INDIAN TEAM – Dainik Bhaskar UP/UK

Ind vs Ban : बांग्लादेश के खिलाफ जीत का चौका लगाने उतरेगी आज भारतीय टीम
वनडे वर्ल्ड कप 2023 में आज यानी गुरुवार 19 अक्टूबर को भारत का सामना बांग्लादेश से होगा। मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में दोपहर 2 बजे से खेला जाएगा। टॉस आधे घंटे पहले यानी 1:30 बजे होगा। आज का मैच जीतकर टीम इंडिया लगातार चौथा मैच जीत सकती है, टीम के पास न्यूजीलैंड को पीछे कर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर भी आने का मौका है।टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा अगर आज शतक लगाते हैं तो उनका वनडे वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ लगातार तीसरा शतक होगा।

रोहित ने इससे पहले 2015 (मेलबर्न) में 137 रन और 2019 (बर्मिंघम) में 104 रन की पारी खेली थी।दोनों टीमों के लिए यह इस वर्ल्ड कप में चौथा मुकाबला होगा। भारत ने अपने शुरुआती तीनों मुकाबले जीते हैं। टीम ने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया, दूसरे में अफगानिस्तान और तीसरे में पाकिस्तान को हराया।

क्या है इन दोनों टीमों का चौथा मैच

दोनों टीमों के लिए यह इस वर्ल्ड कप में चौथा मुकाबला होगा। भारत ने अपने शुरुआती तीनों मुकाबले जीते हैं। टीम ने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया, दूसरे में अफगानिस्तान और तीसरे में पाकिस्तान को हराया। टीम इस वक्त पॉइंट्स टेबल में 6 पॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर है। दूसरी ओर बांग्लादेश तीन में से एक ही मैच जीत सका है और 2 में उसे हार मिली। टीम ने अपने पहले मैच में अफगानिस्तान को हराया। जबकि इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम को हार मिली।

भारत के पास लगातार चौथी जीत का मौका

अगर वनडे वर्ल्ड कप की बात करें तो दोनों टीमों के बीच चार मकाबले खेले गए हैं। तीन में भारत और एक में बांग्लादेश को जीत मिली। दोनों के बीच पहला मैच 2007 के वर्ल्ड कप में खेला गया, इसे बांग्लादेश ने जीता। इसके बाद टीम इंडिया ने लगातार 3 मुकाबले में जीते। आज का मैच जीतते ही टीम इंडिया बांग्लादेश पर वर्ल्ड कप में जीत का चौका लगा देगी।

जानिए हेड-टु-हेड और हालिया रिकॉर्ड

ओवरऑल हेड टु हेड की बात करें तो भारत और बांग्लादेश के बीच अब तक कुल 40 वनडे खेले गए हैं। भारत को 31 और बांग्लादेश को 8 में जीत मिली है। वहीं एक मैच बेनतीजा रहा।

भारत : पिछले 5 में से 4 में टीम को जीत मिली। जबकि एक में हार का सामना करना पड़ा।
बांग्लादेश : टीम को पिछले 5 मैच में से केवल एक में जीत, जबकि 4 में हार मिली है।

शानदार फॉर्म में नजर आ रहे रोहित शर्मा

इस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने वर्ल्ड कप में अब तक खेले 3 मैच में एक शतक और एक अर्धशतक लगाया है। वह टीम के टॉप स्कोरर हैं। वहीं बॉलिंग में टीम के पेसर जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं। बांग्लादेश के खिलाफ टीम में शार्दूल ठाकुर की जगह मोहम्मद शमी को मौका मिल सकता है। इसके अलावा टीम में और कोई बदलाव होते नजर नहीं आ रहा।

शाकिब के खेलने पर संशय

बांग्लादेश टीम के कप्तान शाकिब अल हसन के भारत के खिलाफ खेलने पर संशय बना हुआ है। उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में बैटिंग के दौरान थाई इंजरी हुई थी। हालांकि, उनकी रिपोर्ट्स अब तक आई नहीं है, ऐसे में वह आज का मैच खेल सकते हैं। इस वर्ल्ड कप में बांग्लादेश की तरफ से मुशफिकुर रहीम ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उनके नाम दो अर्धशतक हैं। वहीं टीम के कप्तान शाकिब अल हसन टॉप विकेटटेकर हैं।

पिच रिपोर्ट

पुणे स्टेडियम का विकेट बैटिंग फ्रेंडली है। यहां हाई स्कोरिंग मैच होते हैं। इस स्टेडियम में अब तक कुल 7 वनडे इंटरनेशनल खेले गए। पहले बैटिंग करने वाली टीम ने चार, जबकि चेज करने वाली टीम ने तीन मैच जीते हैं। पहले इनिंग में बैटिंग करने वाली टीम का एवरेज स्कोर 307 रहा है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले बैटिंग करना पसंद कर सकती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, पुणे में गुरुवार को तापमान 22 से 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। धूप रहेगी, लेकिन थोड़े बादल भी रहेंगे। बारिश की 1% आशंका है। बता दें, मैच से पहले बुधवार की शाम यहां थोड़ी बूंदाबांदी हुई थी, लेकिन आज धूप निकलने का पूर्वानुमान है।

जानिए दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दूल ठाकुर/मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज।

