kerala – Dainik Bhaskar UP/UK

उपचुनाव 2024 : केरल के वायनाड में अब तक 27% हुआ मतदान
आज 10 राज्यों की 31 विधानसभा सीटों और वायनाड लोकसभा सीट के लिए मतदान हो रहा है। चुनाव आयोग ने उपचुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा और व्यवस्था की है। ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। केरल में वायनाड विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए सुबह 11 बजे तक 27 प्रतिशत मतदान हुआ ।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक्स पर एक पोस्ट में मतदाताओं से “बाहर आकर मतदान करने” और अपनी बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का समर्थन करने का आग्रह किया। उन्होंने लिखा, “मैं वायनाड में अपने परिवार से संपर्क कर रहा हूं- इस चुनाव में मेरी बहन प्रियंका गांधी संसद में आपकी आवाज बनने के लिए तैयार हैं।

वह सिर्फ एक प्रतिनिधि से कहीं बढ़कर होंगी- वह आपकी बहन, आपकी बेटी और आपकी वकील होंगी। मुझे विश्वास है कि वह वायनाड की पूरी क्षमता को सामने लाने में मदद करेंगी। मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि आप बाहर आएं, वोट करें और उनका समर्थन करें। आइए हम सब मिलकर एक शानदार जीत सुनिश्चित करें!

केरल के वायनाड में मौत का आंकड़ा पहुंचा 300 पार, रेस्क्यू जारी
केरल के वायनाड जिले में हुए भूसंख्लन से चूरलमाला और मुंडक्कई शोक में डूब गया है, मरने वालों की संख्या अब 316 से अधिक पहुँच गई है। प्रशासन को चिंता है कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है, क्योंकि 220 से अधिक लोग अभी भी लापता हैं।

लगातार बारिश के कारण बचाव अभियान चलाया जा रहा है , जो शाम 4 बजे तक जारी रहना था, गुरुवार को कम कर दिया गया। राज्य के राजस्व मंत्री अतानासियो मोनसेरेट ने गुरुवार को घोषणा की कि केरल के वायनाड में हालिया भूस्खलन गोवा के लिए आंखें खोलने वाला है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि गोवा के पर्यावरण की रक्षा और इसी तरह की घटनाओं को रोकने के लिए एहतियाती कदम उठाए जाएंगे।

मोंसेरेट का बयान विपक्ष के नेता यूरी अलेमाओ और दो अन्य विधायकों द्वारा वायनाड में विनाशकारी भूस्खलन के संबंध में उठाए गए ध्यान आकर्षित करने वाले प्रस्ताव के जवाब में था, जिसके परिणामस्वरूप सैकड़ों मौतें हुईं। अलेमाओ ने कहा, इसी तरह के भूस्खलन भारत के अन्य हिस्सों में भी हुए हैं। गोवा में भी ऐसी घटनाएं हो रही हैं। गोवा में पारिस्थितिक रूप से संवेदनशील क्षेत्रों में अनियोजित और अत्यधिक विकास उन्हें भूस्खलन का खतरा बनाता है।

वायनाड में हुई तबाही पर जेपी नड्डा ने जताया दुख, घटनास्थल पर फंसे हुए लोगों को मदद का दिया आश्वासन
केरल के वायनाड के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश के कारण हुए विनाशकारी भूस्खलन में अब तक 36 लोगों की मौत की खबर है और हजारों लोग घायल हुए हैं। इस घटना पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं से घटनास्थल पर संकट में फंसे हुए लोगों की मदद करने का आह्वान किया है।

जे पी नड्डा ने ‘ एक्स’ पर अपने संदेश में शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वे केरल के वायनाड में हुए विनाशकारी भूस्खलन से अत्यंत दुःखी हैं। उन परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहा हूं। ईश्वर शोक संतप्त परिवारों को दुःख की इस घड़ी को सहने की शक्ति प्रदान करें।

