Jaish E Mohammad – Dainik Bhaskar UP/UK
दिवाली पर बड़े आतंकी हमलों की आशंका, जैश के निशाने पर कई बड़ी इमारतें
आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद राजधानी में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में बैठा है, और राजधानी की 400 से ज्यादा महत्वपूर्ण व अति-संवेदनशील इमारतें और भीड़ भरे बाजार जैश के निशाने पर हो सकते हैं। इस बारे में खुफिया जानकारी मिलने के बाद दिल्ली पुलिस पूरी तरह मुस्तैद हो गई है और राजधानी की सुरक्षा चुस्त कर दी गई है।
हालांकि खुफिया सूचनाएं काफी समय से आ रही थीं, लेकिन दीवाली का त्योहार करीब आने के बाद आई ताजा खुफिया जानकारी को गंभीरता से लिया गया है, और पूरी राजधानी की सुरक्षा चाक-चौबंद कर दी गई है। दिल्ली पुलिस के एक आला-अफसर ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर आईएएनएस को बताया, दिल्ली में पुलिस के हिसाब से 15 जिले हैं। लेकिन इन जिलों में से आठ जिलों में (रोहिणी, उत्तर-पूर्व, उत्तर-पश्चिम, उत्तर, नई दिल्ली, द्वारका, पूर्वी और मध्य) स्थित 400 से ज्यादा इमारतें और बाजार बेहद संवेदनशील हैं।
खुफिया सूचनाओं के बाद दिल्ली पुलिस ने अपने अधिकारियों-कर्मचारियों को संवेदनशील चिन्हित इमारतों-बाजारों का ब्योरा भी उपलब्ध करा दिए हैं। ऊपर उल्लिखित आठ जिलों में चिन्हित की गईं संवेदनशील इमारतों में सबसे ज्यादा संख्या नई दिल्ली की बताई जाती है। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक, इन आठ जिलों में लगभग 425 इमारतें संवेदनशील हैं, जिनकी सुरक्षा दिन-रात की जाती है। जैश-ए-मोहम्मद की धमकी के बाद इन इमारतों पर सुरक्षा इंतजाम और बढ़ा दिए गए हैं।
इन आठ जिलों में से नई दिल्ली जिले में सबसे ज्यादा लगभग 200 बेहद महत्वपूर्ण इमारतें हैं, जिन्हें जैश-ए-मुहम्मद या उसके समर्थक आतंकी संगठन निशाना बनाने के फिराक में हैं। हालांकि नई दिल्ली जिले के पुलिस उपायुक्त ईश सिंघल इस तरह के किसी खतरे के बारे में किसी तरह की खुफिया सूचना से इंकार करते हैं। उन्होंने आईएएनएस से कहा, हमारे पास इस तरह के खतरे के बारे में कोई खुफिया सूचना नहीं है, लेकिन त्योहार के कारण हमने एहतियातन अपनी तैयारी कर रखी है।
उन्होंने कहा, हम भीड़-भाड़ वाले बाजार मसलन खान मार्केट, कनाट प्लेस आदि पर खास नजर रख रहे हैं। जहां तक संवेदनशील इमारतों की सुरक्षा का सवाल है, तो इसके लिए बाकायदा कई इंस्पेक्टरों की तैनाती की गई है। ये इंस्पेक्टर संवेदनशील इमारतों की देख रेख में जुटे जिम्मेदार सुरक्षा अधिकारियों के साथ मीटिंग्स भी कर रह हैं।
उन्होंने आगे कहा, मैंने मार्केट एसोसिएशन वालों से भी कई दौर की मुलाकातें की हैं। क्योंकि कोई भी अजनबी या संदिग्ध सबसे पहले बाजार में या फिर सड़क पर ही घूमता दिखाई पड़ता है। इसके अलावा 24 घंटे पिकेट्स ड्यूटी भी बढ़ा दी गई है। डॉग स्क्वॉड, क्विक रिएक्शन टीमों को भी 24 घंटे अलर्ट पर रखा गया है। हमारे पास जिले का पुलिस फोर्स तो है ही, अतिरिक्त सुरक्षा बल भी नई दिल्ली में चप्पे-चप्पे पर मौजूद है।
दिल्ली पुलिस के एक अन्य आला अधिकारी ने बताया, इस तरह की खुफिया सूचनाओं के बाद इनसे निपटने में सबसे ज्यादा मददगार होती है सजग जनता। विध्वंसकारी तत्व हमेशा पहले भीड़ के बीच पहुंचकर, भीड़ को ही नुकसान पहुंचाना चाहते हैं। ऐसे में भीड़ की सतर्क सजग नजरें ही देश विरोधी ताकतों को पहचान कर उनके बारे में पुलिस को बता सकती हैं।
