illegal storage – Dainik Bhaskar UP/UK

फतेहपुर : बिंदकी रोड में लगे दर्जनों मोरंग के अवैध भण्डारण
दैनिक भास्कर ब्यूरो

फतेहपुर । चौडगरा से बिन्दकी मार्ग पर लगने वाले मौरंग के ढेर हादसों को दावत दे रहे हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार बेखबर हैं जिससे मौरंग की रॉयल्टी चोरीकर ढेर लगाने वालों के हौसले बुलंद हैं। वहीं आए दिन मोरंग के लगे ढेरो में फिसलकर कोई ना कोई चुटहिल हो रहा है। बता दें कि जनपद में डम्प के लगभग आधा सैकड़ा लाइसेंस हैं मगर बिंदकी तहसील में न के बराबर लाइसेंस हैं फिर भी चौडगरा हाइवे व बिंदकी रोड में दर्जनों स्थानों पर सड़क के आस पास मोरंग के ढेर लगे हैं जिनका खनिज विभाग से कोई लाइसेंस नहीं हैं।

अवैध ढेर दे रहे हादसों को दावत

जहां से बड़ी संख्या में आसपास के गांव के लोगों के आवागमन सहित बड़ी संख्या में छोटे बड़े वाहनों का आवागमन होता है। क्षेत्र के बिन्दकी, तेन्दुली, चौडगरा पहरवापुर, मौहार, औंग खदरा आदि स्थानों पर दर्जनों मौरंग के अवैध ढेर लगे हैं‌। इससे लोगों को आने जाने के दौरान निकलने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। जबकि प्रतिदिन यहां से होकर अफसरों संग जनप्रतिनिधियों का काफिला निकलता है।

इसके बावजूद जिम्मेदारों द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा। इस बावत जिलाधिकारी बिन्दकी मनीष कुमार ने कहा कि अवैध मौरंग भण्डारणो की उन्हे कोई जानकारी नहीं है डम्प के जगहों को चिन्हित कर जांच की जाएगी। अनुमति के दस्तावेज नहीं मिले तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

फतेहपुर : हाइवे किनारे लगे मोरंग के अवैध भण्डारण, डंपिंग वालों का हो रहा खूब मुनाफा
दैनिक भास्कर ब्यूरो

फतेहपुर । जनपद के कई इलाकों में अवैध मौरंग की डंपिंग की गई है। बिंदकी तहसील क्षेत्र में कई स्थानों में कार्रवाई से बचने के लिए अलग अलग छोटे छोटे ढेर लगाये गए हैं। मौरंग माफियाओं और ठेकेदारों ने नियमों को ताक पर रखकर अवैध तरीके से मौरंग की डंपिंग की है। अब इसे बाजार में मुंह मांगी रकम में बेचा जा रहा है। इस तरह न केवल सरकारी राजस्व को चूना लगाया जा रहा है बल्कि अवैध तरीके से मोटा मुनाफा भी कमाया जा रहा है। बरसात में तीन माह के लिए खनन कार्य बंद हो जाता है। ऐसे में यहां से मौरंग खरीदना लोगों की मजबूरी बन गई है साथ ही जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत, ग्राम प्रधान स्तर पर कई सरकारी काम चल रहे हैं। ऐसे में अवैध मोरंग की डंपिंग करने वालों की खूब चांदी हो रही है।

मोरंग का जमकर हो रहा अवैध परिवहन

जिले के कई अवैध मोरंग डंपिंग से मौरंग का परिवहन हो रहा है। यह परिवहन बिना रवन्ना (खनन शुल्क) के हो रहा है। ऐसे में खुलेआम पुलिस थानों के सामने और आगे पीछे से यह वाहन निकलते रहते हैं इसमें लगे ट्रैक्टर भी अवैध हैं क्योंकि ढुलाई में लगे अधिकतर ट्रैक्टरों का कामर्शियल पंजीकरण नहीं होता है जिनका प्रयोग अवैध मौरंग परिवहन के दौरान धड़ल्ले से होता है।

कल्यानपुर, औंग थाना क्षेत्र बना मौरंग डंपिंग का नया हब

औंग व कल्याणपुर थाना क्षेत्र में कई जगहों पर अवैध डंपिंग की गई है। चौकी चौडगरा क्षेत्र के जी.टी रोड का किनारा मौरंग माफियाओं नें डंपिंग यार्ड के रुप में बदल दिया है। दूसरी ओर खलिहान की जमीन पर मौरंग का ढेर लगाकर दुकान सजाए बैठे हैं। खतरा, बसावन खेड़ा, चौडगरा, मुरादीपुर गोपालगंज, बिन्दकी, मलवां सहित एक दर्जन से अधिक स्थानों पर अवैध मौरंग भंडारण साफ तौर पर सार्वजनिक व निजी जगहों पर देखा जा सकता है जिससे सरकारी राजस्व को भारी चूना लग रहा है। आश्चर्य यह है कि जहां भी अवैध मौरंग की डंपिंग की गई है वहीं से जिम्मेदार दिनभर फर्राटा भरते हैं मगर खुले में बिना बोर्ड के लगे भण्डारणो पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

इस बाबत खनिज अधिकारी राज रंजन ने कहा- कि भण्डारणो की जांच की जा रही है बिंदकी क्षेत्र में भ्रमण कर जांच की जाएगी जो डम्प अवैध पाए जाएंगे सीज किये जाएंगे।