income tax team – Dainik Bhaskar UP/UK

कानपुर : आयकर टीम को ड्राइवर और कर्मचारियों के नाम पर करोड़ों के फर्जी बिल मिले,छापेमारी जारी
कानपुर। रियल एस्टेट और ज्वैलरी कारोबारियों के यहां रविवार को चौथे दिन भी आयकर विभाग की छापेमारी जारी है। छापेमारी में शामिल एक अफसर ने बताया कि शनिवार को एक ज्वैलरी कारोबारी के यहां खड़ी बीएमडब्लू कार की सीट के नीचे 12 किलो सोना मिला है।

इसके अलावा,17 ठिकानों में चल रही जांच में अब तक भारी मात्रा में सोना,कैश के साथ करोड़ों की संपत्ति के दस्तावेज बरामद हुए हैं। विभाग को यह भी पता चला है कि टैक्स में हेराफेरी के लिए नौकरों के नाम पर करोड़ों के बिल बनाए गए। बड़े पैमाने पर सोने की खरीद-फरोख्त बिना बिल के की गई है।

कानपुर में आयकर की टीम ने गुरुवार को बिरहाना रोड स्थित राधा मोहन ज्वैलर्स एंड लिमिटेड, चौक स्थित राधा मोहन पुरुषोत्तम दास ज्वैलर्स, नयागंज स्थित मोनिका ज्वैलर्स, द्वारका प्रसाद महादेव प्रसाद ज्वैलर्स के साथ ही एमराल्ड गॉर्डन हाउसिंग के प्रमोटर के यहां रेड डाली थी। इस रेड में करीब 250 से ज्यादा अफसर-कर्मचारी लगे हुए हैं। इसके अलावा,दिल्ली,लखनऊ,कोलकाता में भी 21 ठिकानों पर छापेमारी की है।

हालांकि, किसके यहां छापे में क्या-क्या मिला है। इसकी अलग-अलग डिटेल अभी आयकर अधिकारी ने नहीं दी है। उनका कहना है कि छापे की कार्रवाई पूरी होने के बाद ही पूरी जानकारी सामने आएगी। जो डॉक्यूमेंट्स मिले हैं, उनकी जांच की जा रही है।

ड्राइवर के नाम पर 200 करोड़ का सोना खरीदने का बिल काटा गया

नाम न छापने की शर्त पर आयकर अफसर ने बताया,अब तक की जांच में करीब 1500 करोड़ के बिल मिले हैं। यह बिल फर्जी लग रहे हैं। इनकी जांच की जा रही है। इसमें एक ज्वैलर कारोबारी के यहां ड्राइवर के नाम पर 200 करोड़ का सोना खरीदने का बिल काटा गया है। सिर्फ ड्राइवर ही नहीं, घर से लेकर दुकानों तक में काम करने वाले कर्मचारियों के नाम पर करोड़ों के बिल बरामद हुए हैं। आशंका है कि ऐसा करके करोड़ों के काले धन को व्हाइट करके खपाया जा रहा था।

VIDEO : कमलनाथ के करीबियों पर रेड 30 घंटे बाद भी जारी, आज बैंक खातो की बारी !
भोपाल । मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के सहयोगियों के ठिकानों पर आयकर विभाग की कार्रवाई सोमवार को दूसरे दिन भी जारी है। रविवार देर रात अश्विन के घर नोट गिनने के लिए छह मशीन ले जाईं गई थीं। बताया जा रहा है कि नोट गिनने का काम अभी चल रहा है। वहीं कागजात से भरे छह बड़े सूटकेश आयकर विभाग के कुछ अधिकारी अपने साथ लेकर गए हैं। माना जा रहा है कि आयकर विभाग की टीम छापे में मिले बैंक खातों और लॉकर्स की आज (सोमवार) जांच कर सकती है।

