haridwar rape – Dainik Bhaskar UP/UK

पहले सगाई फिर दुष्कर्म अब निकाह से इनकार: शादी तोड़ने की धमकी देकर बनाएं थे शारीरिक संबंध
हरिद्वार में ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में सगाई के बाद युवती से दुष्कर्म करने ओर फिर निकाह से इंकार कर देने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवती ने आरोपित युवक तथा उसके परिजनों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कोतवाली ज्वालापर में दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।

दरअसल, क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने कोतवाली ज्वालापुर पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि पिछले साल जून माह में उसकी सगाई साहिल पुत्र छोटा के साथ हुई थी। सगाई में उसके परिजनों ने करीब डेढ़ लाख की रकम दी थी। सगाई के बाद दोनों परिवारों का एक दूसरे के घर आना जाना शुरू हो गया था। उसका मंगेतर भी अक्सर उसके घर आया जाया करता था।

आरोप है कि अप्रैल 2024 में रात के वक्त उसका मंगेतर उसके कमरे में पहुंच गया। आरोप है कि वहां से जाने से मंगेतर ने इंकार कर दिया और धमकी दी कि उसके साथ शारीरिंग संबंध न बनाने पर सगाई तोड़ दी जाएगी। उसके बाद मंगेतर ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाएं। यह सिलसिला लगातार चलता रहा। आरोप है कि निकाह के लिए दबाव बनाने पर साहिल, उसकी मां शहनाज, बड़ा भाई अमजद, बड़ी बहन शाहीन मई माह में उनके घर आए। उन्होंने किसी तरह की कानूनी कार्रवाई न करने की बात कहते हुए जल्द निकाह करने का भरोसा दिलाया। बकायदा शपथपत्र पर लिखकर भी दिया।

युवती का कहना है कि साहिल के जबरन दुष्कर्म करने की जानकारी उसकी मां शहनाज, भाई अमजद व बहन शाहीन को थी। जब कि अब युवक ने निकाह की बात से साफ इंकार कर दिया है। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि युवक साहिल व उसके परिजन के खिलाफ प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।