Jewelers – Dainik Bhaskar UP/UK

फतेहपुर : ज्वैलर्स की दुकान से टप्पेबाज महिलाओं ने सोने के आभूषण किये पार
दैनिक भास्कर ब्यूरो

फतेहपुर । चाँदपुर थाना क्षेत्र के अमौली कस्बे स्थित एक ज्वैलर्स की दुकान में सोमवार दोपहर ग्राहक बनकर आई टप्पेबाज महिलाओ ने जेवरातों की डिजाइन देखने के बहाने सोने के आभूषण पार कर दिये। बता दें कि चांदपुर थाना क्षेत्र के अमौली कस्बे स्थित प्रतिभा ज्वैलर्स में कस्टमर बनकर आई तीन टप्पेबाज महिलाओं में एक महिला ने कुछ आभूषण पार कर दिये। घटना के वक्त दुकान पर संस्थान के मालिक प्रियांशू ओमर की बहन दिब्या ओमर बैठी थी। ग्राहक के रूप में आई तीन महिलाओं में एक महिला बैठकर सोने के आभूषण देखने लगी और एक महिला खड़ी देखती रही। बैठी हुई महिला ने आभूषण पसंद न आने पर और नए डिजाइन की मांग की।

वारदात सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद

दुकान पर बैठी दिब्या नए आभूषणों की पोटरी खोलकर दिखाते हुए मोबाइल पर भाई प्रियांशू से बात करने लगी। इसी दौरान खड़ी हुई उक्त महिला ने काउंटर के नीचे से 30 ग्राम सोने की कील बाली पार कर दी। तीनो महिलाएं जेवरात पसंद न आने की बात कह दुकान से चली गईं। महिलाओ के जाने के बाद जब दुकान मालिक की बहन की नजर जब काउंटर में रखे जेवरातों पर पड़ी। तो उसमें से सोने की कील बाली गायब थी। जिसकी जानकारी उसने अपने दुकानदार भाई को दी। भुक्तभोगी दुकान मालिक ने आस पास के स्थान में तीनों टप्पेबाज महिलाओ की काफी खोजबीन की।

लेकिन उनका कहीं पर भी कोई सुराग नहीं लगा। जिस पर भुक्तभोगी दुकानदार ने घटना की लिखित सूचना पुलिस को देकर अज्ञात महिलाओं के ऊपर जेवरात चोरी करने का आरोप लगाया है। दुकानदार के मुताबिक पूरी वारदात दुकान के अंदर व बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दुकानदार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए टप्पेबाज महिलाओं के बावत सुराग खोजने का काफी प्रयास किया लेकिन पुलिस को कोई ऐसा अहम सुराग नहीं लगा। जिससे पुलिस वारदात को अंजाम देने वाली टप्पेबाज महिलाओं तक आसानी से पहुँच सके।

हालांकि जांच के दौरान भुक्तभोगी दुकानदार ने पुलिस को सीसी टीवी फुटेज भी दिखाया। जिसमें दुकान के अन्दर मौजूद तीन महिलाओं ने एक महिला दुकान में रखे काउंटर से कुछ निकालते हुए कैद हो गई थी। पुलिस ने भुक्तभोगी दुकानदार की दी गई लिखित तहरीर के आधार पर अज्ञात टप्पेबाज महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर फरार टप्पेबाज महिलाओं की सुरागरशी में जुट गई है। मामले के बावत अमौली चौकी इंचार्ज सन्दीप तिवारी ने बताया कि फरार टप्पेबाज महिलाओं की सुरागरशी की जा रही है।

कानपुर : ज्वैलर्स पर जानलेवा हमला, गिरफ्तार आरोपी
कानपुर। बिधनू थाना क्षेत्र में बीती रात ज्वैलर्स पर लूट के इरादे से चापड़ से हुए हमले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दूसरा आरोपी अभी फरार है। दूसरे फरार लुटेरे की तलाश में पुलिस की टीमें लगी हुई हैैं। ये हुई थी घटना बिधनू थाना क्षेत्र के निवासी दिलीप वर्मा ने देर रात बिधनू थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर बताया की यशोदा नगर स्थित वर्मा ज्वैलर्स नाम से उनकी दुकान है। शनिवार देर शाम दुकान में शीबू गुप्ता आए और उनसे चांदी की प्लेट मांगी तो उन्होंने कीमत 50 हजार रुपये बताई। आरोप है कि युवक ने उनके पास दो सोने की चेन जमा होने की बात कही, बोला उसी से पैसे काट लो। जिस पर ज्वैलर्स ने उससे पैसे मांगे तो युवक ने मारपीट शुरू कर दी।

फरार दूसरे शातिर की तलाश में पुलिस दे रही दबिश

इस दौरान युवक ने व्यापारी पर चापड़ से वार कर दिया। वारदात में वे गंभीर रूप से घायल हो गये। ज्वैलर्स ने घायल अवस्था में पुलिस को घटना की सूचना दी। जानकारी मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। इस सनसनी फैलाने वाली वारदात में पकड़े गए आरोपी का नाम शीबू गुप्ता उर्फ वीरेन्द्र है। आरोपी मूल रूप से हरी गंज अकबरपुर थाना अकबरपुर कानपुर देहात का रहने वाला है।वर्तमान में वह न्यू पीएसी गिरिजा नगर गद्दियाना चकेरी में रह रहा है।

जेल से निकलने के बाद दिया वारदात को अंजाम

ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने रविवार शाम प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि पूछताछ में शीबू गुप्ता ने बताया कि वह अपने साथी अनुज सोनी के साथ कई दिन से रेकी कर रहा था कि किस ज्वैलर्स की कब दुकान बंद होती है? इसी आधार पर वर्मा ज्वैर्ल्स को अपना टारगेट बनाया। अनुज सोनी ने शीबू गुप्ता को चापड़ दिया और बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद फोन करना मै तुम्हें लेने आऊंगा।

शीबू ने बताया कि उसकी मुलाकात अनुज सोनी से जेल के अन्दर हुई थी जेल के अंदर हुई थी। जेल से छूटने के बाद मुकदमा मे पैसे लगाने के लिए लूट प्लान की गई थी। 2 जून को फाइनल रेकी करने के बाद 3 जून को वारदात को अंजाम देने की तिथि निर्धारित की गई थी। अनुज सोनी चकेरी के बीबीपुर का रहने वाला है,उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगी हुई है।. पुलिस के मुताबिक पकड़े गए शीबू के खिलाफ बिधनू और चकेरी में आठ केस दर्ज है। चकेरी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी की है।