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को अचानक दिल्ली के कई थानों में मुख्य द्वारों पर हिंदी में नोटिस चस्पा करवा दिए गए। जिसके मुताबिक, थाने की सुरक्षा में तैनात सिपाही मुख्य द्वार पर हर वक्त ताला डालकर रखेगा। आईएएनएस की पड़ताल में पता चला कि राजधानी के थानों के मुख्य द्वारों पर दिन-रात ताले डाले जाने का निर्णय खुफिया सूचनाओं के आधार पर लिया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आठ जिलों में संवेदनशील इमारतों की सबसे कम संख्या (4) वाला जिला उत्तर-पूर्व है। हालांकि सिग्नेचर ब्रिज और कुछ भीड़ भरे बाजार यहां भी मौजूद हैं।
जबकि प्रधानमंत्री कार्यालय, सेना भवन, संसद, राष्ट्रपति भवन तथा कनाट प्लेस, खान मार्केट जैसे बाजारों के कारण नई दिल्ली जिले की कई इमारतें बेहद संवेदनशील की श्रेणी में हमेशा ही रहती हैं। मध्य दिल्ली जिले में जामा मस्जिद, दिल्ली पुलिस मुख्यालय, राउज एवन्यू कोर्ट, पूर्वी जिले में लक्ष्मी नगर, प्रीत विहार, आनंद विहार इलाके और उनमें मौजूद बाजार, आनंद विहार बस अड्डा और रेलवे स्टेशन भी विध्वंसकारियों के निशाने पर हो सकते हैं।
इसी तरह द्वारका जिला अदालत, उत्तरी दिल्ली जिले में स्थित उप-राज्यपाल आवास, दिल्ली विधानसभा, दिल्ली के मुख्यमंत्री का आवास भी संवेदनशील इमारतों की श्रेणी में ही आता है। रोहणी में जहां पीतमपुरा स्थित टीवी टॉवर हमेशा संवेदनशील जगह में गिना गया है, वहीं उत्तर-पश्चिम दिल्ली में स्थित आजादपुर मंडी भी संवेदनशील जगह में है।खुफिया सूचनाओं के अनुसार, जैश-ए-मुहम्मद या फिर उसके जैसा कोई अन्य आतंकी संगठन आत्मघाती हमला कर सकता है। वे भीड़ पर बम फेंकने से लेकर विस्फोटक (आईईडी) का इस्तेमाल भी कर सकते हैं, और संवेदनशील इलाकों में अंधाधुंध फायरिंग भी कर सकते हैं।
सूत्रों के मुताबिक, तीन मई, 2016 को गिरफ्तार जैश के तीन आतंवादियों ने भी कुछ इसी तरह की साजिशों का खुलासा किया था। तीनों दिल्ली के चांद बाग इलाके से गिरफ्तार किए गए थे। बाद में इन्हें शरण देने वाले 10 से ज्यादा लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया गया था।21 जनवरी, 2019 और फिर 23 जनवरी, 2019 को गिरफ्तार जैश आतंकवादी अब्दुल लतीफ गैनी (गनी) उर्फ उमैर और हिलाल अहमद भट से भी दिल्ली पुलिस और खुफिया तंत्र को कई ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल हुई थीं।
जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी अब्दुल मजीद बाबा गिरफ्तार, रिमांड पर लाया गया दिल्ली
नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस की स्पेशनल सेल ने दो लाख के इनामी जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी अब्दुल मजीद बाबा को 11 मई को गिरफ्तार किया गया था। मंगलवार को उसे ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली लाया जा रहा है।
जैश-ए-मोहम्मद के वांटेड आतंकी अब्दुल मजीद की गिरफ्तारी को बड़ी सफलता माना जा रहा है। यह कश्मीर के सोपोर जिले के मागरेपोरा गांव का रहने वाला है। पुलिस ने इसे शनिवार को गिरफ्तार किया था। यह आतंकी फैयाज अहमद लोन का साथी बताया जाता है। पुलिस मजीद बाबा को मंगलवार को श्रीनगर सीजेएम की अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी। उसके बाद शाम तक दिल्ली ले आएगी।