उन्होंने कहा कि केरल भाजपा अध्यक्ष और वायनाड से भाजपा उम्मीदवार रहे सुरेन्द्रन घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं। उन्होंने केरल के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से दिशा-निर्देशों के अनुसार बचाव प्रयासों में सहायता करने और संकट में फंसे लोगों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने का अनुरोध किया है।

केरल के वायनाड में हुए भीषण भूस्खलन में सैकड़ों लोगों के दबे होने की आशंका 36 लोगों की मौत, रेस्क्यू जारी
केरल के वायनाड जिले में बारिश से भारी तबाही हुई है। आज तड़के हुए भूस्खलन में 100 से ज्यादा लोगों के फंसे होने की आशंका है। भूस्खलन की चपेट में आए लोगों में से पांच की मौत हो गई है। इनमें दो बच्चे भी हैं।

राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) ने बड़े पैमाने पर राहत और बचाव कार्य शुरू किया है। वायुसेना के दो हेलीकॉप्टर एमआई-17 और एएलएच सुबह 7:30 बजे सुलूर से रवाना हुए हैं।केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया कि अग्निशमन और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल की टीमों को प्रभावित क्षेत्र में तैनात किया गया है।

एनडीआरएफ की एक अतिरिक्त टीम वायनाड जा रही है। वायनाड के सीएमओ के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने एक नियंत्रण कक्ष खोला है। आपातकालीन सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 9656938689 और 8086010833 जारी किए हैं।

राज्य के एक अधिकारी के अनुसार, वायनाड जिले में मेप्पडी के पास विभिन्न पहाड़ी इलाकों में आज तड़के भारी भूस्खलन हुआ है। इलाके में सैकड़ों लोगों के फंसे होने की आशंका है। केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की फेसबुक पोस्ट के अनुसार, कन्नूर रक्षा सुरक्षा कोर की दो टीमों को भी बचाव प्रयासों में सहायता के लिए वायनाड जाने का निर्देश दिया गया है। भारी बारिश के कारण बचाव कार्य में बाधा आ रही है।

बस्ती: राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार
बस्ती।थाना क्षेत्र के डिंगरापुर गांव निवासी सीआईएसएफ में तैनात जवान की हृदयगति रुकने से केरल में मौत हो गयी थी। तीन दिन बाद राजकीय सम्मान के साथ घर पहुंचा शव तो परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है।

डिंगरापुर गांव निवासी रविन्द्र सिंह उर्फ रब्बुल सिंह 56 केरल त्रिवेन्द्रम में एएसआई पद तैनात थे। 26अप्रैल को शाम को करीब तीन उनके पत्नी मीना सिंह के मोबाइल पर फोन आया  बेटी शिखा सिंह ने फोन उठाया तो बताया गया रविन्द्र सिंह के सीने में दर्द होने से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ देर बाद फोन आया कि उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। केरल से रविन्द्र कुमार सिंह का राजकीय सम्मान के साथ तिरंगे में लिपटा शव दोपहर में दो बजे के करीब घर पहुंचा तो परिवार का रो-रोकर बुराहाल हो गया।

केरल से शव लेकर पहुंचे सब इस्पेक्टर सुमित यादव ने जवानों के साथ पुष्प चक्र अर्पित कर सलामी दी। बड़ी संख्या में लोगों ने पुष्प अर्पित कर श्रंद्धाजलि दी। जवान का अंतिम संस्कार सरयू नदी के माझा खुर्द पुलिस चौकी के पास टाण्डा घाट पर साजकीय सम्मान के साथ किया गया।

तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

केरल में तैनात सीआईएसएफ में तैनात जवान रविन्द्र सिंह की हृदयगति रुकने मौत हो गई। उनके मौत से तीन बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। तीनों बच्चे इलाहाबाद में तैयारी कर रहे थे। रविन्द्र कुमार सिंह के दो बेटी शिखा सिंह 24 वर्ष,शिवानी 23 वर्ष व एक बेटा हर्षवर्धन सिंह 20 वर्ष है। तीनों बच्चे पिता के शव से लिपट पर दहाड़े मार कर रो -रो रहे थे। पत्नी मीना सिंह भी दहाड़े मार कर रो रही थी। शव पहुंचने के सूचना मिलते ही बड़ा संख्या में लोग पहुंच गये।

