खानों से पुलिस ने कटी हुई भैंस व अवशेष बरामद किये। इस दौरान तीन आरोपी पकड़ लिये गए। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम लियाकत, अब्दुल अजीज व नदीम बताए है। पुलिस फरार दोनो आरोपियों की तलाश में जुटी है। इस दौरान मकान को भी सील कर दिया गया।
कोतवाली प्रभारी सोमवीर सिंह ने बताया कि दोनो आरोपी की तलाश करते हुए मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है। किसी भी सूरत में अवैध बूचड़खाने नहीं चलने दिए जाएंगे।
एसडीएम दिग्विजयसिंह सिंह के अनुसार अनुसार पकड़े गए आरोपी पिछले आठ माह से इस काम को अंजाम दे रहे थे। इस अवैध बूचड़खाने का खुलासा नालियों व सड़को पर बह रहे खून से हुआ। सफाई कर्मियों ने नालियों में खून बहने की सूचना अफसरों को दी। पुलिस पूछताछ में आरोपी लियाकत ने बताया कि वह मीट बेचने का काम भी करता है। ऐसे में घर मे काटकर ही इस काम को चला रहा था। एसडीम ने बताया कि इस धंधे से जुड़े हुए अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

विदेशी महिला की गला दबाकर हत्या करने वाला हत्यारोपी पुलिस ने दबोचा
भास्कर समाचार सेवा
हापुड़। नगर रेलवे स्टेशन के पास बने शौचालय के पीछे झाड़ियों में बीती 17 मई को एक विदेशी महिला का शव मिला था। जिसका सिटी कोतवाली पुलिस ने खुलासा करते हुए एक हत्यारोपी को गिरफ्तार किया है। मामला रुपये के लेंन देन का बताया गया है। बता दें कि बीते 17 मई को सिटी रेलवे स्टेशन के पास शौचालय के पास एक विदेशी महिला की दुप्पटे से गला घोंटकर हत्या कर दी गई है। मौके पर पहुंचने के बाद एक और खुलासा हुआ है। ये पता चला है कि महिला के साथ दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही थी। बताया जा रहा था कि 15 दिनो पहले एक 40 वर्षीय महिला नगर के रेलवे स्टेशन पर आई थी। स्टेशन परिसर में बने मुसाफिरखाने में रह रही थी। वहां रहने वाले लोगों ने बताया कि महिला स्वयं को नेपाल के काठमांडू की रहने वाली बताती थी। बीती 7 मई मंगलवार सुबह कुछ लोगों ने महिला का शव रेलवे स्टेशन के पास बने शौचालय के पीछे झाड़ियों में पड़ा देखा। दुप्पटे से महिला का गला घोटा गया था। दुप्पटा महिला के गले में ही बंधा हुआ मिला है। उसके चेहरे और शरीर पर कई जगह गंभीर चोट के निशान है। महिला के मुहं पर खून भी लगा था। पुलिस ने स्थानीय लोगों को मौके पर बुलाकर महिला की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। लेकिन, महिला की पहचान नहीं हो सकी थी।
घटना का सिटी कोतवाली पुलिस ने खुलासा करते हुए एक हत्यारोपी मनोज कौशिक उर्फ छंगा निवासी ग्राम गोबिन्दपुरी थाना परीक्षतगढ मेरठ को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से मृतका के सामान का बैग बरामद हुआ है। पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन
भास्कर समाचार सेवा
हापुड। भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ द्वारा कसेरठ बाजार में 50 किलो गुलदाने का केक बनाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक विजयपाल आढ़ती ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने सदैव पूरे प्रदेश की जनता को अपना भाई-बहन, माता-पिता मानकर इस प्रदेश का कार्य किया है। उसी का परिणाम है कि आज उनके जन्मदिवस पर बच्चा-बच्चा उत्साहित है और उनका जन्मदिन मनाने के लिए प्रतिबद्ध है। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि सारस्वत ने कहा कि संपूर्ण देश में हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री जैसा कोई भी मुख्यमंत्री नहीं है जो दिन रात बिना रुके और बिना थके और सारी परेशानी को समझते हैं। इस प्रदेश को उत्तर प्रदेश के स्थान पर उत्तम प्रदेश बनाने के लिए कार्य करते हैं। क्षेत्रीय संयोजक विनोद गुप्ता ने कहा कि आज जो जन्म दिवस मनाया जा रहा है इसमें बुराई को समाप्त करने वाला है अच्छाई को स्थापित करने वाला मुख्यमंत्री का प्रतीकात्मक बुलडोजर भी उपस्थित है। इस अवसर पर जिला संयोजक अशोक बबली, जिला महामंत्री मोहन सिंह, जिला कोषाध्यक्ष कपिल सिंघल, पूर्व जिला अध्यक्ष संजय त्यागी, दीपांशु गोयल, जगदीश प्रधान, विकास जैन, प्रशांत त्यागी, सुयश वशिष्ठ, विनोद वर्मा, राम अग्रवाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हापुड पहुचे मंत्री नरेंद्र कश्यप का स्वागत
नवीन गौतम
हापुड। पहली बार मंत्री बनने के बाद हापुड पहुँचे राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप का भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश राणा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
अपने आवास गाजियाबाद से हापुड पहुचे नरेंद्र कश्यप सबसे पहले मेरठ तिराहे पर बाबा साहब अमबेडकर की प्रतिमा पुष्प अर्पित किए, एम एल सी चुनाव को लेकर उन्होंने भाजपा की सभी सीटे जीतने का दावा किया। इस दौरान श्यामेन्द्र त्यागी, पुनीत गोयल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बता दें कि आज रविवार को मंत्री नरेंद्र कश्यप का जनपद हापुड के विभन्न गाँवो में कार्यक्रम प्रस्तावित है। जिसमे सबसे पहले ग़ाज़ियाबाद मंत्री आवास से नाला रोड संगम विहार लोनी जीतपाल कश्यप के यहा, भाजपा कार्यालय हापुड़ स्वागत कार्यक्रम उमेश राणा ज़िला अध्यक्ष के नेतृत्व में बाद ग्राम गोहरा हापुड़ चमन चैरमैन के आवास पर बाद अपने पैतृक गांव सरावनी हापुड़ विरेंद्र कश्यप के आवास पर बाद क़स्बा किठौर जनपद मेरठ राजीव गर्ग के यहा, किसान खांडसारि उधयोग श्यामपुर जट्ट हापुड़ के यहा, ग्राम शरीकपुर हापुड़ में कृष्णपाल पहलवान कश्यप के आवास पर, सिम्भावली हापुड़ राजू दादू चैरमैन के आवास पर आदि गांवों में स्वागत कार्यक्रम प्रस्तावित है।

