Health workers – Dainik Bhaskar UP/UK

फतेहपुर : स्वास्थ्य कर्मी दाने दाने को मोहताज- भूखे पेट कैसे करें काम, पांच महीने से नहीं मिला वेतन
दैनिक भास्कर ब्यूरो ,

फतेहपुर । स्वास्थ्य कर्मियों के लापरवाही के किस्से तो आपने खूब सुने होंगे मगर इस बार उनके दर्द को सुनकर आपकी आंख भर आएगी। फतेहपुर के जिला चिकित्सालय में तैनात आधा सैकड़ा से अधिक ऐसी स्टॉफ नर्स, वार्ड ब्वाय और स्वीपर हैं जिन्हें पांच महीने से वेतन नहीं मिला है। वेतन न मिलने से कई कर्मियों के घर मे शाम को पूरा भोजन तक नसीब नहीं हो पाता। दाने दाने को मोहताज इन स्वास्थ्य कर्मियों की व्यथा सुनने वाला कोई नहीं है।

आपको बता दें कि जिला अस्पताल में बड़ी संख्या में स्टॉफ नर्स, वार्ड ब्वॉय और स्वीपर ऐसे हैं जिनकी नियुक्ति संविदा में हुई थी। इनको प्रिंसिपल सिक्योरिटी द्वारा वेतन उपलब्ध कराया जाता है। बताते हैं इन स्वास्थ्य कर्मियों को बीते पांच माह से वेतन नहीं मिला है। इनमे कई ऐसे कर्मी हैं जिनके घर मे आटा और दाल तक नहीं है मगर इनके दुःख को देखने, सुनने वाला कोई नहीं है। सोमवार को एक तीमारदार से बीस रुपये लेते हुए पकड़ लेने पर स्वीपर ने अपना दुःख बयां किया। उसने कहा आपकी शिकायत पर मुझ पर कार्रवाई हो जाएगी लेकिन मेरी मजबूरी है मेरे छोटे छोटे बच्चे हैं महीनों से हमने पूरा भोजन नहीं किया।

कभी सब्जी चावल खा लेते हैं तो कभी नमक से रोटी। उसने बताया कि बेटे की भूख मुझसे देखी नहीं जाती इसलिए दस बीस रुपये तीमारदारों से लेकर बच्चों के पेट भर लेता हूँ। पूछने पर उसने बताया कि मेरा नाम मत छापियेगा मगर ऐसे आधा सैकड़ा से अधिक लोग हैं जिनको पांच महीने से वेतन नहीं मिला है। जब गहराई से मामले की पड़ताल की तो वाकई चौंकाने वाली बात सामने आई।

सिर्फ जिला चिकित्सालय में तैनात स्टाफ नर्स महिमा शर्मा, रश्मि पटेल, नैंसी शुक्ला, केशमाती पाल, पुष्पा देवी, रसिका कुमारी, मानसी सिंह, वार्ड बॉय इंद्रजीत, संदीप कुमार, बबलू कुमार, रविंद्र कुमार, धर्मेंद्र, रमेश चंद्र, विशाल कुमार, राहुल, प्रशांत पाल, छोटेलाल, विजयपाल, हिमांशु, देवेंद्र यादव, मुकेश कुमार, शिवराम, उदित शुक्ला, भूपेंद्र कुमार, अजय कुमार, व स्वीपर विजयशंकर, श्रवण कुमार, राजेश कुमार, आकाश कुमार, मुकेश कुमार, पवन कुमार, राकेश कुमार, सूरज, अनीता, रानी प्रथम, रानी द्वितीय को लगभग पांच महीने से फूटी कौड़ी तक नहीं मिली।

स्वीपर ने बताया कि प्रिंसिपल सिक्योरिटी द्वारा जब वेतन भी दिया जाता है तो उसमें भारी कटौती की जाती है। सरकार से मिलने वाली धनराशि पहले कम्पनी को जाती है फिर वह बीच मे दो तीन हजार प्रति महीने काट लेते हैं। ऐसे में हम लोगों का लाखों रुपया अवैध तरीके से काट लिया जाता है। उसने बताया कि शिकायत नहीं कर सकते नहीं तो संविदा में हैं नौकरी से निकाल दिए जाएंगे।

