ideals – Dainik Bhaskar UP/UK

अयोध्या : सरदार पटेल के आदर्शों को जीवंत बनाये रखना आज की जरूरत- जिलाधिकारी
दैनिक भास्कर ब्यूरो ,

अयोध्या। भारत  रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट के नवीन सभागार में जिलाधिकारी श्री नितीश कुमार ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके आदर्शों को नमन किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि सरदार पटेल जी के आदर्शों को जीवंत बनाए रखना है। देश की एकता एवं अखंडता को कायम रखने हेतु सभी को मिलकर कार्य करें और देश को विकसित राष्ट्र बनाने हेतु तेजी से विकास कार्यो को आगे ले जायें।

उनके आदर्शों और पद चिन्हों पर चलकर उनके सपनों को साकार करना ही इनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। तदोपरांत जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ ‘‘मैं सत्यनिष्ठा से शपथ लेता/लेती हूं कि मैं राष्ट्र की एकता अखंडता और सुरक्षा को बनाये रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूंगा/करूंगी और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न भावना से ले रहा/रही हूं, जिसे सरकार वल्लभ भाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सका। मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प करता/करती हूं।‘‘दिलायी गयी।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी कानून व्यवस्था, अपर जिलाधिकारी नगर, अपर जिलाधिकारी प्रशासन, अपर जिलाधिकारी भूमि अध्याप्ति, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, विशेष कार्याधिकारी जिलाधिकारी, अपर जिला सूचना अधिकारी, नासिर कलेक्ट्रेट सहित कलेक्ट्रेट के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भी सरदार पटेल जी के छायाचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।

मण्डलायुक्त कार्यालय में अपर आयुक्त प्रशासन श्री अजयकान्त सैनी की अध्यक्षता में सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती मनायी गयी तथा उक्त अवसर पर सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया तथा उनके विचारों पर चलने का आहवान किया गया। इस अवसर पर आयुक्त कार्यालय के कर्मचारीगण, सहायकगण के अलावा अन्य सम्मानित व्यक्तियों ने भी भाग लिया। उक्त अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में याद किया गया तथा सभी कर्मचारियों को शपथ दिलायी गयी।

उक्त अवसर पर अपर आयुक्त न्यायिक श्री राजेन्द्र प्रसाद त्रिपाठी, संयुक्त विकास आयुक्त श्री अरविन्द चन्द्र जैन, उप सूचना निदेशक डा0 मुरलीधर सिंह सहित अन्य विभाग के अधिकारीगण, सहायक गण उपस्थित रहे। शपथ का प्रारूप निम्नवत संलग्न है।

Dainikbhaskarup.com अब WhatsApp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
https://whatsapp.com/channel/0029Va6qmccKmCPR4tbuw90X

फतेहपुर : जनप्रतिनिधियों ने चरखा चलाकर गांधी के आदर्शों पर चलने के लिए किया प्रेरित
दैनिक भास्कर ब्यूरो,

फतेहपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 154वीं जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती को जनपद फतेहपुर में बड़े धूमधाम, हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनपद के विभिन्न स्थानों पर सेवा कार्यक्रम आयोजित किए। जिला मुख्यालय पर केन्द्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति व जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व आवास विकास तिराहे पर स्थित पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

इसके बाद गांधी जयंती के अवसर पर ही आईटीआई रोड पर स्थित खादी ग्रामोद्योग संस्थान में केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल व निवर्तमान जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा चरखा चलाया गया।

सरदार वल्लभभाई पटेल प्रेक्षागृह में सफाई मित्र सम्मान समारोह का शुभारंभ केन्द्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, विधायक जहानाबाद राजेन्द्र सिंह पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल, मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल ने दीप प्रज्ज्वलित एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर जनपद के 13 विकास खंडों से 5-5 सफाई मित्रो कुल 65 व नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत के 5-5 सफाई मित्रो कुल 50 को शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

साध्वी निरंजन ज्योति ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता ग्राहियो का सम्मान करना हमारे लिए सौभाग्य की बात है, कोई कार्य छोटा,बड़ा नही होता है, होती है तो नियत जो छोटी बड़ी हो सकती है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने एक सपना देखा था एक स्वच्छ भारत का, जिसको साकार करने के लिए हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वच्छता अभियान चलाकर साकार कर रहे है। महात्मा गांधी ने अहिंसा के मार्ग को चुनकर देश की आजादी दिलाने में अपना अहम योगदान दिया है। कोई भी कार्य धरातल पर शत प्रतिशत होता है जब जन भागीदारी होती है। हमारे स्वच्छता ग्राही साफ सफाई का कार्य करते है जिसका सम्मान हमारे प्रधानमंत्री ने पैर धोकर किया है।