Inquiry – Dainik Bhaskar UP/UK

कैश फॉर क्वेरी केस : एथिक्स कमेटी महुआ से कर रही पूछताछ, सांसद का अकाउंट 47 बार दुबई से हुआ लॉगिन
नई दिल्ली। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में TMC सांसद महुआ मोइत्रा से लोकसभा एथिक्स कमेटी पूछताछ कर रही है। महुआ सुबह करीब 10:50 बजे संसद पहुंचीं। महुआ के मामले में गृह, IT और विदेश मंत्रालय ने एथिक्स कमेटी को रिपोर्ट सौंपी हैं, उनके आधार पर महुआ से सवाल-जवाब किए जा रहे हैं।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, IT मिनिस्ट्री ने कमेटी को बताया कि महुआ की ID से दुबई से कम से कम 47 बार लॉगिन किया गया। कमेटी ने 26 अक्टूबर को हुई बैठक के बाद तीनों मंत्रालयों से जानकारी मांगी थी।

इस बीच सूत्रों के हवाले से यह सामने आया है कि महुआ ने एथिक्स कमेटी को बताया है कि उनके निजी रिश्तों में खटास के कारण यह विवाद खड़ा किया गया है।

महुआ ने कहा था- 2 नवंबर को सारे झूठ ध्वस्त कर दूंगी

उधर, दिल्ली रवाना होने से पहले महुआ ने कहा- ‘2 नवंबर को सारे झूठ ध्वस्त कर दूंगी। अगर मैंने एक भी रुपया लिया होता, तो भाजपा तुरंत मुझे जेल में डाल देती। भाजपा मुझे संसद से सस्पेंड कराना चाहती है। सच तो यह है कि वे मेरा बाल भी बांका नहीं कर सकते। एथिक्स कमेटी के पास क्रिमिनल ज्यूरिस्डिक्शन नहीं है।’

देहाद्राई बोले- जल्द ही सबके सामने सच्चाई रखूंगा

महुआ के खिलाफ कैश फॉर क्वेरी मामले में शिकायत दर्ज कराने वाले सुप्रीम कोर्ट के वकील जय अनंत देहाद्राई ने कहा कि अभी मामला कोर्ट में है, इसलिए अभी इसके बारे में कुछ कहना सही नहीं होगा। लेकिन बाद में मैं सच्चाई सामने रखूंगा। उन्होंने कहा कि मैं किसी और के बारे में कमेंट नहीं कर सकता। ये एक आजाद देश है, यहां हर व्यक्ति जो चाहे वो कह सकता है। लेकिन, आप जो भी कहते हैं उसका अंजाम आपको भुगतना पड़ता है। मैं भी सही समय आने पर सबके सामने बताऊंगा कि क्या हुआ था। अगर कोई व्यक्ति विक्टिम बनकर हकीकत छिपाने की कोशिश कर रहा है तो, पूरा देश उसे देख रहा है। लोग बहुमत समझदार हैं।

महुआ ने हीरानंदानी-देहाद्राई को क्रॉस एग्जामिन करने की मांग की

TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने बिजनेसमैन दर्शन हीरानंदानी और सुप्रीम कोर्ट के वकील जय अनंत देहाद्राई को क्रॉस एग्जामिन करने की मांग की है। उन्होंने 31 अक्टूबर को लोकसभा की एथिक्स कमेटी को लेटर लिखा। इसमें TMC सांसद ने कहा- हीरानंदानी और देहाद्राई ने मेरे खिलाफ लगाए आरोपों का सबूत नहीं दिया है। इसलिए मैं दोनों को क्रॉस एग्जामिन करने के अपने अधिकार का इस्तेमाल करना चाहती हूं।

19 अक्टूबर को मामले में हीरानंदानी ने कमेटी को हलफनामा देकर बताया था कि उन्होंने संसद में सवाल पूछने के लिए तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा को रिश्वत दी थी। इसके बाद TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने स्वीकार किया है कि उन्होंने अपने मित्र और बिजनेसमैन दर्शन हीरानंदानी को संसद का अपना लॉगिन पासवर्ड दिया था। हालांकि, उन्होंने इस बात से इनकार किया कि उन्होंने इसके बदले में कैश या महंगे गिफ्ट लिए।

एथिक्स कमेटी प्राइवेट मैटर की जांच के लिए सही जगह नहीं

महुआ ने कहा- 2021 के बाद एथिक्स कमेटी की कोई बैठक नहीं हुई है। कमेटी ने अभी तक अपना मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट तैयार नहीं किया है। अगर मुझ पर कोई आपराधिक आरोप है तो जांच एजेंसियों को जांच करनी चाहिए। एथिक्स कमेटी किसी के प्राइवेट मैटर की जांच के लिए सही जगह नहीं है।

क्या है पूरा मामला

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने 15 अक्टूबर को लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला को चिट्ठी लिखी थी। इसमें उन्होंने महुआ पर आरोप लगाए थे कि महुआ ने संसद में सवाल पूछने के लिए बिजनेसमैन दर्शन हीरानंदानी से पैसे और तोहफे लिए थे। इस मामले को स्पीकर ने एथिक्स कमेटी को भेज दिया।