मामले को लेकर प्रिंसिपल सिक्योरिटी के इंचार्ज दीपक से बात हुई तो उन्होंने बताया कि पांच महीने से वेतन नहीं दिया गया। सरकार से बजट नहीं मिला था। पूछने पर कि वेतन से अवैध कटौती क्यों की जाती है पर कहा कि कम ड्यूटी किसी ने की होंगी वही आरोप लगा रहा होगा।

Dainikbhaskarup.com अब WhatsApp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
https://whatsapp.com/channel/0029Va6qmccKmCPR4tbuw90X

बहराइच : मिशन इंद्रधनुष 5.0 के तीसरे चरण को तैयार हुए स्वास्थ्य कार्यकर्ता
बहराइच l सघन मिशन इंद्रधनुष 5.0 के सफल संचालन के लिए शुक्रवार को सीएमओ सभागार में एक संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एसके सिंह ने बताया कि शून्य से पाँच साल तक की आयु के बच्चे और गर्भवती जो किसी कारणवश नियमित टीकाकरण से छूट गए हैं उन्हें पूर्ण प्रतिरक्षित करने के लिये नौ से 14 अक्टूबर तक सघन मिशन इंद्रधनुष (आईएमआई) 5.0 चलाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि जनपद में टीका लगवाने से इन्कार लगभग 1400 परिवारों को राजी करने के लिए ब्लॉक रेस्पोंस टीम का गठन किया गया है जो टीकाकरण सत्रों पर मौजूद रहेंगे और चिन्हित परिवारों को छूटे हुए टीके लगवाने में टीम की मदद करेंगे । उन्होंने बताया सम्पूर्ण टीकाकरण सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है।  इसके लिए सघन मिशन इन्द्रधनुष 5.0  का आयोजन तीन चरणों में किया जा रहा है।  इसका पहला चरण सात से 2 अगस्त,  दूसरा चरण 11 से 16 सितम्बर तक आयोजित किया गया था  ।  इसके तीसरे और अंतिम चरण का आयोजन नौ से-14 अक्टूबर  तक किया जाएगा। इसके लिए  3300 से अधिक सत्रों का आयोजन कर छूटे हुए कुल 44 हजार टीके बच्चों और गर्भवती को लगाए जाएंगे।

सर्विलान्स मेडिकल ऑफिसर डबल्यूएचओ विपिन लिखोरे ने बताया कि दिसम्बर 23 तक मीजल्स-रुबेला(एमआर)  के उन्मूलन का लक्ष्य रखा गया है । इसके लिए 95 फीसदी बच्चों को एमआर का टीका अगले तीन माह के अंदर आच्छादित किया जाना है । इसके अलावा सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में ओपीडी के दौरान गलाघोंटू व काली खांसी की निगरानी भी चिकित्सकों द्वारा की जाएगी । लक्षण मिलने पर चिकित्सक मरीजों की सूचना तत्काल जिला प्रतिरक्षण अधिकारी या सर्विलान्स मेडिकल ऑफिसर डबल्यूएचओ को देंगे । ताकि समय रहते बीमारी के प्रसार को रोका जा सके ।

समय से लगवाएँ टीका –

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संतोष राना ने कहा कि टीकाकरण 13 प्रकार की बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करता है। इनमें टीबी, पोलियो, हेपेटाइटिस बी. डिप्थीरिया, टिटनेस, मीजल्स, परट्यूटिस (काली खांसी), रूबेला, निमोनिया, वायरल डायरिया, जेई , हेपटाइटिस टाईप बी और रोटा से बचाने के टीके शामिल हैं। शत प्रतिशत इन टीकों का लाभ मिले इसके लिए सही समय पर टीका लगवाने पर ध्यान देना चाहिए। इसमें शिशु जन्म के साथ ही पांच वर्ष की आयु तक बच्चों को समय समय पर 7 बार टीके लगाये जाते हैं। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान चार सप्ताह के अन्तराल पर टीडी के दो टीके लगाये जाते हैं। इस मौके पर यूनिसेफ के डीएमसी दिलीप मिश्रा सहित बीपीएम, बीसीपीएम सहित ब्लॉक रिस्पोंस टीम के सदस्य उपस्थित रहे।

