Kashi Vishwanath Temple – Dainik Bhaskar UP/UK
काशी विश्वनाथ मंदिर के पास एक साथ दो मकान धराशायी, 9 घायल, 1 की मौत
वाराणसी: श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के समीप येलो जोन में सोमवार देर रात को दो पुराने मकान धराशायी हो जाने से नौ लोग घायल हो गए जबकि एक महिला की मौत हो गई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार सुबह वाराणसी के मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा से फोन कर घटना की जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने मंडलायुक्त को सभी घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए।
पुलिस के मुताबिक एनडीआरएफ और पुलिस की टीम ने मलबे में दबे लोगों को निकाल कर कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां एक महिला ने दम तोड़ दिया। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के समीप खोवा गली में मणिकर्णिका द्वार के पास मनीष और राजेश गुप्ता का लगभग 70 साल पुराना मकान है। सोमवार-मंगलवार की रात करीब 03 बजे दोनों मकानों की जर्जर दीवारें गिर गईं। मकानों के मलबे में पांच महिलाएं, ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मी समेत 09 लोग दब गए।
हादसे के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में एनडीआरएफ और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच कर बचाव कार्य में जुट गईं। सुबह तक सभी घायलों को मलबे से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां 43 वर्षीय महिला प्रेमलता गुप्ता पत्नी अशोक गुप्ता की मौत हो गई। घायलों में महिला पुलिस बिंदू की हालत गंभीर देख मंडलीय अस्पताल से बीएचयू ट्रामा सेंटर के लिए रेफर किया गया। अन्य घायलों में सपना गुप्ता (26) पत्नि अशोक गुप्ता, रितिका गुप्ता (23)पुत्री रमेश गुप्ता, रमेश गुप्ता(50) पुत्र स्व.लालचंद गुप्ता, कुसुमलता गुप्ता(48) पत्नी रमेश गुप्ता, कृषभ गुप्ता (24)पुत्र मनीष गुप्ता, पूजा गुप्ता (36) पुत्र मनीष गुप्ता, मनीष गुप्ता (39)पुत्र लालचंद गुप्ता, आर्यन गुप्ता (16) है।
हादसे में मृत महिला प्रेमलता गुप्ता आजमगढ़ जिले के जीयनपुर की रहने वाली थी। वह अपने जीजा रमेश गुप्ता के घर बेटी के साथ आई हुई थी। हादसे के बाद मलबे में रमेश गुप्ता के साथ उनका पूरा परिवार और साली भी दब गई। घटना में बिंदु नाम की एक महिला सिपाही घायल है। उसका जबड़ा टूटा है। उसे बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
मंडलायुक्त शर्मा ने मीडियाकर्मियों को बताया कि मंडलीय कबीर चौरा अस्पताल में भर्ती एक महिला को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बचाव अभियान लगभग पूरा हो चुका है। एनडीआरएफ के डीआईजी मनोज शर्मा ने पत्रकारों को बताया कि मलबे में दबे सभी लोगों को बाहर निकाल लिया है। अभी डॉग स्क्वॉड और टेक्निकल यूनिट सर्च ऑपरेशन चला रही है।
पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने बताया कि हादसे के बाद तत्काल रेक्स्यू ऑपरेशन चलाकर सभी को बाहर निकाल लिया गया है। उधर, हादसे के बाद मैदागिन और गोदौलिया से मंदिर जाने वाले गेट नंबर चार से श्रद्धालु के प्रवेश बंद कर दिया गया। श्रद्धालुओं को दर्शन-पूजन के लिए गेट नंबर 1 एवं 2 से भेजा जा रहा है।
