Inamiya gangster criminal arrested – Dainik Bhaskar UP/UK

सीतापुर : बीस हजार का इनामिया गैंगेस्टर अपराधी हुआ गिरफ्तार
सीतापुर। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा “ऑपरेशन पाताल” चलाकर अपराध को अपनी आय का स्रोत बना लेने वाले अपराधियों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए गए थे। पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक आर.पी. सिंह द्वारा जनपदीय पुलिस को “ऑपरेशन पाताल” चलाकर सघन चेकिंग एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है।

उक्त निर्देशों के क्रम में 19 मई को अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी एन.पी.सिंह के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी महमूदाबाद रविशंकर प्रसाद के नेतृत्व में थाना महमूदाबाद पुलिस टीम द्वारा अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए वांछित शातिर टॉप-10 अपराधी सनीदेवल पुत्र शिव प्रसाद निवासी बेहटा छावनी थाना महमूदाबाद सीतापुर को राजा साहब का लखपेडा बाग से अवैध शस्त्रों का निर्माण करते हुए गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

आधा दर्जन अवैध शस्त्र/कारतूस व बनाने के उपकरण सहित अवैध शस्त्र बरामद

अभियुक्तों के कब्जे से मौके से कुल 01 अदद अवैध तमन्चा देशी 12 बोर, 04 अदद अवैध तमंचा अर्द्धनिर्मित/मरम्मत हेतु, 03 अदद खोखा कारतूस, 05 अदद लोहे की नाल, 15 अदद छोटे/बड़े स्क्रू, 15 अदद कील एवं अन्य अवैध शस्त्र बनाने व मरम्मत के उपकरण बरामद हुए है। उक्त अवैध शस्त्र फैक्ट्री बरामदगी के संबंध में मु0अ0सं0 209/22 धारा 5/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान न्यायालय किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त उपरोक्त थाना महमूदाबाद का टॉप-10 अपराधी है जो थाना सदरपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 221/21 धारा 2/3 यूपी गैंगेस्टर एक्ट मे करीब 08 माह से वांछित चल रहा था, जिसकी शीघ्रातिशीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक द्वारा 20,000 रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। अभियुक्त उपरोक्त पूर्व में लूट/चोरी/नकबजनी/अवैध शस्त्र फैक्ट्री आदि जैसे विभिन्न अपराधों में संलिप्त रहा है जिनके संबंध में थाना महमूदाबाद व सदरपुर पर पूर्व में करीब आधा दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं एवम् अभियुक्त उपरोक्त अवैध शस्त्र निर्माण/विक्रय का कार्यों में लिप्त है।

अभियुक्त द्वारा अपराध से अर्जित संपत्ति के संबंध में सूचना/साक्ष्य संकलित कर जब्तीकरण की कार्यवाही की जायेगी। अवैध शस्त्र फैक्ट्री की बरामदगी से जनपद में अवैध असलहों के प्रयोग में प्रभावी नियंत्रण संभव हो सकेगा। जनपद में अपराध एवम् अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही निरंतर इसी प्रकार चलती रहेगी।