निशिकांत ने 21 अक्टूबर को महुआ पर एक और गंभीर आरोप लगाया। निशिकांत ने सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट में लिखा- कुछ पैसे के लिए एक सांसद ने देश की सुरक्षा को गिरवी रख दिया। मैंने इसे लेकर लोकपाल से शिकायत की है। उन्होंने कहा कि दुबई से संसद की ID खोली गई, जबकि उस वक्त वो कथित सांसद भारत में ही थीं। इस नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर (NIC) पर पूरी भारत सरकार है। देश के प्रधानमंत्री, वित्त विभाग, केन्द्रीय एजेंसी यहां हैं। क्या अब भी TMC व विपक्षी दलों को राजनीति करनी है। निर्णय जनता का है।

NIC ने यह जानकारी जांच एजेंसी को दे दी है। एथिक्स कमेटी ने 27 अक्टूबर को महुआ को समन भेजा और 31 अक्टूबर को सुबह 11 बजे कमेटी के सामने पेश होने का निर्देश दिया था। महुआ ने इसी दिन एथिक्स कमेटी को लिखा था कि वे 5 नवंबर के बाद ही मौजूद हो पाएंगी। 28 अक्टूबर को एथिक्स कमेटी ने महुआ को 2 नवंबर को पेश होने को कहा।

महुआ मोइत्राः अमेरिका में पढ़ीं, लंदन में नौकरी और बंगाल में राजनीति

इस केस की मुख्य पात्र महुआ मोइत्रा हैं, जिन पर सारे आरोप हैं। TMC सांसद महुआ मोइत्रा मूलत: बैंकर हैं। बेसिक एजुकेशन के बाद मोइत्रा हायर एजुकेशन के लिए अमेरिका गईं। बाद में उनकी नौकरी लंदन के एक प्रतिष्ठित बैंक में लगी। कुछ सालों में उनका नौकरी से मोह भंग हुआ और वे राजनीति में कूदीं। उन्होंने 2016 में पहला चुनाव पश्चिम बंगाल के करीम नगर विधानसभा से जीता था। 2019 में वे TMC के टिकट पर कृष्णानगर से लोकसभा चुनाव लड़ी और जीतीं।

निशिकांत दुबेः राजनीति में आने से पहले कॉर्पोरेट वर्ल्ड में थे

इस कहानी में दूसरा अहम किरदार भाजपा सांसद निशिकांत दुबे का है। 15 अक्टूबर को लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला को चिट्ठी लिखी थी। इसमें उन्होंने महुआ पर आरोप लगाए थे कि महुआ ने संसद में सवाल पूछने के लिए पैसे और तोहफे लिए थे। गोड्डा झारखंड से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने 2009 में राजनीति में कदम रखा था। इससे पहले वे एस्सार ग्रुप में कॉर्पोरेट हेड थे। उन्होंने 2009 में गोड्डा से पहला चुनाव जीता था। इसके बाद 2014 और 2019 में भी जीत हासिल की।

दर्शन हीरानंदानी: रियल एस्टेट कंपनी हीरानंदानी ग्रुप के CEO, अडाणी ग्रुप के कॉम्पिटिटर

42 वर्षीय दर्शन हीरानंदानी ने एक लेटर लिखकर महुआ पर और आरोप मढ़े हैं। दर्शन मुंबई बेस्ड रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी हीरानंदानी ग्रुप के CEO हैं। उनके पिता रियल एस्टेट टाइकून निरंजन हीरानंदानी हैं। दर्शन डेटा सेंटर, क्लाउड कम्प्यूटिंग, तेल और गैस, लॉजिस्टिक, वेयरहाउस जैसी कई कंपनियों के प्रेसिडेंट हैं, जो हीरानंदानी ग्रुप के अंडर में हैं। दर्शन ने न्यूयॉर्क के रोचेस्टर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से MBA और BSc की डिग्री ली है। हीरानंदानी ग्रुप अडाणी ग्रुप का कॉम्पिटिटर है।

जय अनंत देहाद्राई: महुआ पर आरोप लगाने वाले सुप्रीम कोर्ट के वकील

जय अनंत देहाद्राई सुप्रीम कोर्ट में वकील हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक जय अनंत देहाद्राई और महुआ मोइत्रा दोनों पहले दोस्त थे, बाद में दोनों में झगड़ा हो गया। मोइत्रा ने पिछले छह महीनों में आपराधिक अतिक्रमण, चोरी, अश्लील संदेश और दुर्व्यवहार के लिए देहाद्राई के खिलाफ पुलिस में शिकायत की थी। दूसरी ओर, अनंत ने CBI में मोइत्रा के खिलाफ सबूत देकर शिकायत दर्ज कराई है। इसके बाद यही सबूत BJP सांसद निशिकांत दुबे के माध्यम से पेश कर संसद में शिकायत दर्ज कराई गई है।