बांग्लादेश : शाकिब अल हसन (कप्तान), तंजिद हसन तमीम, लिटन दास, नजमुल हुसैन शांतो, मेहदी हसन मिराज, मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), तौहीद हृदॉय, महमूदुल्लाह रियाद, तस्कीन अहमद, शोरिफुल इस्लाम और मुस्तफिजुर रहमान।

टी-20 : बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग तीनों डिपार्टमेंट में भारतीय टीम का पलड़ा रहा भारी
भारत ने श्रीलंका को पहले टी-20 इंटरनेशनल मैच में एकतरफा अंदाज में 62 रन से हरा दिया। बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग तीनों डिपार्टमेंट में भारतीय टीम का पलड़ा भारी रहा। दिग्गज कमेंटेटर सुशील दोषी ने भारत की जीत पर खुशी तो जताई, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि श्रीलंका और वेस्टइंडीज जैसी टीमों को हराकर अगले टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारी नहीं होगी। इसके लिए मजबूत प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ खेलना होगा।

पावर-प्ले के जोरदार बल्लेबाज ईशान

दोषी ने मैच में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज ईशान किशन की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि ईशान निर्भय बल्लेबाज हैं। पे पावर-प्ले के जोरदार बल्लेबाज हैं और गेंद की लेंथ को बहुत जल्द भांप लेते हैं। पारी की शुरुआत में ईशान जैसा बल्लेबाज होना भारतीय क्रिकेट के लिए अच्छी बात है।

श्रीलंका के पाले में कोई चांस नहीं

दोषी ने कहा कि भारतीय टीम ने जब 199 रन विशाल स्कोर बना दिया तो उसी समय श्रीलंका की उम्मीद खत्म हो गई। श्रीलंका की मौजूदा टीम बिल्कुल ही बेदम है। उन्होंने कहा कि एक समय श्रीलंका के पास अरविंद डिसिल्वा, अर्जुन रणतुंगा, मुथैया मुरलीधरन जैसे दिग्गज हुआ करते थे। अभी की श्रीलंकाई टीम बहुत ही हल्की है।

रोहित शर्मा ने खेली 44 रनों की पारी

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 44 रनों की पारी खेली। वे इस पारी के दौरान टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हो गए हैं। दोषी ने कहा कि रोहित पुल शॉट बेहतरीन खेलते हैं। उनकी बल्लेबाजी ऑस्ट्रेलिया में (जहां टी-20 वर्ल्ड कप होना है) और भी ज्यादा कारगर होगी।

सीरीज में भी क्लीन स्वीप

दोषी ने कहा कि अगर कोई अनहोनी न हो जाए तो भारतीय टीम इस सीरीज में भी क्लीन स्वीप करेगी। भारतीय परिस्थितियों में भारत की मजबूत टीम को चुनौती देना श्रीलंका के बस की बात नजर नहीं आ रही है।

Asian Games 2018 : शूटिंग में भारत को एक और गोल्ड….
एशियन गेम्स के चौथे दिन भारत की राही सरनोबत ने 25 मीटर पिस्टर के फाइनल इवेंट में गोल्ड मेडल दिलाया है। यह भारत का मौजूदा एशियन गेम्स में चौथा गोल्ड मेडल है। 27 वर्षीय राही ने इसी के साथ इतिहास रच दिया।

इसी इवेंट में भारत की स्टार निशानेबाज मनु भाकर ने निराश किया है। फाइनल में 16 साल की मनु सिर्फ 16 प्वाइंट ही हासिल कर सकीं। वहीं इसी इवेंट में रही सरनोबत अचूक निशाना लगाती रहीं।

शूटिंग में भारत को मिले पांच पदक

इससे पहले भारतीय निशानेबाज दीपक कुमार ने भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता था। दीपक ने ये मेडल 10 मीटर की राइफल में जीता जहां वो 247.7 अंक हासिल कर दूसरे पायदान पर रहे। वहीं चाइना के शूटर यांग हाओरान 249.1 अंकों के साथ पहले पायदान रहे और चाइना के लिए 9वां गोल्ड जीता। इसके साथ भारत ने शूटिंग में दूसरा पदक हासिल किया।

A big salute to the Indian Shooting contingent for winning 6 out the total 10 medals won so far at the #AsianGames2018. Credit goes to the Indian Olympic Association, the Sports Ministry, and the coaching team, especially #MarcelloDradi, for nurturing our young talent. pic.twitter.com/LGg5vjLzAN

— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) August 21, 2018

एशियन गेम्स 2018 के दूसरे दीन भारत का पदक खाता खुल गया। भारत के लिए अपूर्वी चंदेला और रवि कुमार की जोड़ी ने एयर रायफल मिक्सड इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

वहीं कुश्ती में भी भारत का अच्छा प्रदर्शन जारी है। तीसरे दिन कुश्ती में भारत के पदक अभियान को बरकरार रखते हुए दिव्या काकरान ने 68 कि.ग्रा. वर्ग में कांस्य पदक जीत लिया। इससे पहले बजरंग पूनिया ने भारत के लिए गोल्ड जीत कर देश को गौर्वान्वित किया। अब सोमवार के दिन पहलवान विनेश फोगाट ने देश के लिए स्वर्ण पदक जीत कर इतिहास रच दिया है। विनेश एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाली देश की पहली महिला पहलवान बन गई है।