Kejriwal wore cap – Dainik Bhaskar UP/UK

गुजरात में पोस्टर वॉर: केजरीवाल को पहनाई टोपी, लिखा- मैं हिंदू धर्म को पागलपन मानता हूं
दिल्ली की AAP सरकार के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम के धर्म परिवर्तन वाले बयान पर विवाद छिड़ गया है। इसे लेकर शनिवार को गुजरात के अहमदाबाद, सूरत और राजकोट में पोस्टर वॉर शुरू हो गया है। जगह-जगह पोस्टर लगे हुए हैं। पोस्टर में केजरीवाल टोपी में दिख रहे हैं। पोस्टर में लिखा है मैं हिंदू धर्म को पागलपन मानता हूं। मैं ब्रह्मा, विष्णु, महेश और कृष्ण को ईश्वर नहीं मानता।

पोस्टर्स किसने लगाए हैं, इसका पता नहीं चल पाया है। हालांकि बाद में राजकोट से पोस्टर हटा दिए गए हैं। वहीं AAP के गुजरात में जोरदार चुनावी अभियान के बीच पोस्टर को लेकर जंग शुरू हो गई है।

AAP सरकार के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम पर आरोप है कि उन्होंने दिल्ली में बौद्ध धर्म के दीक्षा कार्यक्रम में हिंदू देवी-देवताओं को नहीं मानने की शपथ दिलाई। यह कार्यक्रम बुधवार को हुआ था। शुक्रवार को नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली से भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने मंत्री राजेंद्र पाल का वीडियो शेयर किया था, इसके बाद से ही मामला विवादित हो गया।

मंत्री ने खुद भी शेयर किया अपना वीडियो

मंत्री राजेंद्र पाल ने 5 अक्टूबर को हुए इस इवेंट के बारे में जानकारी देते हुए ट्वीट किया, ‘चलो बुद्ध की ओर मिशन जय भीम बुलाता है। आज मिशन जय भीम के तत्वावधान में अशोका विजयादशमी पर डॉ. अंबेडकर भवन रानी झांसी रोड पर 10,000 से ज्यादा बुद्धिजीवियों ने तथागत गौतम बुद्ध के धम्म में घर वापसी कर जाति विहीन व छुआछूत मुक्त भारत बनाने की शपथ ली। नमो बुद्धाय, जय भीम!।’

AAP धर्म परिवर्तन कराने वाली एजेंसी बन गई- भाजपा

दीक्षा कार्यक्रम जय भीम मिशन ने किया था, जिसमें 10 हजार से ज्यादा लोग आए थे। शुक्रवार को भाजपा के मंत्री अरविंद रैयानी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आप पर निशाना साधते हुए कहा था कि राजेंद्र पाल ने सार्वजनिक मंच से धर्मांतरण की बात की है। हम प्राचीन काल से हिंदू धर्म से जुड़े हुए हैं। तब से ही हम भगवान ब्रह्मा, विष्णु, महेश, कृष्ण, राम से भी जुड़े हुए हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) ने मुफ्त सामान देकर गरीब हिंदुओं का धर्म परिवर्तन कराया है। AAP धर्म परिवर्तन कराने वाली एजेंसी बन गई है।

वहीं भाजपा नेता धनसुख भंडारी ने कहा कि यह पोस्टर हिंदुओं ने लगाए हैं, क्योंकि हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं। केजरीवाल और उनके मंत्री को माफी मांगनी चाहिए। इस तरह सब कुछ केजरीवाल की मौन सहमति से हो रहा है। उन्हें यह विवादित बयान देने वाले नेता को बर्खास्त करना चाहिए और हिंदुओं से माफी मांगनी चाहिए।

हमारे विकास कार्य करने पर ऐसा कर रही भाजपा

AAP नेता इंद्रनील राज्यगुरु ने मीडिया से कहा कि मैं भी हिंदू हूं और केजरीवाल भी हिंदू हैं। हमें हिंदू होने पर गर्व है, लेकिन इस तरह की राजनीति हिंदुत्व के नाम पर नहीं होनी चाहिए। हम लोग गुजरात में विकास कार्य करने जा रहे हैं, इसलिए हमारा गलत तरीके से विरोध किया जा रहा है, पता नहीं भाजपा बैनर लगाकर क्या साबित करना चाहती है।

दिल्ली की केजरीवाल सरकार के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम पर हिंदू धर्म विरोधी बयान देने का आरोप लगा था। वे दिल्ली में बौद्ध धर्म के दीक्षा कार्यक्रम में शामिल हुए थे। आरोप है कि उन्होंने यहां लोगों को हिंदू देवी-देवताओं को नहीं मानने की शपथ दिलाई। नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली से भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने मंत्री राजेंद्र पाल का वीडियो शेयर किया था। इसमें मंत्री राजेंद्र पाल हिंदू धर्म के खिलाफ बोल रहे हैं। मनोज ने अपने ट्वीट में सवाल पूछा है कि AAP इतनी हिंदू विरोधी क्यों है?