बहराइच : खराब प्रदर्शन वाले स्वास्थ्य कर्मी देखेंगे बाहर का रास्ता – डीएम
बहराइच । सोमवार को देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति बैठक में आयुष्मान सभा, सघन मिशन इंद्रधनुष, टीबी मुक्त पंचायत, प्रधानमंत्री मातृ बंदना योजना, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, आभा आईडी व ई-संजीवनी सहित कई महत्वपूर्ण बिन्दुओं की समीक्षा में कम प्रदर्शन करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों पर कड़ा रोष व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी मोनिका रानी ने निर्देश दिया कि आशा कार्यकर्ता सहित ऐसे सभी स्वास्थ्य कर्मी जिनकी प्रगति शून्य है उन्हें नोटिस देकर तत्काल हटाया जाय।

जिलाधिकारी ने हुजूरपुर सहित सभी हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटरों की समीक्षा करते हुए सभी मूलभूत सुविधाओं जैसे बिजली, पानी, शौचालय सहित शुद्ध पेयजल की व्यवस्था जल्द से जल्द सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये। उन्होंने पुराने हो चुके सभी स्वास्थ्य केन्द्रों की रंगाई पुताई व आस पास झड़ियों आदि की सफाई के लिए संबन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटरों पर स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए डीएम ने सभी सीएचसी अधीक्षकों को प्रत्येक माह 10 हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटरों पर विजिट करने के निर्देश दिये। साथ ही ऐसे सेंटर जहां ई संजीवनी के माध्यम से 5 या 5 से कम मरीज देखे जाते हैं वहां तैनात सीएचओ की जांच के लिए निर्देशित किया।

डीएम ने टीकाकरण, संस्थागत प्रसव आदि में शून्य प्रगति वाली व प्राइवेट अस्पतालों में एजेंट के रूप में प्रसव कराने वाली आशा कार्यकर्ताओं को तीन बार नोटिस देने के बाद हटाने के निर्देश दिये। साथ ही बेहतर प्रदर्शन करने वाली आशा कार्यकर्ताओं को पुरस्कृत करने के लिए कहा। डीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि 02 अक्टूबर महात्मा गांधी की जयंती से पूर्व सभी जांच के आवश्यक उपकरण व दवाएं आदि स्वास्थ्य केन्द्रों पर उपलब्ध करा दी जाय। इसके अलावा इस दिवस पर आयोजित होने वाले आयुष्मान सभा में ज्यादा से ज्यादा आभा आईडी, टीबी की जांच, आयुष्मान कार्ड बनाने व बन चुके कार्डों का वितरण सुनिश्चित करने के लिए अभी से तैयारियां करने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने 01 अक्टूबर को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर पर डीएम कार्यालय परिसर में स्वास्थ्य कैंप आयोजित कर आँखों की जांच, चश्मा वितरण, हड्डी व सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ दवाओं की उपलब्धता के लिए स्वास्थ्य महकमे को निर्देशित किया। गर्भवती पंजीकरण बढ़ाने के लिए डीएम ने बुलावा पर्ची के साथ ही बल्क मैसेज के माध्यम से सभी लाभार्थी को सूचना देने का सुझाव दिया। बताया कि बार बार संदेश जाने से लोग स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए प्रेरित होंगे । उन्होंने प्रसव कक्ष की समीक्षा में प्रसव टेबल पर पुराने बेडशीट को हटाने व नए बेडशीट लगाने के लिए संबन्धित अधिकारी को सख्त निर्देश दिया।

सघन मिशन इंद्रधनुष की समीक्षा के दौरान नानपारा नगरीय क्षेत्र में कम मानव संसाधन की उपलब्धता को लेकर डीएम ने कहा कि ऐसे सभी स्थानों पर नगरपालिका के कर्मियों की मदद ली जाय। उन्होंने टीकाकरण सत्र को निर्धारित समय सुबह 9 से शुरू करने तथा समय से तहसील व ब्लाक स्तरीय टास्कफोर्स समिति की बैठक सुनिश्चित कराते हुए ड्यूलिस्ट के अनुसार शत-प्रतिशत बच्चों का टीकाकरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये।

