india and south africa series Headlines – Dainik Bhaskar UP/UK

ऑफ स्पिनर अश्विन ने अफ्रीका के खिलाफ पूरे किए 50 टेस्ट विकेट, बने चौथे भारतीय गेंदबाज
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय क्रिकेट टीम पारी की जीत की तरफ बढ़ रही है। दक्षिण अफ्रीका की टीम ने चौथे दिन फॉलोआन खेलते हुए लंच तक अपनी दूसरी पारी में चार विकेट पर 74 रन बना लिए हैं। तेम्बा बावूमा दो और क्विंटन डी कॉक 1 रन बनाकर खेल रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका की टीम अभी भी भारत के पहली पारी में बनाए गए 601 रनों से 252 रन पीछे है। इससे पहले तीसरे दिन के खेल की समाप्ती पर दक्षिण अफ्रीका की टीम अपनी पहली पारी में 275 रनों पर सिमट गई थी।

इस बीच बताते चले  ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन  ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चार विकेट अपने नाम किए. इसी के साथ अश्विन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने टेस्ट रिकॉर्ड में एक और उपलब्धि हासिल कर ली. महाराष्ट्र क्रिकेट संघ (एमसीए) स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन अश्विन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 50 विकेट लेने वाले चौथे भारतीय गेंदबाज बन गए।

अश्विन रहे टीम इंडिया के हीरो

इस मैच के तीसरे दिन अश्विन टीम इंडिया के हीरो बनकर उभरे. अश्विन ने मेहमान टीम के कप्तान फाफ डु प्लेसिस (64), क्विंटन डी कॉक (31), कागिसो रबादा (2) और केशव महाराज (72) को अपना शिकार बनाया। पहले अश्विन ने डिकॉक और फाफ डु प्लेसिस की 75 रन की साझेदारी को तोड़ा और फिर डुप्लेसिस का विकेट गिराकर मेहमान टीम का स्कोर 162 पर 8 विकेट कर दिया. इसके बाद केश्व महराज और वर्नेन फिलेंडर की 109 की साझेदारी को भी अश्विन ने ही तोड़ा।

भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने का रेकॉर्ड अनिल कुंबले के नाम है। कुंबले ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 84 टेस्ट विकेट लिए हैं। जवागल श्रीनाथ 64 विकेट के साथ दूसरे और हरभजन सिंह 60 विकेट के साथ तीसरे पायदान पर हैं। अश्विन ने इस पारी में कुल चार साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों को पविलियन भेजा।

चौथे दिन आज भारत ने दक्षिण अफ्रीका को फॉलोआन दिया

दूसरी पारी में अफ्रीकी टीम की शुरूआत खराब रही और केवल एक रनों के कुल स्कोर पर ईशांत शर्मा ने एडेन मार्करम को पगबाधा आउट कर दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका दिया। इसके बाद 21 के कुल योग पर थ्योनिस डि ब्रॉएन 8 रन बनाकर उमेश यादव की गेंद पर विकेटकीपर साहा को कैच दे बैठे। पहली पारी में अर्धशतक लगाने वाले फॉफ डू प्लेसिस भी कुछ खास नहीं कर सके और 70 के कुल स्कोर पर केवल पांच रन बनाकर अश्विन की गेंद पर साहा को कैच देकर चलते बने। डीन एल्गर अर्धशतक से मात्र दो रन से चूक गए और 48 रन बनाकर 71 के कुल स्कोर पर अश्विन की गेंद पर उमेश यादव को कैच दे बैठे।

भारत की तरफ से दूसरी पारी में अब तक रविचंद्रन अश्विन ने दो और ईशांत शर्मा और उमेश यादव ने 1-1 विकेट लिया है।

इससे पहले दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी भारत के पहली पारी में बनाए गए 601 रनों के जवाब में 275 रनों पर सिमट गई,जिसके बाद भारत ने दक्षिण अफ्रीका को फॉलोआन दिया।दक्षिण अफ्रीका की तरफ से पहली पारी में केशव महाराज ने 72, फॉफ डू प्लेसिस ने 64, वार्नेन फिलेंडर ने नाबाद 44 और क्विंटन डी कॉक ने 31 रन बनाए।

भारत की तरफ से रविचंद्रन अश्विन ने चार, उमेश यादव ने तीन, मोहम्मद शमी ने दो और रविन्द्र जडेजा ने 1 विकेट लिया।

इससे पहले इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और पहली पारी पारी 5 विकेट पर 601 रन बनाकर घोषित कर दी। कप्तान विराट कोहली 254 रन बनाकर नाबाद रहे। कोहली के अलावा मयंक अग्रवाल ने 108,रविन्द्र जडेजा ने 91 और चेतेश्वर पुजारा ने 58 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका के लिए तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा ने तीन और केशव महाराज व मुथुस्वामी ने 1-1 विकेट लिया।