PM मोदी का राहुल पर तंज कहा- खानदानी सीट बचानी मुश्किल हुई तो केरल को बनाया ठिकाना
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज केरल में एक चुनावी रैली में कांग्रेस और राहुल गांधी पर परोक्ष रूप से हमला बोला। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में अपने पारिवारिक गढ़ को बनाए रखने के लिए संघर्ष कर रहे एक प्रमुख कांग्रेस नेता ने केरल में शरण ली है।

त्रिशूर के अलाथुर शहर में इस चुनावी रैली में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का नाम लिये बिना प्रधानमंत्री ने तंज कसते हुए कहा, “कांग्रेस के एक बड़े नेता, जिनको यूपी में अपनी खानदानी सीट पर इज्जत बचाना मुश्किल हो गया है, उन्होंने केरल में ठिकाना लिया है।” कांग्रेस पर हमला तेज करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि चुनाव जीतने के लिए यहां कांग्रेस ने उस संगठन की राजनीतिक शाखा से गुप्त समझौता किया है, जिसको देश में बैन किया गया है।

केरल के लोगों के प्रति अपनी वास्तविक चिंता जाहिर करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, “केरल के लोगों को एलडीएफ-यूडीएफ दोनों से सावधान रहना होगा।” प्रधानमंत्री ने विपक्ष की कड़वी सच्चाई को भी उजागर किया और कहा, “केरल में भले ही कांग्रेस पार्टी लेफ्ट के लोगों को आतंकवादी कहती है लेकिन दिल्ली में ये लोग एक साथ बैठकर चुनावी गठबंधन करते हैं। कभी कांग्रेस के भाई-भतीजावाद के आलोचक रहे वामपंथी अब इस मामले पर उनकी सलाह चाहते हैं। आईएनडीआई गठबंधन के तहत एकजुट होकर वे भ्रष्टाचार पर मोदी की कार्रवाई से डरते हैं। उनका साझा लक्ष्य मोदी हैं लेकिन निश्चिंत रहें, भाजपा और एनडीए के लिए हर वोट गरीबों के कल्याण के लिए बोलेगा।”’

भाजपा के हाल ही में जारी चुनावी घोषणा पत्र पर भरोसा जताते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र देश के विकास का संकल्प पत्र है। घोषणापत्र के हर पन्ने पर मोदी की गारंटी है। मोदी ने यह भी कहा कि मोदी की गारंटी का मतलब है कि 70 साल से अधिक उम्र के सभी वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान योजना के तहत मुफ्त चिकित्सा उपचार मिलेगा। पीएम आवास योजना के तहत गरीबों के लिए 3 करोड़ नए घर बनाए जाएंगे, मोदी की गारंटी का मतलब है कि केरल के हर जन औषधि केंद्र पर लोगों को 80 प्रतिशत छूट पर सस्ती दवाएं मिलती रहेंगी और मोदी की गारंटी यानी हमारे युवाओं को अब मुद्रा योजना के तहत 10 लाख की जगह 20 लाख रुपये का सहयोग मिलेगा।

विपक्ष के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व में हमारा देश तेजी से प्रगति कर रहा है। हालांकि, केरल में एलडीएफ-यूडीएफ राज्य को पीछे की ओर खींच रहा है। केरल के विकास के लिए एनडीए के प्रयासों के बावजूद राज्य सरकार प्रगति में बाधा डालती है और राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का विरोध करती है। जहां लेफ्ट का शासन हो जाता है, वहां कुछ भी बाकी नहीं रहता और कुछ भी सही नहीं होता। हमने इसे बंगाल और त्रिपुरा में देखा है और दुख की बात है कि केरल भी इसका अपवाद नहीं है।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि अफसोस की बात है कि केरल जो कभी अपनी शांति के लिए जाना जाता था, अब बड़े पैमाने पर हिंसा और अराजकता से जूझ रहा है। राजनीतिक हत्याएं खुलेआम होती हैं और कॉलेज परिसर असामाजिक तत्वों को आश्रय देते हैं। सांप्रदायिक सौहार्द्र बिगाड़ने वालों को सरकारी संरक्षण मिलता है, जिससे हमारे बच्चों की सुरक्षा को भी ख़तरा होता है।

