hapur news in hindi – Dainik Bhaskar UP/UK

जनपद की सुरक्षा के पुलिस ने किए पुख्ता इंतजाम, ड्रोन कर रहा निगरानी
भास्कर समाचार सेवा

हापुड। जुमा की नमाज तथा शान्ति एवं कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत डीएम मेधा रूपम व एसपी दीपक भूकर ने नगर क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान एडीएम श्रद्धा शाडॉल्यान, एएसपी सर्वेश मिश्र, एसडीएम दिग्विजयसिंह, सीओ वैभव पांडेय, प्रभारी निरीक्षक सोमबीर सिंह ने ब्लैक कमांडो के साथ फ्लैग मार्च किया।
बता दें कि पिछले जुमे की नमाज के बाद कई जिलों हुए उपद्रव की घटनाओं से पुलिस ने सबक लिया है। जुमे की नमाज के बाद किसी भी प्रकार की अप्रिय हरकत न हो सके, इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। हापुड़ जिले में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है। गुरुवार को ड्रोन के जरिए इन इलाकों में निगरानी की गई।

भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा के बयान को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा आए दिन प्रदर्शन किया जा रहा है। जुमे की नमाज के बाद प्रदेश के कई जिलों में उपद्रव की घटनाएं हो चुकी हैं। हापुड़ जिले में शांति कायम है। शांति व्यवस्था कायम रखने के लिये पुलिस ने रणनीति बनाई है। चप्पे पर पुलिस तैनात की गई है। हापुड पुलिस द्वारा जनपद के सभी थाना क्षेत्रों के संवेदनशील व धार्मिक स्थलों पर ड्रोन कैमरों से निरन्तर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है। हापुड डीएम व एसपी ने भी धर्म गुरुओं के साथ बैठक कर किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की बात कहते हुए जनपदवासियों से आपसी सहयोग व भाईचारा बनाये रखने की अपील की। जिले में सुरक्षा को लेकर जोनल सेक्टर स्कीम लागू की गई है। हापुड़ जिले को एक सुपर जोन समेत 3 जोन में बांटा गया है। एसपी दीपक भूकर ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील इलाकों में बैरियर लगाए गए हैं। इन बेरियर पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल लगाया गया है। जबकि सुरक्षा के लिये 3 कम्पनी पीएसी तैनात की गई है। पुलिस द्वारा जिले में संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। जो नगर क्षेत्रो में फ्लैग मार्च कर रहा है साथ ही असमाजिक तत्वों पर भी निगरानी बनाई हुई हैं। लगातार ड्रोन कैमरे से दृष्टि रखी है। पहले की तरह सकुशल जुम्मे की नमाज अदा होगी। सोशल मीडिया पर भी पुलिस द्वारा लगातार नजरे बनाई हुई है। माहौल खराब करने व अफवाह फैलाने वालो पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

जिला अस्पताल समेत नौ स्वास्थ्य केंद्रों पर जच्चा-बच्चा की देखभाल का इंतजाम
डा. रेखा शर्मा, सीएमओ

