kl rahul – Dainik Bhaskar UP/UK

IND vs AUS: बल्लेबाजी क्रम पूछे जाने पर केएल राहुल का पत्रकारों को मजेदार जवाब
भारत के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल ने बुधवार को कहा कि वह टीम में फ्लोटर की भूमिका की मानसिक चुनौती से उबर चुके हैं और जब तक वह खेल रहे हैं तब तक वह किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी करने को तैयार हैं। राहुल ने पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में 26 और 77 रन की पारियां खेली थीं और अपने प्रदर्शन से आलोचकों का दिल जीता था। खासतौर पर दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल के साथ बल्लेबाजी करते जो धैर्य उन्होंने दिखाया

केएल राहुल ने पत्रकारों को दिया यह जवाब
केएल राहुल की वापसी के बाद राहुल से जब उनके बल्लेबाजी क्रम के बारे पूछा गया तो उन्होंने ऐसा जवाब दिया कि वहां मौजूद लोग सन्न रह गए। पत्रकार ने राहुल से पूछा- क्या आपको पता है कि आप किस स्थान पर बल्लेबाजी करेंगे? इस पर राहुल ने जवाब दिया- मुझे तो बताया गया है, लेकिन यह भी कहा गया है कि आपसे ये जानकारी साझा नहीं करूं। यह सुनकर वहां मौजूद लोग हंसने लगे। इसके बाद राहुल ने फिर कहा- कहीं भी बल्लेबाजी के लिए तैयार हूं। मैं सिर्फ प्लेइंग-11 में रहना चाहता हूं, जिसका मतलब मुझे कहीं भी बल्लेबाजी करने को मिले। आप जब मैदान पर जाते हैं और बल्लेबाजी करते हैं तो आप टीम के लिए खेल रहे होते हैं।’

‘मानसिक रूप से परेशान हो गया था’
राहुल ने ऑस्ट्रेलिया में अपने टेस्ट करियर की शुरुआत ठीक एक दशक पहले मध्यक्रम के बल्लेबाज के रूप में की थी। फिर वह पारी का आगाज करने लगे। टेस्ट और वनडे टीम में उनका बल्लेबाजी क्रम बदलता रहा और इससे वह मानसिक रूप से काफी प्रभावित हुए। उन्होंने कहा, ‘मैंने कई स्थान पर बल्लेबाजी की है। इससे पहले यह थोड़ा चुनौतीपूर्ण था, न सिर्फ तकनीकी रूप से बल्कि मानसिक रूप से भी। बल्लेबाजी क्रम बदलने से मैं सोचता था कि शुरुआती 20-25 गेंदों को कैसे खेलना है। मैं कितनी जल्दी आक्रामक हो सकता हूं? मुझे कितना सावधान रहने की आवश्यकता है? ये चीजें थीं जो शुरू में मुश्किल थीं।’

दक्षिण अफ्रीका में दो शतक, ऑस्ट्रेलिया में एक शतक और इंग्लैंड में दो टेस्ट शतक जड़ने वाले इस स्टाइलिश बल्लेबाज ने कहा, ‘लेकिन अब मैं टेस्ट और वनडे में हर बल्लेबाजी क्रम पर खेल चुका हूं तो इससे मुझे पता चला है कि मैं अपनी पारी को कैसे संभालना चाहता हूं।’ राहुल ने कहा कि अपने दिमाग में उन्होंने टेस्ट बल्लेबाजी की प्रक्रिया को सरल बना दिया है।

महंगे पड़े महिलाओं पर विवादित बोल, पांड्या, राहुल सिडनी वनडे से आउट…
टीवी शो ‘कॉफी विद करण’ में महिलाओं पर विवादित टिप्पणियां मामले में  टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और बल्लेबाज केएल राहुल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे से बाहर हो गए हैं. बीसीसीआई के COA के साथ ईमेल संवाद में यह जानकारी मिली है कि इन खिलाडियों पर कई कड़े एक्शन लिए जा सकते हैं. जैसे हार्दिक पंड्या और लोकेश राहुल के खिलाफ 15 दिनों तक के लिए जांच समिति बिठाई जा सकती है. इसके अनुसार पंड्या और राहुल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पूरी वनडे सीरीज से ही बाहर हो सकते हैं. इन दोनों खिलाड़ियों को भारत वापस बुलाया जा सकता है. आपको बता दें कि हाल ही में टीवी शो ‘कॉफी विद करण’ में हार्दिक पंड्या अपने साथी खिलाड़ी केएल राहुल के साथ आए थे.

