Horoscope 10 March – Dainik Bhaskar UP/UK

राशिफल 10 मार्च: आज इन 4 राशि वालों पर किस्मत रहेगी मेहरबान, अधूरी इच्छाएं होंगी पूरी
मेष राशि

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। जरूरी कामों पर फोकस करना होगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों का सपोर्ट मिलेगा। अधूरे काम पूरे कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सावधान रहना होगा। आज पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा भारी हानि होने की संभावना नजर आ रही है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में भटक रहे थे, उनको कोई अच्छा अवसर मिलता हुआ नजर आ रहा है।

वृषभ राशि

आज आप कई प्रकार के अनुभव प्राप्त कर सकते हैं। दूर संचार माध्यम से शुभ समाचार मिलेगा। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दीजिए। बाहर के खानपान से परहेज करना होगा अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती है। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। पुराने मित्रों से मिलकर आपका मन हर्षित होगा। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को यही सलाह दी जाती है कि आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव मत कीजिए अन्यथा मुनाफे में कमी आ सकती है। अचानक मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न होंगे, जो आपकी चिंता का कारण बन सकते हैं।

मिथुन राशि

आज आपका दिन बेहद शानदार रहेगा। आप अपनी कठिन मेहनत से अच्छी सफलता हासिल करेंगे। बेरोजगार लोगों के लिए आज का दिन अच्छा संकेत दे रहा है। रुके हुए काम पूरे होंगे। जरूरतमंदों की मदद करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। कारोबार में बरकत होगी। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आप कोई जोखिम उठाने का साहस करेंगे, जो आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। कारोबार लाभदायक रहेगा। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे।

कर्क राशि

आज मानसिक शांति बनी रहेगी। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। माता-पिता के साथ मिलकर किसी धार्मिक कार्य में सम्मिलित हो सकते हैं। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी होने की संभावना नजर आ रही है। ऑफिस के काम से यात्रा करनी पड़ेगी, आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। जीवनसाथी की सेहत में सुधार आएगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है।

सिंह राशि

आज आपकी मुलाकात ऐसे व्यक्तियों से हो सकती है, जिनकी मदद से आपको भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र में हालात सामान्य नजर आ रहे हैं। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। पारिवारिक जीवन खुशहाल बना रहेगा। छोटी-मोटी बीमारियों को छोड़कर आपकी सेहत ठीक रहने वाली है। अचानक काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। आप भविष्य के लिए धन संचय करने में सफल रहेंगे। बच्चों की तरफ से तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है।

कन्या राशि

आज आपका दिन शुभ नजर आ रहा है। मित्र से प्रिय समाचार की प्राप्ति होगी। आप अपनी चतुराई से रुके हुए कामों में सफलता हासिल करेंगे। बिजनेस में भारी धन लाभ मिलने की उम्मीद नजर आ रही है। किसी पुराने नुकसान की भरपाई कर सकते हैं। पारिवारिक माहौल सकारात्मक बना रहेगा। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके काम आ सकती है। आप अपनी भावनाओं पर कंट्रोल रखें। भावनाओं में बहकर कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेना उचित नहीं है। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

तुला राशि

आज अगर आप कहीं निवेश करना चाहते हैं, तो दिन अच्छा नजर आ रहा है, इसका आपको शानदार फायदा मिलने वाला है। नौकरी के क्षेत्र में आपका दबदबा बना रहेगा। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। मानसिक शांति बनी रहेगी। पूजा-पाठ में अधिक मन लगेगा। घरेलू जरूरतों के पीछे थोड़ा धन खर्च हो सकता है, लेकिन आपकी आमदनी अच्छी रहेगी, जिससे सब कुछ संतुलित हो जाएगा। व्यापार में लाभदायक समझौते होने के योग बन रहे हैं। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। शादीशुदा जिंदगी में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद नजर आ रही है।

वृश्चिक राशि

आज आपको पैसों के मामले में सतर्क रहना होगा अन्यथा भारी हानि हो सकती है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए। दांपत्य जीवन में किसी बात को लेकर छोटी-मोटी परेशानी खड़ी हो सकती है। आपको अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की आवश्यकता है। परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। पार्टनर आपकी भावनाओं को समझेगा। अचानक धन लाभ मिलने की उम्मीद नजर आ रही है, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

धनु राशि

आज विद्यार्थियों का दिन बहुत ही अच्छा नजर आ रहा है। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक परिणाम हासिल हो सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। ऑफिस में सहयोगी आपकी पूरी मदद करेंगे। रुके हुए कार्य पूर्ण हो सकते हैं। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। यातायात के नियमों का पालन करना जरूरी है। उल्लंघन करने पर भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है। अविवाहित व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। कमाई के जरिए हाथ लग सकते हैं, जिनका फायदा उठाना चाहिए।

मकर राशि

आज आपकी आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होने की पूरी संभावना है। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आपकी अहम भूमिका रहने वाली है। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं, जिससे आपके मन को शांति मिलेगी। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। महत्वपूर्ण व्यक्तियों से जान पहचान बढ़ेगी।

कुंभ राशि

आज कारोबार से जुड़ा हुआ कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार में लाभ मिलने की उम्मीद है। आपकी अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलने वाला है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है इसलिए सेहत के प्रति लापरवाही ना करें।

मीन राशि

आज आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। परिवार वालों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। जीवनसाथी की पूरी मदद मिलेगी। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। आज आप कुछ बड़ा सोच रहे हैं, तो आपके मार्ग में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतने की आवश्यकता है अन्यथा दुर्घटना होने की संभावना नजर आ रही है।