महुआ मोइत्रा के संसद में 62 सवाल, 9 अडाणी से जुड़े

2019 में सांसद बनने के बाद से महुआ मोइत्रा ने पार्लियामेंट में 28 केंद्रीय मंत्रालयों से जुड़े 62 सवाल पूछे हैं। इनमें पेट्रोलियम से लेकर कृषि, शिपिंग, नागरिक उड्डयन, रेलवे आदि शामिल हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, 62 सवालों में से सबसे ज्यादा 9 सवाल पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के लिए थे, उसके बाद वित्त के लिए आठ सवाल थे। कुल 62 में से 9 सवाल अडाणी समूह से संबंधित थे। इनमें से छह सवाल पेट्रोलियम मंत्रालय के लिए और एक-एक सवाल वित्त, नागरिक उड्डयन और कोयला मंत्रालयों के लिए था।

आरोप सही साबित हुए तो महुआ को सजा क्या मिलेगी

जिस भी सांसद पर ऐसे आरोप लगते हैं उन्हें अपना पक्ष रखने का मौका दिया जाता है। कमेटी जांच करेगी कि क्या ये किसी खास के हित में या उसके बिजनेस को लाभ पहुंचाने के लिए पूछे गए हैं। पूरी जांच कर एथिक्स कमेटी अपनी रिपोर्ट लोकसभा अध्यक्ष को देगी।

अगर इसमें किसी भी तरह की सजा की सिफारिश की जाती है तो संसद में रिपोर्ट रखे जाने के बाद सहमति के आधार पर उस सांसद के खिलाफ एक्शन लिया जा सकता है। वहीं स्पीकर को भी ये अधिकार है कि वो सेशन नहीं चल रहा हो तो कार्रवाई को लेकर फैसला ले सकते हैं। TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने 31 अक्टूबर को दावा किया कि एपल ने उन्हें अलर्ट मैसेज भेजा है। केंद्र सरकार उनका फोन और ईमेल हैक कराने की कोशिश कर रही है। उनके साथ कई और विपक्षी नेताओं ने भी ऐसा दावा किया था।

महुआ मोइत्रा के वकील केस से हटे, मामला बाहर सेटलमेंट करने का आरोप था; जज बोले- हैरान हूं

संसद में पैसे लेकर सवाल पूछने के आरोप में घिरीं TMC सांसद महुआ मोइत्रा के वकील गोपाल शंकरनारायणन केस की सुनवाई से हट गए हैं। महुआ ने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और सुप्रीम कोर्ट के वकील जय अनंत देहाद्राई के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था, जिस पर आज दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई।

केजरीवाल ने ठुकराया ED का समन, पूछताछ के लिए आज जांच एजेंसी के सामने नहीं हुए पेश
नई दिल्ली। CM अरविंद केजरीवाल शराब नीति केस में पूछताछ के लिए आज जांच एजेंसी ED के सामने पेश नहीं हुए। इसके बदले केजरीवाल ने ED को एक लेटर भेजकर समन को वापस लेने को कहा। साथ ही केजरीवाल ने जांच एजेंसी से सवाल किया कि, आपने समन में मुझे यह नहीं बताया कि मैं संदिग्ध हूं या गवाह। ED के सूत्रों के मुताबिक, जांच एजेंसी केजरीवाल को नया समन जारी कर सकती है।

ED ने 30 अक्टूबर को केजरीवाल को पूछताछ के लिए आने का समन भेजा था। इसे लेकर आज सुबह करीब 9 बजे केजरीवाल ने ED को जवाब भेजा था कि ये​ नोटिस गैर-कानूनी और राजनीति से प्रेरित है। सुबह करीब 11:30 बजे केजरीवाल अपने घर से एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए। दरअसल, वे आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ मध्यप्रदेश के सिंगरौली में रैली करेंगे।

केजरीवाल ने पूछा- मुझे गवाह मान रहे हैं या संदिग्ध

ईडी के असिस्टेंट डायरेक्टर को भेजे अपने लेटर में केजरीवाल ने लिखा, समन से यह क्लियर नहीं है कि मुझे किस हैसियत से बुलाया जा रहा है यानी इस मामले में आप मुझे गवाह मान रहे हैं या संदिग्ध। आप मुझे दिल्ली के CM के तौर पर बुला रहे हैं या आम आदमी पार्टी के संयोजक के रूप में। ऐसा लग रहा है कि यह मछली पकड़ने की जाल की तरह है।

भाजपा नेताओं को लीक किया गया समन

केजरीवाल ने आरोप लगाया कि ये समन भाजपा के इशारे पर भेजा गया। केजरीवाल ने लिखा- 30 अक्टूबर की दोपहर को भाजपा नेताओं ने कहना शुरू कर दिया था कि जल्द ही मुझे तलब किया जाएगा और अरेस्ट किया जाएगा। उसी दिन शाम को मुझे समन मिला। इससे साफ जाहिर है कि मेरी छवि बदनाम करने के लिए समन भाजपा नेताओं को पहले लीक कर दिया गया था।

