Haryana police Accused Photo of Rewari gangrape case – Dainik Bhaskar UP/UK

रेवाड़ी गैंगरेप केस: पुलिस ने जारी की तीन दरिंदो की तस्वीर, सेना का जवान भी था शामिल
रेवाड़ी: हरियाणा के रेवाड़ी में 19 साल की छात्रा से गैंगरेप मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों की तस्वीर जारी कर दी गई है. तीनों आरोपियों के नाम मनीष, नीशू और पंकज हैं. पंकज सेना का जवान है. हालांकि तीनों आरोपी फरार हैं लेकिन रेवाड़ी पुलिस ने कहा कि तीनों आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

इस मामले की जांच के लिए SIT का गठन किया गया है. एसआईटी मेवात एसपी नाजनीन भसीन के नेतृत्व में काम करेगी. जांच को लेकर हरियाणा के DGP ने कहा कि FIR दर्ज कर ली गई है. अभी तीन आरोपियों की तस्वीर जारी की गई. सभी आरोपियों के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किए गए हैं और बहुत जल्द सभी की गिरफ्तारी भी हो जाएगी. इस मामले की जांच रेवाड़ी के ADG की देखरेख में हो रही है.

इस बीच पीड़िता के मां ने आरोप लगाया कि पुलिस इस मामले में ढिलाई बरत रही है. उनका आरोप है कि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और पुलिस कहती है कि वह आरोपियों की तलाश कर रही है. बता दें, पीड़िता द्वार बताए गए तीन नामों के बाद पुलिस ने तीनों की तस्वीर जारी की है.

We are working on every minute input that we have received. We have some corroborative inputs that can help us in moving in the right direction. Investigation is underway: Shrikant Jadhav, ADG, on #Rewari gang-rape case. #Haryana pic.twitter.com/edE0wRYCdv

— ANI (@ANI) September 15, 2018

#Rewari gang-rape case: Rewari police has released photos of the three accused, Manish (pic 1), Nishu (pic 2) and Pankaj – an Army personnel (pic 3). #Haryana pic.twitter.com/RLbEatFGU5

— ANI (@ANI) September 15, 2018

गौरतलब है कि दो दिन पहले कनीना बस अड्डे से लड़की का कथित तौर पर उस समय अपहरण कर लिया गया था जब वह कोचिंग सेंटर से घर लौट रही थी. सरकार से पुरस्कार प्राप्त स्कूल टॉपर पीड़िता के पिता ने कहा कि हो सकता है उनकी बेटी से आठ-दस लोगों ने बलात्कार किया हो. पिता ने कहा, ‘‘उसने (पीड़िता) तीन लोगों का नाम लिया है, लेकिन जिस समय भयावह घटना हुई, उसे ऐसा लगा कि वहां आठ-दस लोग रहे होंगे.’’ उन्होंने उल्लेख किया कि आरोपियों ने उसे नशीला पदार्थ खिला दिया था. उधर, पीड़िता की मां ने कथित तौर पर कोई कार्रवाई न होने पर पुलिस पर हमला बोलते हुए कहा कि उनकी बेटी घटना के चलते सदमे में है और आरोपी घटना के बाद ‘‘खुलेआम घूम रहे हैं.’’

घटना पर विपक्ष की तीखी प्रतिक्रिया के बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आरोप लगाया कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह चरमरा गई है. उन्होंने कहा कि बेटियों की रक्षा में विफल रहने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को नैतिक आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए. हुड्डा ने कहा कि राज्य में जब कांग्रेस की सरकार थी तो अपराधी हरियाणा छोड़कर भाग गए थे, लेकिन भाजपा के सत्ता में आने के बाद से अपराध का ग्राफ अत्यंत बढ़ गया है.

कानून अपना काम करेगा: खट्टर

मुख्यमंत्री खट्टर ने रोहतक में संवाददाताओं से कहा कि कानून अपना काम करेगा. उन्होंने आश्वासन दिया कि दोषियों को दंड मिलेगा. महेंद्रगढ़ के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने कहा, ‘‘हम छापेमारी कर रहे हैं और उम्मीद है कि गिरफ्तारियां जल्द होंगी.’’उन्होंने कहा कि रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ जिलों तथा आसपास के इलाकों में छापेमारी की जा रही है.

यह पूछे जाने पर कि घटना में आठ-दस लोग शामिल हो सकते हैं, उन्होंने कहा, ‘‘पीड़िता ने पुलिस को बयान दिया है जिसमें उसने तीन आरोपियों का नाम लिया है.’’ पीड़िता की मां ने रेवाड़ी जिले में अपने गांव में संवाददाताओं से कहा, ‘‘सरकार बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की बात करती है, लेकिन हमारी लड़कियों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए क्या यह कीमत चुकानी पड़ेगी? आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं, लेकिन पुलिस उन्हें पकड़ने में नाकाम रही है.’