India Pakistan Conflict – Dainik Bhaskar UP/UK

CFR की चेतावनी: 2026 में भारत-पाक के बीच फिर छिड़ सकता है युद्ध, कश्मीर बना बड़ा कारण !
अमेरिका के प्रमुख थिंक टैंक काउंसिल ऑन फॉरेन रिलेशंस (CFR) की ताजा रिपोर्ट ने दक्षिण एशिया में युद्ध की आशंकाओं को हवा दे दी है. समाचार एजेंसी के मुताबिक, CFR ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट ‘कॉन्फ्लिक्ट्स टू वॉच इन 2026’ में चेतावनी दी है कि जम्मू-कश्मीर में बढ़ती आतंकी गतिविधियों और सीमा पार तनाव के चलते साल 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर सशस्त्र संघर्ष हो सकता है.

अमेरिकी थिंकटैंक की रिपोर्ट में भारत पाकिस्तान के बीच संघर्ष की संभावना को ‘मध्यम’ बताया गया है. साथ ही इस संभावित संघर्ष की वजह से अमेरिकी हितों पर असर की संभावना को भी मध्यम श्रेणी में रखा गया है. दरअसल CFR ने 2026 में संभावित संघर्षों पर अपनी रिपोर्ट में उन देशों और परिस्थितियों का आकलन किया है, जहां पर नए साल में संघर्ष और युद्ध की संभावना दिखाई दे रही है. रिपोर्ट में भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष की संभावना तो जताई गई है, लेकिन ज्यादा विस्तार से कुछ नहीं बताया गया है. ऐसे में यह जानना दीगर होगा कि ऐसी क्या वजहें हैं, जिनके मद्देनजर अमेरिकी थिंकटैंक ने ये आकलन किया होगा. आइए बताते हैं-

ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं

भारत और पाकिस्तान के बीच 2026 में संघर्ष की संभावना के पीछे का सबसे बड़ा कारण साल 2025 की उस घटना को माना जा सकता है, जिसने दोनों देशों को युद्ध के मुहाने पर खड़ा कर दिया था. 22 अप्रैल 2025 को कश्मीर के पहलगाम में बड़े आतंकी हमले के जवाब में भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया था. इसके तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए, जिससे पाकिस्तान को काफी नुकसान हुआ था. वह अब तक इस चोट से उबर नहीं पाया है. यहां यह बताना जरूरी है कि भारत बार-बार कहता रहा है कि ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है, इसे अस्थायी रूप से रोका गया है. ऐसे में पाकिस्तान की तरफ से की गई कोई भी नापाक हरकत ऑपरेशन सिंदूर को बहाल करने का जरिया बन सकती है.

जम्मू इलाके में विदेशी आतंकियों की तलाश

ऑपरेशन सिंदूर में मुंह की खा चुका पाकिस्तान एक बार फिर से जम्मू-कश्मीर में हरकतें बढ़ाने की साजिश रचने लगा है. खुफिया खबरें हैं कि नए साल के मौके पर जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन के 70-80 आतंकी घुसपैठ की फिराक में हैं. इसके अलावा जम्मू इलाके के ऊंचे और पहाड़ी इलाकों में करीब 30-35 पाकिस्तानी आतंकी छिपे होने की खबरों के मद्देनजर पिछले एक पखवाड़े से गहन तलाशी अभियान चल रहा है. एक-एक घर की तलाशी ली जा रही है. अगर ये आतंकी कुछ बड़ी हरकत करते हैं तो माहौल फिर तनावपूर्ण हो सकता है.

भारत, पाक ने तेज की हथियारों की खरीद

भारत की रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) ने हाल ही में 79 हजार करोड़ रुपये के हथियारों की खरीद को मंजूरी दी है, जिसमें ड्रोन और हवा से हवा में मार करने वाली घातक मिसाइलें शामिल हैं. वहीं पाकिस्तान भी ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सामने आई अपनी कमजोरियों को ढकने में जुट गया है. वह चीन और तुर्की से नए लड़ाकू ड्रोन और एयर डिफेंस सिस्टम हासिल करने की फिराक में है. हथियारों की ये होड़ किसी भी छोटी चिंगारी को आग में बदलने के लिए पर्याप्त है.

