innocent daughter – Dainik Bhaskar UP/UK

फतेहपुर : घर के बाहर खेल रही मासूम बेटी, रहस्यमय ढंग से लापता
दैनिक भास्कर ब्यूरो

फतेहपुर । चौडगरा कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मौहार गांव से शुक्रवार शाम घर के बाहर खेल रही मासूम बेटी अचानक लापता हो गई। परिजन गांव के आसपास खोजबीन करते रहे लेकिन कोई पता नहीं चला। पिता ने बेटी के लापता होने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों के साथ खोजबीन की लेकिन लापता बेटी का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने पिता की सूचना पर गुमसुदगी दर्ज की है। सीओ सुशील कुमार दुबे ने परिजनो से पूछताछ की है।

प्रत्येक पहलू की जांच कर रही पुलिस

बता दें कि कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गांव मौहार निवासी मुन्ना लोधी ट्रैक्टर चालक हैं। शुक्रवार शाम को मुन्ना की चार वर्षीय पुत्री जान्हवी घर के बाहर खेलते समय अचानक लापता हो गई। जिसको परिजनो ने गांव के किनारे रेलवे लाइन, बाग, तालाब, कुंआ सहित सभी जगह खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पिता मुन्ना लोधी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज लक्ष्मीकांत सिंह सेंगर ने परिजनों के साथ मिलकर एक बार फिर खोजबीन शुरू की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।

कल्याणपुर क्षेत्र से पहले भी गायब हो चुकी हैं बेटियां

शनिवार सुबह पुलिस ने आसपास के घरों में तलाशी अभियान चलाया लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लगा। जानकारी होने पर क्षेत्राधिकारी बिंदकी सुशील दुबे ने घर पहुंच कर परिजनो से पूछताछ की। पिता मुन्ना लोधी ने बताया कि शुक्रवार शाम को सभी लोग घर पर ही थे।बेटी घर से पचास कदम की दूरी पर खेल रही थी।अंधेरा होने पर जब घर नहीं आई तब खोजबीन शुरू की और सूचना दी। बताया कि हमारी किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं है। प्रभारी निरीक्षक कल्यानपुर आनंद प्रकाश शुक्ला ने बताया कि गुमसुदगी दर्ज कर ली गई है। कई बिंदुओं पर जांच व खोजबीन जारी है। बेटी के लापता होने पर मां कान्ती देवी सहित परिजन बेहाल है।

घुमंतू व नशेबाजों पर टिकी जांच टीम की निगाह

हाइवे के समीप का गांव होने के चलते गांव में बड़ी संख्या में घुमंतू, फकीर बाबा, फेरी वाले आदि आते हैं पुलिस की जांच की सुई इस ओर भी घूम रही है। पड़ोसियों के यहां हाल फिलहाल आए रिस्तेदारो की भी पड़ताल की जा रही है। दूसरी ओर गांव में परचून की दुकानों से बिकने वाली शराब भी पुलिस की जांच में शामिल है। कहीं पियक्कड़ों की कोई करतूत तो नहीं है। इन सभी बिन्दुओं को ध्यान में रखकर किशोरी की खोज में लगी जांच टीमें आगे बढ़ रही हैं। शनिवार को देर शाम तक पुलिस के हाथ खाली रहे।

सुल्तानपुर : मासूम बेटी से दुष्कर्म, आरोपी पिता को मिली कारावास की सजा
सुल्तानपुर। घर में सो रही मासूम किशोरी को ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने के आरोपी सौतेले पिता रवि कुमार को स्पेशल जज पाक्सो एक्ट पवन कुमार शर्मा की अदालत ने दोषी करार दिया है। जिसे अदालत ने उम्र भर कठोर कारावास की सजा काटने एवं 50 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। वहीं इसी अदालत ने दूसरे मामले में इंटर की छात्रा के अपहरण व दुष्कर्म के दोषी अजय कुमार को दस वर्ष के कठोर कारावास एवं 60 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। पहला मामला कूरेभार थाना क्षेत्र के रहने वाले आरोपी रवि कुमार’ के खिलाफ पांच सितम्बर 2021 की घटना बताते हुए स्थानीय थाने में पीडि़ता किशोरी की मां ने मुकदमा दर्ज कराया।

स्पेशल जज ने ठोंका 50 हजार का अर्थदंड

आरोप के मुताबिक घटना की रात घर के सभी लोग भोजन करने के बाद सो गए थे। तभी रात में अचानक नशे में धुत करीब 53 वर्षीय सौतेला पिता रवि कुमार अपनी 12 वर्षीय बेटी को सोते समय चुपके से उठाकर लेकर चला गया और उसके प्रति अपने गंदे इरादों को व्यक्त करते हुए उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। पीडि़ता की मां जब उसे खोजने निकली तो अपनी मां से मिलते ही मासूम किशोरी उससे लिपट कर रोते हुए अपने दर्द बयां करने लगी। जिसके बाद पीडि़ता की मां ने इस घटना के संबंध में सौतेले पिता रवि कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

