Kentucky tornado – Dainik Bhaskar UP/UK

America Tornado Storm : रात भर अमेरिका में टॉरनेडो ने मचाई भीषण तबाही, कई शहर बर्बाद, 23 की मौत
America Tornado Storm : अमेरिका के मध्य और दक्षिणी हिस्सों में शुक्रवार रात आए शक्तिशाली टॉरनेडो ने कहर बरपाया है। इस विनाशकारी प्राकृतिक आपदा ने न केवल भयावह तबाही मचाई है, बल्कि यह जलवायु परिवर्तन की ओर भी संकेत कर रही है। अब तक 23 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है और मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी का अंदेशा है। इस भयंकर आपदा ने मिसौरी, केंटकी, वर्जीनिया समेत कई राज्यों को बुरी तरह प्रभावित किया है।

केंटकी में टॉरनेडो ने बरपाया कहर (America Tornado Storm)

केंटकी इस आपदा का सबसे अधिक शिकार बना है। रात 11:30 बजे जैसे ही मोबाइल फोन पर टॉरनेडो (America Tornado Storm) का अलर्ट गया, लोग अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों की ओर भागे। अचानक आई इस तबाही ने लोगों को हक्काबक्का कर दिया। लॉरेल काउंटी में 9 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि पूरे राज्य में मरने वालों की संख्या 14 पहुंच गई है। स्थानीय निवासी क्रिस क्रोमर ने कहा, “हमने जैसे ज़मीन को कांपते हुए महसूस किया। पत्नी और कुत्ते को लेकर रिश्तेदार के घर के तहखाने में छिप गए। यह दृश्य ऐसा था, जो हमने केवल हॉलीवुड फिल्मों में देखा था।”

मिसौरी में ककल रात से तबाही जारी

मिसौरी के सेंट लुइस शहर में भीषण तूफान ने भारी तबाही मचाई है। यहां टॉरनेडो ने 5 लोगों की जान ली और 38 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। हजारों घरों को गंभीर नुकसान पहुंचा है, जिनमें 5,000 से ज्यादा घर शामिल हैं। मेयर कारा स्पेंसर ने बताया कि राहत और बचाव कार्य को सुगमता से चलाने के लिए कुछ इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। क्लेटन क्षेत्र में करीब 20 मिनट तक तूफान ने कहर बरपाया। सेंट लुइस ज़ू की बटरफ्लाई फैसिलिटी की छत उड़ गई, लेकिन कर्मचारियों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए सैकड़ों तितलियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। वहीं एक स्थानीय चर्च में सेवा कर रहीं 75 वर्षीय पेट्रीशिया पेनलटन मलबे में दबकर मौत के घाट उतर गईं।

टॉरनेडो से कई स्थानों पर भीषण प्रभाव

वर्जीनिया में भी इस आपदा का कहर देखने को मिला है, जहां दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, शिकागो में धूल का घना तूफान आया, जिसे पहली बार “डस्ट स्टॉर्म वार्निंग” के रूप में वर्गीकृत किया गया है। विस्कॉन्सिन में भी टॉरनेडो ने अचानक हमला किया। टेक्सास में भीषण गर्मी, ओलावृष्टि और तेज़ हवाओं ने लोगों को परेशान किया है। नॉर्थ टेक्सास के लिए मौसम विभाग ने नए अलर्ट जारी किए हैं, जिसमें भारी बारिश, तेज़ हवाएं, ओले और टॉरनेडो की आशंका जताई गई है।

जलवायु परिवर्तन की ओर संकेत?

अमेरिका हर साल औसतन 1,200 टॉरनेडो का सामना करता है। पहले ये प्राकृतिक घटनाएं मुख्य रूप से ओक्लाहोमा, टेक्सास और कान्सास जैसे राज्यों तक ही सीमित थीं, लेकिन अब उनका प्रभाव दक्षिण और पूर्व की ओर बढ़ रहा है। विशेषज्ञ इसे जलवायु परिवर्तन का संकेत मान रहे हैं, जो मौसम के असामान्य और खतरनाक बदलावों को जन्म दे रहा है। बढ़ते तापमान, असामान्य मौसमी घटनाएं और तेज़ तूफान इसी दिशा में संकेत कर रहे हैं कि भविष्य में ऐसी आपदाएं और अधिक भयावह हो सकती हैं।

यह भी पढ़े : ISRO को बड़ा झटका! EOS-09 सैटेलाइट की लॉन्चिंग फेल, इसरो प्रमुख ने कहा- तीसरे चरण में आई तकनीकी खामी