गौरतलब है कि आयकर विभाग की टीम ने रविवार तड.के मुख्यमंत्री कमलनाथ के ओएसडी प्रवीण कक्कड़ और उनक करीबी राजेंद्र मिगलानी, भांजे रतुल पुरी, कक्कड़ के करीबी प्रतीक जोशी और अश्विन शर्मा के ठिकानों पर छापेमारी हुई थी। भोपाल-इंदौर में कई ठिकानों सहित दिल्ली और गोवा में 50 स्थानों पर छापेमारी की कार्रवाई सोमवार सुबह भी जारी रही। यह कार्रवाई हवाला के जरिए हुए पैसे के लेन-देन और टैक्स चोरी की आशंका के चलते की गई। प्रतीक जोशी और अश्विन शर्मा के भोपाल स्थित घरों पर छापेमारी में अब तक 9 करोड़ रुपए नकद मिल चुके हैं। इनको गिनने का काम चल रहा है।

सूत्रों के मुताबिक

अभी अश्विन के पास मिले 11 बैग खुलना अभी बाकी हैं। इनमें और नकदी मिल सकती है। कक्कड़ के इंदौर स्थित घर से 30 लाख की ज्वेलरी और दो लाख कैश मिला है। इस बीच मध्यप्रदेश पुलिस और सीआरपीएफ के बीच रविवार शाम को टकराव की स्थिति बन गई। सीआरपीएफ के अफसरों ने पुलिस को परिसर के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी। इधर, देर रात तक निर्वाचन आयोग को इस छापे की सूचना नहीं दी गई थी।

#WATCH Bhopal: Argument breaks out between CRPF and Madhya Pradesh Police officials outside the residence of Ashwin Sharma, associate of Praveen Kakkar (OSD to Madhya Pradesh CM, where Income Tax raids are underway. #MadhyaPradesh pic.twitter.com/ltXNnESE3b

— ANI (@ANI) April 7, 2019

भोपाल पुलिस ने जारी किया बयान

इस बीच आयकर टीम की कार्रवाई को लेकर भोपाल पुलिस ने बयान जारी किया है. इसमें कहा गया है कि 7 अप्रैल को वल्नरेबल हेमलेट जोन अंबेडकर नगर, कर्टसी प्लेटिनम प्लाजा और पंचशील नगर में एरिया डोमिनेशन और कॉन्फिडेंस बिल्डिंग मेजर्स के तहत कार्रवाई करते हुए फ्लैग मार्च किया जा रहा था, जिसमें टीटी नगर और हबीबगंज संभाग का पुलिस बल शामिल था. जब फ्लैग मार्च प्लेटिनम प्लाजा के सामने से गुजर रहा था तब यह सूचना मिली कि प्लेटिनम प्लाजा के लोगों और व्यवसायियों को बंद कर दिया गया है. उन्हें आने जाने से भी रोका जा रहा है. प्लेटिनम प्लाजा में रहने वाले किसी व्यक्ति की तबीयत खराब थी और उसे भी आने-जाने में असुविधा हो रही थी.

प्लेटिनम प्लाजा पहुंचने पर यह देखा गया कि वहां पर मीडिया की भीड़ लगी हुई है. आम जनता भी काफी संख्या में मौजूद थी और कुछ सीआरपीएफ का बल भी मौजूद था. वहां एक 108 एंबुलेंस भी खड़ी थी. वहां मौजूद सीआरपीएफ के अधिकारियों से चर्चा की गई कि लोगों को आने जाने से क्यों रोका गया है, तो उन्होंने बताया कि अंदर रेड चल रही है जिसके कारण गेट बंद किया गया है. भोपाल पुलिस की ओर से आगे कहा गया कि आयकर टीम अपना काम करे लेकिन लोगों की सुविधा का ध्यान रखते हुए कार्रवाई की जानी चाहिए. बाद में भोपाल पुलिस की टीम अपने एरिया डोमिनेशन के लिए कर्टसी क्षेत्र में रवाना हो गई.

उधर छापेमारी पर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि हार सामने नजर आ रही है, इसलिए विपक्ष को डराने की इस तरह की कार्रवाई की जाने लगी है. राज्य में आयकर विभाग के छापों पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री कमलनाथ की ओर से एक बयान जारी किया गया है. इसमें कहा गया है कि आयकर छापों की सारी स्थिति अभी स्पष्ट नहीं हुई है. सारी स्थिति स्पष्ट होने पर ही इस पर कुछ कहना उचित होगा लेकिन पूरा देश जानता है कि संवैधानिक संस्थाओं का किस तरह और किन लोगों के खिलाफ और कैसे इस्तेमाल पिछले पांच साल में किया जाता रहा है.