बतौर CM मुझे कई काम, जहां मेरा होना जरूरी

दिल्ली CM ने आगे लिखा, ‘देश में पांच राज्य यानी मिजोरम, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और तेलंगाना में जल्द ही चुनाव होने वाले हैं। आम आदमी पार्टी हर जगह चुनाव लड़ रही है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और स्टार प्रचारक होने के नाते, मुझे चुनाव प्रचार के लिए यात्रा करनी है। दूसरी ओर मैं दिल्ली का मौजूदा मुख्यमंत्री हूं। दिवाली के त्योहार के चलते मेरे पास आधिकारिक तौर पर कई काम हैं। जहां मेरा होना जरूरी है। केजरीवाल ने लेटर के आखिर में ED से समन को वापस लेने की मांग की।

राजघाट पर बढ़ाई गई सुरक्षा

केजरीवाल के पूछताछ के लिए जाने की संभावनाओं के बीच दिल्ली विधानसभा के स्पीकर रामनिवास गोयल ने उनके घर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। केजरीवाल के 10 बजे राजघाट जाने की भी संभावना थी। इसे लेकर राजघाट पर पुलिस बल को तैनात किया गया।

AAP का दावा- केजरीवाल गिरफ्तार हो सकते हैं

दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने मंगलवार को दावा किया था कि 2 नवंबर को ED मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर सकती है। केजरीवाल के बाद I.N.D.I.A गठबंधन के दूसरे नेता भी गिरफ्तार होंगे। अगला नंबर झारखंड के CM हेमंत सोरेन, बिहार के डिप्टी CM तेजस्वी यादव, केरल के CM पी विजयन, तमिलनाडु के CM एमके स्टालिन और बंगाल की CM ममता बनर्जी का है।

अप्रैल में CBI ने केजरीवाल से साढ़े 9 घंटे पूछताछ की थी

इसी साल अप्रैल में शराब नीति केस में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से CBI ने अपने ऑफिस में करीब साढ़े 9 घंटे तक पूछताछ की थी। वे सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर एजेंसी के ऑफिस पहुंचे थे और रात 8:30 बजे एजेंसी के ऑफिस से बाहर आए।

केजरीवाल ने कहा था- हमारे पास छिपाने को कुछ नहीं

CBI से पूछताछ के बाद केजरीवाल ने कहा था कि CBI ने जितने सवाल पूछे मैंने सभी के जवाब दिए। हमारे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है। ये पूरा का पूरा कथित शराब घोटाला झूठ है, फर्जी है और गंदी राजनीति से प्रेरित है। AAP कट्टर ईमानदार पार्टी है। हम मर-मिट जाएंगे पर कभी अपनी ईमानदारी के साथ समझौता नहीं करेंगे। वे AAP को खत्म करना चाहते हैं, लेकिन देश की जनता हमारे साथ है। लगभग 56 सवाल उन्होंने पूछे।

नवंबर 2021 में नई शराब नीति लागू हुई

दिल्ली के डिप्टी CM मनीष सिसोदिया ने 22 मार्च 2021 को नई शराब नीति का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि इस नीति से शराब की दुकानें निजी हाथों में चली जाएंगी। सिसोदिया से जब नई नीति लाने का मकसद पूछा गया तो उन्होंने दो तर्क दिए। पहला- माफिया राज खत्म होगा। दूसरा- सरकारी खजाना बढ़ेगा। 17 नवंबर 2021 को नई शराब नीति 2021-22 लागू कर दी गई। इससे शराब कारोबार से सरकार से बाहर हो गई और ये बिजनेस निजी हाथों में चला गया। कई बड़े डिस्काउंट देने से शराब की जमकर बिक्री हुई। इससे सरकारी खजाना तो बढ़ा, लेकिन इस नई नीति का विरोध होने लगा।

जुलाई 2022 में शराब नीति में घोटाले का आरोप लगा

8 जुलाई 2022 को दिल्ली के मुख्य सचिव नरेश कुमार ने नई शराब नीति में घोटाला होने का आरोप लगाया। उन्होंने इससे जुड़ी एक रिपोर्ट एलजी वीके सक्सेना को रिपोर्ट सौंपी। इसमें बताया गया कि सिसोदिया ने लाइसेंसधारी शराब कारोबारियों को अनुचित लाभ पहुंचाया। उधर, LG ने भी कहा है कि उनकी और कैबिनेट की मंजूरी के बिना ही शराब नीति में बदलाव कर दिए।

अगस्त 2022 में CBI और ED ने केस दर्ज किया

एलजी सक्सेना ने मुख्य सचिव की रिपोर्ट के आधार पर CBI जांच की मांग की। 17 अगस्त 2022 को जांच एजेंसी ने केस दर्ज किया। इसमें मनीष सिसोदिया, तीन रिटायर्ड सरकारी अफसर, 9 बिजनेसमैन और दो कंपनियों को आरोपी बनाया गया। सभी पर भ्रष्टाचार से जुड़ी धाराओं के तहत केस दर्ज किया। 19 अगस्त को सिसोदिया के घर और दफ्तर समेत सात राज्यों के 31 ठिकानों पर छापेमारी की। इस पर सिसोदिया ने दावा किया कि सीबीआई को कुछ नहीं मिला। इधर, 22 अगस्त को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने CBI से मामले की जानकारी लेकर मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज कर लिया।