दरअसल, 2007 में दिल्ली के डीडीयू मार्ग में स्पेशल सेल और आतंकियों के बीच एक बड़ा सूटआउट हुआ था। लेकिन इस मामले में लोअर कोर्ट ने मजीद बाबा को बरी कर दिया था। बाद में यह मामला हाई कोर्ट पहुंचा तो वहां से 2015 में आतंकी मजीद बाबा को उम्रकैद की सजा हुई, लेकिन मजीद फरार हो गया। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल उसे लगातार तलाशती रही। शनिवार, 11 मई को सुराग मिला कि मजीद बाबा सोपोर में है और पुलिस ने उसके गांव से उसे गिरफ्तार कर लिया।
उल्लेखनीय है कि मजीद के आका फैयाज लोन को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। उस पर 2015 में बनिहाल सुरंग के पास सीआरपीएफ काफिले को निशाना बनाकर कार बम विस्फोट करने का इल्जाम था। दिल्ली पुलिस ने लाेन के सिर पर भी दो लाख रुपये का इनाम रखा था। लोन जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा का रहने वाला था। पुलिस ने उसे श्रीनगर से गिरफ्तार किया था और अब स्पेशल सेल ने आतंकी मजीद बाबा को भी ढूंढ निकाला है।
बिग ब्रेकिंग: जैश-ए-मोहम्मद का मोस्ट वांटेड आतंकी फ़य्याज श्रीनगर से गिरफ्तार
पुलवामा में सुरक्षाबलों ने सोमवार को एक मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के चार आतंकियों को ढेर कर दिया है, लेकिन अभी इलाके में और भी आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। सेना का तलाशी अभियान जारी है। मारे गए आतंकी लश्कर-ए-तैयबा के बताए जा रहे हैं। जम्मू-कश्मीर के पमें सुरक्षा बलों को रविवार रात फायरिंग की सूचना मिली थी, जिसके बाद सेना के जवानों ने इलाके की घेराबंदी कर अभियान चलाया।
सुरक्षाबलों को देखते ही आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। सेना के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की, फिर तो देर रात से जारी आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ सोमवार सुबह तक चलती रही। आखिरकार सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली। अब तक चार आतंकी ढेर हो चुके हैं। साथ ही सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है।
इस बीच बताते चले  सुरक्षा बलों को जम्मू-कश्मीर में बड़ी कामयाबी मिली है, पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के श्रीनगर में मोस्ट वांटेड आतंकी फयाज अहमद लोन को सपेशल टीम ने गिरफ्तार किया है। आतंकी फयाज अहमद लोन पर दिल्ली पुलिस ने 2 लाख रुपए का इनाम रखा हुआ था। वह 2015 से भागा हुआ था। उसके खिलाफ गैर जमानती वारंटभी जारी किया गया था।
A wanted terrorist of Jaish-e-Mohammad, Faiyaz Ahmed Lone, has been arrested from Srinagar, J&K by Special Cell, Delhi. He was carrying a reward of Rs 2 Lakh on his head,announced by Delhi police. Non-bailable warrant had been issued against him. He was evading arrest since 2015. pic.twitter.com/eADM1Pcn0m
— ANI (@ANI) April 1, 2019
आतंकी फयाज अहमद लोन कुपवाड़ा का रहने वाला
आतंकी फयाज अहमद लोन कुपवाड़ा का रहने वाला है और उसके ऊपर 2 लाख रुपए का ईनाम रखा गया था। 2007 में दिल्ली के डीडीयू मार्ग में स्पेशल सेल और आतंकियों के बीच एक बड़ा शूटआउट हुआ था, उसके बाद एक पाकिस्तानी और 3 कश्मीरी आतंकी पकड़े गए थे, 2007 में लोअर कोर्ट ने सभी को बरी कर दिया था, लेकिन 2015 में हाइकोर्ट ने सभी को उम्रकैद की सज़ा सुनाई थी। फयाज अहमद लोन भी उन्हीं आतंकियों में शामिल है और 2015 में हाइकोर्ट से सजा सुनाए जाने के बाद से वह भागा हुआ था, उसके 2 साथियों की तलाश अभी भी जारी है।