प्रधानमंत्री मोदी ने सुबह-सुबह मंडलायुक्त शर्मा से फ़ोन पर वार्ता करके जानकारी ली। मंडलायुक्त ने प्रधानमंत्री को एनडीआरएफ, फायर, पुलिस, प्रशासन द्वारा चलाये गए रेस्क्यू आपरेशन तथा घायलों के अस्पताल में कराये जा रहे इलाज की विस्तृत जानकारी दी। प्रधानमंत्री ने गिरे दोनों मकानों में रह रहे सभी लोगों के संबंध में पूरी जानकारी प्राप्त करते हुए दुर्घटना में मृत हुई महिला के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की। प्रधानमंत्री ने मंडलायुक्त को घायल सभी नौ लोगों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए।
काशी विश्वनाथ मंदिर में 24 घंटे रहे चौकसी बरतेंगे सुरक्षा कर्मी, अलर्ट जारी
वाराणसी। गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में सिपाहियों पर हमले को देख शहर के मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है। चैत्र नवरात्र के चौथे दिन देवी मंदिरों में खासकर दुर्गाकुंड स्थित कुष्मांडा मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चौकसी बरती जा रही है। वहीं, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में अलर्ट जारी कर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई। एडीसीपी (सुरक्षा) अजय कुमार सिंह और एडीसीपी चक्रपाणि त्रिपाठी ने काशी विश्वनाथ दरबार और धाम का निरीक्षण करने के साथ ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया।
दोनों अफसरों ने मंदिर के कंट्रोल रूम के सुरक्षा कर्मियों को सीसीटीवी कैमरे की नियमित रूप से मॉनीटरिंग करने का निर्देश दिया। अफसरों ने कहा कि मंदिर के प्रवेश द्वार पर लगे सुरक्षा कर्मी 24 घंटे अलर्ट रहें, मंदिर आने वाले हर व्यक्ति की जांच करें। मंदिर परिसर में संदिग्धों पर विशेष नजर रखें, संदेह होने पर उसे तत्काल हिरासत में लें। बिना पूछताछ और छानबीन किए न छोड़ें। हर चेक प्वाइंट पर सुरक्षा कर्मियों को मुस्तैद रहने को कहा गया है। यह भी कहा गया है कि ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मी दूसरे साथी को अलर्ट करने के बाद ही चेक प्वाइंट नहीं छोड़ेंगे।
एडीसीपी ने धाम परिसर में लगे सीसीटीवी और कंट्रोल रूम का निरीक्षण करते हुए कहा कि एक-एक कैमरे दुरुस्त रहें। कैमरे सही ढंग से चल रहे हैं या नहीं, इसकी जांच करते रहें, खराबी मिलने पर तत्काल दुरुस्त कराएं। काशी विश्वनाथ मंदिर के अलावा श्री संकटमोचन मंदिर, कालभैरव मंदिर में भी सर्तकता बढ़ा दी गई है। इन मंदिरों में तैनात सुरक्षा कर्मियों को भी सतर्क रहने को कहा गया है।
वाराणसी में बोले, PM मोदी- इस चुनाव में अंकगणित को केमिस्ट्री ने पराजित किया
वाराणसी । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने काशी में मिली प्रचंड जीत पर पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ नागरिकों का भी आभार जताया है। उन्होंने कहा कि यहां पर नामांकन तो एक नरेन्द्र मोदी का हुआ था लेकिन यह चुनाव काशी की हर गली का मोदी लड़ रहा था। पूरे चुनाव अभियान को कार्यकर्ताओं ने चलाया।  काशी का कार्यकर्ता खुद नरेंद्र मोदी बन गया था।
लोकसभा चुनाव में पूरे देश में भाजपा नीत राजग की प्रचंड जीत के बाद प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में धन्यवाद यात्रा (अघोषित रोड शो), काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन के बाद बड़ालालपुर स्थित पं. दीन दयाल हस्तकला संकुल में कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए उन्हें सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि काशी के लोगों ने इस चुनाव को एक पर्व माना। इस चुनाव की सभी कसौटियों पर आप डिस्टिंक्शन मार्क्स के साथ पास हुए हैं, इसलिए आप सभी अभिनंदन के पात्र हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि पूरे देश और दुनिया में शायद ही कोई उम्मीदवार रहा होगा जो इतना भाग्यशाली होगा कि नामांकन और मतगणना के बाद अपने क्षेत्र में आया हो। इस निश्चिंतता का कारण आपका परिश्रम और काशीवासियों का विश्वास था। नतीजे और मतदान दोनों समय मैं निश्चिंत था।
