India-Pakistan ties – Dainik Bhaskar UP/UK

आज देश छोड़ने का अंतिम दिन, कल से भारत करेगा पाकिस्तानी नागरिकों पर ये कार्रवाई
नई दिल्ली। भारतीय सरकार ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद से पाकिस्तानी नागरिकों की वापस रवानगी का एलान कर दिया है। केंद्रीय सुरक्षा परिषद (CCS) की बैठक में यह कहा गया गया है कि पाकिस्तान के नागरिकों को जारी अल्पकालिक वीजा 27 अप्रैल और चिकित्सा वीजा 29 अप्रैल के बाद से रद्द माने जाएंगे। यानी कि भारत रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों के लिए अपने मुल्क लौटने के लिए आज के दिन का समय ही शेष बचा है। कल के बाद से भारत सरकार पाकिस्तानी नागरिकों पर कार्रवाई कर सकती है।

बता देें कि भारत सरकार पहलगाम हमले के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार मान रही है। इसके चलते ही केंद्र सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कठोर कार्रवाई करते हुए सिंधु जल समझौते से भी खुद को अलग कर लिया है। इसके साथ ही अब राज्य सरकारें अपने अपने क्षेत्रों में मौजूद पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू कर चुकी हैं।

उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार ने बताया कि राज्य में लगभग सभी पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजा जा चुका है और सिर्फ एक ही पाकिस्तानी नागरिक बाकी है, जो 30 अप्रैल को वापस पाकिस्तान चला जाएगा।

बिहार में भी 19 पाकिस्तानी नागरिक वीजा लेकर आए थे, जिन्होंने अब वापस लौटने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। बिहार सरकार के गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी ने इस संबंध में जानकारी दी।

वहीं, महाराष्ट्र में पाकिस्तानी नागरिकों की संख्या सबसे अधिक है, जहां फडणवीस सरकार के मंत्री योगेश कदम के अनुसार, लगभग 1000 पाकिस्तानी नागरिक अल्पकालिक वीजा पर और लगभग 4000 दीर्घकालिक वीजा पर रह रहे हैं। इन सभी को 27 अप्रैल तक देश छोड़ने की सलाह दी गई है।

वहीं, इसके विपरीत भारतीय नागरिक भी पाकिस्तान से वापसी कर रहे हैं। पिछले तीन दिनों में अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्ते 450 से अधिक भारतीय स्वदेश लौट चुके हैं। पाकिस्तान में पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में काम करने वाले करीब 23 भारतीय भी शनिवार को वापस आए हैं।

दिल्ली के गृह मंत्री आशीष सूद ने लोगों से अपील की है कि यदि उनका कोई परिचित पाकिस्तानी नागरिक कहीं रह रहा है, तो इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी जाए। उल्लेखनीय है कि केवल चिकित्सा वीजा पर भारत आने वाले पाकिस्तानी नागरिकों को 29 अप्रैल तक देश में रहने की अनुमति दी गई है।