जुलाई 2022 में सरकार ने नई नीति को रद्द किया

विवाद बढ़ता देख 28 जुलाई 2022 को दिल्ली सरकार ने नई शराब नीति को रद्द कर दिया। फिर से पुरानी नीति लागू करने का फैसला लिया। 31 जुलाई को सरकार ने कैबिनेट नोट में बताया कि शराब की ज्यादा बिक्री के बाद भी सरकार की कमाई कम हुई, क्योंकि खुदरा और थोक कारोबारी शराब के धंधे से हट रहे थे।

फरवरी 2023 में CBI ने सिसोदिया को गिरफ्तार किया

सिसोदिया के पास एक्साइज डिपार्टमेंट था, इसलिए उन्हें कथित तौर पर इस घोटाले का मुख्य आरोपी बनाया गया। कई बार पूछताछ के बाद जांच एजेंसी ने 26 फरवरी को उन्हें गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल वे जेल में हैं। CBI ने सिसोदिया पर आरोप लगाया कि एक्साइज मिनिस्टर होने के नाते उन्होंने मनमाने और एकतरफा फैसले लिए, जिससे खजाने को भारी नुकसान पहुंचा और शराब कारोबारियों को फायदा हुआ।

आबकारी नीति केस में ही ED ने 4 अक्टूबर को AAP सांसद संजय सिंह को भी अरेस्ट कर लिया। उनके दिल्ली वाले घर पर सुबह 7 बजे ED की टीम पहुंची। 10 घंटे तक चली छापेमारी के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। अगले दिन 5 अक्टूबर को उन्हें राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उन्हें 10 अक्टूबर तक की रिमांड पर भेज दिया।

ED का दावा-शराब घोटाले में 170 मोबाइल तोड़े गए:नीति आने से पहले कॉपी शराब कारोबारियों से शेयर की

सूत्रों के मुताबिक दिल्ली के डिप्टी CM को सबूत नष्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उन पर कई फोन को नष्ट करने का आरोप है। प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने दिसंबर 2022 में दिल्ली की कोर्ट में दावा किया था कि सिसोदिया और अन्य अरोपियों ने 170 बार मोबाइल फोन बदले और फिर इन्हें तोड़ दिया। इससे 1.38 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ।

पीलीभीत : चोरी की दो बाइक संग आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में जुटी पुलिस
दैनिक भास्कर ब्यूरो

पीलीभीत। पुलिस ने दो आरोपियों को चोरी की बाइकों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा है। सुनगढ़ी पुलिस टीम में उप निरीक्षक विनोद कुमार प्रभारी चौकी आसाम रोड, कास्टेबल सुनील कुमार व कास्टेबल सागर शर्मा ने चैकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर टाइगर तिराहे के पास से अमन यादव पुत्र श्याम सिंह व बिट्टू यादव पुत्र रामविलास निवासी सुखदासपुर थाना पूरनपुर को चोरी की दो बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया।

पुलिस कार्रवाई में पकड़े गए दोनों शातिर चोर

चोरी की मोटर साइकिलों में स्पलेण्डर यूके 06 एआर 8192 व पल्सर यूपी 25 एयू 2686 रंग काला व एक फर्जी नंबर प्लेट यूके 04जेड 7844 में बरामद हुई है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना सुनगढ़ी में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश करने के लिए चालान कर दिया हैं।

फतेहपुर : कई मामलों में वांछित अपराधी हुए गिरफ्तार, पूछताछ में जुटी पुलिस
दैनिक भास्कर ब्यूरो

फतेहपुर । गश्त के दौरान असोथर थाने के उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह ने अपने हमराहियों के साथ मुख़बिर की सटीक सूचना पर तीन अभियुक्तो अतुल कुमार पुत्र छोटे, ब्रजेश कुमार पुत्र राम आसरे व राहुल पुत्र राम प्रशाद निवासीगण कठौता थाना असोथर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गये सभी अभियुक्त स्थानीय थाने से मारपीट, गालीगलौज व जानमाल की धमकी मामले में वांछित थे जिनके खिलाफ अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी कर रखा था।

इसी क्रम में जहानाबाद थाना पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है। उपनिरीक्षक प्रशान्त कटियार ने गश्त के दौरान एक वारंटी बाबू कुरैशी निवासी मोहल्ला काजी टोला को गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय भेज दिया पुलिस ने बताया कि पकड़े गए युवक पर 4/25 धारा के तहत मुकदमा पंजीकृत है। इसी क्रम में हथगांव थाना उपनिरीक्षक राम सिंह यादव ने मुख़बिर की दी गई सटीक सूचना के आधार पर एक वारन्टी अभियुक्त कलीश पुत्र छेद्दू निवासी बनियापुर मजरे गौरा को गिरफ्तार किया है। जो कि स्थानीय थाने से गोवध निवारण अधिनियम के तहत वांछित था।

वहीं बताया जा रहा है कि इसी प्रकार खागा कोतवाली उपनिरीक्षक शिव कुमार सिंह ने अपने हमराहियों के साथ मुख़बिर की सूचना पर एक वांछित अभियुक्त ज्ञान सिंह लोधी पुत्र वासुदेव निवासी ग्राम खैरी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गये सभी अभियुक्तो के खिलाफ पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर जेल भी भेज दिया है।

