hooch tragedy – Dainik Bhaskar UP/UK

बाराबंकी शराब कांड में मरने वालो की संख्या पहुंची 14, स्वास्थ्य मंत्री बोले-राजनीतिक षडयंत्र
लखनऊ ।  उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने बाराबंकी शराब कांड में राजनीतिक षडयंत्र की आशंका व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इस घटना की उच्च स्तरीय जांच बैठा दी है, जो 48 घंटे के अंदर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि बाराबंकी की घटना को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंभीरता से लिया है। आज की कैबिनेट बैठक में भी यह मामला उठा था और इस घटना के पीछे किसी राजनीतिक साजिश की भी आशंका व्यक्त की गई। सिद्धार्थ नाथ सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा गठित जांच कमेटी में मंडलायुक्त अयोध्या, आबकारी आयुक्त, और आईजी अयोध्या को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि यह कमेटी हर पहलुओं की जांच करेगी जिसमें राजनीतिक षडयंत्र भी शामिल होगा। उन्होंने बताया कि कमेटी 48 घंटे के अंदर अपनी जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।

मंत्री ने बताया कि जांच कमेटी ही जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही और लापरवाही भी तय करेगी। इसके बाद हर जिम्मेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई का जाएगी। उन्होंने कहा कि इस घटना पर मुख्यमंत्री योगी के तेवर सख्त हैं। उन्होंने कानून बदलने के भी संकेत दिए हैं। राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने बाराबंकी में जहरीली शराब से मरने वालों के परिजनों को राज्य सरकार की तरफ से दो-दो लाख रुपये देने की घोषणा भी की है। उन्होंने कहा कि यह मुआवजा जांच के बाद रिपोर्ट में जिन लोगों का नाम आएगा उन्हें ही दिया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने बताया कि कई पीड़ितों को इलाज के लिए राजधानी के अस्पतालों में भी लाया गया है। इस मामले में प्रथम दृष्टया दोषी पाते हुए कई अधिकारियों को निलंबित भी कर दिया गया है।

शराबकांड: मृतकों की संख्या पहुंची बारह, एक आरोपित गिरफ्तार

बाराबंकी शराबकांड में मंगलवार दोपहर तक मृतकों की संख्या 14 पहुंच गई है। इसकी पुष्टि पुलिस कर रही है। इधर डॉक्टरों के मुताबिक मृतकों की संख्या और भी बढ़ सकती है। पुलिस ने अभी तक एक आरोपित को गिरफ्तार किया है, जबकि दो लोग अभी भी फरार हैं।

रामपुर थानाक्षेत्र के रानीगंज में एक देशी शराब के ठेके पर सोमवार देर रात कई लोगों ने शराब पी। जहरीली शराब पीने से मंगलवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे तक 14 लोगों की मौत हो गई जिसकी पुष्टि रामनगर थाना पुलिस ने की है। पुलिस ने मृतकों की सूची भी जारी की है। इसमें 55 वर्षीय छोटे लाल, 30 वर्षीय मुकेश, 40 वर्षीय रमेश और 25 वर्षीय सोनू एक परिवार के सदस्य हैं। इसके अलावा राजेन्द्र वर्मा, 45 वर्षीय रामसहारे, 35 वर्षीय राजेश, 35 वर्षीय सूर्यबक्श, 45 वर्षीय महेश सिंह, 25 वर्षीय महेन्द्र, शिव कुमार और राजीव सिंह के नाम शामिल हैं जबकि अन्य 26 लोगों का इलाज लखनऊ के अस्पतालों में चल रहा है।

इसी मामले में आबकारी मंत्री जय प्रताप सिंह ने कुछ घंटे पहले बाराबंकी में सरकारी ठेके की शराब पीने से आधिकारिक तौर पर छह लोगों की मौत होने की बात बताई थी जबकि पुलिस 14 लोगों के मरने की पुष्टि कर रही है। पुलिस ने एक आरोपित सुनील जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस ने सरकारी ठेके के मालिक दानवीर सिंह समेत दो अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।