जिले में चल रहा हैं शांतिपूर्ण मतदान, डीएम-एसपी ने किया मतदान केंद्रों के दौरे
नवीन गौतम
हापुड़ : जनपद में विधान परिषद चुनाव के मद्देनजर शांतिपूर्ण ढ़ग से मतदान केन्द्रों पर मतदान चल रहा हैं, डीएम, एसपी ने सभी मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।
जानकारी के अनुसार जनपद में विधान परिषद चुनाव-2022 के लिए विभिन्न मतदान केन्द्रों पर मतदान हो रहा हैं, शांतिपूर्ण मतदान के लिए शनिवार को जनपद के हापुड़, गढ़, सिम्भावली व अन्य स्थलों पर डीएम अनुज सिंह व एसपी दीपक भूकर ने निरीक्षण किया।
चुनाव निष्पक्ष व शांतिपूर्ण तरीके से सकुशल सम्पन्न कराने हेतु गढ़मुक्तेश्वर ब्लॉक में मतदान स्थलों  का निरीक्षण किया गया एवं सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए, इस दौरान अधिकारियों के निरीक्षण में सभी स्थानों पर कोई खामी नहीं मिली।

बाईक सवार बदमाशों ने मॉर्निंग वॉक पर निकली महिलाओं के तंमचे के बल पर लूटे कुंडल
हापुड़ : थाना सिम्भावली क्षेत्र में बाईक सवार बदमाशों ने दुस्साहस करते हुए खेत को जा रही दो महिलाओं के कुंडल लूट लिए तदुपरांत लुटेरे फरार हो गए, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार थाना सिम्भावली क्षेत्र में शनिवार सुबह खागई निवासी कुनतेश, बलवीरी तथा कांता तीनों महिलाएं मॉर्निंग वॉक कर रही थी, तभी सफेद रंग की अपाचे बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर बलवीरी तथा कुंतेश के कानों से कुंडल लूट लिए, जबकि कांता लूट होते देख दूसरी तरफ शोर मचाते हुए गांव की तरफ भाग गई, शोर शराबा होते देख बदमाश फरार हो गए।घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण और पुलिस मौकें पर पहुंची और बदमाशों की तलाश शुरू कर दी।

एसपी ने गरुण वाहिनी को किया हरी झंडी दिखाकर रवाना
नवीन गौतम/भूपेन्द्र सागर
हापुड़। जनपद में अपराध का ग्राफ रोकने के लिए जनपद के पुलिस एसपी दीपक भूकर ने गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली को दो गरुण वाहिनी के वाहन देकर क्षेत्र में हो रही घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए हरी झंडी दिखाकर क्षेत्र में रवाना किया साथ ही पुलिस एसपी दीपक भूकर व एडिशनल एसपी सर्वेश कुमार मिश्रा पुलिस क्षेत्राधिकारी पवन कुमार ने थाने के पूरे फोर्स के साथ कस्बा गढ़मुक्तेश्वर की सड़कों पर पैदल मार्च कर अपराधियों को चेतावनी दी वहीं पुलिस एसपी ने गरुण वाहिनी की शुभारंभ करते हुए बताया कि गरण वाहिनी सूचना मिलते ही चंद मिनटों में उपलब्ध हो जाएगी वहीं पुलिस एसपी दीपक भूकर ने कल होने वाले विधान परिषद चुनाव को लेकर मतदान स्थल का भी दौरा किया।