बहराइच : एसडीएम ने की प्रधानमंत्री आवास पात्रता की जांच
बहराइच l कैसरगंज में उप जिलाधिकारी पंकज दीक्षित ने ग्राम कचहरी बुजुर्ग में प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों की जांच करते हुए उप जिलाधिकारी कैसरगंज ने बताया कि जो व्यक्त प्रधानमंत्री आवास की पात्रता में आता है, उसे जरूर आवास दिया जाएगा l किसी भी दशा में सरकारी धन का दुरुपयोग नहीं होने दिया जाएगा l

वही उप जिला अधिकारी कैसरगंज ने सभी अधिकारी व कर्मचारियों को सख्त दिशा निर्देश दिया है, कि प्रधानमंत्री आवास की जांच शत-प्रतिशत करने के बाद ही लोगों को आवास देने का काम किया जाए, जिससे सरकारी धन का सत प्रतिशत सही इस्तेमाल हो सके l

रात में नाला निर्माण के दौरान स्कूल की बाउण्ड्रीवाल गिरी, तीन मजदूरों की दबने से मौत, मेयर ने दिए जांच के निर्देश
गाजियाबाद। विजय नगर थाना क्षेत्र के प्रताप विहार में नगर निगम द्वारा रात में नाला खोदते समय एक स्कूल की दीवार गिर गई। जिसमें तीन मजदूरों की दबने से मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल दो मजदूरों का इलाज चल रहा है। घटना रात्रि में करीब 2:30 बजे हुई।। रात में ही रेस्क्यू कार्य किया गया। उधर मेयर आशा शर्मा घायल मजदूरों का हालचाल लेने अस्पताल पहुंची। उन्होंने निगम अधिकारियों को घटना की जांच के लिए पत्र भी लिखा है।
प्रताप विहार में डीएवी स्कूल के पास नगर निगम सीवर लाइन के लिए नाले की खुदाई कर रहा है। यह कार्य ठेकेदार द्वारा रात्रि में ही कराया जा रहा था। घटना के समय 11 मजदूर काम कर रहे थे। करीब 2:30 बजे स्कूल की दीवार नाले में गिर गई जिसमें 5 मजदूर दब गए। सूचना मिलने पर विजय नगर पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। इस दौरान फायर ब्रिगेड की टीम और एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गई। सभी मजदूरों को भी को में जिला एमएमजी अस्पताल ले जाया गया जहां पर चिकित्सकों ने तीन मजदूरों को मृत घोषित कर दिया। मरने वाले मजदूरों में मुनकेश पुत्र मोशीन, अहजाज पुत्र शमशाद,तौकिर सभी निवासीगण बिहार हैं जबकि सिराजुद्दीन पुत्र मुजीबुद्दिन,शाहबीर पुत्र नजीर निवासीगण अरररिया, बिहार घायल है, जिनका उपचार किया जा रहा है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी स्वतंत्र कुमार ने बताया बताया कि यह कार्य नगर निगम के ठेकेदार शशिकांत त्यागी व जयवीर द्व़ारा कराया जा रहा था। आगे की करवाई की जा रही है। आगे की जांच-पड़ताल की जा रहे है। उन्होंने कहा कि ठेकेदार की लापरवाही की जांच की जा रही है।

6 साल के मासूम की लाश के किए 6 टुकड़े, हत्यारे की उम्र सिर्फ 12 साल
कुछ खबरें ऐसी होती हैं, जिन पर भरोसा करना नामुमकिन सरीखा होता है. ज्यादातर ऐसी खबरें रिश्तों को शर्मसार करने वाली होती हैं, जिनके बारे में जानकर सबका सिर शर्म से झुक जाता है. इस खौफनाक मामला ने लोगो को होश उड़ा दिए. आज जिस मामले की बात हम आपको बताते जा रहे इस  मामले ने  रिश्तो की मन मरियादयो को कलंकित कर दिया.

ये मामला  गुरुग्राम से आया है जिससे पुलिस के भी रौंगटे खड़े कर दिए. इस मामले में  6 साल के मासूम  की हत्या के मामले में बेहद चौंकाने वाला खुलासा किया है.

पुलिस के मुताबिक

खेल के विवाद में एक 12 वर्षीय लड़के ने मासूम बच्चे की पहले पत्थर से मारकर  मौत के घाट उतार दिया. और तब भी मन नहीं भरा तो उसकी लाश के टुकड़े करके अलग-अलग जगह फेंक दिए. पुलिस आरोपी लड़के तक जा पहुंची और उसने अपना गुनाह कुबूल भी कर लिया. हर कोई इस घटना को सुनकर हैरान है.

यह वारदात सोमवार की है

पुलिस के मुताबिक यह वारदात सोमवार की है. सिकंदरपुर में बनी झुग्गियों के कुछ बच्चे पास ही पहाड़ी इलाके में खेल रहे थे. तभी एक 6 साल के बच्चे का उसके 12 वर्षीय पड़ोसी लड़के से झगड़ा हो गया. इसके बाद वो लड़का उसे बच्चे को सुनसान जगह ले गया और उसके सिर में एक पत्थर मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया. यही नहीं 12 साल के उस लड़के पर ना जाने कौन सा हैवान सवार हुआ कि उसने 6 साल के बच्ची की लास के टुकड़े कर दिए.