लाल किला ब्लास्ट को लेकर गुस्सा

दिल्ली के लाल किले के बाहर 10 नवंबर को कार में आत्मघाती धमाका हुआ था. इसमें 15 लोग मारे गए थे और एक दर्जन से अधिक घायल हुए थे. इस ब्लास्ट का मास्टरमाइंड डॉ. उमर नबी को बताया गया था. ब्लास्ट से पहले हजारों किलो अमोनियम नाइट्रेट फरीदाबाद से बरामद हुआ था. इसने देश में व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल का पर्दाफाश किया. अगर इसके पाकिस्तान से संबंधों की पुष्टि होती है तो मामला बिगड़ सकता है.

पाकिस्तान-अफगानिस्तान संघर्ष

अमेरिकी थिंकटैंक CFR की रिपोर्ट में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच भी साल 2026 में युद्ध की ‘मध्यम संभावना’ जताई गई है. डूरंड लाइन पर तालिबान और पाकिस्तानी सेना के बीच काफी समय से अक्सर झड़पें हो रही हैं. अगर पाकिस्तान अपनी पश्चिमी सीमा पर ज्यादा उलझता है तो वह अपनी आंतरिक नाकामी से ध्यान भटकाने के लिए भारत के साथ सीमा पर तनाव पैदा कर सकता है.

भारत के गद्दार! दानापानी भारत का और नौकरी पाकिस्तान की, सरकारी कर्मी तो कोई इंजीनियर है गिरफ्तार जासूस
Pakistani Spy in India :देश के अंदर पाकिस्तान के खुफिया एजेंसियों के लिए जासूसी करने के आरोप में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। ये आरोपी देश के विभिन्न इलाकों से पकड़े गए हैं, जिनमें से एक राजस्थान से, एक महाराष्ट्र से और एक मेवात क्षेत्र से है। गिरफ्तार आरोपियों में सरकारी कर्मचारी और इंजीनियर शामिल हैं।

राजस्थान से शकूर खान मंगलियार गिरफ्तार

राजस्थान में राज्य सरकार के एक कर्मचारी को जासूसी के आरोप में हिरासत में लिया गया है। जानकारी के अनुसार, राजस्थान के जैसलमेर में कार्यरत शकूर खान मंगलियार को खुफिया एजेंसियों और सीआईडी की संयुक्त टीम ने उनके कार्यालय से गिरफ्तार किया है। शकूर खान मंगलियार पर आरोप है कि वह ISI के लिए जासूसी कर रहा था।

यह गिरफ्तारी ऑपरेशन सिंदूर को सफलतापूर्वक अंजाम देने के बाद की गई है, जिसमें भारत ने कई पाकिस्तानी जासूसों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की थी। इसके बाद से ही भारत के अंदर जासूसी गतिविधियों की जांच तेजी से जारी है।

हरियाणा की जासूस ज्योति

पिछले दिनों हरियाणा से ज्योति नामक जासूस को भी गिरफ्तार किया गया था, जो पाकिस्तान के लिए काम कर रहा था। इन घटनाओं से स्पष्ट है कि भारत अपनी सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है और देश के भीतर पाकिस्तानी जासूसों की तलाश कर रहा है।

गिरफ्तार आरोपियों की भूमिका और संबंधों की जांच अभी जारी है, और माना जा रहा है कि इन गिरफ्तारियों से जासूसी नेटवर्क का एक बड़ा हिस्सा उजागर हो सकता है। भारत ने इन घटनाओं के मद्देनज़र अपनी खुफिया सतर्कता बढ़ा दी है।