शराब कांड पर योगी शख्त

इस मामले को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंभीरता से लिया है। प्रमुख सूचना सचिव के मुताबिक मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दो-दो लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है। इसके अलावा अयोध्या के आयुक्त, आईजी अयोध्या और आबकारी आयुक्त की तीन सदस्यीय कमेटी बनाकर 48 घंटे के भीतर जांच सौंपने के आदेश भी जारी किए गए हैं। अभी तक इस मामले में 10 आबकारी अधिकारियों, एक पुलिस क्षेत्राधिकारी और एक इंस्पेक्टर को निलंबित किया जा चुका है।

असम जहरीली शराब कांड: 86 मौतों के बाद जागी सरकार, मुख्यमंत्री ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
गोलाघाट/जोरहाट। असम में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। राज्य के आबकारी मंत्री परिमल शुक्ल बैद्य ने बताया है कि मरने वालोंकी संख्या 86 हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार गोलाघाट के जिला सदर अस्पताल व विभिन्न स्थानों पर मरने वालों की संख्या 44 हो गई है, जबकि जोरहाट मेडिकल कालेज अस्पताल में 34 तथा 08 व्यक्तियों की मौत जोरहाट जिले के बरहोला गांव में बीती रात को हो गई। जोरहाट मेडिकल कालेज अस्पताल में मरने वाले 34 लोगों में से 23 व्यक्ति गोलाघाट जिले के बताये गए हैं, जबकि 11 व्यक्ति जोरहाट जिले के बरहोला के रहने वाले थे। इस तरह मरने वालों का आंकड़ा 86 हो गया है। जीएमसीएच में कुल 107 लोगों को भर्ती कराया गया था। गोलाघाट जिला सदर अस्पताल में अभी भी तीन दर्जन से अधिक लोगों का इलाज इलाज चल रहा है।

अब जागी सरकार : मुख्यमंत्री ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

जहरीली शराब मामले को लेकर मुख्यमंत्री के सरकारी आवास ब्रह्मपुत्र राज्य अतिथिशाला में शनिवार की सुबह एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री के साथ ही राज्य के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक के साथ ही अन्य उच्चस्तरीय पदाधिकारी मौजूद थे। बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने इस मामले के लिए दोषियों को कड़ी सजा देने का निर्देश दिया।राज्य के स्वास्थ्य आदि मामलों के मंत्री डॉ हिमंत विश्वशर्मा ने सुबह जोरहाट मेडिकल कालेज अस्पताल (जेएमसीएच) पहुंचकर इलाज लोगों का हालचाल लिया। चिकित्सकों से अस्वस्थ लोगों को सभी तरह की आवश्यक चिकित्सा सेवा मुहैया कराने का निर्देश दिया। स्वास्थ्य मंत्री जेएमसीएच के बाद गोलाघाट जिला सदर अस्पताल पहुंचकर वहां पर इलाजरत लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

आबकारी विभाग ने नुमलीगढ़, मूलफुलनी, श्यामरायपुर और नाहरबारी में अवैध शराब भट्ठियों को नष्ट किया

गोलाघाट जिले में जहरीली शराब पीने के चलते 86 लोगों की मौत की घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने राज्य के आबकारी मंत्री परिमल शुक्ल बैद्य का पुतला फूंककर विरोध जताया। इस बीच गोलाघाट जिला प्रशासन ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए नुमलीगढ़ में अवैध देसी शराब के विरूद्ध अभियान चलाया। इस कड़ी में मूलफुलनी, श्यामरायपुर के साथ नाहरबारी चाय बागान में देसी शराब के विरूद्ध अभियान चलाते हुए देसी शराब बनाने की भट्ठियों को नष्ट कर दिया।

इस बीच गोलाघाट मध्य मंडल के डीआईजी दिलीप देव गोलाघाट जिला अस्पताल में पहुंचकर मामला की जानकारी ली। इस मौके पर जिला पुलिस अधीक्षक और चिकित्सा अधीक्षक भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि इस मामले में अगर आबकारी विभाग की लापरवाही पायी जाएगी तो संबंधित दोषिय़ों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीआईजी ने साथ ही कहा कि इलाके में लाली गुड़ (चोट) के व्यवसायियों के विरूद्ध भी जोरदार अभियान चलाया जाएगा। ज्ञात हो कि लाली गुड़ से देसी शराब बनाया जाता है।

