Indi alliance – Dainik Bhaskar UP/UK

टीएमसी सांसद की मांग: ममता बनर्जी को सौंप दी जाए ‘इंडिया’ गठबंधन की कमान
पश्चिम बंगाल में विधानसभा उपचुनावों में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की जीत से उत्साहित पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद कल्याण बनर्जी ने कांग्रेस से “अहं छोड़ने” और ममता बनर्जी को ‘इंडिया’ गठबंधन का नेता मानने की अपील की है। उन्होंने महाराष्ट्र चुनाव में हार को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना साधा।

कल्याण बनर्जी ने ममता बनर्जी के नेतृत्व को “सिद्ध” और “जनता से जुड़ा” बताते हुए कहा कि वह ‘इंडिया’ गठबंधन के लिए सबसे उपयुक्त चेहरा हैं। उनका एक वीडियो वायरल हुआ है जो रविवार का बताया जा रहा है। पार्टी के एक नेता ने सोमवार को बताया कि वह हुगली जिले के श्रीरामपुर में एक रक्तदान शिविर में शामिल थे। वहां उन्होंने कहा, “कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों को हालिया चुनावों में अपनी विफलता स्वीकार करनी चाहिए और व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा के बजाय एकता को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्हें ममता बनर्जी को ‘इंडिया’ गठबंधन का नेता मानना चाहिए।”

उल्लेखनीय है कि हालिया उपचुनावों में तृणमूल ने पश्चिम बंगाल की पांच विधानसभा सीटों को बरकरार रखते हुए मदारीहाट सीट बीजेपी से छीन ली। इससे तृणमूल की पश्चिम बंगाल में पकड़ और मजबूत हुई है। महाराष्ट्र में बीजेपी के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन ने 288 सीटों में से 230 सीटें जीतकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस के नेतृत्व वाले महाविकास अघाड़ी को केवल 46 सीटों पर संतोष करना पड़ा। वहीं, झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाले झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) गठबंधन ने 81 सीटों में से 56 सीटें जीतकर सत्ता में वापसी की।

इंडी गठबंधन का धरातल पर कुछ नहीं, BJP प्रचंड बहुमत से जीतेगी: ब्रजेश पाठक
फिरोजाबाद । प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शुक्रवार को लोकसभा उम्मीदवार ठा. विश्वदीप सिंह का नामांकन कराने फिरोजाबाद पहुंचे। इस दौरान वह उम्मीदवार का सारथी बन कृष्ण की भूमिका में नजर आए और उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधा। डिप्टी सीएम ने कहा इंडी गठबंधन केवल औपचारिकता है, इनका धरातल पर कुछ भी नहीं है।

उल्लेखनीय है कि फिरोजाबाद लोकसभा सीट पर तृतीय चरण में 7 मई को मतदान होगा। जिसके लिए 12 अप्रैल से जिला मुख्यालय पर नामांकन प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है। नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन शुक्रवार को भाजपा उम्मीदवार उम्मीदवार ठा. विश्वदीप सिंह का नामांकन कराने उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक फिरोजाबाद पहुंचे। जहां डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का हेलीपैड पर मौजूद भाजपा उम्मीदवार विश्वदीप सिंह, सदर विधायक मनीष असीजा समेत अन्य भाजपा नेताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया।

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। पुलिस लाइन स्थित हेलीकॉप्टर से उतरकर वह भाजपा कार्यालय के लिए कार से रवाना हुए। इस दौरान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक कार को स्वयं चलाकर ले गए। वह उम्मीदवार का सारथी बन भगवान कृष्ण की भूमिका में नजर आए। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार को अपने बगल वाली सीट पर बिठाया। इस दौरान वह मीडिया से भी रूबरू हुए।

उन्होंने प्रथम चरण के मतदान को लेकर कहा कि पश्चिम में हमने जनता के लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं से बात की है। भाजपा और मोदी लहर चल रही है। जाति, धर्म संप्रदाय से अलग हटकर लोग बड़ी संख्या में घरों से बाहर निकल रहे हैं और कमल का बटन दबा रहे हैं। इस बार मतदान प्रतिशत भी अधिक होगा। प्रचंड बहुमत के साथ कमल खिलेगा।

