Indian players – Dainik Bhaskar UP/UK

एशियाड में आज आठवां मेडल, एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों ने बिखेरा जलवा, अब तक 5 गोल्ड संग 22 पदक
हांगझोउ । चीन के हांगझोउ में चल रहे 19वें एशियन गेम्स में चौथे दिन अनंतजीत सिंह शूटिंग के शॉटगन स्किट में सिल्वर जीता। यह भारत का आज आठवां मेडल है। आज भारत को 2 गोल्ड सहित 7 मेडल शूटिंग में ही मिले। वहीं 2 गोल्ड के अलावा आज भारतीय एथलीटों ने 3 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज मेडल जीते।

इससे पहले 25 मीटर पिस्टल में 34 स्कोर के साथ ईशा सिंह ने सिल्वर जीता। इससे पहले सिफ्ट कौर ने 50 मीटर एयर राइफल थ्री पोजिशन में वर्ल्ड रिकॉर्ड 469.6 स्कोर के साथ गोल्ड जीता। आशी चौकसे ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। वहीं सेलिंग में विष्णु ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। इसके अलावा, शूटिंग के शॉटगन स्किट में अंगद आनंद वीर सिंह बाजवा, अनंत जीत सिंह और गुरजोत सिंह ने टीम इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता।

इससे पहले भारतीय शूटर मनु भाकर, ईशा सिंह और रिद्दम सांगवान ने 25 मीटर रैपिड पिस्टल में गोल्ड मेडल जीता। उधर, 50 मीटर एयर राइफल थ्री पोजिशन में भारतीय विमेंस टीम सिफ्ट कौर, मिनी कौशिक और आशी चौकसे ने सिल्वर मेडल जीत लिया। अब तक एशियन गेम्स में भारत के 20 मेडल हो गए हैं।

4 दिनों में मेडल टैली में भारत

भारत को एशियन गेम्स में अब तक 22 मेडल हो चुके हैं। इनमें 5 गोल्ड हैं। इनमें 3 गोल्ड शूटिंग में आए हैं। एक गोल्ड घुड़सवारी टीम इवेंट में जीता। वहीं, महिला विमेंस क्रिकेट टीम ने भी गोल्ड जीता। इसके अलावा भारत को 7 सिल्वर मिले हैं। इनमें शूटिंग में 4, रोइंग में 2 और सेलिंग में 1 है। वहीं अब तक भारतीय खिलाड़ियों ने 10 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। जिसमें रोइंग में 3 और शूटिंग में 6 ब्रॉन्ज मेडल मिले हैं, जबकि 2 सेलिंग में आए हैं।

शूटिंग: एक गोल्ड, एक सिल्वर, एक ब्रॉन्ज

25 मीटर रैपिड फायर में मनु भाकर, ईशा सिंह और रिदम सांगवान ने 1759 स्कोर कर चौथे दिन का पहला गोल्ड दिलाया। इस इवेंट में चीन की टीम 1756 स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रही और सिल्वर जीता। साउथ कोरिया ने 1742 स्कोर के साथ ब्रॉन्ज जीता।

50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में सिफ्ट कौर ने 459.6 स्कोर कर वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ गोल्ड जीता। जबकि झांग क्यूनग्यू ने 462.3 के साथ सिल्वर और भारत की ही आशी चौकसे ने 451.9 स्कोर के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता।

50 मीटर एयर राइफल थ्री पोजिशन में भारतीय विमेंस टीम सिफ्ट कौर, मिनी कौशिक और आशी चौकसे ने 1764 स्कोर के साथ सिल्वर जीता। इस इवेंट में चीन की टीम ने 1773 स्कोर के साथ गोल्ड, जबकि 1756 स्कोर के साथ साउथ कोरिया ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। शूटिंग के शॉटगन स्किट में अंगद आनंद वीर सिंह बाजवा, अनंत जीत सिंह और गुरजोत सिंह ने टीम इवेंट में 355 स्कोर ब्रॉन्ज मेडल जीता। इस इवेंट में चीन ने 362 स्कोर के साथ गोल्ड और कतर ने 359 के साथ सिल्वर मेडल जीता।

