india attack on pakistan – Dainik Bhaskar UP/UK

ड्रोन हमले की आशंका से राजस्थान में कई ट्रेनें रद्द, जम्मू से चलेगी स्पेशल ट्रेन
Rajasthan Train Cancelled : भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। गुरुवार और शुक्रवार की रात पाकिस्तान की तरफ से राजस्थान और कश्मीर सहित सीमावर्ती शहरों को निशाना बनाकर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया गया। भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने इन सभी मिसाइलों और ड्रोन को हवा में ही मार गिराने में सफलता हासिल की है। इस आतंकवादी हमले के कारण रातभर राजस्थान, पंजाब, गुजरात और कश्मीर के कई शहरों में भारी ब्लैकआउट रहा, जिससे सामान्य जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इस बीच तनावपूर्ण माहौल के दौरान कई ट्रेनें भी प्रभावित हुई हैं, जिसके चलते भारतीय रेलवे ने राजस्थान में कई ट्रेेनें रद्द कर दी हैं।

राजस्थान में कई ट्रेनें रद्द

रेलवे के एक प्रवक्ता ने जानकारी दी कि ‘ब्लैकआउट’ और आपातकालीन परिस्थितियों के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है। पाकिस्तान की ओर से किए गए मिसाइल हमलों की वजह से कई रेलगाड़ियां रद्द कर दी गई हैं। साथ ही, कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से लेट भी चल रही हैं। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि 09 मई को उत्तर पश्चिम रेलवे में भगत की कोठी-बाड़मेर, बाड़मेर-भगत की कोठी, मुनाबाव–बाड़मेर व बाड़मेर-मुनाबाव रेल सेवाएं रद्द रहेंगी। इसके अलावा, जोधपुर-दादर एक्सप्रेस भी जोधपुर से अपने निर्धारित समय से तीन घंटे की देरी से चल रही है। इस स्थिति में कई अन्य रेलगाड़ियों का परिचालन भी प्रभावित हुआ है।

जम्मू में चलेगी स्पेशल ट्रेनें

पाकिस्तान के हमलों के मद्देनजर जम्मू एयरपोर्ट को भी एहतियात के तौर पर बंद कर दिया गया है। ऐसे में भारतीय रेलवे ने जम्मू-उधमपुर के बीच विशेष ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया है। रेलवे ने इस संबंध में योजना बनाते हुए जम्मू से 04612 नंबर की स्पेशल ट्रेन 10:45 बजे चलाने की योजना बनाई है, जिसमें 12 अनारक्षित और 12 आरक्षित कोच होंगे। वहीं, उधमपुर से जम्मू और पठानकोट होते हुए 12.45 बजे एक और 20 कोच वाली वंदे भारत रेक विशेष ट्रेन चलाने का प्रस्ताव है। इसके अतिरिक्त, आज रात 07.00 बजे के आसपास जम्मू से 22 एलएचबी पूर्ण आरक्षित विशेष ट्रेन भी चलाने की योजना पर काम चल रहा है।

पाकिस्तान को दिया मुंहतोड़ जवाब

गौरतलब है कि पाकिस्तान की तरफ से रात में राजस्थान के कई शहरों को निशाना बनाते हुए मिसाइल और ड्रोन हमले किए गए। इन हमलों के बाद देश के कई शहरों में ब्लैकआउट की स्थिति रही। फिलहाल, राजस्थान के सीमावर्ती जिलों जैसे जोधपुर, जैसलमेर, बीकानेर व गंगानगर को अलर्ट पर रखा गया है। सेना ने भी इस स्थिति में सक्रियता बढ़ाते हुए एक बड़ी कार्रवाई की है। सूत्रों के अनुसार, भारतीय सेना ने ऑपरेशन के दौरान एक पाकिस्तानी पायलट को भी कथित तौर पर हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि यह पायलट पाकिस्तान वायु सेना के JF-17 लड़ाकू विमान में सवार था, जिसे भारत ने मार गिराया है। इस पाकिस्तानी पायलट को राजस्थान के लाठी क्षेत्र में पकड़ लिया गया है।

यह भी पढ़े : भारत को रूस से मिलेंगे दो और ‘सुदर्शन चक्र’, जानिए कब होगी डिलीवरी

‘हमारा अकाउंट हैक’, पाकिस्तान ने पहले मांगी विश्व बैंक से लोन की भीख, एक घंटे में बदला बयान
India Pakistan Conflict : भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच, पाकिस्तान की स्थिति और भी अस्थिर नजर आ रही है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, पहले पाकिस्तान ने शुक्रवार को यह घोषणा की कि उसने विश्व बैंक और अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों से नई वित्तीय मदद के लिए लोन की मांग की है। इस बात का खुलासा स्वयं विश्व बैंक ने किया था, जिसने बताया कि पाकिस्तान ने उनके पास वित्तीय सहायता के लिए अनुरोध भेजा है।

हालांकि, पाकिस्तान की इस घोषणा के महज एक घंटे के भीतर ही उसकी सरकार ने अपना ही बयान पलट दिया। पाकिस्तान सरकार ने एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि उसने विश्व बैंक से कोई लोन नहीं मांगा है। इसके बजाय, उनका यह भी दावा है कि उनके सोशल मीडिया अकाउंट, खासकर एक्स (पूर्व में ट्विटर), हैक हो गया है, जिससे ये पोस्ट हुई हैं। पाकिस्तान के आर्थिक मामलों के मंत्रालय ने यह भी कहा कि उनके सोशल मीडिया अकाउंट को हैक कर लिया गया है और इस तरह की पोस्ट उनके आधिकारिक बयान नहीं हैं।

मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, “हमारे एक्स अकाउंट को हैक किया गया है, इसलिए हमारे नाम से जारी किए गए किसी भी पोस्ट को वास्तविकता नहीं माना जाना चाहिए। हम अपने खातों की सुरक्षा का आश्वासन देते हैं और इस घटना की जांच कर रहे हैं।” इससे पहले, पाकिस्तान के आर्थिक सलाहकार विभाग की तरफ से एक पोस्ट किया गया था, जिसमें उसने अपने अंतरराष्ट्रीय साझेदारों और विश्व बैंक से वित्तीय सहायता की मांग करने का उल्लेख किया था।

यह भी पढ़े : भारत को रूस से मिलेंगे दो और ‘सुदर्शन चक्र’, जानिए कब होगी डिलीवरी