कांग्रेस ने मांगा आबकारी मंत्री का इस्तीफा

असम के आबकारी मंत्री परिमल शुक्ल वैद्य ने विभाग के अधिकारियों की एक टीम को घटना की जांच करने का निर्देश दिया है। वहीं, कांग्रेस विधायक रूपज्योति कुर्मी ने आबकारी मंत्री के इस्तीफे की मांग की है और मुख्यमंत्री से मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा देने का अनुरोध किया है।

राहुल गांधी ने शोक जताया

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने जहरीली शराब पीने से 34 लोगों की मौत पर दुख जताया है। राहुल ने फेसबुक पोस्ट में कहा, ‘असम के गोलाघाट में हुए इस हादसे से मुझे बेहद दुःख हुआ है। पीड़ित परिवारों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। जिनका इलाज चल रहा है वो जल्द से जल्द स्वस्थ हो, मेरी ये कामना है।’

शराब कांड : 116 मौते, सीएम योगी को साजिश की आशंका…
लखनऊ।।  उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। उत्तर प्रदेश में 6 और मौतें और हरिद्वार में 3 मौतों के साथ रविववार को जहरीली शराब की वजह से मरने वालों का आंकड़ा 116 हो गया है। इसके अलावा यूपी में 16 और उत्तराखंड में 12 लोगों की हालत गंभीर है।   विपक्ष इस मामले को लेकर सरकार पर हमलावर है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। आबकारी मंत्री भी किए जाएं कार्यमुक्त

बसपा सुप्रीमो मायावती ने रविवार को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में जहरीली शराब से हुई मौतों के मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिये दोनों राज्यों के आबकारी मंत्रियों को तत्काल कार्यमुक्त करने की भी मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकार मृतक परिवारों को उचित मुआवजा भी दे।

बीजेपी सरकारों की घोर लापरवाही का परिणाम

बसपा सुप्रीमो ने कहा कि उत्तर प्रदेश व उत्तराखण्ड में अवैध तरीके से तैयार नकली व जहरीली शराब पीने से सौ से अधिक गरीब, मजदूर लोगों की दर्दनाक मौत तथा लगभग उतने ही लोगों के जिन्दगी-मौत से जूझने की घटनायें अति दुःखद व अति शर्मनाक हैं। यह घटनायें बीजेपी सरकारों की घोर लापरवाही व उदासीनता का परिणाम हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में अवैध तरीके से तैयार होने वाली जहरीली शराब की एक गैरकानूनी समानान्तर व्यवस्था चल रही है। इसके ज्यादातर शिकार गरीब, मजदूर व अन्य दिहाड़ी मजदूर होते हैं। ऐसे में इस मामले की पूरी तरह जांच की जाए और जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य में बैठी भाजपा सरकारों को दिन रात संकीर्ण व चुनावी राजनीति करने से फुर्सत ही कहां है जो वो अपनी संवैधानिक जिम्मेदारियों का पालन करते हुए जनहित के कार्य कर सकें।

जहरीली शराब बनाने वालों को सरकार का समर्थन-अखिलेश

वहीं समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि जहरीली शराब बनाने वालों को सरकार का समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष इस मामले पर सरकार को लगातार सचेत कर रहा है लेकिन सरकार पर कुछ असर नहीं पड़ रहा है क्योंकि जहरीली शराब बनाने वालों को सरकार का समर्थन मिल रहा है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि सरकार की शह के बिना ये सब सम्भव नहीं है। इस सरकार को अब मान लेना चाहिए कि राज्य चलाना उनके बस की बात नहीं है।

प्रियंका गांधी ने की सरकारी नौकरी की मांग

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मृतकों के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने रविवार को कहा कि मुझे उम्मीद है कि राज्य सरकार दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी और मृतकों के परिवारों के लिए मुआवजा और सरकार की नौकरियां प्रदान करेगी।

साजिश की आशंका, नहीं बख्शे जाएंगे दोषी-योगी आदित्यनाथ

उधर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले को लेकर कहा है कि पूर्व में बाराबंकी, हरदोई, आजमगढ़, कानपुर में जैसे साजिश हुई थी, वैसी साजिश हुई तो साजिश को अंजाम देने वाले व्यक्तियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई होगी।