इंडी गठबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में गठबंधन की एक भी रैली या बैठक नहीं कर पाए हैं। केवल प्रेस कान्फ्रेंस कर औपचारिता पूरी की है। जनता ने इंडी गठबंधन को पूरी तरह से नकार दिया है, केवल नाम का इंडी गठबंधन है धरातल पर कुछ भी नहीं है। भाजपा उम्मीदवार भाजपा कार्यालय के समीप जनसभा को संबोधित करने के बाद भाजपा उम्मीदवार के नामांकन में भाग लेंगे।

इंडी गठबंधन के प्रत्याशी राजद के शाहनवाज आलम ने भरा नामांकन का पर्चा
अररिया में दूसरे चरण में सात मई को मतदान होना है। अभी नामांकन की प्रक्रिया चल रही है।जिसके तहत गुरुवार को आईएनडीआईए गठबंधन के राजद उम्मीदवार के रूप में शाहनवाज आलम ने अपना नामांकन का पर्चा जिला निर्वाची पदाधिकारी सह जिलाधिकारी इनायत खान के समक्ष दाखिल किया।

नामांकन का पर्चा दाखिल करने के जाने वक्त कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक जाकिर अनवर,पूर्व विधायक अनिल यादव,पोलो झा समेत गठबंधन के नेतागण मौजूद थे। नामांकन का पर्चा दाखिल करने के बाद राजद प्रत्याशी शाहनवाज आलम ने कहा कि इस बार का चुनाव मुद्दों को लेकर है।सीमावर्ती इलाके होने के कारण यह इलाका काफी संवेदनशील है और बाढ़ और पलायन के साथ रोजगार जिले की सबसे बड़ा राजनीतिक मुद्दा है।कल कारखाने के अभाव में प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में लोग बड़े शहरों की ओर पलायन करते हैं।

उन्होंने कहा कि आज इस इलाके को केंद्र सरकार और राज्य सरकार की ओर से उपेक्षित रखा जाता है।परिणामस्वरूप दिल्ली और पटना सहित अन्य बड़े शहरों के लिए आज तक सीधी ट्रेन सेवा उपलब्ध नहीं है।उन्होंने कहा कि पार्टी ने उसके ऊपर बहुत बड़ी जिम्मेवारी सौंपी है और अंजाम तो पहुंचाने के लिए सतत प्रयत्नशील रहेंगे।

इससे पहले शाहनवाज आलम नामांकन पर्चा के लिए जाने से पहले अपने पैतृक गांव जोकीहाट के सिसौना पहुंचे।जहां अपनी मां और परिवार के बड़े सदस्यों के पैर छूकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

पीलीभीत: राम मंदिर के निर्माण से इंडी गठबंधन को नफरत : PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को पीलीभीत से भाजपा उम्मीदवार जितिन प्रसाद के समर्थन में राजकीय इंटर कालेज में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित किया। जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सपा कांग्रेस के इंडी गठबंधन को भारत के विरासत की परवाह नहीं है। राम मंदिर के निर्माण से इंडी गठबंधन को पहले भी नफरत थी और आज भी नफरत है। भाजपा के स्व. कल्याण सिंह ने राम मंदिर के लिए सत्ता त्यागी, जबकि इंडी गठबंधन ने राम मंदिर का निमंत्रण ठुकराकर अपमान किया है।

उन्होंने कहा कि मोदी की गांरटी याने गारंटी पूरा होने की गारंटी। इंडी गठबंधन ने शक्ति को खत्म करने की सौगंध खाई है। जिस शक्ति की आज देशभर में पूजा हो रही है उस शक्ति का कांग्रेस ने घोर अपमान किया है। शक्ति को कोई उपासक इंडी गठबंधन को इस अपमान के लिए माफ नहीं करेगा।