इसके अलावा अन्य स्वास्थ्य योजनाओं एवं कार्यक्रमों को समीक्षा कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। डीएम ने प्रधानमंत्री मातृ बंदना योजना के लाभार्थियों के पंजीकरण में प्रदेश में प्रथम रैंक लाने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को बधाई दी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एस.के. सिंह, डीपीओ राज कपूर, सीएमएस डॉ. एम.एम.एम. पाण्डेय, उपायुक्त मनरेगा के.डी. गोस्वामी, डीपीएम सरजू खान, डीएचईआईओ बृजेश सिंह, डीसीपीएम मो. राशिद सहित बाल विकास परियोजना अधिकारी, प्रभारी चिकित्साधिकारी तथा अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

फतेहपुर : स्वास्थ्य कर्मियों के आवास हुए जर्जर, मरम्मतीकरण की उठी मांग
दैनिक भास्कर ब्यूरो

फतेहपुर । जहानाबाद में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जहानाबाद में स्वास्थ्य कर्मियों के निवास करने हेतु सन् 1996 में बनवाए गए डॉक्टरों के चार, तृतीय क्लास कर्मचारियों के 6 तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के 6 कुल 16 आवासों जिनमें स्वास्थ्य कर्मी निवास करते हैं की हालत जर्जर होने के साथ-साथ दरवाजे टूट चुके हैं तथा बारिश होने पर छतों से पानी टपकता रहता है जिसके चलते स्वास्थ्य कर्मियों में किसी अनहोनी घटना के घटने का भय व्याप्त रहता है।

इस परेशानी से निजात पाने हेतु कर्मचारी अपने आवासों की छतों पर बारिश के दिनों में मोमिया या बरसाती बिछा देते हैं ताकि पानी नीचे ना टपके लेकिन कुछ ही दिनों में उस बरसाती को बंदरों द्वारा फाड़ दिया जाता है इसी के साथ-साथ आवासों की जर्जर दीवारों पर जंगली बेल ने कब्जा कर रखा है जिसके चलते कर्मचारियों के आवासों में जहरीले कीड़े भी पहुंच जाते हैं। इस संबंध में चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर जे पी वर्मा ने लिखित प्रार्थना पत्र मुख्य चिकित्साधिकारी फतेहपुर को भेज कर सीएचसी में बने आवासों के मरम्मती करण कराये जाने की मांग की है।

फतेहपुर : स्वास्थ्य कर्मी करते मनमौजी ड्यूटी, राम भरोसे चल रहा अस्पताल
दैनिक भास्कर ब्यूरो

फतेहपुर । सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भले ही बड़े बड़े दावे करे और स्वास्थ्य कर्मियों को अस्पताल में निर्धारित समय से उपस्थित रहने की सख्त हिदायत दे लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही देखने को मिलती है। स्वास्थ्य कर्मी पहले तो अधिकांश समय ड्यूटी से ही नदारद रहते हैं। जिस दिन आते भी हैं तो केवल हाजिरी लगाकर ही चले जाते हैं। ऐसा ही नजारा अमौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सोमवार को भास्कर टीम द्वारा पड़ताल के दौरान देखने को मिला। जहां सुबह से ही अधीक्षक सहित कई स्वास्थ्य कर्मी नदारद मिले। अस्पताल के मुख्य द्वार पर नौ बजे तक ताला लटकता हुआ मिला। जबकि अस्पताल खुलने का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक है।

हैरत की बात यह है कि स्वास्थ्य केंद्र में बने आवासो में रह रहे स्वास्थ्यकर्मी अपनी उपस्थिति रजिस्टर में पहले से ही दर्ज कर ड्यूटी से नदारद थे। जिससे दूर दराज से आये मरीज डॉक्टरों का घंटो इन्तजार करते नजर आये। बता दें कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमौली में स्वास्थ्य सेवाएं सुधरने का नाम नही ले रही हैं।सीएचसी सहित डिघरुआ पीएचसी में तैनात चिकित्सकों समेत अस्पताल कर्मियों की मनमानी चरम पर है।

आये दिन सीएचसी अमौली और पीएचसी डिघरुआ में बेपटरी स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर तरह तरह की शिकायतें विभाग के अधिकारियों तक भी पहुँच रही है लेकिन सीएचसी अधिकारियों के रहमो करम व स्वास्थ्य कर्मियों के ऊपर जिले की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले नामचीन सत्ताशीनो के संरक्षण के चलते जिम्मेदार विभागीय अधिकारी लापरवाह व बेपरवाह स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। जिससे इनके खिलाफ किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं हो रही है।

