Hockey Men's Team – Dainik Bhaskar UP/UK

एशियाड में हॉकी मेंस टीम का फाइनल मैच जारी, भारत ने 7 मेडल किये अपने नाम
होंगझोउ में चल रहे एशियन गेम्स के 13वें दिन भारत को पांच मेडल मिल चुके है। इस समय भारतीय मेंस हॉकी टीम गोल्ड मेडल मैच में जापान के खिलाफ मैदान पर है। दूसरे क्वार्टर के बाद भारत 1-0 से आगे है। 2018 एशियन गेम्स में भारतीय मेंस हाॅकी टीम ने ब्राॅन्ज जीता था।

रेसलिंग में भारत को विमेंस 62 KG वेट कैटेगरी के बाद अब 76 KG फ्रीस्टाइल में भी ब्राॅन्ज मिला। भारत की किरण ने मंगोलिया की गैनबैट अरिउंजरगल को हराकर कांस्य जीता। दूसरी ओर भारत के अमन ने मेंस फ्रीस्टाइल इवेंट में ब्राॅन्ज जीता।

आज भारतीय मेंस टीम को आर्चरी के रिकर्व टीम इवेंट के फाइनल में साउथ कोरिया के खिलाफ हार के बाद सिल्वर से संतोष करना पड़ा। वहीं, 21 साल की सोनम मलिक ने 62 KG वेट कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में चीन की जिया लॉन्ग को हराया।

इससे पहले, भारतीय विमेंस टीम को सेमीफाइनल में थाईलैंड के खिलाफ हार के बाद ब्राॅन्ज मेडल मिला। आर्चरी रिकर्व विमेंस टीम के बाद बैडमिंटन मेंस सिंगल्स में एचएस प्रणय को ब्रॉन्ज मेडल मिला। इसके साथ ही भारत के अब 93 मेडल हो गए हैं। इनमें 21 गोल्ड शामिल है।

भारत के 100 मेडल पक्के

होंगझोउ में चल रहे एशियन गेम्स में भारत 100 मेडल का आंकड़ा छूने को तैयार है। आज 7 मेडल जीतने के बाद भारत की पदक संख्या 93 हो गई है। इसके साथ ही आज भारत ने 6 खेलों में अपने 9 मेडल पक्के कर लिए हैं। इस हिसाब से भारत 100 मेडल जीतने के करीब है।

इन खेलों में भारत के मेडल पक्के

क्रिकेट- 1 मेडल भारतीय क्रिकेट टीम फाइनल में पहुंच चुकी है। ऐसे में क्रिकेट में एक मेडल आना तय है।
कबड्डी- 2 मेडल भारतीय मेंस और विमेंस दोनों टीमें कबड्डी के फाइनल में पहुंच चुकी हैं। वहां से दो मेडल पक्के हैं।
हॉकी- 1 मेडल मेंस हॉकी टीम भी आज फाइनल मैच में जापान का सामना करेगी। वहां से भी भारतीय खेमे में एक मेडल आना तय है।
आर्चरी- 3 मेडल कंपाउंड मेंस इंडिविजुअल के फाइनल में दोनों खिलाड़ी भारत के हैं, ऐसे में गोल्ड और सिल्वर दोनों भारत के पास आएंगे। कंपाउंड विमेंस इंडिविजुअल फाइनल में भारत की ज्योति सुरेखा कंपीट करेंगी। यहां भी भारत का एक मेडल पक्का है।
ब्रिज- 1 मेडल भारत के खाते में एक मेडल ब्रिज से भी आएगा। ब्रिज टीम इवेंट में भारत और हॉन्गकॉन्ग के बीच फाइनल चल रहा है।
बैडमिंटन- 1 मेडल मेंस डबल्स के सेमीफाइनल में पहुंचकर भारत अपना मेडल पक्का कर चुका है। सेमीफाइनल में भारत के सात्विक-चिराग की जोड़ी मलेशिया की टीम का सामना करेगी।