कहा कि कांग्रेस व सपा के राज में गन्ना किसानों को अपने ही पैसे के लिए तरसाया जाता था। भाजपा सरकार में गन्ना किसानों की परेशानी कम करने के लिए पूरी ताकत से काम किया और योगी जी तो पहले दिन से गन्ना किसानों की परेशानी दूर करने के लिए कई कदम उठाये। यह काम लगातार किया जा रहा है। सपा बसपा कांग्रेस के 14 साल में जितने रूपये गन्ना किसानों को मिले थे, उससे ज्यादा पैसे योगी सरकार ने गन्ना किसानों को दे दिये हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि हम लोग विकसित भारत के संकल्प को लेकर काम कर रहे हैं। भारत के लिए कुछ भी असंभव नहीं है। जनता से सवालिया लहजे में मोदी ने पूछा दुनिया में भारत तेजी से बढ़ती आर्थिक ताकत बना तो आपको गर्व हुआ कि नहीं? हमारे चन्द्रयान ने जब चाँद पर तिरंगा फहराया,भारत में हुए भव्य जी—20 सम्मेलन की पूरी दुनिया में वाहवाही हुई आपको गर्व हुआ कि नहीं?

नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कोरोना संकट में भारत ने पूरी दुनिया में दवाईयां भेजी व वैक्सीन भेजी। दुनिया में कहीं भी युद्ध का संकट आया हो। हम एक-एक भारतीय को सुरक्षित वापस लाये। देश जब मजबूत होता है तो दुनिया उसकी सुनती है। अब आप बताओ दुनिया में भारत का डंका बज रहा है कि नहीं। यह सब मोदी ने नहीं आपके एक वोट ने किया है। यह आपके वोट की ताकत है। आपके एक वोट से मजबूत निर्णायक व सशक्त सरकार बनी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि जब नियत सही होती है, हौंसले बुलंद होते हैं तो नतीजे भी सही मिलते हैं। चारों तरफ विकसित भारत का निर्माण होते हम देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि बांसुरी की सुरीली आवाज है तो दूसरी ओर टाईगर की दहाड़ भी है। यहां के नौजवानों के लिए रोजगार व स्वरोजगार के अवसर बन रहे हैं। पीलीभीत का पूरा क्षेत्र खेती किसानी के लिए जाना जाता है। 10 वर्ष पहले तक किसानों की क्या स्थिति थी। यूरिया की कालाबाजारी होती थी। किसानों को लाठियां खानी पड़ती थी। मोदी ने कहा पीलीभीत में आशीर्वाद देने आए परिवारजनों को आश्वस्त करता हूं कि आपके जीवन को आसान बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ूंगा। मेरे जीवन का हर पल, हर क्षण जनसेवा और राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित है।

ग्लोबल पावर बनने की ओर अग्रसर भारत : मुख्यमंत्री योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत एक ग्लोबल पावर बनने की ओर अग्रसर है। भारत बदल रहा है। बदलते भारत में सुरक्षा व समृद्धि भी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गन्ना किसानों के गन्ना मूल्य का भुगतान समय पर हो रहा है। कोई सोचता था कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन पायेगा। यह संभव हो पाया है प्रधनमंत्री नरेन्द्र मोदी के कारण। विकसित भारत की संकल्पना को लेकर मोदी जी आपके बीच आये हैं। 2014 में 2019 में देश के मतदाताओं ने मोदी के नेतृत्व पर विश्वास किया और आज बदलते हुए भारत को सब देख रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि पीलीभीत से भाजपा सांसद वरूण गांधी का टिकट काटकर उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद को उम्मीदवार बनाया गया है।

जनसभा को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने भी संबोधित किया। पीलीभीत पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने प्रधानमंत्री को बांसुरी भेंटकर स्वागत किया। मंच पर केन्द्रीय मंत्री बीएल वर्मा,बरेली लोकसभा उम्मीदवार छत्रपाल गंगवार,पीलीभीत से भाजपा उम्मीदवार जितिन प्रसाद,पूर्व केन्द्रीय मंत्री संतोष गंगवार,प्रदेश सरकार के मंत्री राकेश सचान व बलदेव सिंह ओलख,पूर्व मंत्री सुरेश राणा व प्रदेश महामंत्री संतोष सिंह समेत पार्टी के कई नेता मौजूद रहे।