मौजूदा शासन पर तीखा कटाक्ष करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, “तीन साल तक, सीपीएम मुख्यमंत्री ने सहकारी घोटाले के पीड़ितों के लिए न्याय का झूठा वादा किया। यह आपके सेवक मोदी थे, जिनके नेतृत्व में जांच शुरू की गई, जिससे दोषियों की 90 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई। पीड़ितों को धनराशि की वापसी सुनिश्चित करने के लिए कानूनी सलाह मांगी गई है। भाजपा सरकार पहले ही देशभर में घोटाला पीड़ितों को 17,000 करोड़ रुपये वापस कर चुकी है। निश्चिंत रहें, इस भ्रष्ट योजना में खोए गए धन को वापस पाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।”

केरल को डराने लगा निपाह वायरस, दो लोगों की मौत से फैली दहशत
केरल में निपाह वायरस का एक और केस सामने आया है। कोझिकोड में 39 साल का व्यक्ति वायरस से संक्रमित पाया गया है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक एक्टिव केस बढ़कर 4 हो गए हैं। केरल में अब तक निपाह के कुल 6 केस आ चुके हैं, जिसमें 2 लोगों की मौत हो चुकी है। केरल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि मरने वाले व्यक्ति को अभी कोझिकोड के अस्पताल में निगरानी में रखा गया है। राज्य सरकार ने संक्रमण फैलने से रोकने के लिए तैयारियां मजबूत कर ली हैं। कोझिकोड में संक्रमण मिलने वाली ग्राम पंचायतों को क्वारंटीन जोन घोषित कर दिया गया है।

हाई रिस्क कैटेगरी में 213 लोग

मरने वाले व्यक्तियों के संपर्क में आए हाई रिस्क वाले 15 लोगों के सैम्पल ले लिए गए हैं। स्वास्थ्य अधिकारी के अनुसार संक्रमित लोगों की कॉन्टैक्ट लिस्ट में 950 लोग शामिल हैं। इनमें से 213 लोग हाई रिस्क कैटेगरी के हैं। कॉन्टैक्ट लिस्ट में 287 स्वास्थ्य अधिकारी भी शामिल हैं।

ग्राउंड टेस्टिंग के लिए भेजी गई मोबाइल यूनिट

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री डॉ भारती प्रवीण पवार ने गुरुवार को पुणे में भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद- राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (ICMR-NIV) का दौरा किया। उन्होंने निपाह वायरस को रोकने के लिए उठाए गए कदमों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने वायरस से निपटने में राज्य की मदद करने के लिए डॉ. माला छाबड़ा की अगुआई मे एक टीम नियुक्त की है। केंद्र और ICMR-NIV ने ग्राउंड टेस्टिंग के लिए एक हाई लेवल टीम को कोझिकोड भेजा है। यह टीम बायोसेफ्टी लेवल 3 (BSL-3) वाली मोबाइल यूनिट के साथ भेजी गई है।

वहीं, केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा कि राज्य सरकार ने ICMR से निपाह संक्रमण के इलाज के लिए जरूरी मोनोक्लोनल एंटीबॉडी मांगी थी जो 15 सितंबर को केरल पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राजीव गांधी सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी (RGCB), तिरुवनंतपुरम की मोबाइल वायरोलॉजी टेस्टिंग लैब भी कोझिकोड भेजी गई है।