25 मीटर एयर पिस्टल में ईशा सिंह ने 34 के स्कोर के साथ सिल्वर मेडल जीता। इस इवेंट में चीन को गोल्ड और कोरिया को ब्रॉन्ज मेडल मिला।

शूटिंग के शॉटगन स्किट के व्यक्तिगत स्पर्धा में अनंत जीत सिंह ने 58 का स्कोर कर सिल्वर मेडल जीता। इस इवेंट में कुवैत ने गोल्ड और कतर ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।

सेलिंग: विष्णु ने सेलिंग में ब्रॉन्ज जीता। इसके साथ ही सेलिंग में अब तक भारत के 2 मेडल हो गए हैं।

हॉकी: विमेंस टीम ने सिंगापुर को 13-0 से हराया

एशियन गेम्स में मेंस हॉकी के बाद विमेंस हॉकी टीम ने भी सिंगापुर को बड़ी मार्जिन से हराया। टीम ने कुल 13-0 गोल्स से जीत हासिल की। संगीता कुमारी ने 3 गोल और नवनीत कौर ने 2 गोल किए। इसके अलावा, टीम के अन्य 8 खिलाड़ीयों ने एक-एक गाेल किए। इस जीत के साथ महिला हॉकी टीम कि गोल्ड मेडल की रेस में एक और कदम आगे बढ़ाया है।

शूटिंग में अब हुए 10 मेडल

शूटिंग में अब 10 मेडल हो गए हैं, इनमें 2 गोल्ड हैं। 27 सितंबर को चौथे दिन 25 मीटर रैपिड फायर में विमेंस टीम मनु भाकर, ईशा सिंह और रिदम सांगवान ने तो 25 सितंबर 10 मीटर एयर राइफल में दिव्यांश सिंह पंवार,ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और रुद्राक्ष पाटिल ने गोल्ड जीता था। इसके अलावा, भारत ने शूटिंग में अब तक 2 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज जीते। 10 मीटर एयर राइफल टीम रमिता, आक्शी चौकसे, मेहुली घोष ने 24 सिंतबर को सिल्वर मेडल जीता।

वहीं 27 सितंबर को 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में सिफ्ट कौर, मिनी कौशिक और आशी चौकसे ने सिल्वर जीता। इसके अलावा 24 सितंबर को रमिता ने 10 मीटर एयर राइफल में ब्रॉन्ज जीता। जबकि 25 सितंबर को ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत इवेंट में ब्रॉन्ज अपने नाम किया। 25 सितंबर को ही 25 मीटर एयर पिस्टल रैफिड फायर इवेंट में आदर्श सिंह, अनीश सिधु और विजयवीर की तिकड़ी ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।

आज 19 खेलों में मैदान पर उतरेंगे 148 खिलाड़ी

आज गेम्स में भारत के 148 खिलाड़ी 19 खेलों में हिस्सा लेंगे। इनमें सबसे ज्यादा 20 बास्केटबॉल के होंगे, जबकि सबसे कम एक जिम्नास्टिक में होगा।

तीसरे दिन के नतीजे: घुड़सवारों ने दिलाया गोल्ड

तीन दिनों के मुकाबलों के बाद भारतीय टीम मेडल टैली के छठे नंबर पर है। भारतीय खिलाड़ी अब तक तीन गोल्ड जीत चुके हैं। भारतीय दल के खाते में 14 मेडल आ चुके हैं। मंगलवार को गेम्स में तीसरे दिन भारत को 3 मेडल मिले। घुड़सवारी टीम ने दिन का पहला गोल्ड दिलाया। सुदिप्ती हजेला, दिव्यकृति सिंह, हृदय छेड़ा और अनुष अगरवल्ला की जोड़ी ने इस इवेंट में 41 साल बाद देश के लिए गोल्ड जीता। भारत के इबाद अली ने मेंस सेलिंग में ब्रॉन्ज मेडल जीता। उनसे पहले नेहा ठाकुर ने 28 पॉइंट के साथ विमेंस सेलिंग में सिल्वर मेडल जीता था।