अमेरिका ने चीन को लगाई लताड़, आतंकी मसूद अजहर की ढाल न बने नहीं तो…
नई दिल्ली। अमेरिका ने आतंकी मसूद अजहर को लेकर चीन को चेताया है कि वह मसूद की ढाल न बने। अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो ने गुरुवार को एक ट्वीट कर चीन को लताड़ लगाई है। उन्होंने लिखा है, एक तरफ चीन अपने देश में मुस्लिमों को प्रताड़ित कर रहा है तो दूसरी ओर एक इस्लामिक आतंकी संगठन की संयुक्त राष्ट्र में रक्षा कर रहा है। इस मुहिम से पुलवामा आतंकी हमले के गुनाहगार और जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मौलाना मसूद अजहर को ग्लोबल आतंकी घोषित करने में भारत के मिशन को सफलता मिल सकती है।
Met with survivors and family members of China's campaign of repression and mass detention against #Uighurs, ethnic #Kazakhs, and other members of minority groups in #Xinjiang. I call on China to end these counterproductive policies and release all arbitrarily detained. pic.twitter.com/g803O23bej
— Secretary Pompeo (@SecPompeo) March 27, 2019
उल्लेखनीय है कि चीन के द्वारा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में अड़ंगा लगाने के बाद अब अमेरिका, फ्रांस और ब्रिटेन ने खुद आगे बढ़कर इस पर काम करने का तय किया है। ये तीनों देश अब चीन को पीछे छोड़ अन्य सदस्य देशों से प्रस्ताव पर बात करेंगे और समिति पर दबाव बनाएंगे। इसके अलावा अमेरिकी विदेश मंत्री ने चीन के दोहरेपन को लेकर भी उसे लताड़ लगाई है। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को हुए आतंकी हमले के बाद दुनियाभर ने भारत का समर्थन किया था, तब अमेरिका, फ्रांस और ब्रिटेन ने ही यूएनएससी में मसूद अजहर के खिलाफ प्रस्ताव लाने की पहल की थी, लेकिन चीन के अड़ंगे के कारण ये सफल नहीं हो सका था। अब एक बार फिर तीनों देश प्रस्ताव के ड्राफ्ट को आगे बढ़ा रहे हैं। ये प्रस्ताव यूएनएससी के सभी 15 सदस्यों को दिया गया है और सहमति बनाने की कोशिश की जा रही है। अगर देशों की सहमति बनती है तो मसूद अज़हर पर ट्रैवल बैन, संपत्ति सीज़ होना जैसी कई कार्रवाई हो सकती है।
J&K में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, हथियार और गोला-बारूद के साथ जैश-ए-मोहम्‍मद के तीन साथी गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक
J&K : पुलवामा एनकाउंटर में आतंकी जैश कमांडर समेत तीन आतंकियों का काम तमाम
जम्मू-कश्मीर,  । पुलवामा जिले के त्राल के पिन्ग्लिश इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में रविवार देर रात सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को ढेर कर दिया। मुठभेड़ दोपहर से ही चल रही थी।
सुरक्षाबलों ने त्राल में आतंकियों के छिपे होने के इनपुट के बाद रविवार सुबह से ही इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया था। इस ऑपरेशन को सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस की एसओजी की टीम ने अंजाम दिया।
आपको बता दें कि पुलवामा हमले में मुद्दसिर का बड़ा हाथ था. पेशे से इलेक्ट्रीशियन मुद्दसिर ने 2017 में जैश-ए-मोहम्मद ज्वाइन किया था. वह आदिल अहमद डार के संपर्क में था और पुलवामा हमले की साजिश में शामिल था.