कर्नाटक सरकार ने जारी किया सर्कुलर

केरल के पड़ोसी राज्य कर्नाटक में सरकार ने एक सर्कुलर जारी किया है। इसमें आम जनता को केरल के प्रभावित इलाकों में सफर करने से बचने की सलाह दी है। सर्कुलर में अधिकारियों को केरल की बॉर्डर से जुड़े जिले (कोडागु, दक्षिण कन्नड़, चामराजनगर और मैसूर) में निगरानी तेज करने के भी आदेश दिए गए हैं।

संक्रमित मरीजों में लक्षण

WHO की मानें तो निपाह वायरस से संक्रमित होने वाले मरीजों में वायरल फीवर होने के साथ सिरदर्द, उल्टी, सांस लेने में तकलीफ और चक्कर आने के लक्षण दिखते हैं। निपाह वायरस से मरने वालों की दर बहुत ज्यादा है। अब तक इसका कोई ट्रीटमेंट या टीका (इंजेक्शन) उपलब्ध नहीं है। 1-2 हफ्ते तक लक्षण रहने पर डॉक्टर से संपर्क की सलाह दी जाती है।

निपाह का पहला मामला 25 साल पहले मलेशिया में मिला था

WHO (विश्व स्वास्थ्य संगठन) के मुताबिक, 1998 में मलेशिया के सुंगई निपाह गांव में पहली बार निपाह वायरस का पता चला था। इसी गांव के नाम पर ही इसका नाम निपाह पड़ा। तब सूअर पालने वाले किसान इस वायरस से संक्रमित मिले थे।

मलेशिया मामले की रिपोर्ट के मुताबिक, पालतू जानवरों जैसे कुत्ते, बिल्ली, बकरी, घोड़े से भी इंफेक्शन फैलने के मामले सामने आए थे। मलेशिया के बाद उसी साल सिंगापुर में भी इस वायरस का पता चला था। इसके बाद 2001 में बांग्लादेश में भी इस वायरस से संक्रमित मरीज मिले। कुछ वक्त बाद बांग्लादेश से जुड़ी भारतीय सीमा के आसपास भी निपाह वायरस के मरीज मिलने लगे।

पढ़ें ये खबर…

केरल में निपाह का बांग्लादेशी वैरिएंट मिला, यह इंसानों से इंसानों में फैलता है

केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बताया कि प्रदेश में जिस वायरस की पुष्टि हुई है, वह बांग्लादेशी वैरिएंट है। यह इंसानों से इंसानों में फैलता है। इस वायरस से मृत्यु दर अधिक है, पर ये कम संक्रामक है।

केरल के निपाह वायरस का बढ़ रहा प्रकोप, डर के मारे स्कूल-कॉलेज दो दिनों के लिए बंद
केरल के कोझिकोड में निपाह वायरस के बढ़ते मामलों के बीच गुरुवार 14 सितंबर को सभी स्कूल-कॉलेज दो दिनों के लिए बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। यहां निपाह वायरस से दो लोगों की मौत हो चुकी है। एक 9 साल का बच्चा आईसीयू में है।

जानकारी के मुताबिक, एक स्वास्थ्य कर्मचारी में भी निपाह वायरस की पुष्टि हुई है। इसी के साथ केरल में निपाह के अब तक पांच मामले सामने आ चुके हैं। गुरुवार को सेंट्रल हेल्थ टीम केरल के कोझिकोड पहुंची है। ये टीम जिला प्रशासन के साथ निपाह वायरस को लेकर बैठक करेगी। बुधवार को कोझिकोड मेडिकल कॉलेज की एक टीम ने निपाह वायरस की जांच के लिए मरुथोंकारा गांव से सुपारी और अमरूद के सैंपल लिए।

इससे पहले केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बताया कि प्रदेश में जिस वायरस की पुष्टि हुई है, वह बांग्लादेशी वैरिएंट है। यह इंसानों से इंसानों में फैलता है। इस वायरस से मृत्यु दर अधिक है, पर ये कम संक्रामक है।