मिली जानकारी के मुताबिक किशोरी की माँ की पहली शादी सुरेश कुमार नाम के व्यक्ति से हुई थी, जिससे ही पीडि़ता पैदा हुई थी। घटना से करीब पांच वर्ष पहले अपने पूर्व पति सुरेश कुमार को छोड़कर पीडि़ता को साथ लेकर उसकी मां आरोपी रवि कुमार के साथ चली आई थी और रवि कुमार से ही शादी कर इसी के साथ रह रही थी। लेकिन अंदर ही अंदर रवि कुमार पूर्व पति सुरेश से जन्मी किशोरी को अपनी बेटी मानता ही नहीं था और उसके प्रति गलत नीयत रखता था।

ताबड़तोड़ फैसलों से यौन अपराधियों में दहशत

शायद उसी का नतीजा रहा कि उसने पांच सितंबर 2021 की रात को अपनी घिनौनी सोच के चलते नशे में धुत होकर वारदात को अंजाम दे ही डाला। इस मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ और पुलिस ने तफ्तीश पूरी कर आरोप-पत्र भी कोर्ट में दाखिल किया। प्रकरण का विचारण स्पेशल जज पाक्सो एक्ट की अदालत में चला। रिश्ते को तार-तार कर देने वाले इस घिनौने वारदात से जुड़े मामले में स्पेशल जज पवन कुमार शर्मा की अदालत ने भी विचारण में पूरी सक्रियता दिखाई,नतीजतन डेढ़ साल के भीतर ही मामले में फैसला आ गया। उभय पक्षो को सुनने के पश्चात स्पेशल जज पवन कुमार शर्मा की अदालत ने ऐसे अपराधी को देश, समाज व परिवार के लिए घातक मानते हुए आरोपी सौतेले पिता रवि कुमार को मामले में दोषी करार देते हुए आजीवन कठोर कारावास की सजा काटने एवं 50 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।

दूसरा मामला अमेठी के मुंशीगंज थाना क्षेत्र से जुड़ा है। जहां की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी ने चार जनवरी 2015 की घटना बताते हुए स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज कराया। आरोप के मुताबिक घटना के दिन वह प्रमाण-पत्र बनवाने के लिए अमेठी तहसील के लिए जा रही थी,तभी रास्ते में मुंशीगंज थाना क्षेत्र के रहने वाला आरोपी अमित व उसका साथी अजय कुमार निवासी वालेडीहा थाना हैदरगंज जनपद अयोध्या ने उसे रोक लिया और उसे बहाने से ले जाकर नशीला पदार्थ सुंघा दिया, जिसके चलते वह बेहोश हो गई। जब पीडि़ता होश में आई तो उसने स्वंय को एक बंद कमरे में पाया।

आरोप के मुताबिक दोनो आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बरामद लड़की के बयान व अन्य साक्ष्यों के आधार पर अपनी तफ्तीश पूरी करके आरोपी अमित कुमार के खिलाफ किशोर न्यायालय में आरोप-पत्र दाखिल किया। वहीं अयोध्या जिले के रहने वाले आरोपी अजय कुमार के खिलाफ स्पेशल सेशन कोर्ट में आरोप-पत्र दाखिल हुआ। उभय पक्षो को सुनने के पश्चात स्पेशल जज पवन कुमार शर्मा की अदालत ने अजय को दस वर्ष का कठोर कारावास वं 50 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।

जौनपुर की मासूम बेटी ने अपने जन्मदिन पर किया अनूठी पहल
जौनपुर । अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट परिवार की सबसे छोटी सदस्य अतुलिका सिंह ने एक बार फिर से मानवता की मिशाल पेश किया और अपने जन्मदिन पर विशेष रूप से हर बार की तरह अलग ढंग से मनाया! अतुलिका ने इस बार अपना जन्मदिन राजेश स्नेह ट्रस्ट ऑफ एजुकेशन संस्था के विकलांग बच्चों के बीच में और सदर अस्पताल के वार्डों में जिन महिलाओ ने बेटी को जन्म दिया था उनको मिठाई खिलाकर और गिफ्ट देकर मनाया और विकलांग बच्चों से ही केक कटवाया!

अतुलिका सिंह विगत कई वर्षो से अपना जन्मदिन घर पर ना मानते हुए असहाय निर्धन या विशेष बच्चों के बीच मे मनाती है, और उनके बीच समय समय पर कपड़े और जरूरत की सामग्री को वितरित करती है!अपने जन्मदिन पर बच्चो को फल मीठा और सामाग्री देकर मनाया! उर्वशी सिंह ने कहा कि अपने लिए तो हर कोई जीता है कभी दूसरों के और ऐसे असहाय लोगों के साथ कोई खुशिया मनाइए तो खुशी दुगनी हो जाती है!

जिसमें उनका पूरा परिवार भी साथ रहता है! जन्मदिन में विशेष रूप से ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष नागेंद्र नाथ सिंह जी, महा सचिव राधिका सिंह के साथ राजेश ट्रस्ट के फाउंडर राजेश जी, राजेश गुप्ता लॉर्ड रौनक रिशु गुप्ता राजेश अस्थाना मनीष अस्थाना रिशु गुप्ता राजस्थान जी, विश्वजीत सिंह जी, और अन्य सम्मानित लोग उपस्थित रहे!