सुरक्षाबलों ने दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल इलाके के पिंगलिश में घेराबंदी की और तलाशी अभियान शुरू किया था, उन्हें इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी. तलाशी अभियान के दौरान उस वक्त मुठभेड़ हो गई जब आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोली चलाई, जिस पर जवाबी कार्रवाई की गई.
आपको बता दें कि पिछले महीने 14 फरवरी को पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद से ही सुरक्षाबलों के निशाने पर घाटी में मौजूद जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी हैं. सुरक्षाबल जैश के आतंकियों को चुन-चुनकर मौत के घाट उतार रहे हैं.
जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी आदिल अहमद डार ने ही पुलवामा में आतंकी हमला किया था, जिसमें सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हुए थे. इसी के बाद से ही सुरक्षाबलों ने घाटी में फैले जैश के आतंकियों को निशाने पर लिया था.
अभी कुछ दिन पहले ही इसी क्षेत्र में हिजबुल मुजाहिद्दीन के 2 आतंकियों को सेना ने मार गिराया था. पुलवामा में CRPF के काफिले पर हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबलों और राज्य पुलिस ने इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया था. वहीं, 4 मार्च को त्राल में भी सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को ढेर कर दिया था, साथ ही आतंकियों के घर को उड़ा दिया.
आतंकवादियों के खिलाफ ‘नयी कार्रवाई’ करे ‘नया पाकिस्तान’: भारत
नयी दिल्ली।  भारत ने आज कहा कि यदि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ‘नयी सोच’ वाले ‘नये पाकिस्तान’ का दावा करते हैं तो उन्हें आतंकवादियों के खिलाफ नयी कार्रवाई और ठोस कदम उठाने चाहिए।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने शनिवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पाकिस्तान अपनी आदतों से बात नहीं आ रहा है और निरंतर झूठ बोलते हुए दुष्प्रचार फैला रहा है। वह आतंकादियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करने के बजाय पुलवामा हमले की जिम्मेदारी लेने वाले आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के दावे को भी ठुकरा रहा है।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान यह छूठ फैला रहा है कि उसने 27 परवरी को भारत के दो मिग विमानों को मार गिराया। यदि पाकिस्तान के पास विमान के गिरते हुए वीडियो है या कोई अन्य सबूत है तो उसे सार्वजनिक करना चाहिए तथा यह भी बताना चाहिए कि दूसरे विमान का पायलट कहां है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत का केवल एक मिग 21 विमान गिरा था। प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान निरंतर छूठ बोल रहा है कि उसने 27 फरवरी को भारत के खिलाफ एफ 16 विमानों का इस्तेमाल नहीं किया लेकिन भारत के पास इस बात के सबूत हैं कि पाकिस्तान ने एफ-16 विमानों का इस्तेमाल किया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत के पायलट विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान ने पाकिस्तान के एक एफ-16 विमान को मार गिराया था । भारत के पास इसकी चश्मदीद गवाह , विमान की इलेक्ट्रानिक सिगनेचर और इस विमान में लगायी जाने वाली एमरेम मिसाइल के टुकड़े सबूत के तौर पर हैं।
R Kumar, MEA: It is regrettable that Pakistan still continues to deny Jaish-e-Mohammed's own claim of taking ownership of Pulwama attack. Pak Foreign Minister said 'they(JeM) have not claimed responsibility of the attack, there is some confusion' Is Pakistan defending the JeM? pic.twitter.com/xYkoZ4w2yW
— ANI (@ANI) March 9, 2019