नतीजतन कार्यवाही न होने से दोनों ही अस्पतालों में तैनात चिकित्सक व अस्पताल कर्मी मनमानी ड्यूटी करते हैं जिसका खामियाजा अस्पतालों में इलाज के लिए दूर दराज से आये मरीजों को भुगतना पड़ता है। अस्पताल में डॉक्टरों के समय से न पहुंचने की वजह से मरीजों को प्राइवेट अस्पतालों में इलाज कराना पड़ता है। कभी कभी तो लोग मजबूरन झोलाछाप के चक्कर मे पड़ आर्थिक और शारीरिक नुकसान करा बैठते हैं। इस बावत अमौली स्वास्थ्य अधीक्षक पुष्कर कटियार ने बताया कि सीएचसी में डाक्टरों की गैर मौजूदगी उनका रात में ड्यूटी करना है। उन्होंने डिघरुआ पीएचसी में अनुपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों की वजह छुट्टी में होना बताया है।

औरैया : मारपीट मामले में स्वास्थ्य कर्मियों का चल रहा धरना समाप्त, DM ने दिया कार्रवाई का भरोसा
औरैया। बीते 5 मई को सामुदायिक स्वस्थ केंद्र अजीतमल में भाजपा नेताओं और डॉक्टरों एवम स्वास्थ्य कर्मियों में हुए विवाद के बाद डॉक्टर हड़ताल पर चले गये थे। जिसके बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ अजीतमल कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। अब इस विवाद में नए किरदार की एंट्री हुई है। पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर आज अजीतमल पहुंचेंगे और स्वास्थ्य कर्मियों से मुलाकात करेंगे। जिसके बारे में पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने स्वयं वीडियो वायरल कर जानकारी दी है।

ज्ञात हो कि बीते पांच मई को क्षेत्र के गांव आलमगीरपुर में एक युवक ने आत्महत्या का प्रयास किया था। जिसके बाद परिजन उसको इलाज के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल में ले गये। जहां पर डॉक्टर के न मिलने से परिजनों ने हंगामा किया गया था। उसी दौरान परिजनों ने सूचना क्षेत्र में चुनाव प्रचार कर रहे जि़ला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे व भाजयुमो जिला अध्यक्ष मोनू सेंगर को दी। तो वह समर्थकों के साथ सीएचसी अजीतमल पहुंचे थे।

आज पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर स्वास्थ्य कर्मियों से करेंगे मुलाकात

इसी बीच डॉक्टरों का आरोप था कि उनके साथ भाजपा नेताओं ने मारपीट की और साथ ही उन्हें निलंबित करने की मांग की थी। जिसके बाद गुस्साए स्वास्थ्य कर्मी हड़ताल पर चले गए थे। पुलिस ने भी दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। लेकिन डॉक्टरों ने गिरफ्तारी की मांग करते हुए हड़ताल जारी रखी थी। जिसके बाद प्रान्तीय चिकित्सा सेवा संघ के जिला अध्यक्ष डॉ. राकेश सिंह व सचिव डॉ. बीपी शाक्य के नेतृत्व में स्वास्थ्य कर्मियों ने जिला अधिकारी से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा।

जिलाधिकारी ने आठ दिन में कार्रवाई का भरोसा दिलाकर धरना समाप्त कराया। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष संदीप सिंह ने फोन पर बताया कि आठ दिन तक हड़ताल को स्थगित किया गया है। सांकेतिक काली पट्टी बांध कर विरोध जताया जायेगा। ज्ञापन देने वालों में अधीक्षक अवनीश कुमार, मनोज मिश्रा, शिवा पाण्डेय आदि लोग मौजूद रहे। उधर इस पूरे मामले को लेकर रिटायर्ड आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने एक वीडियो जारी किया है। उन्होंने बताया कि वह आज श औरैया पहुंच कर स्वास्थ्य कर्मियों से मुलाकात करेंगे। आपको बताते चलें कि रिटायर्ड आईपीएस अमिताभ ठाकुर 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वह हमेशा से ही सामाजिक मुद्दों को लेकर बेबाक टिप्पणी करते आये हैं।

