Jasprit Bumrah will play Mohammed Shami – Dainik Bhaskar UP/UK

टी-20 वर्ल्ड कप में जसप्रीत बुमराह का रोल निभाएंगे मोहम्मद शमी
टी-20 वर्ल्ड कप में जसप्रीत बुमराह की जगह मोहम्मद शमी लेंगे। पीठ की चोट के कारण बुमराह पूरे वर्ल्ड कप से बाहर हो चुके हैं। भास्कर ने 4 दिन पहले (10 अक्टूबर) ही बता दिया था कि शमी ही बुमराह की जगह लेने वाले हैं। BCCI अधिकारी ने अपना नाम ना बताने के शर्त पर ये बात कही थी। शमी को मौका मिलने की वजह ऑस्ट्रेलिया की पिच सीम और बाउंस बताई जा रही है। बीसीसीआई ने शुक्रवार को शमी को वर्ल्ड कप टीम में शामिल किए जाने की बात कन्फर्म की है।

मोहम्मद शमी के अलावा मोहम्मद सिराज को भी वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया है। हालांकि वे रिजर्व खिलाड़ी के रूप में रहेंगे। अभी साउथ अफ्रीका के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में सिराज ने शानदार गेंदबाजी की है। डेथ ओवर में सिराज के खिलाफ रन बनाना बल्लेबाजों के लिए मुश्किल हो रहा है। इसलिए उन्हें टीम में जगह मिली है।

जडेजा के बाद हुड्‌डा और अब बुमराह टीम से बाहर

टी-20 वर्ल्डकप के लिए टीम के ऐलान के बाद से ही टीम इंडिया की टेंशन लगातार बढ़ रही है। पहले रवींद्र जडेजा चोट की वजह से वर्ल्ड कप से बाहर हुए और उन्हें स्क्वॉड में शामिल नहीं किया गया, फिर दीपक हुड्डा को भी चोट लग गई, जिसकी वजह से वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ ही टी-20 सीरीज से बाहर हो गए। हालांकि, अब वो अभ्यास मैचों में खेलते हुए नजर आ रहे हैं। अब जसप्रीत बुमराह के न होने से वर्ल्ड कप में भारत की परेशानी बढ़ गई है।

बुमराह का न होना वर्ल्ड कप में कितना बड़ा घाटा

टीम एशिया कप से ही डेथ ओवर में बहुत खराब बॉलिंग कर रही है। टीम के अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार 18वें और 19वें ओवर में बहुत महंगे साबित हो रहे हैं। ऐसे में उम्मीद थी कि बुमराह के आने से टीम की ये समस्या खत्म होगी, लेकिन चोट के कारण यह स्टार खिलाड़ी टूर्नामेंट से ही बाहर हो गया। ऐसे में सीनियर खिलाड़ी शमी को टीम में शामिल किया गया है।

2021 के बाद नहीं खेलें हैं टी-20 मैच

मोहम्मद शमी ने शॉर्ट फॉर्मेट में आखिरी बार पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान नामीबिया के खिलाफ अपना आखिरी मैच खेला था। इस साल IPL में इस खिलाड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को फाइनल तक पहुंचाया था और जीत भी दिलाई थी। अब देखना है कि वे टीम के लिए कितने फायदेमंद साबित होते हैं।