India and – Dainik Bhaskar UP/UK

सीतापुर : श्री अन्नों के लिये दुनिया देख रही भारत की ओर – राजेश वर्मा
सीतापुर। जनपद में श्रीअन्न के आच्छादन तथा उत्पादन को बढ़ाये जाने के लिये कृषकों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उ0प्र0 मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम के अर्न्तगत जनपद स्तरीय रोड शो एवं दो दिवसीय मिलेट्स विकास कार्यशाला का आयोजन 25 सितंबर को कृषि भवन खैराबाद के परिसर में किया गया। मिलेट्स जागरूकता रोड शो की गाड़ियों को जिलाधिकारी सीतापुर द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। कृषि भवन खैराबाद के परिसर में दो दिवसीय मिलेट्स विकास कार्यशाला का शुभारम्भ सांसद राजेश वर्मा द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।

प्रथम दिवस के कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये जिला कृषि अधिकारी द्वारा बताया गया कि मिलेट्स (श्री अन्न) जो कि हमारे पूर्वज नियमित रूप से खाते थे और नियमित रूप से उसे उगाते थे आज धीरे-धीरे हम सबकी थाली से गायब हो चुका है, हमें फिर से श्री अन्न उगाने हेतु आगे आना होगा। कृषि विज्ञान केन्द्र कटिया के वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डा0 दयाशंकर श्रीवास्तव द्वारा कृषकों की आय बढ़ाने में श्री अन्नों की उपयोगिता के बारे में बताते हुये कहा गया कि श्री अन्न उत्पादन की लागत बहुत कम आती है, और उसकी मांग भी धीरे-धीरे बढ़ रही है। किसान भाइयों को चाहिए कि अन्य फसलों के साथ-साथ कुछ क्षेत्रफल में श्री अन्न की खेती भी अवश्यक करें।

श्रीअन्न मूल रूप से भारत की धरोहर

कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक श्रवण कुमार सिंह सीतापुर द्वारा कृषकों को सम्बोधित करते हुये बताया गया कि श्री अन्न मूल रूप से हमारी धरोहर है। गेंहूँ और चावल के अत्यधिक चलन के कारण हम इसके महत्व को भूल गये है जबकि आज पूरी दुनिया हमारे श्री अन्नों की उपयोगिता को समझ रही है। श्री अन्न में पाये जाने वाले पोषक तत्व हमें कई प्रकार की बीमारियों से बचाते है। यह इतने सुपाच्य होते है कि डाक्टरों द्वारा रोगियों एवं बच्चों को श्री अन्न खाने की सलाह दी जाती है।

विदेशों में श्री अन्न की मांग बहुत तेजी से बढ़ी है हमारे किसान भाईयों के पास श्री अन्न के माध्यम से अपनी आय बढ़ाने का यह बहुत अच्छा अवसर है। इसके बाद कार्यशाला को जिला प्रबन्धक इफको द्वारा भी सम्बोधित किया गया। कृषि विज्ञान केन्द्र कटिया की गृह विज्ञान विशेषज्ञ सुश्री रीमा द्वारा श्री अन्नों के विभिन्न पकवानोें के बनाये जाने की विधि से कृषकों को अवगत कराया गया।

वाहनों को हरी झंडी इिदखा किया रवाना

जागरूकता के प्रसार के लिये कार्यक्रम स्थल से प्रचार वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। यह प्रचार वाहन ग्रामीण क्षेत्रों में घूम-घूम कर कृषकों को पराली न जलाने के सम्बन्ध में जागरूक करेंगे। कार्यशाला में आए सांसद, विधायक का पुष्पगुच्छ और विभिन्न प्रकार के श्री अन्न भेंट किये गये। श्री अन्न के उपभोग को बढ़ावा देने के लिये कार्यक्रम में उपस्थित किसानों सहित सभी अतिथियों को श्री अन्न से निर्मित खाद्य पदार्थो को जलपान के उपलब्ध कराया गया।

कार्यक्रम में स्टॉल के माध्यम से श्री अन्न (ज्वार, बाजरा, कोदों, सावां, मडुवा, रागी, रामदाना आदि) एवं इनसे निर्मित खाद्य पदार्थो का प्रदर्शन किये जाने के साथ ही उद्यान विभाग, वन विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, सहित विभिन्न विभागों द्वारा अपने विभाग की योजनाओं का प्रदर्शन स्टॉल के माध्यम से किया गया। कार्यक्रम में जिला कृषि अधिकारी, कृषि रक्षा अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी के साथ ही कृषि एवं अनुषांगिक विभागों के विभिन्न कर्मचारी तथा अधिकारी उपस्थित रहे।