उन्होंने पूरे आत्म विश्वास के साथ कहा कि इसी का नतीजा रहा कि आखिरी चरण के चुनाव प्रचार के बाद मैं बड़े मौज के साथ केदारनाथ में बाबा के चरणों में बैठ गया था। उन्होंने कहा कि काशी का मिजाज हर देश में देखा जा रहा है।
पीएम ने कहा कि काशी की बेटियों ने स्कूटी यात्रा निकाली थी जो पूरी दुनिया में चर्चा का कारण बनी। प्रधानमंत्री ने कहा कि विपक्षी दलों और गठबंधन के नेताओं को नसीहत देते हुए कहा कि चुनाव परिणाम तो एक गणित होता है। 20वीं सदी के चुनावों के हिसाब-किताब भी गणित और अंकगणित के दायरे में चले होंगे, लेकिन 2014, 2017 और 2019 के चुनाव में देश के राजनीतिक विश्लेषकों को मानना होगा कि अर्थमैटिक के आगे भी केमिस्ट्री होती है। उन्होंने कहा कि देश में समाज शक्ति की, आदर्शों, संकल्पों की केमिस्ट्री कभी-कभी सारे गुणा-भाग को, अंक गणित को पराजित कर देती है। इस चुनाव में अंक गणित को केमिस्ट्री ने पराजित किया है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने वोट बैंक की राजनीति से ऊपर उठकर काम किया है। यदि हम यह नहीं करते तो वहीं रह जाते। हमने सबको साथ में लेकर चलने का काम किया। सवर्णों के लिए आरक्षण का प्रावधान इसी कोशिश का नतीजा है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि जैसे दो शक्ति हैं नीति और रीति, जैसे दो शक्ति हैं नीति और रणनीति, जैसे दो शक्ति हैं पारदर्शिता और परिश्रम, जैसे दो शक्ति हैं वर्क एंड वर्कर वैसे ही दो संकट भी हमने झेले हैं और वो दो संकट हैं-राजनीतिक हिंसा और राजनीतिक अस्पृश्यता।
प्रधानमंत्री ने कहा कि पारदर्शिता और परिश्रम दो ऐसी चीजें हैं, जो हर अनुभूति को परास्त करने का साहस रखते हैं। आज हिंदुस्तान ने ये करके दिखाया है। पारदर्शिता और परिश्रम का कोई विकल्प नहीं है। प्रधानमंत्री ने काशी और उत्तर प्रदेश का जिक्र कर कहा कि आज उत्तर प्रदेश देश की राजनीति को नई दिशा दे रहा है। उत्तर प्रदेश के गांव का गरीब व्यक्ति भी देश की सही दिशा के बारे में सोचता भी है और उस दिशा में चलता भी है। प्रदेश ने स्वस्थ लोकतंत्र की नींव को मजबूत किया है।
#WATCH Varanasi: Prime Minister Narendra Modi offers prayers at the Kashi Vishwanath temple. pic.twitter.com/HbCMaJRqib
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) May 27, 2019
प्रधानमंत्री ने कहा कि योग हो, रामायण सर्किट, बुद्ध सर्किट हो यह सब देश की महान विरासत है। उत्तर प्रदेश की सरकार ने इस साल कुंभ का सफल आयोजन करके नागा साधुओं के झुंड वाले परसेप्शन को बदला है। प्रधानमंत्री ने सभी विरोधी दलों का आह्वान कर कहा कि नये सिरे और नजरिये से आगे बढ़े। अयोध्या में दिवाली मनाने से किसने रोका था भाई…? । प्रधानमंत्री ने कहा कि राजनीतिक कैनवास पर भाजपा पूरी ईमानदारी से जीती है, लोकतंत्र को जीती है। हमारे समय में विपक्ष को कुचला नहीं जाता। विपक्ष को जानदार शानदार तरीके से काम करने का मौका दिया जाता है। प्रधानमंत्री ने वाराणसी के बिरहा सम्राट पद्मश्री हीरालाल यादव को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि इन्होंने जो विरासत छोड़ी है, उसे आगे बढ़ायेंगे।