स्तनपान के लिए मां और शिशु के स्पर्श की महत्ता भी बताएंगी स्टाफ नर्स

दैनिक भास्कर/नवीन गौतम
हापुड़। जनपद में जिला अस्पताल समेत नौ स्वास्थ्य केंद्रों पर जच्चा – बच्चा की देखभाल का इंतजाम किया गया है। इन केंद्रों पर जच्चा-बच्चा की देखभाल के लिए विशेष यूनिट तैयार की गई हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डा. रेखा शर्मा ने बताया मदर एंड न्येबोर्न केयर यूनिट (एमएनसीयू) में मां और नवजात एक साथ रहेंगे और दोनों को जरूरी चिकित्सकीय सुविधा भी मिलेगी। सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत शुरू की गई नई व्यवस्था से जहां ग्रामीण क्षेत्रों में संस्थागत प्रसव को बढ़ावा मिलेगा वहीं स्तनपान कराने के सही तरीके और मां व नवजात के बीच स्पर्श की महत्ता भी बताई जाएगी। इसके लिए स्टाफ नर्सों को अलग से प्रशिक्षण दिया गया है।
एसीएमओ (आरसीएच) डा. प्रवीण शर्मा ने बताया – जिला चिकित्सालय के अलावा गढ़, सिंभावली, सिखेड़ा, हापुड़ सपनावत, पिलखुवा और धौलाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं पीपीसी हापुड़ पर एमएनसीयू बनाई गई हैं। जनपद में यह सुविधा अभी तक केवल जिला महिला चिकित्सालय में ही उपलब्ध थी। नौ स्वास्थ्य केंद्रों पर यह सुविधा उपलब्ध होने से दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं को भी अपने घर के पास ही चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध होगी। इससे सुरक्षित मातृत्व अभियान को तो बल मिलेगा ही, नवजात को समय से स्तनपान और सही तरीके से स्तनपान के लिए व्यवहार परिवर्तन में मदद मिलेगी।
एसीएमओ डा. शर्मा ने बताया एमएनसीयू में तैनात स्टाफ नर्सों को सीईएल की ओर से एमएनसीयू और कंगारू मदर केयर (केएमसी) का प्रशिक्षण दिया गया है। प्रशिक्षण के दौरान नर्सों को बताया गया है कि स्तनपान कराते समय प्रसूता अपने शिशु को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए अच्छे से अपने शरीर से स्पर्श कराए। साथ ही स्तन की सफाई के तरीके भी प्रशिक्षण में बताए गए हैं ताकि नवजात को मां के स्तन से संक्रमण मिलने की आशंका न रहे। स्टाफ नर्स एमएनसीयू में आने वाली प्रसूताओं को बताएंगी कि नवजात को बार-बार स्तनपान कराने की जरूरत होती है। इसके साथ ही वह इस बात का भी ध्यान रखें कि शिशु को हर बार दोनों स्तनों का पान कराएं। यह मां और शिशु, दोनों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी है।
सीएमओ डा. रेखा शर्मा ने बताया प्रसव के तुरंत बाद बच्चे का स्तनपान कराना ऐसे माना जाता है जैसे ही तमाम बीमारियों से रक्षा के लिए शिशु को कुदरती टीका दे दिया गया हो। मां का पहला गाढ़ा और पीला दूध बच्चे को प्रसव के एक घंटे के भीतर जरूर पिलाएं। कुछ भ्रांतियों के चलते हम इसमें चूक जाते हैं। 2020-21 में हुए राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वे- पांच (एनएफएचएस-5) के मुताबिक जनपद में केवल 38.4 फीसदी नवजात ही जन्म के एक घंटे के भीतर स्तनपान कर पाते हैं।

फर्जी बैनामा कराने पर तहसीलदार समेत 10 के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
हापुड। न्यायालय के आदेश पर तत्कालीन तहसीलदार, नायब तहसीलदार समेत 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। मामला गढ़मुक्तेश्वर नगर क्षेत्र में गुरुद्वारे की भूमि के फर्जी दस्तावेज तैयार कर बैनामा कराने है।
गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के उपसचिव गुरुमुख सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर के मोहल्ला उपाध्याय नगर में खसरा संख्या 184/1 व 182/2 में करीब दो बीघा भूमि गुरुद्वारे की संपत्ति है। जिसका उपयोग गुरुद्वारा प्रबंधन समिति धार्मिक कार्यों के लिए करती हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2015 में 25 मई को चंद्रशेखर नामक व्यक्ति ने फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर गुरुद्वारा प्रबंधन समिति की जमीन का बैनामा करा लिया। इस संबंध में उन्होंने गढ़मुक्तेश्वर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बावजूद जुलाई 2015 में एक बार फिर दो फर्जी बैनामे करा दिए गए। उन्होंने बताया कि वर्ष 2013 में तैनात तहसीलदार, नायब तहसीलदार व क्षेत्रीय लेखपालों द्वारा आरोपियों से सांठगांठ कर भूमि की खसरा-खतौनी से गुरुद्वारा समिति का नाम हटाकर नवीन परती के रूप में दर्ज करा दिया गया।
इसके बाद अनिल, राजीव निवासी मोहल्ला होलीवाला, नीरज निवासी नक्का कुआं रोड, मनोज निवासी मोहल्ला घोसियान, संजीव कुमार निवासी मोहल्ला कटरा गुलाम अली अमरोहा, चंद्रशेखर निवासी मंडी चौक गढ़मुक्तेश्वर ने आपस में साज कर दो बैनामे करा लिए। इस संबंध में गढ़मुक्तेश्वर थाने में तहरीर दी गई, लेकिन मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद वादी ने न्यायालय की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शरू कर दी है।
गढ़मुक्तेश्वर सीओ पवन कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर सभी आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेज तैयार कराने आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