केरल के बाद कर्नाटक में निपाह वायरस का अलर्ट

कर्नाटक के दक्षिण कन्नड जिले में भी अलर्ट जारी किया गया है। मेडिकल डिपार्टमेंट ने जिले में केरल से आने वाले फलों की जांच करने का निर्देश दिया है। साथ ही गाड़ियों की जांच के लिए सीमाओं पर चेकपोस्ट बनाने को कहा है। मंगलुरु में ब्रेन फीवर की आशंका वाले मरीजों को ऑब्जर्वेशन में रखने को कहा गया है।

कोझिकोड में 7 कंटेनमेंट जोन बनाए गए

कोझिकोड में निपाह वायरस से पहली मौत 30 अगस्त और दूसरी मौत 11 सितंबर को हुई थी। वायरस को लेकर केरल के चार जिले- कोझिकोड, कन्नूर, वायनाड और मलप्पुरम अलर्ट पर है। अस्पतालों में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है।
यहां की 7 ग्राम पंचायतों को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। सुबह 7 से शाम 5 बजे तक सिर्फ दवाइयों और जरूरी चीजों की दुकानें ही खोलने की इजाजत है।

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बोलीं- 2018 जितनी खराब स्थिति नहीं

केरल की पूर्व स्वास्थ्य मंत्री के शैलजा ने कहा कि निपाह वायरस से घबराने की जरूरत नहीं है। कोझिकोड में 2018 जितने खराब हालात नहीं हैं। तब यह वायरस हमारे लिए नया था और इससे निपटने का कोई अनुभव भी हमारे पास नहीं था। अब हमारे पास इसे रोकने के लिए जरूरी सुविधाएं मौजूद हैं। कोझिकोड और मलप्पुरम जिले में 2018 में निपाह वायरस से 17 लोगों की मौत हुई थी। 2019 में निपाह वायरस का मामला कोच्चि में सामने आया था। वहीं, 2021 में भी कोझिकोड में इसका एक केस मिला था।

चमगादड़ के पेशाब या लार से फलों में वायरस फैलने का खतरा

WHO के मुताबिक, निपाह वायरस चमगादड़ और सूअर जैसे जानवरों से इंसानों में फैलता है। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि यह वायरस एक संक्रमित व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में भी फैल सकता है। बांग्लादेश और भारत के कुछ पुराने मामलों में देखा गया है कि चमगादड़ों के पेशाब या लार से फलों में भी यह वायरस फैलता है। इन फलों या इससे बने उत्पादों (जैसे जूस या ताड़ी) का सेवन करने से लोग संक्रमित हुए हैं।

संक्रमित मरीजों में लक्षण

WHO की मानें तो निपाह वायरस से संक्रमित होने वाले मरीजों में वायरल फीवर होने के साथ सिरदर्द, उल्टी, सांस लेने में तकलीफ और चक्कर आने के लक्षण दिखते हैं। निपाह वायरस से मरने वालों की दर बहुत ज्यादा है। अब तक इसका कोई ट्रीटमेंट या टीका (इंजेक्शन) उपलब्ध नहीं है। 1-2 हफ्ते तक लक्षण रहने पर डॉक्टर से संपर्क की सलाह दी जाती है।

निपाह का पहला मामला 25 साल पहले मलेशिया में मिला था

WHO (विश्व स्वास्थ्य संगठन) के मुताबिक, 1998 में मलेशिया के सुंगई निपाह गांव में पहली बार निपाह वायरस का पता चला था। इसी गांव के नाम पर ही इसका नाम निपाह पड़ा। तब सूअर पालने वाले किसान इस वायरस से संक्रमित मिले थे। मलेशिया मामले की रिपोर्ट के मुताबिक, पालतू जानवरों जैसे कुत्ते, बिल्ली, बकरी, घोड़े से भी इंफेक्शन फैलने के मामले सामने आए थे। मलेशिया के बाद उसी साल सिंगापुर में भी इस वायरस का पता चला था। इसके बाद 2001 में बांग्लादेश में भी इस वायरस से संक्रमित मरीज मिले। कुछ वक्त बाद बांग्लादेश से जुड़ी भारतीय सीमा के आसपास भी निपाह वायरस के मरीज मिलने लगे।