भारतीय खिलाड़ियों के लिए लता मंगेशकर ने किया था ये शो
भारतीय क्रिकेट बोर्ड 1975 में टीम इंडिया के खिलाड़ियों को एक टेस्ट मैच खेलने के लिए 2500 रुपए की फीस देता था। फिर वनडे क्रिकेट आया और 1983 में तीसरे वर्ल्ड कप में हम चैंपियन भी बन गए। आपको जानकर हैरानी होगी कि चैंपियन बनने के बाद जब हमारे खिलाड़ी वापस भारत आए तो BCCI के पास पैसे नहीं थे अपने खिलाड़ियों को देने के लिए। तब लता मंगेशकर ने टीम के लिए शो किया और जो पैसा आया उसे खिलाड़ियों को दिया गया।

1983 के वर्ल्ड कप के बाद कमाई कुछ बढ़ी, लेकिन तब भी BCCI को भारत का एक मैच टीवी पर दिखाने के लिए दूरदर्शन को 5 लाख रुपए की फीस चुकानी पड़ती थी। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड को छोड़कर दुनिया भर के तमाम क्रिकेट बोर्ड की लगभग ऐसी ही स्थिति थी।

1991 में पहली बार टीवी राइट्स बिके और भारतीय बोर्ड की हैसियत कुछ लाख से रुपए से कुछ करोड़ रुपए की हुई। आने वाले करीब डेढ़ दशक में रुतबा कुछ सौ करोड़ रुपए का हुआ।

फिर आया टी-20 फॉर्मेट। इसने न सिर्फ भारत और भारतीय क्रिकेट बोर्ड को मालामाल किया, बल्कि क्रिकेट के खेल को भी फुटबॉल के बाद दुनिया का दूसरा सबसे लोकप्रिय खेल बना दिया। आज तो टीम के कप्तान रोहित शर्मा को बोर्ड 7 करोड़ सलाना की कॉन्ट्रैक्ट फीस देता है। IPL की कमाई अलग है। भारतीय टीम से जुड़े अन्य स्टार्स भी मोटी कमाई कर रहे हैं। जहां तक ब्रॉडकास्ट की बात करें तो अब तो भारत में होने वाले एक अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए ब्रॉडकास्टर BCCI को 43.20 करोड़ रुपए देता है।

ये तमाम बदलाव आए टी-20 फॉर्मेट के हिट होने के बाद। 2007 में हुए पहले टी-20 वर्ल्ड कप के बाद से अब तक इस फॉर्मेट ने क्रिकेट को क्या-क्या दिया है वह सब हम आज जानेंगे। आखिर तक इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप टी-20 फॉर्मेट की ताकत से रूबरू होंगे और यह भी समझेंगे कि यह फटाफट फॉर्मेट टेस्ट क्रिकेट के लिए भी काफी फायदेमंद है।

ज्यादा देशों तक क्रिकेट की पहुंच

टी-20 फॉर्मेट के लोकप्रिय होने से इस खेल की पहुंच बढ़ी है। 1877 में पहला टेस्ट मैच खेला गया। शुरुआत के 145 साल बाद भी अब तक केवल 12 देश ही इस फॉर्मेट में खेल पाए हैं। वनडे से दायरा थोड़ा बढ़ा, लेकिन टी-20 ने क्रांति ही कर दी। अब तक किस फॉर्मेट में कितने देश इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं यह आप अगली तस्वीर में देख सकते हैं। क्रिकेट में फॉर्मेट जितना छोटा है उलटफेर की संभावना उतनी ही ज्यादा होती है। 20-20 ओवर के खेल में कमजोर टीमों के जीतने की उम्मीद भी बनी रहती है। इसलिए इस फॉर्मेट को कई देशों ने बेहद कम समय में अपना लिया।