उन्होंने कहा कि आजमगढ़ में जब घटना गठित हुई थी तो सपा का एक नेता लिप्त मिला था। हरदोई में इस प्रकार की घटना को अंजाम देने की तैयारी थी तो समाजवादी पार्टी का एक पूर्व प्रत्याशी गिरफ्तार हुआ। कानपुर में जहरीली शराब की घटना में समाजवादी पार्टी के नेता पकड़े गए। बाराबंकी में समाजवादी पार्टी के नेता पकड़े गए थे। उन्होंने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को पूरी सतर्कता बरतने, जहरीली और कच्ची शराब बनाने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरिद्वार के गांव में आयोजित भोज में कच्ची शराब परोसी गई थी। इस कार्यक्रम में सहारनपुर, मेरठ और मुज्जफरनगर के निवासी शामिल हुए थे। इस भोज में कच्ची शराब परोसी गई थी। वह कच्ची शराब मिलावटी थी, जहरीली थी, कैसी थी जांच में सामने आएगा लेकिन उससे भारी मात्रा में उत्तरखण्ड और उत्तर प्रदेश के सहारनपुर और अन्य जनपदों में मौत हुई है। उसकी जांच कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में जहरीली शराब का एक रैकेट काम कर रहा है इसीलिए मैंने वहां के मुख्यमंत्री से बात की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम में जो भी दोषी होगा, बख्शा नहीं जाएगा।

88 तक पहुंची मृतकों की संख्या

इस बीच सहारनपुर जनपद में रविवार दोपहर तक जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 88 तक पहुंच गई। इनमें से 24 लोगों की मौत मेरठ मेडिकल काॅलेज में हुई। मेरठ मेडिकल काॅलेज में मृत लोगों का पोस्टमार्टम मेरठ में ही कराया जा रहा है। सहारनपुर में जिला प्रशासन ने 46 शवों का पोस्टमार्टम कराया है। मेरठ जोन के एडीजी प्रशांत कुमार की अगुवाई में अवैध शराब कारोबारियों पर पुलिस व आबकारी विभाग की छापेमारी लगातार चल रही है।

सामूहिक चिता जलाकर हो रहा अंतिम संस्कार

मृतकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सहारनपुर में शवों का सामूहिक चिता सजाकर अंतिम संस्कार किया जा रहा है। गांव खेड़ामुगल में चार, गांव उमाही में नौ तथा सलेमपुर में पांच लोगों के शवों का सामूहिक चिता जलाकर अंतिम संस्कार किया गया। गांव कोलकी में शवों का अलग-अलग दाह संस्कार किया गया है। जिलाधिकारी आलोक पांडेय का कहना है कि शवों का अंतिम संस्कार किया जा रहा है। पोस्टमार्टम में आए मौत के कारणों की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। मेरठ में जिलाधिकारी अनिल ढींगरा और डीआईजी अखिलेश कुमार ने मेडिकल काॅलेज का दौरा करके गंभीर बीमारों का हालचाल लिया और डाॅक्टरों को सही इलाज करने की हिदायत दी।

पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा अभियान

इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पूरे प्रदेश में अवैध शराब के कारोबार में लिप्त तत्वों के विरुद्ध सघन अभियान जारी है। सहारनपुर में जहरीली शराब पीने से लोगों की मृत्यु की घटना के क्रम में थाना नागल, थाना देवबन्द तथा थाना गागलहेडी में आबकारी अधिनियम की धारा-60 ए के तहत तीन मुकदमे पंजीकृत कराए गए हैं।

अवैध शराब के कारोबार के सम्बन्ध में चलाए गए अभियान के दौरान कुल 35 अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। इस अभियान में अवैध शराब की 06 भट्ठियां, 3600 लीटर लहन नष्ट, 250 लीटर कच्ची शराब व 60 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गयी है।

जनपद सहारनपुर में अवैध शराब कारोबारियों के सम्बन्ध में चलाए गए अभियान के दौरान कार्रवाई हेतु 37 टीमें लगायी गयी हैं। अवैध शराब के कारोबार में लिप्त 175 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है तथा जनपद सहारनपुर में 10 पुलिस कर्मी भी निलंबित किये गए हैं।

अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध छापेमारी में अब तक 297 अभियोग दर्ज किये गयें तथा 9269.7 लीटर अवैध मदिरा एवं 47700 किलोग्राम लहन बरामद किया गया है।