केरल में निपाह वायरस को लेकर 4 जिलों में अलर्ट: राज्य में अब तक 4 केस, 2 की मौत

केरल के कोझिकोड में निपाह वायरस से दो लोगों की मौत के बाद 3 और जिले कन्नूर, वायनाड और मलप्पुरम में अलर्ट जारी किया गया है। यहां की 7 ग्राम पंचायतों को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। कंटेनमेंट जोन वाले इलाकों और अस्पतालों में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। वहीं, कर्नाटक के दक्षिण कन्नड जिले में भी अलर्ट जारी किया गया है।

केरल में मेडिकल कराने पहुंचे आरोपी ने डॉक्टर की हत्या की

केरल के कोल्लम में मेडिकल के लिए लाए गए आरोपी ने डॉक्टर की हत्या कर दी। कोट्‌टारक्कारा पुलिस आरोपी संदीप को एक तालुक हॉस्पिटल में पैर में लगी चोट की ड्रेसिंग करवाने पहुंची थी। तभी उसने हाउस सर्जन डॉ. वंदना दास को टेबल पर पड़ी कैंची और चाकू मार दी।

केरल में रेबीज से हो रही मौत को लेकर केंद्र ने कहा- टीका पूरी तरह प्रभावी है
केरल में कुत्ता काटने की घटना बढ़ने और टीका लगने के बाद भी रेबीज से मौत होने पर राज्य सरकार की ओर से केंद्र को चिट्ठी लिख कर कहा गया था कि लोगों में वैक्सीन के प्रति डर सता रहा है। लिहाजा, दोबारा से एंटी रेबीज वैक्सीन की जांच की जाए। राज्य के आग्रह पर केंद्र सरकार ने जांच के बाद बताया कि रेबीज का टीका पूरी तरह प्रभावी है। टीका लगने के बाद भी मौत की वजह इलाज का तौर-तरीका और देरी बताई गई है।

केंद्र की टीम केरल गई, वैक्सीन की जांच हुई

राज्य सरकार के आग्रह पर केंद्र से तीन सदस्यीय जांच टीम केरल गई और कुत्ता काटने के बाद हुई सभी मौतों का चिकित्सीय आकलन किया। इसके बाद टीम की ओर से कहा गया है कि केरल में रेबीज से बचाव के लिए जिस वैक्सीन का इस्तेमाल हुआ है, उसकी सेंट्रल ड्रग्स लेबोरेटरी में दोबारा जांच हुई है। वह पूरी तरह से प्रभावी है। वैक्सीन की प्रभावहीनता की वजह से मरीजों की मौत नहीं हुई है।

इलाज में देरी मौत की बड़ी वजह

टीम ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि कुत्ते के काटने के बाद इलाज की प्रक्रिया और देरी की वजह से मरीजों की मौत हुई है। केरल में महज 30 फीसदी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर ही एंटी रेबीज इंजेक्शन पाया गया। साल 2022 में सितंबर तक जिन 21 लोगों की मौत रेबीज से हुई, उनमें से 15 को वैक्सीन नहीं लगी थी।

जबकि जिन छह लोगों की वैक्सीन लगने के बाद भी मौत हुई, उनमें से चार पूरी तरह से वैक्सीनेटेड थे और दो को वैक्सीन के आंशिक डोज लगे थे। कुछ मरीजों की मौत की वजह इलाज में देरी बताई गई, जबकि कुछ मृतकों का रिकॉर्ड ही उपलब्ध नहीं है। कुछ मृतकों के परिजनों को यह याद ही नहीं है कि रेबीज से एक्सपोजर हुआ या नहीं।