उन्होंने कहा कि भारत अमेरिका के समक्ष यह मुद्दा भी उठा रहा है कि पाकिस्तान ने सेवाशर्तों का उल्लंघन करते हुए एफ-16 विमानों का इस्तेमाल भारत के खिलाफ किया। उन्होंने कहा कि बालोकोट में भारतीय वायुसेना की कार्रवाई के बारे में भी पाकिस्तान दुष्प्रचार कर रहा है , लेकिन भारत अपनी बात पर अडिग है कि उसकी यह कार्रवाई पूरी तरह सफल रही। वायुसेना के विमानों ने अपने सभी लक्ष्यों को भेदने में सफलता हासिल की है।
Weekly Media Briefing by Official Spokesperson (March 09, 2019) https://t.co/q1RcC9Z462
— Randhir Jaiswal (@MEAIndia) March 9, 2019
बैंको का कर्ज लेकर फरार हीरा कारोबारी नीरव मोदी के प्रत्यर्पण के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने नीरव मोदी के प्रत्यर्पण प्रक्रिया गत अगस्त में शुरू कर दी थी और इस पर अगला कदम ब्रिटिश सरकार को उठाना है।
पाक ने कबूला : मसूद अजहर पाकिस्तान में है, हालत बेहत खराब, चलने लायक नहीं
इस्लामाबाद।  जैश-ए-मोहम्मद मुखिया खूंखार आतंकवादी मसूद अजहर को लेकर बढ़ रहे दबाव के बीच पाकिस्तान ने शुक्रवार को माना है कि वह देश में ही है किंतु साथ ही यह दावा भी किया कि वह बहुत बीमार है और वह अपने घर से निकल पाने की हालत में भी नहीं है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने सीएनएन को दिये साक्षात्कार में स्वीकार किया कि अजहर पाकिस्तान में ही किंतु साथ ही यह भी कहा कि वह बहुत बीमार है और घर से निकलने की स्थिति में भी नहीं है।
अजहर को भारत में कई आतंकवादी हमले का मास्टरमाइंड माना जाता है। हाल ही में पुलवामा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के काफिले पर आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी भी उसके संगठन ने ही ली थी। बुधवार को ही भारत ने पाकिस्तान को डोजियर सौंपा हैं जिसमें पुलवामा आतंकवादी हमले में उसकी भूमिका के साक्ष्य हैं। इस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गये थे। इस हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के बालाकोट में जैश ए मोहम्मद के ठिकाने पर कार्रवाई की थी जिसमें बड़ी संख्या में आतंकवादियों के मारे जाने की खबर है।
श्री कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान अजहर को गिरफ्तार के लिए तैयार है। भारत पहले ऐसे साक्ष्य उपलब्ध कराये जो “पाकिस्तान की अदालतों में स्वीकार्य हों।”  विदेश मंत्री ने कहा “यदि भारत के पास पुख्ता साक्ष्य हैं तो बैठकर बात करे, कृपया बातचीत शुरु करें और हम तर्कशीलता दिखाएंगे।
एय़रस्ट्राइक : सुषमा ने चीन में कहा- हमले की तैयारी कर रहा था जैश-ए-मोहम्मद, इसलिए हुई कार्रवाई
विदेश मंत्री स्वराज ने चीन और रूस को दी एय़रस्ट्राइक की विस्तृत जानकारी
नई दिल्ली  । चीन, भारत और रूस (आरआईसी) के विदेश मंत्रियों की वार्षिक त्रिपक्षीय बैठक में हिस्सा लेने के लिए चीन पहुंचीं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बुधवार सुबह अपने चीनी समकक्ष वांग वी से मुलाकात की। इसके बाद वह अपने रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव से भी मिलीं। दोनों नेताओं से मुलाकात में स्वराज ने भारत की एयरस्ट्राइक का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान प्रायोजित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद पुलवामा आतंकी हमले को अंजाम देने के बाद भारत में और भी हमले की योजना बना रहा था। इसके मद्देनजर भारत ने जैश-ए-मोहम्मद के खिलाफ कार्रवाई की।
स्वराज ने कहा, “पाकिस्तान आतंकी संगठनों को पनाह देने की बात लगातार नकारता रहता है। इसी बीच हमें खबर मिली कि जैश-ए-मोहम्मद भारत में और आतंकी हमले करने की फिराक में है। इसके बाद भारत सरकार ने उसके खिलाफ कार्रवाई का फैसला किया। इसमें कई आतंकी मारे गए। हमने इस तरह से लक्ष्य निर्धारित किया कि आम लोगों को कोई नुकसान ना पहुंचे।”