वह लेखक और कवि भी हैं। अमिताभ ठाकुर को वर्ष 2021 में बीआरएस (जबरन रिटायर) किया गया था। सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। प्रदेश में आपराधिक घटनाओं को लेकर भी वह टिप्पणी करते रहे हैं। मुख्य रूप से वह सुर्खियों में तब आए थे। जब उन्होंने यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री स्व0 मुलायम सिंह यादव से व अखिलेश यादव सरकार से सीधे-सीधे पंगा ले लिया था।

फतेहपुर : पीएचसी प्रभारी से मारपीट, स्वास्थ्य कर्मियों ने ओपीडी संग अन्य सेवाएं की बंद
भास्कर ब्यूरो

बहुआ/फतेहपुर । पीएचसी बहुआ में तैनात चिकित्सा प्रभारी विमलेश कुमार के कमरे में घुसकर नशे में धुत युवकों ने मारपीट की। एमओआईसी ने जिसकी लिखित शिकायत देकर थाना ललौली में मुकदमा पंजीकृत करा अपनी निजी सुरक्षा की मांग की।
बता दें कि विमलेश कुमार बहुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक के रूप में तैनात है।

नशे में धुत युवकों पर मारपीट का आरोप

डॉक्टर विमलेश गुरुवार की सुबह लगभग 8:30 बजे अपने कमरे में थे तभी शैलू सिंह उर्फ देवेश सिंह पुत्र नरेंद्र सिंह निवासी बहुआ व उसके दो साथी अस्पताल परिसर पर आये और डॉक्टर से उलझने लगे। नशे में धुत लोगो की गाली गलौज का डॉक्टर ने विरोध किया तो शैलू सिंह ने उनके साथ मारपीट की। चिल्लाने पर गंगाराम स्वीपर, स्टाफ नर्स बब्ली व एंबुलेंस के स्टाफ ने आकर उन्हें बचाया।

पीएचसी प्रभारी ने बताया की डायल 112 के पुलिसकर्मियों के मौजूद होने पर भी उक्त अपराधी मुझे गाली गलौज करता रहा और डायल 112 की पुलिस खड़े-खड़े तमाशा देखती रही जिसकी शिकायत मैंने थाने में जाकर दी और मुकदमा पंजीकृत कराकर बहुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर तथा अपनी निजी सुरक्षा की मांग की।

चिकित्सा प्रभारी बहुआ विमलेश कुमार ने बताया पूरे घटनाक्रम की जानकारी, अपने उच्च अधिकारियों को दी है। स्थानीय थाना ललौली में स्वास्थ्य केंद्र व आवास में सुरक्षा की मांग की है। अभी तक स्थानीय थाना से कोई सुरक्षा मुहैया नहीं कराई गई। सुरक्षा मुहैया कराए जाने के बाद स्वास्थ्य सेवाएं निडरता से बहाल हो पाएंगी।

गोंडा : स्वास्थ्य कर्मियों को सीएमओ ने किया सम्मानित
कर्नलगंज,गोंडा। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्य के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक व प्रोग्राम मैनेजर सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को सीएमओ ने सम्मानित किया है। अस्पतालों पर प्रतिमाह 9 तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया जाता है। जिसमे गर्भवती महिलाओं का निःशुल्क अल्ट्रासाउंड सहित विभिन्न जांच व परामर्श के साथ निःशुल्क दवाओं का वितरण किया जाता है।

हाईरिस्क वाली महिलाओं को चिन्हित करके उनकी विशेष व्यवस्था की जाती है। जिसमे बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के साथ जांच व निःशुल्क दवा वितरण में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्नलगंज का उत्कृष्ट कार्य पाया गया। अधीक्षक सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित करने के लिये गोंडा में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

जिसमे सीएचसी कर्नलगंज के अधीक्षक डॉण्सुरेश चन्द्रा, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक संजय कुमार यादव, बीसीपीएम सुरेंद्र यादव, नर्स मेंटर गुड़िया देवी, काउंसलर पंकज सिंह, एलटी विमल त्रिपाठी एवं कार्यालय सहायक अरुणेंद्र सिंह सहित कर्नलगंज की टीम को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉण्राधेश्याम केसरी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉण् के पी सिंह ने संयुक्त रुप से सम्मानित किया है।