प्रधानमंत्री ने अपने सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र कर कहा कि सरकार का काम है कार्य करना । उसमें जब कार्यकर्ता जुड़ जाता है तो ‘कार्य और कार्यकर्ता जुड़ जाता हैं तो करिश्मा होता है।
सभा को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह,प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्रनाथ पांडेय ने भी सम्बोधित किया। सभा में भाजपा वाराणसी जिला और महानगर के अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, प्रदीप अग्रहरि ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में पीएम को विशाल माला पहनाई। स्वागत उद्बोधन प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्रनाथ पांडेय ने किया। इसके पूर्व संकुल सभागार में प्रधानमंत्री का स्वागत कार्यकर्ताओं ने हर-हर महादेव के गगनभेदी उद्घोष से किया।
वाराणसी: PM मोदी ने अपनेजन्मदिन पर बाबा विश्वनाथ के दरबार में टेका मत्था, देखे VIDEO
वाराणसी,। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 68वें जन्मदिन पर सोमवार की देर शाम काशी पुराधिपति बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई। दरबार में मंदिर के पुजारी पण्डित टेक नारायण के आचार्यत्व में पांच ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच षोडशोपचार विधि से प्रधानमंत्री को दर्शन पूजन के बाद 11 लीटर दूध से दुग्धाभिषेक कराया ।
#WATCH: Prime Minister Narendra Modi wave at his supporters as they chant 'Modi Modi' at Manduadih railway station in Varanasi pic.twitter.com/g4KeDs5A8r
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) September 17, 2018
प्रधानमंत्री ने बाबा विश्वनाथ को 108 कमल का फूल, बेले की माला अर्पित की । इस दौरान सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ.महेन्द्र पांडेय भी गर्भगृह में मौजूद रहे।
#WATCH: Prime Minister Narendra Modi waves to the crowd as his convoy travels towards Kashi Vishwanath temple in Varanasi. pic.twitter.com/swUBatlXSH
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) September 17, 2018
प्रधानमंत्री ने दर्शन पूजन के बाद मंदिर के विस्तारीकरण को लेकर भी जानकारी ली। मंदिर से निकलते समय प्रबन्धन ने प्रधानमंत्री को प्रसाद, रुद्राक्ष की माला व स्मृति चिंह भेंट किया। सुरक्षा की अभेद्य किलेबंदी के बीच डीरेका गेस्ट हाउस से मंदिर आने-जाने के दौरान पूरे रास्ते सड़क किनारे खड़े हजारों नागरिक और युवा प्रधानमंत्री का हर-हर महादेव के परम्परागत उद्घोष से स्वागत कर जन्मदिन की बधाई देते रहे।
PM Shri @narendramodi offers prayers at Kashi Vishwanath temple and visits Manduadih Railway Station in Varanasi. pic.twitter.com/0FDC2GaLXc
— BJP (@BJP4India) September 17, 2018
प्रधानमंत्री नागरिकों का प्रेम देख मुस्कराते हुए हाथ हिला कर अभिवादन स्वीकार करते रहे। आने-जाने के दौरान प्रधानमंत्री ने बदलते बनारस की तस्वीर को भी अपने निगाहों से देखा। अपने जन्मदिन पर दीवाली सरीखी जमगगाती काशी को देख प्रधानमंत्री अभिभूत हो गए। शाम से ही व्यस्त कार्यक्रमों के बीच एक सांसद के रूप में अपनी काशी देखने प्रधानमंत्री रात में सड़क पर निकले। आम जनता को कोई दिक्कत न हो, इसलिए उन्होंने रात का समय चुना। हालांकि लोगों को दिन में ही पता चल गया था कि रात में प्रधानमंत्री मोदी मंदिर आयेंगे। इसलिए लोग रास्ते में उनके इंतजार में खड़े रहे। जैसे ही लोगों ने प्रधानमंत्री को देखा मोदी-मोदी का नारा बुलन्द करने लगे।