वारदात को अंजाम देकर आरोपी लड़का अपने घर लौट गया. लेकिन जब 6 वर्षीय बच्चा देर तक भी अपने घर नहीं पहुंचा तो उसके घरवाले परेशान होकर उसे यहां वहां ढूंढने लगे. मगर रात में उसका कुछ पता नहीं चला. घटना के अगले दिन यानी मंगलवार की शाम को किसी ने बच्चे की लाश के अंग पहाड़ी इलाके में पड़े देखे.

सूचना मिलने पर पुलिस और लापता बच्चे का परिवार भी मौके पर पंहुच गया. जहां शव की हालत देखकर सबके होश उड़ गए. बच्चे का सिर कहीं तो पैर कहीं थे. धड़ भी गायब था. प्रारंभिक जांच में पुलिस को लगा कि किसी जंगली जानवर ने बच्चे का ये हाल कर डाला है. पुलिस लाश के टुकड़े कब्जे में लेकर अस्पताल भेज दिए. मृतक बच्चे के शरीर के अन्य हिस्से तलाश किए जा रहे हैं.

इसके बाद पुलिस ने मौके पर डॉग स्क्वॉड की टीम को बुलाया और छानबीन की. इसी दौरान मृतक बच्चे के घरवालों ने पुलिस को बताया कि मृतक का 12 वर्षीय पड़ोसी लड़के से झगड़ा हुआ था. उसी ने बच्चे को कत्ल किया है. डॉग स्क्वॉड की टीम ने जब बच्चे के घर के आस-पास सर्च की तो खोजी कुत्ते भी 12 वर्षीय लड़के के घर की तरफ जा रहे थे.

इसी आधार पर पुलिस ने उस 12 साल के लड़के से पूछताछ की तो पूरा मामला खुलकर सामने आ गया. उसने कत्ल की वारदात को अंजाम देना कुबूल कर लिया. पुलिस ने बच्चे को हिरासत में लेकर जूवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष पेश किया, जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया.

शाह का बड़ा ऐलान, कहा-अयोध्या में राम, काशी में होगा बाबा विश्वनाथ के भव्य मंदिर का निर्माण..
जौनपुर । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि छह महीने के बाद काशी में बाबा विश्वनाथ तथा अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर भाजपा बनवाएगी। उन्होंने कहा कि काशी क्षेत्र सौभाग्यशाली है। जहां पर प्रयागराज, काशी, मां विन्ध्यवासिनी, मां शीतला चौकियां धाम आता है और जिसको दुनिया में जाना जाता है। अमित शाह ने शुक्रवार को जौनपुर में बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने 129 जनकल्याणकारी योजनाओं को संचालित करके हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2019 का चुनाव भाजपा ही नहीं देश के लिए भी जरूरी है।

एक ओर भ्रष्टाचार का गठबंधन है तो दूसरी ओर पीएम नरेंद्र मोदी की टोली है। इस बार का चुनाव 50 वर्ष तक देश की बुलंदी का झंडा फहराने वाला चुनाव होगा। उन्होंने कहा कि 55 वर्ष तक गरीबों को यह नहीं लगा कि आजाद देश में हैं लेकिन 55 महीने में भाजपा की सरकार ने गरीबों के घर में भोजन पहुंचाया। भाजपा ने छह करोड़ घर में गैस कनेक्शन, आठ करोड़ घर में शौचालय और ढाई करोड़ घरों में बिजली दी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने इसके लिए कभी किसी की भी जाति जात नहीं पूछी। अमित शाह ने कहा कि क्षेत्र कैसे बनता है, काशी जाकर देख लें। दुनिया को दिखाने का काम नरेन्द्र मोदी ने किया। किसानों, मछुआरों, छोटे व्यापारियों, इनकम टैक्स की छूट, रामजन्म भूमि न्यास को वापस देने का काम मोदी सरकार ने किया। उन्होंने कहा कि इस मामले में तो अब उच्चतम न्यायालय में सुनवाई होने लगी। सपा बसपा के लोगों ने लेट किया। राहुल, अखिलेश, मायावती से पूछता हूं कि मंदिर बने या न बनें। मैं स्पष्ट कर दे रहा हूं कि मंदिर बनना चाहिए। ।

मुझे आप पर भरोसा है। भाजपा 51 फीसद की लड़ाई लडऩे को तैयार है। मतगणना के साथ गठबंधन का खेल भी समाप्त होगा। उत्तर प्रदेश में भाजपा 74 सीट जीतेगी। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भूमाफिया से मुक्ति का काम हमारी सरकार ने किया। आज महिलाएं सुरक्षित हैं। पूर्वांचल से माफियाओं को भगाया। यहां पर अब माफिया की जगह पूर्वांचल एक्सप्रेस बन रहा है। पिछली सरकार की तुलना में कई गुना धन विकास के लिए मोदी ने दिया। शाह ने मंच से योगी सरकार की उपलब्धियों का भी बखान करते हुए कहा कि योगी सरकार ने देश के इतिहास में पहली बार ऐसी व्यवस्था की है जो आज तक कभी नहीं हुआ।