ढाई फुट के दूल्हे को मिली साढ़े तीन फुट की दुल्हन
नवीन गौतम
हापुड। अलबेली शादियों में शुमार दो बौने लड़की और लड़के की फिर हुई शादी, सोशल मीडिया पर जमकर वायरल।
शामली निवासी अजीम मंसूरी की खूब चर्चाओं में रही शादी आज दूसरे बौने लड़कों-लड़कियों के लिए वरदान साबित हो रही है।ऐसी ही शादी का ताज़ा मामला हापुड़ नगर के रहने वाले मोहम्मद इब्राहिम कुरैशी और कंकरखेड़ा बड़ा बाजार निवासी इमराना का है। हापुड़ नगरवासी उस समय खुशी के माहौल में आ गए जब इब्राहिम क़ुरैशी को दूल्हे के लिबास में सजा हुआ देखा जो अपने बारातियों सहित शान शौकत में अपने घर से खुशी खुशी बाहर निकल रहा था सभी बरातियों के साथ दूल्हा बने इब्राहिम कार में सवार होकर कंकरखेड़ा जिला मेरठ की ओर रवाना हो गए, जहां पहुंचने पर बारातियों ने दूल्हे के साथ कंकरखेड़ा के बड़े बाजार में प्रवेश किया तो दुल्हन पक्ष की ओर से उन सभी का भरपूर स्वागत किया गया और दूल्हे के साथ बारातियों का सत्कार किया तथा हंसी खुशी के माहौल में ढाई फुट कद के 35 वर्षीय दूल्हा और साढ़े तीन फुट की दुल्हन का काजी ने निकाह पढ़ाया और उनकी खुशहाल जिन्दगी के लिए दुआएं की I निकाह के बाद लड़की पक्ष का कहना है कि हम सभी अजीम मंसूरी की शादी के बाद से ही एक आस लगाए हुए थे कि हमारी लड़की के लिए भी कोई ना कोई रिश्ता आएगा जिसको अल्लाह ने आज पूरा कर दिया हम उपर वाले के बहुत शुक्रगुजार रहेंगे जिसने हमारी दुआ सुन ली I इस मौके पर इब्राहिम क़ुरैशी ने कहा कि बरसों के इंतजार के बाद उसकी तमन्ना पूरी हुई है जिसकी मुझे जबरदस्त खुशी है मग़र दुख इस बात का है कि मेरी अम्मी मेरे सिर पर सजा सेहरा ना देख सकीं वज़ह जानने पर मालूम हुआ कि परसों सुबह ही उनकी अम्मी का इंतकाल हो गया था जिसका मुझे हमेशा मलाल रहेगा अब शादी का दिन तय होने के कारण मुझे आज ही निकाह के लिए जाना पड़ रहा है। इस शादी की एक खास बात यह रही कि छोटे बच्चों और बड़े लोगों ने खूब मजे लिए और खुशी का इजहार किया। इस सब में एक इत्तेफ़ाक यह भी हुआ कि अजीम मंसूरी की शादी भी मजीदपुरा हापुड़ निवासी एक बौनी लड़की के साथ हुई थी I