केरल में छाया काला जादू का साया, अंधविश्वास के खिलाफ उठने लगी कानून की मांग
दो महिलाओं का अपहरण किया। तांत्रिक पूजा-पाठ की और बलि चढ़ा दी। शव के कई टुकड़े किए और गड्‌ढों में गाड़ दिया। एक की हत्या 26 सितम्बर और दूसरी की 6 जून को हुई। यह सब हुआ देश के सबसे साक्षर राज्य कहे जाने वाले केरल में। सबसे पढ़े-लिखे राज्य में बढ़ते अंधविश्वास के हालात इतने भयावह हैं कि इसके खिलाफ कानून की मांग उठने लगी है।

बिल बना लेकिन विधानसभा में पेश नहीं हुआ

3 साल पहले 2019 में बिल बना भी, लेकिन विधानसभा में पेश तक नहीं हुआ। इसमें काला जादू, मानव बलि रोकने के प्रावधान थे। सामाजिक कार्यकर्ता भी कानून की मांग कर रहे हैं।

केरल कानून सुधार आयोग के उपाध्यक्ष के शशिधरन नायर कहते हैं, तत्काल कानून बनाने की जरूरत है। इसी आयोग ने इस कानून का ड्राफ्ट बनाया और सरकार को सौंपा था। सरकार धार्मिक मामला मानकर इससे बचने की कोशिश कर रही है। सरकार को लगता है कि इस पर कानून बनाने से मामला धार्मिक तूल पकड़ लेगा। वास्तव में समस्या यह है कि सरकार इसकी परिभाषा ही नहीं तय कर पा रही कि किस धार्मिक गतिविधि और प्रक्रिया को अंधविश्वास माना जाए और किसे नहीं।

सरकार इस मुद्दे से बचना चाहती है

केरल के गृह विभाग ने इस बिल पर कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। सरकार भी इस बिल पर मौन साधे है। यहां तक कि केएलआरसी और लॉ विभाग की वेबसाइट्स पर इस बिल के बारे में कोई जानकारी तक अपडेट नहीं की गई। केरल शास्त्र साहित्य परिषद के अध्यक्ष बी रमेश कहते हैं, मामला संवेदनशील है। इसलिए सरकार इससे बचना चाहती है। वे कहते हैं, यह बिल भी वास्तविक समस्या का कोई समाधान नहीं बताता। सजा के प्रावधान के साथ जागरूकता की भी जरूरत है। लोग साक्षर हैं, उन्हें शिक्षित करने की जरूरत है।

जादू-टोने के खिलाफ बिल में 7 साल जेल का प्रावधान

केरल प्रिवेंशन ऑफ इरेडिकेशन ऑफ इनह्यूमन एविल प्रैक्टिस, टोना-टोटका और काला जादू बिल कर्नाटक और महाराष्ट्र की तर्ज पर तैयार किया गया है। इसमें 1 से 7 साल की जेल और 5 हजार से 50 हजार रुपए जुर्माने का प्रावधान है। इसमें उन परंपराओं के खिलाफ प्रावधान तय किए गए हैं, जिनमें किसी तरह की कोई शारीरिक हानि होती हो।

बीमार हाथी को ठीक करने के लिए दोस्त की बलि दे दी

केरल में आजादी के बाद से नरबलि के 8 मामले दर्ज किए गए। पिछले साल मां ने अपने ही बच्चे की बलि चढ़ा दी। 2004 में बच्चे के हाथ-पांव काट दिए। 1996 में दंपती ने बच्चे की चाह में 6 साल की बच्ची की बलि चढ़ा दी। 1983 में मां-बेटे ने शिक्षक की बलि देने की कोशिश की। 1973 में बच्चे की बलि दे दी गई। 1956 में गुरुवायुर में कृष्णन ने बीमार हाथी के लिए अपने दोस्त का गला रेत दिया। उसने कोर्ट में कहा, हाथी बड़ा जानवर है। इंसान छोटा। जब हाथी मर रहा हो तो इंसान के जिंदा रहने का कोई मतलब नहीं है। 1955 में किशोर की गला दबाकर हत्या कर दी।