टी-20 की बदौलत क्रिकेट अब दूसरा सबसे लोकप्रिय खेल
टी-20 फॉर्मेट के दुनियाभर में फैलने से क्रिकेट का ग्लोबल फैन बेस भी 15 साल में करीब डबल हो गया है। अब यह फुटबॉल के बाद सबसे ज्यादा फॉलो किया जाने वाला खेल है। पहले यह रुतबा फील्ड हॉकी को हासिल था। भारत में पहले से क्रिकेट के फैंस सबसे बड़ी संख्या में मौजूद थे, लेकिन, टी-20 फॉर्मेट के आने से देश में भी इसका नया फैन बेस बना। BCCI के पूर्व सचिव और टीम इंडिया के पूर्व सिलेक्टर संजय जगदाले भी इस बात को स्वीकार करते हैं।

उन्होंने भास्कर को बताया कि टी-20 ने देश में नया फैन बनाया। ये ऐसे फैंस हैं जो पहले क्रिकेट नहीं देखते थे, लेकिन टी-20 ने उन्हें अपनी ओर आकर्षित किया। इसमें महिलाएं भी बड़ी संख्या में हैं। आप संजय जगदाले की बात इस खबर के साथ लगी पहली तस्वीर को क्लिक कर सुन सकते हैं।

क्रिकेट बना प्रोफेशनल खेल, IPL इस खेल की सबसे बड़ी लीग

मॉडर्न एरा में सफल खेल वही हैं जो प्रोफेशनल लेवल पर अपना मुकाम बना चुके हों। फ्रोफेशनल स्तर पर सफलता की सबसे बड़ी शर्त है फ्रेंचाइजी लीग का होना। फुटबॉल, बास्केटबॉल, आईस हॉकी, बेसबॉल जैसे खेल इस शर्त को पूरा करते हैं। टी-20 के आने के बाद क्रिकेट में भी यह मुमकिन हुआ। एक टी-20 मैच 3 से 4 घंटे के अंदर पूरा हो जाता है और इंटेंसिटी लगातार बनी रहती है। बोरियत भरा कोई पल नहीं आता है।

भारत में IPL की शुरुआत हुई और क्रिकेट एक सेमी प्रोफेशनल से पूरी तरह प्रोफेशनल खेल बन गया। आगे के दो ग्राफिक्स में आप IPL की कामयाबी देख सकते हैं। पहले टी-20 वर्ल्ड कप शुरू होने से अब तक BCCI और ICC की कमाई करीब 10 गुना तक बढ़ चुकी है।

ओलिंपिक में फिर से एंट्री मुमकिन हो सकेगी
दुनिया का सबसे बड़ा स्पोर्टिंग इवेंट ओलिंपिक है। इसमें फुटबॉल, बास्केटबॉल जैसे खेल भी शामिल हैं, लेकिन क्रिकेट को जगह नहीं मिल रही है। साल 1900 में पेरिस में हुए समर ओलिंपिक में पहली और आखिरी बार क्रिकेट को शामिल किया गया था। फिर क्रिकेट को इसलिए शामिल नहीं किया जाता था, क्योंकि इसके मैच पूरे होने में बहुत ज्यादा समय की जरूरत होती थी। साथ ही गिने-चुने देश क्रिकेट खेलते थे।

टी-20 के आने से तस्वीर बदल गई। समय कम लगने के साथ-साथ यह करीब 100 देशों में पहुंच गया। ICC की पूरी कोशिश है कि 2028 में अमेरिका के लॉस एंजिल्स में होने वाले ओलिंपिक गेम्स में क्रिकेट की वापसी हो जाए। 2024 में वेस्टइंडीज और अमेरिका मिलकर टी-20 वर्ल्ड कप होस्ट करा रहे हैं। लॉस एंजिल्स में भी मुकाबले खेले जाएंगे। यानी 2028 ओलिंपिक से पहले वहां क्रिकेट के जरूरी इन्फ्रस्ट्रक्चर तैयार हो जाएगा। अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक समिति ने भी अब तक क्रिकेट की री-एंट्री को लेकर सकारात्मक रुख दिखलाया है।