उन्होंने पुलवामा आतंकी हमले की चर्चा करते हुए कहा कि भारत आतंकवाद के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति रखता है। इस हमले को जैश-ए-मोहम्मद ने अंजाम दिया था। जब पाकिस्तान ने जैश-ए-मोहम्मद के खिलाफ कोई कड़ा कदम नहीं उठाया, तो हमने यह कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि अब आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक जंग का समय आ गया है।
स्वराज ने अपने चीनी समकक्ष से कहा, “मेरा चीन का दौरा ऐसे समय पर हो रहा है जब भारत दुख और गुस्से से भरा हुआ है। कुछ दिन पहले ही जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सीआरपीएफ के काफिले पर एक बड़ा आतंकी हमला हुआ था। इसमें 40 जवान शहीद हो गए। अब वक्त आ गया है कि सभी देश आतंक के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए उसके खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करें।”
चीन के झेजियांग के वुहान में बुधवार को होने वाली इस त्रिपक्षीय बैठक में पुलवामा आतंकी हमला और पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र द्वारा वैश्विक आतंकी घोषित करने का मुद्दा प्रमुख रूप से उठने की उम्मीद है। विदेश मंत्री स्वराज इस बैठक से इतर, चीन और रूस के अपने समकक्षों के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगी।
उल्लेखनीय है कि चीन और पाकिस्तान की दोस्ती जगजाहिर है। ऐसे में चीन को इस विषय पर भारत द्वारा साधना काफी अहम हो जाता है। जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मौलाना मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित कराने की भारत की राह में चीन ही सबसे बड़ा रोड़ा है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की बैठक में चीन कई बार वीटो पॉवर का इस्तेमाल कर यह प्रयास कर चुका है कि मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित ना किया जा सके।
पुलवामा हमले के संदर्भ में जब सुरक्षा परिषद की बैठक में निंदा प्रस्ताव लाने की चर्चा हुई तो चीन ने इसमें मसूद अजहर का नाम आने का विरोध किया था। हालांकि, वैश्विक दबाव के बाद चीन जैश-ए-मोहम्मद का नाम लेने पर राजी हो गया था।
पाक का नया हथकंडा : आतंकी संगठन जैश के मुख्यालय पर इमरान सरकार का कब्जा
जैश मुख्यालय को पाकिस्तान सेना ने नियंत्रण में लिया
इस्लामाबाद । पाकिस्तान ने जैश-ए-मोहम्मद के मुख्यालय को अपने नियंत्रण में ले लिया है। यह वही आतंकवादी संगठन है जिसने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों के काफिले पर हमला किया था।
पाकिस्तान के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तान ने जैश-ए मोहम्मद के मुख्यालय को अपने कब्जे में ले लिया है और वहां पर एक प्रशासक को तैनात कर दिया है। पंजाब पुलिस इस कैंप को सुरक्षा दे रही है।
पाकिस्तान के गृह मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इस कार्रवाई का निर्णय गुरुवार को इमरान खान की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया। दोनों परिसर में फिलहाल 600 छात्र और 70 शिक्षक हैं। हालांकि दुनिया के देश इसे पाकिस्तान की चाल बता रहे हैं| उनका कहना है कि यह दुनिया की आंख में धूल झोंकने जैसा है|
बताते चले पाक सरकार ने शुक्रवार को बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद के मुख्यालय को अपने नियंत्रण में ले लिया. पाकिस्तान के सूचना प्रसारण मंत्री चौधरी फवाद हुसैन ने बताया कि पंजाब प्रांत की सरकार ने यह कार्रवाई गुरुवार हुई नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल की बैठक में लिए गए फैसले के तहत की है. चौधरी ने कहा है कि जिस मदरसे को जैश का आतंकी ठिकाना बताया जा रहा है, वो चैरिटी का काम करता है और शनिवार को इस बात की पुष्टि के लिए पंजाब सरकार मीडियाकर्मियों को इस मदरसे का दौरा कराएगी.
