Honey Trap: raid in Newspaper owner’s hotel-office Indore – देश न्यूज़ – Dainik Bhaskar UP/UK

अखबार मालिक के होटल-दफ्तर पर छापे में मिलीं 67 लड़कियां, 15 घंटे की वीडियो और ऑडियो…
इंदौर,)। जिला प्रशासन व पुलिस की शनिवार देर रात दो होटल, मीडिया हाउस तथा इसके मालिकों के घर पर छापामारी की कार्रवाई की गई। होटलों से पुलिस ने 69 महिलाओं और लड़कियों को छुड़वाया तथा मीडिया हाउस के खिलाफ अश्लील सामग्री प्रकाशित करने को लेकर आईटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया।  साथ ही अन्य धाराओं में अखबार मालिक को आरोपित बनाया गया है। इस मामले में अखबार मालिक के पुत्र अमित सोनी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अखबार के मालिक जीतू सोनी को पुलिस ने फरार घोषित किया है।

एसएसपी ने दी जानकारी

रविवार को इंदौर एसएसपी रुचि वर्धन मिश्र ने मीडिया को बताया कि जीतू सोनी के होटल माय होम के खिलाफ मिली शिकायत के बाद उक्त कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। कार्रवाई के दौरान होटल में 69 महिला मिली। इन महिलाओं के बयानों के आधार पर पुलिस ने होटल मालिक  जीतू सोनी और अमित सोनी के खिलाफ अवैध बार, अवैध होटल और महिलाओं के साथ गलत व्यवहार के चलते ह्यूमन ट्रैकिंग के तहत कार्रवाई की है।

आर्म्स एक्ट के तहत की गयी कार्रवाई

आरोपित अमित सोनी और उनके पिता जीतू सोनी के खिलाफ एमआई जी थाने पर आईटी एक्ट के तहत, पलासिया थाने पर ह्यूमन ट्रैकिंगऔर तुकोगंज में होटल में काम करने वाले कर्मचारियों की जानकारी नहीं देने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। इसके अलावा कनाडिय़ा थाने में आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। मामले में अमित सोनी को गिफ्तार कर लिया गया है जिसे सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। जीतू सोनी अब भी फरार है।

इससे पहले शनिवार देर रात पुलिस और प्रशासन की टीम ने कारोबारी और मीडिया संस्थान के मालिक जीतू सोनी के विभिन्न ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की। देर रात पुलिस कारोबारी के गीता भवन स्थित माय होम होटल पर पहुंची और जांच की कार्रवाई की। पुलिस कार्रवाई का कारोबारी द्वारा विरोध किया गया। पुलिस के साथ नगर निगम और खाद्य विभाग की टीम भी थी। होटल में देर रात तक शराब परोसे जाने, लड़कियों द्वारा अश्लील नृत्य और अन्य अनैतिक गतिविधियों की शिकायत पुलिस को मिली थी।

समाचार पत्र को किया गया सील

रविवार को  कारोबारी द्वारा संचालित किए जाने वाले समाचार पत्र के कार्यालय को भी सील कर दिया गया। पुलिस ने हनी ट्रैप मामले के फरियादी इंदौर नगर निगम के अधिकारी हरभजन सिंह की शिकायत पर जीतू सोनी और अन्य के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया।

कोर्ट को सौंपी 15 घंटे की वीडियो और ऑडियो

मामले की जांच सीबीआई से कराने के संबंध में मप्र हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ में याचिका पहले से दायर है। याचिकाकर्ता दिग्विजय सिंह ने एसआईटी पर आरोप लगाते हुए पूरे मामले का अनुसंधान सीबीआई से कराने की मांग की है। शनिवार को एडवोकेट मनोहर दलाल के माध्यम से याचिकाकर्ता ने 15 घंटे की वीडियो सीडी कोर्ट को सौंपी है। सूत्रों के अनुसार सीडी में हनी ट्रैप की आरोपियों के साथ प्रदेश के नेताओं और अफसरों से जुड़ी वीडियो और ऑडियो रिकॉर्डिंग है। इस सबूत का दुरुपयोग नहीं हो इसलिए यह कोर्ट को सौंपी गई है।

जेल में बंद महिला आरोपितों ने भी कोर्ट में याचिका दायर की थी

इधर, वीडियो वायरल होने के बाद हनी ट्रैप मामले में जेल में बंद महिला आरोपितों की ओर से जिला कोर्ट और हाईकोर्ट में याचिका दायर कर इसे रोकने का निवेदन किया गया था। हालांकि मामले की जांच कर रही एसआईटी ने कोर्ट को बताया था कि मामले से संबंधित जब्त किए गए ऑडियो और वीडियो एसआईटी द्वारा किसी को नहीं दिए गए हैं और ना ही इस संबंध में मीडिया को जानकारी दी जा रही है।

भाजपा महासचिव ने कहा- पत्रकार परिवार पर हुई कार्रवाई निंदनीय

हनी ट्रैप मामले में पुलिस द्वारा अखबार मालिक के ठिकानों पर की गई कार्रवाई के बाद रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि सच को उजागर करने वाले पत्रकार के परिवार पर हुई कार्रवाई निंदनीय है। विजयवर्गीय ने कहा है कि हम छापों के खिलाफ नहीं है ,लेकिन कोई पत्रकार सच को उजागर कर रहा है और उस पर बदले की नीयत से कार्रवाई की जाए, छापे डाले जाए तो मैं इसकी घोर निंदा करता हूं।