अब जान लेते हैं कि टी-20 से टेस्ट क्रिकेट को क्या फायदा मिला

संजय जगदाले ने भास्कर को बताया कि टी-20 क्रिकेट के आगमन से टेस्ट क्रिकेट भी रोचक हो गया है। अब बल्लेबाज पहले की तुलना में ज्यादा रिस्क लेते हैं और इसका असर टेस्ट क्रिकेट पर भी पड़ा है। इससे टेस्ट में ड्रॉ की संख्या काफी कम हो गई है और ज्यादातर मैचों के नतीजे निकलने लगे हैं। अगली तस्वीर में आप देख सकते हैं कि 2007 में हुए पहले वर्ल्ड कप से पूर्व कितने टेस्ट ड्रॉ होते थे और उसके बाद से कितने टेस्ट ड्रॉ हो रहे हैं।

हार से बौखलाए अफगानिस्तान ने भारतीय खिलाड़ियों के साथ की बदतमीजी
क्रिकेट में भले ही भारत और अफगानिस्तान के खिलाड़ियों के बीच संबंध अच्छे हों, लेकिन फुटबॉल में ऐसा नहीं है। शनिवार रात खेले गए AFC एशिया कप क्वालिफायर्स-2023 में अफगानिस्तान को भारत ने 2-1 से हरा दिया। इस हार से बौखलाए अफगानिस्तान के खिलाड़ियों ने भारतीय खिलाड़ियों के साथ बदतमीजी की, इसका वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दो भारतीय खिलाड़ियों से अफगान के प्लेयर हाथापाई करते नजर आ रहे हैं। कुछ देर बाद अफगान की पूरी टीम आकर उनके साथ धक्का-मुक्की करने लगती है।

टीम इंडिया के गोलकीपर गुरप्रीत सिंह दोनों टीमों को शांत करते दिखाई देते हैं, लेकिन उन्हें भी अफगान के खिलाड़ी धक्का देने लगते हैं। इसके बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी अपने साथी खिलाड़ियों को बचाने गए, लेकिन हाथापाई नहीं रुकी। मारपीट क्यों हुई है अभी तक पता नहीं चल पाया है। दोनों टीमों की ओर से कोई शिकायत भी नहीं की गई है।

छेत्री का जादू चला

भारतीय कप्तान सुनील छेत्री ने मैच में कमाल का गोल किया। उन्होंने फ्री-किक गोल 85वें मिनट में मारा और टीम इंडिया को 1-0 की बढ़त दिला दी, लेकिन अफगानिस्तान ने जुबैर अमीरी ने फ्री हेडर 88 मिनट से गोल करते हुए मैच बराबरी पर ला दिया। इसके बाद सहल अब्दुल समद की शानदार स्ट्राइक 90+2 मिनट से मैच खत्म होने से ठीक पहले टीम इंडिया के लिए निर्णायक गोल दागते हुए जीत दिला दी।

ग्रुप-डी में दूसरे नंबर पर टीम इंडिया

इस जीत के साथ भारतीय टीम टूर्नामेंट के ग्रुप-डी में दूसरे नंबर पर आ गया है। उसने दो मुकाबले खेले हैं और दोनों में ही जीत दर्ज की है। हॉन्गकॉन्ग की टीम पहले स्थान पर है। दोनों के खाते में एक समान 6-6 अंक हैं। लेकिन, गोल डिफरेंस के मामले में हांगकॉन्ग की टीम आगे है।

कंबोडिया से जीता था पहला मुकाबला

भारतीय टीम ने अपने सफर का आगाज कंबोडिया पर 2-0 की जीत के साथ किया था। 8 जून को खेले गए इस मुकाबले में कप्तान सुनील क्षेत्री ने डबल गोल किए थे। एक गोल पेनाल्टी पर आया तो दूसरा फील्ड गोल था।