पाकिस्तान के सूचना प्रसारण मंत्री चौधरी फवाद हुसैन ने शनिवार को एक वीडियो संदेश जारी कर बताया कि सिक्योरिटी काउंसिल की मीटिंग में तय नेशनल एक्शन प्लान के तहत कई कदम उठाए गए. इसी क्रम में पंजाब प्रांत की सरकार ने बहावलपुर में एक मस्जिद का प्रशासनिक नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया है. उन्होंने कहा कि यह वही मस्जिद है जिसे भारत की तरफ से जैश-ए-मोहम्मद का मुख्यालय बताया जा रहा था. शनिवार को पंजाब सरकार मीडियाकर्मियों को इस मदरसे में ले जाएगी ताकि लोग अंदाजा लगा सके कि 700 छात्रों के साथ यह मदरसा चैरिटी का काम करता है.
फवाद हुसैन ने कहा
वे दोहराना चाहते हैं कि मदरसे पर कार्रवाई का कश्मीर में हमले से कोई संबंध नहीं है. नेशनल एक्शन प्लान हमारी अपनी नीति है जिसे सभी दलों का समर्थन हासिल है और हम इसका अनुसरण कर रहे हैं.
पाकिस्तान सरकार ने शुक्रवार को दावा किया था कि उसने बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद के परिसर को अपने नियंत्रण में ले लिया है. यह निर्णय नेशनल सिक्योरिटी कमेटी की बैठक के बाद लिया गया. पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने इसकी जानकारी देते हुए अपने बयान में कहा था कि पंजाब सरकार ने बहावलपुर में मदरसा-तुल-शबीर और जामा मस्जिद सुभानअल्ला का प्रशासनिक नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया. बता दें कि इन परिसरों का इस्तेमाल जैश-ए-मोहम्मद अपने मुख्यालय के तौर में करता था.
गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को सुरक्षाबलों के काफिले पर आत्मघाती हमला हुआ जिसमें 40 जवान शहीद हो गए. हमले के तुरंत बाद पाकिस्तान आधारित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने इस हमले की जिम्मेदारी ली. जैश-ए-मोहम्मद की स्थापना कुख्यात आतंकी मौलाना मसूद अजहर ने की थी और बहावलपुर में इसका मुख्यालय है.
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की अध्यक्षता में गुरुवार को नेशनल सेक्योरिटी काउंसिल की बैठक हुई थी, जिसमें गैरकानूनी करार दिए गए संगठनों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने का फैसला लिया गया. इस बैठक में मुंबई हमले का मास्टरमाइंड हाफिज सईद के संगठन जमात-उद-दावा और उसके चैरिटी संगठन फलह-ए-इंसानियत फाउंडेशन पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया गया. पाकिस्तानी अधिकारियों के मुताबिक जमात-उद-दावा के नेटवर्क में 300 मदरसे, स्कूल और अस्पताल शामिल हैं.