पत्रकार पर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपियों को भेजा जेल, बाकी की तलाश
नवीन गौतम
हापुड़। सिटी कोतवाली क्षेत्र के गढ़ रोड स्थित एक दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार मुकुल मिश्रा पर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बाकी पांच और आरोपियों की पुलिस गिरफ्तार के लिए तलाश कर रही हैं।
जानकारी के अनुसार मोहल्ला त्यागी नगर निवासी पत्रकार मुकुल मिश्रा बुधवार रात करीब 11 बजे गढ़ रोड स्थित अपने अखबार के कार्यालय से घर जाने के लिए स्कूटी पर सवार होकर निकले थे। पत्रकार के साथ उसका दोस्त जसमीत भी था। इसी दौरान कार सवार युवकों ने उनके साथ मारपीट करते हुए पत्रकार की हत्या के इरादे से पिस्टल से फायर कर दिया। लेकिन, गोली मिस होने के कारण गोली नहीं चल सकी। हमले में पत्रकार के हाथ की हड्डी टूट गई, उनकी आंख पर भी गंभीर चोट लगी है। आरोपी युवक पत्रकार की सोने की चैन भी लूटकर ले गए थे। हापुड सीओ सिटी एसएन वैभव पांडेय ने बताया कि नामजद आरोपी मोहल्ला त्रिवेणीगंज निवासी योगेश कुमार और मोहल्ला चमरी निवासी हेमंत शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी पांच लोगों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

खबर का असर: अवैध प्लाटिंग पर चला एचपीडीए का बुलडोजर
दैनिक भास्कर में खबर प्रकाशित होने पर जागा प्रसाशन

नवीन गौतम
हापुड़। गढ़मुक्तेश्वर तहसील क्षेत्र में भू-माफियाओं द्वारा खेती की जमीन पर अवैध रूप से प्लाटिंग का धंधा जोरो पर चल रहा है। जिसको लेकर दैनिक भास्कर ने शुक्रवार को खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसके बाद एचपीडीए के अधिकारियों ने शुक्रवार को गढ़मुक्तेश्वर में हो रही दिल्ली मुरादाबाद रोड़ स्थित अवैध कॉलोनी पर कार्यवाही करते हुए बुलडोजर से प्लाटिंग की दीवारों को ध्वस्त कर दिया। एचपीडीए की लगातार कार्यवाही के बाद भी भू-माफियाओं के हौंसले बुलंद है। गढ़मुक्तेश्वर तहसील क्षेत्र में काफी जगह अवैध प्लाटिंग का कार्य जोरों पर चल रहा है। अधिकारियों द्वारा अवैध प्लाटिंग करने वालों से पहले से ही मिलीभगत हो जाती है, जिसके बाद वह बड़े अफसरों को कार्रवाई का दिखावा करने के लिए बुल्डोजर लेकर कई स्थानों पर ध्वस्तीकरण करते हैं। जिसके बाद फिर प्रोपट्री डीलर बैखोफ होकर प्लाटिंग करना शुरु कर देते हैं। इतना ही नहीं इन कॉलोनियों में लोगों ने बिना आबादी दर्ज कृषि की भूमि पर अपने मकान भी बनाने शुरू कर दिए हैं।गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में अभी दर्जनों कॉलोनी ऐसी हैं जिनपर अभी एचपीडीए की नजर भी नहीं पड़ी है। या फिर जानबूझकर अधिकारी उन अवैध प्लाटिंग को नजर अंदाज करने में लगे हैं। ओएसडी दिनेश कुमार का कहना है कि गढ़मुक्तेश्वर में अवैध प्लाटिंग का ध्वस्थिकर्ण किया गया है आगे भी ऐसी कॉलोनियों को चिन्हित कर कार्यवाही जारी रहेगी।