यह भी पढ़े : पंजाब : पटाखा फैक्ट्री में धमाका, भरभराकर गिरी बिल्डिंग, 5 की मौत, 27 घायल, कुछ मजदूर अभी भी दबे

खाली हो रहा श्रीनगर, पूर्ण युद्धविराम के बाद भी दहशत में लोग, छोड़ रहें बस्ती
श्रीनगर। ड्रोन हमलों के प्रयासों के बाद सुरक्षा व्यवस्था में तीव्रता आ गई है, जिससे आसपास के इलाकों में लोग अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर रुख कर रहे हैं। स्थिति को देखते हुए प्रभावित लोगों के लिए स्कूलों, मस्जिदों और सामुदायिक भवनों को आश्रय स्थल के रूप में खोला गया है। खासतौर पर श्रीनगर के हवाई अड्डे के आसपास और सीमावर्ती क्षेत्रों में तनाव और अस्थिरता का माहौल बना हुआ है, जहां गोलीबारी के कारण लोग पलायन कर रहे हैं।

श्रीनगर से पलायन कर रहें लोग

श्रीनगर हवाई अड्डे पर ड्रोन हमलों की नाकाम कोशिशों के बाद यहां के आस-पास के इलाकों में भी भय का माहौल बना हुआ है। स्थानीय निवासियों ने सुरक्षित स्थानों की ओर रुख करना शुरू कर दिया है। बांडीपोरा के गुलाम मोहम्मद डार ने बताया कि उनका इलाका हवाई अड्डे से केवल दो किलोमीटर की दूरी पर है और वहां भी स्थिति तनावपूर्ण है।

वहीं, मुजफ्फर अहमद राथर ने कहा कि शुक्रवार को पूरे रात इलाका शेल और ड्रोन की आवाज़ों से गूंजता रहा, जिससे आम लोग दहशत में आ गए हैं। इसके चलते श्रीनगर के कई इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर शहर के कई हिस्सों में स्थिति सामान्य होने के बावजूद, हवाई अड्डे पर ड्रोन हमलों की असफल कोशिशों के कारण लोगों में भय व्याप्त है।

इस वजह से स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर स्कूलों और मस्जिदों के दरवाजे खोल दिए हैं ताकि प्रभावित लोगों को शरण मिल सके। ओमपोरा में क्रिसेंड बड्स नामक स्कूल को शेल्टर होम में तब्दील कर दिया गया है, जिसमें 15 कमरों और बड़े बेसमेंट के माध्यम से लगभग 1500 लोगों को आश्रय प्रदान किया जा सकता है।

श्रीनगर के डल झील में गिरी थी मिसाइल

अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर के डल झील के अंदर एक मिसाइल जैसी वस्तु गिरी है, जिसकी सतह से धुआं निकल रहा है। धमाकों की आवाज़ भी शनिवार की सुबह सुनी गई, जिससे इलाके में हलचल मच गई है। अधिकारियों का कहना है कि इस वस्तु का परीक्षण किया जा रहा है, और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

सीमा पार से हो रही गोलाबारी से दहशत में लोग

वहीं, बारामुला और कुपवाड़ा के सीमावर्ती क्षेत्रों में भी तनाव की स्थिति बनी हुई है। सीमा पार से हो रही गोलीबारी के कारण वहां के लोगों को अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन करना पड़ा है। इन क्षेत्रों में अभी भी माहौल तनावपूर्ण है, और सुरक्षा बल सतर्कता के साथ स्थिति पर नजर रख रहे हैं।

यह भी पढ़े : ट्रंप ने कहा- ‘कश्मीर का समाधान निकालूंगा’, क्या है अमेरिका की नई कूटनीति

