hotel owner – Dainik Bhaskar UP/UK

बरेली : होटल मालिक के बेटे ने किया सुसाइड, आखिर क्यों उठाया इतना बड़ा कदम
बरेली। एक होटल मालिक के बेटे ने संदिग्ध परिस्थितियों ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। सुबह कमरे में परिवार वालों ने शव लटका देखा तो चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सुबह देर तक कमरे से नहीं निकला अर्श तो परिजनों को सताई चिंता

कोतवाली थाना क्षेत्र के सिविल लाइन माल गोदाम रोड निवासी चार्ल्स हैवट्स एक होटल के मालिक हैं। उनकी पत्नी रजनी के मुताबिक मंगलवार देर रात उनका बेटा अर्श (20) परिवार के साथ ही था। रात होने पर वह कमरे में सोने चला गया था। सुबह देर सुबह तक वह कमरे से बाहर नहीं आया। जिसके बाद परिवार वाले कमरे में बेटे को देखने पहुंचे। यहां अर्श का शव फंदे से लटका देख पैरो तले जमीन खिसक गई। चीख-पुकार पर पड़ोसी मौके पर पहुंच गए।

इस दौरान सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूछताछ में परिजनों ने सुसाइड का कारण पता होने से इनकार किया है। घटना के बाद से ही मृतक की मां रजनी बेसुध हैं। चार्ल्स हैवट्स का एक बेटा अर्श और बेटी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जोशीमठ : होटल तोड़ने गई टीम को करना पड़ा विरोध का सामना, होटल मालिक ने दी आत्मदाह की चेतावनी
दैनिक भास्कर समाचार सेवा

जोशीमठ। जोशीमठ में निरंतर गहरा रहे भूमि कटाव के संकट को देख राज्य सरकार के आदेश के बाद जोशीमठ के प्रवेश द्वार पर स्थित होटल मलारी इन और माउंटव्यू को तोड़ने पहुंची प्रशासन की टीम और होटल मालिकों के बीच बहस हो गई। होटलों को तोड़ने के लिए पहुंची प्रशासन की टीम को देख प्रभावित लोग आक्रोशित हो गए। होटल मालिक ठाकुर सिंह राणा ने कहा कि यदि उनके होटल की वेल्यूएशन निकाले बिना होटल को हाथ लगाया गया तो वह वहीं पर आत्मदाह कर लेंगे। ठाकुर राणा ने कहा कि उनको किसी प्रकार का नोटिस नहीं मिला है, जिसमें यह कहा गया हो कि उनके होटल को तोड़ा जाना है। उन्होंने इस होटल को बनाने में अपनी पूरी कमाई लगा दी और सरकार के बिना किसी लिखित आश्वासन के वे होटल को नहीं तोड़ने देंगे।

तोड़ो मत, हमको बसा दो, या हम मर जाएं?

प्रभावित लालमणि सेमवाल ने कहा कि इस समय सरकार को प्रभावितों के साथ खड़ा होना चाहिए। सरकार प्रभावितों को बेघर करने में लगी है। उन्होंने कहा कि होटल तोड़ने से पहले उनको लिखित नोटिस दिया जाए या फिर वह भी उस होटल के मलबे के नीचे दबकर मर जाएंगे। स्थानीय निवासी नरेश नौटियाल और माधवी सती ने सरकार को दमनकारी बताते हुए कहा कि बिना किसी नोटिस के किसी की परिसंपत्ति को तोड़ना ठीक नहीं।

यदि प्रशासन प्रभावितों के साथ खड़ा नहीं हो सकता तो प्रभावितों को डराए धमकाए भी ना। बिना किसी लिखित नोटिस के और होटल की वेलिवेशन निकाले बिना होटल नहीं तोड़ने देंगे, चाहे तो प्रशासन उन्हें उठाकर जेल में डाल दें। वहीं देर शाम प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को हटाने की कोशिश की, लेकिन वे टस से मस नहीं हुए। उनका कहना था कि यदि वे गए तो प्रशासन होटल को तोड़ देगा। यदि जकलाधिकारी को बात करनी है तो यहीं आए।

जब पलायन हो रहा था, तब आकर बसाया था शहर

होटल तोड़ने पहुंची प्रशासन की टीम को देख भावुक हुए प्रभावित लालमणि सेमवाल ने कहा कि जब जोशीमठ से निरंतर लोग पलायन कर रहे थे, जब यहां पर सुख सुविधाओं का घोर अभाव था तब उन्होंने आकर यहां अपने जीवन भर की पूंजी लगाई और यह होटल खड़ा किया। ताकि यहां के पर्यटन को बढ़ावा मिल सके और जब आज उन पर समय की गाज गिर रही है। तब सरकार उनको उनके हाल पर मरने के लिए छोड़ रही है। उन्होंने कहा कि जोशीमठ यदि जोन 5 में स्थित है तो यहां इतनी बड़ी बड़ी परियोजनाओं को स्वीकृति कैसे मिल गई। और जब 20 साल पहले यह होटल बनकर तैयार हुए थे तब यदि इन का नक्शा सही नहीं था तो इन पर अब तक कार्रवाई कर इन्हें पहले ध्वस्त क्यों नहीं किया गया?