आज के मेडल

आर्चरी: रिकर्व विमेंस टीम इवेंट में अंकिता भकत, भजन कौर और सिमरनजीत कौर की तिकड़ी ने ब्रॉन्ज मेडल जीता है। ब्रॉन्ज मेडल के लिए हुए मुकाबले में भारत ने वियतनाम को 6-2 से हराया।
बैडमिंटन: मेंस सिंगल्स में एचएस प्रणय को सेमीफाइनल में चीन के खिलाड़ी से 2-0 हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही प्रणय को ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा। एशियन गेम्स में बैडमिंटन में सेमीफाइनल में हारने वाले दोनों खिलाड़ियों को ब्रॉन्ज मेडल दिया जाता है।
सेपक टकरा: भारत की विमेंस टीम ने रेगु सेमीफाइनल में थाईलैंड के खिलाफ हारने के बाद सेपकटकरा में अपना पहला मेडल जीता। थाईलैंड लगातार दो गेम में 10-21, 13-21 से जीता। ​​ एशियन गेम्स में सेपक टकरा ने टीम ने पहली बार मेडल जीता।
आर्चरी: दिन के पहला सिल्वर आर्चरी मेंस इवेंट में आया। भारतीय रिकर्व मेंस टीम इवेंट में अतानु, धीरज और तुषार की भारतीय टीम साउथ कोरिया की तिकड़ी के खिलाफ 3-1 से हारी।
रेसलिंग: विंमेंस 67 KG इवेंट के ब्राॅन्ज मेडल मैच में सोनम ने जीत हासिल की। भारतीय पहलवान ने चीनी प्रतिद्वंद्वी लोंग जिया को 7-5 से हराया।

एशियन गेम्स में 13वें दिन भारत का प्रदर्शन

कुश्ती: बजरंग पूनिया सेमीफाइनल में हारे

बजरंग पूनिया को मेंस फ्रीस्टाइल 65 KG वेट कैटेगरी के सेमीफाइनल में ईरान के अमौजादखली रहमान ने 8-1 हराया। इससे पहले, बजरंग ने क्वार्टर फाइनल में बहरीन के अलीबेगोव अलीबेग सैगिडगस को हराया। इससे पहले उन्होंने प्री क्वार्टर फाइनल में फिलीपींस के टुबोग रोनिल को 10-0 से हराया।

किरण विमेंस की फ्रीस्टाइल 76 KG वेट कैटेगरी के सेमीफाइनल बाउट में हार गईं। उन्हें कजाकिस्तान की जमीला ने 4-2 से हराया।

कबड्‌डी: विमेंस टीम फाइनल में पहुंची

कबड्‌डी में विमेंस टीम सेमीफाइनल में नेपाल को 61-17 से हराकर फाइनल में पहुंच गई है। फाइनल मुकाबला शनिवार को खेला जाएगा।

क्रिकेट: मेंस टीम फाइनल में पहुंची

भारत ने एशियन गेम्स मेंस क्रिकेट के फाइनल में जगह बना ली है। टीम इंडिया ने शुक्रवार को खेले गए सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 9 विकेट से हरा दिया। भारत ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 96 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया ने 9.2 ओवर में एक विकेट खोकर आसानी से टारगेट हासिल कर लिया। तिलक वर्मा ने बेहतरीन अर्धशतक जमाया। तिलक का इंटरनेशनल क्रिकेट में यह दूसरा अर्धशतक है।

12वें दिन आए 5 मेडल

होंगझोउ में चल रहे एशियन गेम्स के 12वें दिन भारत ने शानदार प्रदर्शन किया। 12वें दिन भारत ने कुल 5 मेडल जीते। इसमें 3 गोल्ड, 1 सिल्वर और एक ब्राॅन्ज शामिल है। भारत के अब कुल 86 मेडल हो गए हैं। जिसमें 21 गोल्ड शामिल है। भारत पहले ही अपने ऑल टाइम बेस्ट परफॉर्मेंस को पीछे छोड़ चुका है। 2018 एशियन गेम्स में भारत ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 70 मेडल जीते थे, जिसमें 16 गोल्ड शामिल थे।