उन्होंने कहा कि सपा-बसपा ने जाति और मजहब के मकडज़ाल में जकड़कर उत्तर प्रदेश को पिछड़े राज्य की सूची में कर दिया था लेकिन भाजपा ने योगी सरकार के कार्यकाल में देश का सबसे उत्तम प्रदेश बनाने का काम करेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विपक्षियों के बहकावे में उत्तर प्रदेश सहित देश की जनता आने वाली नहीं है। एक बार फिर मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनेगी और देश विकास के पथ पर अग्रसर होगा। मोदी की बढ़ती लोकप्रियता को रोकने के लिए सभी विपक्षी एकजुट होकर चुनाव में आगे आ रहे है जबकि बुआ-भतीजा में 36 का आंकड़ा था| मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम के मार्गदर्शन में इस साल अब तक प्रयागराज में 15 करोड़ लोगों ने स्नान किया। साढ़े चार वर्षों बाद अक्षयवट का दर्शन हुआ।

प्रधानमंत्री का मंत्र है, सबसे मजबूत मेरा बूथ। इस पर जो चलेगा, वो कभी पराजित नहीं होगा। सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के साथ विकास को वरीयता देकर गांव को भी जोड़ा है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय ने शाह का स्वागत करते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में बूथ अध्यक्ष भाजपा को जीत दिलाने का कार्य करेंगे। यह काशी क्षेत्र बूथ सम्मेलन का अंतिम सम्मेलन था और जनता एक बार फिर केंद्र में भाजपा की सरकार बनाने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

शिलांग : सीबीआई दफ्तर में राजीव कुमार से पूछताछ शुरू, पूछे जा सकते हैं ये सवाल
कोलकाता । अरबों रुपए के चिटफंड घोटाला मामले में साक्ष्यों को मिटाने के आरोपित कोलकाता पुलिस आयुक्त राजीव कुमार से मेघालय तीर शिलांग सीबीआई दफ्तर में पूछताछ शुरू हो गई है| शनिवार सुबह 11:30 बजे के करीब कुमार सीबीआई दफ्तर में पहुंचे। उनसे पहले सीबीआई की विशेष टीम शिलांग जा पहुंची थी जिसे राजीव कुमार से पूछताछ करना था। यह टीम दिल्ली से कोलकाता और कोलकाता से शिलांग पहुंची है। राजीव कुमार से पूछताछ शुरू हो गई है। उनका बयान रिकॉर्ड किया जा रहा है। सीबीआई अधिकारियों ने आपराधिक जांच विभाग की मदद से 80-100 सवालों की लिस्ट तैयार की है।

Meghalaya: Kolkata Police Commissioner Rajeev Kumar arrives at the CBI office in Shillong. He will be questioned here today in connection with Saradha chit fund scam. pic.twitter.com/rT3naYZz6E

— ANI (@ANI) February 9, 2019

राजीव कुमार के साथ कोलकाता पुलिस के तीन अन्य आईपीएस अधिकारी भी आए हैं। राजीव कुमार से पूछताछ के लिए डीएसपी तथागत वर्धान भी सीबीआई ऑफिस पहुंच गए हैं। मिजोरम के पूर्व एडवोकेट जनरल और राजीव के वकील बिस्वजीत देव ने भी शनिवार सुबह सीबीआई अधिकारियों से मुलाकात की है। बिस्वजीत राजीव कुमार से पूछताछ के दौरान सीबीआई ऑफिस में ही रुकना चाहते थे लेकिन सीबीआई अधिकारियों ने इस पर आपत्ति की और दोनों के बीच बहस हो गई। बाद में शिलॉन्ग के एसपी ने हस्तक्षेप किया और देव को रुकने की इजाजत दे दी। शिलॉन्ग में सीबीआई ऑफिस के बाहर मेघालय के पुलिसकर्मियों को भारी संख्या में तैनात किया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से कड़े इंतजाम किए गए हैं।

Meghalaya: CBI team from Delhi arrives at the CBI office in Shillong. Kolkata Police Commissioner Rajeev Kumar will be questioned here today in connection with Saradha chit fund scam. pic.twitter.com/Lz8tYXyyhw

— ANI (@ANI) February 9, 2019

उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कोलकाता के पुलिस कमिश्नर को सीबीआई के सामने पेश होने और सारदा चिटफंड घोटाले से जुड़े मामलों की जांच में उसके साथ ”विश्वनीय रूप से” सहयोग करने का निर्देश दिया था। सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में आरोप लगाया था कि सारदा चिटफंड घोटाले की एसआईटी जांच के अगुवा रहे कुमार ने इलेक्ट्रॉनिक सबूतों के साथ छेड़छाड़ की और उन्होंने सीबीआई को जो दस्तावेज सौंपे, उनमें से कुछ में ”छेड़छाड़” की गई थी। शीर्ष अदालत ने ”सभी अनावश्यक विवादों से बचने के लिए” कुमार को शिलांग में सीबीआई के सामने पेश होने का निर्देश दिया था।