ड्रोन हमले की आशंका से राजस्थान में कई ट्रेनें रद्द, जम्मू से चलेगी स्पेशल ट्रेन
Rajasthan Train Cancelled : भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। गुरुवार और शुक्रवार की रात पाकिस्तान की तरफ से राजस्थान और कश्मीर सहित सीमावर्ती शहरों को निशाना बनाकर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया गया। भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने इन सभी मिसाइलों और ड्रोन को हवा में ही मार गिराने में सफलता हासिल की है। इस आतंकवादी हमले के कारण रातभर राजस्थान, पंजाब, गुजरात और कश्मीर के कई शहरों में भारी ब्लैकआउट रहा, जिससे सामान्य जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इस बीच तनावपूर्ण माहौल के दौरान कई ट्रेनें भी प्रभावित हुई हैं, जिसके चलते भारतीय रेलवे ने राजस्थान में कई ट्रेेनें रद्द कर दी हैं।

राजस्थान में कई ट्रेनें रद्द

रेलवे के एक प्रवक्ता ने जानकारी दी कि ‘ब्लैकआउट’ और आपातकालीन परिस्थितियों के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है। पाकिस्तान की ओर से किए गए मिसाइल हमलों की वजह से कई रेलगाड़ियां रद्द कर दी गई हैं। साथ ही, कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से लेट भी चल रही हैं। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि 09 मई को उत्तर पश्चिम रेलवे में भगत की कोठी-बाड़मेर, बाड़मेर-भगत की कोठी, मुनाबाव–बाड़मेर व बाड़मेर-मुनाबाव रेल सेवाएं रद्द रहेंगी। इसके अलावा, जोधपुर-दादर एक्सप्रेस भी जोधपुर से अपने निर्धारित समय से तीन घंटे की देरी से चल रही है। इस स्थिति में कई अन्य रेलगाड़ियों का परिचालन भी प्रभावित हुआ है।

जम्मू में चलेगी स्पेशल ट्रेनें

पाकिस्तान के हमलों के मद्देनजर जम्मू एयरपोर्ट को भी एहतियात के तौर पर बंद कर दिया गया है। ऐसे में भारतीय रेलवे ने जम्मू-उधमपुर के बीच विशेष ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया है। रेलवे ने इस संबंध में योजना बनाते हुए जम्मू से 04612 नंबर की स्पेशल ट्रेन 10:45 बजे चलाने की योजना बनाई है, जिसमें 12 अनारक्षित और 12 आरक्षित कोच होंगे। वहीं, उधमपुर से जम्मू और पठानकोट होते हुए 12.45 बजे एक और 20 कोच वाली वंदे भारत रेक विशेष ट्रेन चलाने का प्रस्ताव है। इसके अतिरिक्त, आज रात 07.00 बजे के आसपास जम्मू से 22 एलएचबी पूर्ण आरक्षित विशेष ट्रेन भी चलाने की योजना पर काम चल रहा है।

पाकिस्तान को दिया मुंहतोड़ जवाब

गौरतलब है कि पाकिस्तान की तरफ से रात में राजस्थान के कई शहरों को निशाना बनाते हुए मिसाइल और ड्रोन हमले किए गए। इन हमलों के बाद देश के कई शहरों में ब्लैकआउट की स्थिति रही। फिलहाल, राजस्थान के सीमावर्ती जिलों जैसे जोधपुर, जैसलमेर, बीकानेर व गंगानगर को अलर्ट पर रखा गया है। सेना ने भी इस स्थिति में सक्रियता बढ़ाते हुए एक बड़ी कार्रवाई की है। सूत्रों के अनुसार, भारतीय सेना ने ऑपरेशन के दौरान एक पाकिस्तानी पायलट को भी कथित तौर पर हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि यह पायलट पाकिस्तान वायु सेना के JF-17 लड़ाकू विमान में सवार था, जिसे भारत ने मार गिराया है। इस पाकिस्तानी पायलट को राजस्थान के लाठी क्षेत्र में पकड़ लिया गया है।

यह भी पढ़े : भारत को रूस से मिलेंगे दो और ‘सुदर्शन चक्र’, जानिए कब होगी डिलीवरी