शो के दौरान होस्ट करण जोहर ने दोनों खिलाड़ियों से उनकी निजी जिंदगी के बारे में सवाल किए थे. पंड्या ने इस दौरान अपनी निजी जिंदगी से जुड़े हुए कुछ सवालों का जवाब दिया. हार्दिक पंड्या ने इस दौरान रिलेशनशिप, डेटिंग और महिलाओं से जुड़े सवालों के जवाब देकर फैंस को हैरान कर दिया. पंड्या ने बताया कि उनके परिवार वालों की सोच काफी खुली हुई है और जब उन्होंने पहली बार लड़की के साथ शारीरीक संबंध बनाए तो घर आकर कहा, आज करके आया है. पंड्या ने अपने पुराने समय को याद करते हुए यह भी बताया कि वह अपने माता-पिता को पार्टी में लेकर गए जहां हार्दिक ने बेटे से पूछा कि किस महिला को देख रहा है? उन्होंने एक के बाद एक सभी महिलाओं की तरफ उंगली दिखाकर बताया कि मैं सभी को देख रहा हूं.

सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग

पंड्या की महिला विरोधी बात को सुनने के बाद सोशल मीडिया ने उन्हें निशाने पर ले लिया था और उनके इस रवैये को बेहद ही शर्मनाक बताया था. वहीं सचिन तेंदुलकर से जुड़े कमेंट को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस ने उन्हें जमकर लताड़ लगाई. पंड्या की टिप्पणी को महिला विरोधी और सेक्सिस्ट करार दिया गया और चारों ओर से इनकी आलोचनाएं होने लगीं जिससे COA को बुधवार को उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने के लिए बाध्य होना पड़ा. प्रशासकों की समिति (COA) प्रमुख विनोद राय ने भारतीय खिलाड़ी हार्दिक पंड्या और लोकेश राहुल पर टीवी शो ‘कॉफी विद करण’ के दौरान महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी के लिए गुरूवार को दो वनडे मैचों के बैन की सिफारिश की थी.

प्रशासकों की समिति (COA) की सदस्य डायना इडुल्जी ने भारतीय खिलाड़ियों हार्दिक पंड्या और लोकेश राहुल के खिलाफ शुक्रवार को ‘आगे की कार्रवाई तक निलंबन’ की सिफारिश की है, क्योंकि बीसीसीआई की विधि टीम ने महिलाओं पर इनकी विवादास्पद टिप्पणी को आचार संहिता का उल्लंघन घोषित करने से इनकार कर दिया है. इडुल्जी ने शुरुआत में इन दोनों को दो मैचों के लिए निलंबित करने का सुझाव दिया था, लेकिन बाद में इस मामले को विधि विभाग के पास भेज दिया जबकि सीओए प्रमुख विनोद राय उनसे सहमत हो गए थे और निलंबन की सिफारिश कर दी थी.

कानूनी टीम से राय लेने के बाद इडुल्जी ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा

‘यह जरूरी है कि दुर्व्यवहार पर कार्रवाई का फैसला लिए जाने तक दोनों खिलाड़ियों को निलंबित रखा जाए जैसा कि (बीसीसीआई) सीईओ (राहुल जौहरी) के मामले में किया गया था जब यौन उत्पीड़न के मामले में उन्हें छुट्टी पर भेजा गया था.’ हार्दिक पंड्या पर विराट कोहली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बयान देते हुए कहा,  ‘भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा होने और जिम्मेदार क्रिकेटर होने के नाते हम उनके बयान और विचारों से सहमत नहीं हैं. वह उनके (पंड्या और राहुल) निजी विचार हैं.’ कोहली ने आगे कहा कि टीम इंडिया के नजरिए से देखें तो ड्रेसिंग रूम में हमारे व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आएगा.’

कोहली ने कहा

‘भारतीय क्रिकेट टीम के नजरिए से उस समय जो भी अनुचित टिप्पणी की गई उसका निश्चित तौर पर हम समर्थन नहीं करते और यह बता दिया गया है (दोनों खिलाड़ियों को).’ उन्होंने कहा, ‘निश्चित तौर पर हम इस नजरिए के समर्थन में नहीं हैं और ये पूरी तरह से व्यक्तिगत नजरिया है. दोनों संबंधित खिलाड़ियों ने महसूस किया है कि क्या गलत हुआ और वे इसके स्तर को समझते हैं.’ कोहली ने स्वीकार किया कि दोनों खिलाड़ियों पर इस विवाद का गहरा असर पड़ा है. उन्होंने कहा, ‘निश्चित तौर पर वे समझते हैं कि क्या चीजें सही नहीं हुईं. हम फैसले का इंतजार कर रहे हैं.’

बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा

जांच लंबित रहने तक हार्दिक पंड्या और केएल राहुल का निलंबन होना चाहिए. उन्होंने कहा, ‘यह आचार संहिता का मामला नहीं बल्कि संस्थान की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाना है. जैसे कि आईसीसी ने गेंद से छेड़छाड़ के आरोपों में अपनी आचार संहिता के तहत स्टीव स्मिथ पर अधिकतम एक मैच का प्रतिबंध लगाया था.’ अधिकारी ने कहा, ‘लेकिन खेल की प्रतिष्ठ को नुकसान पहुंचाने के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें एक साल के लिए प्रतिबंधित किया. जब आप उनकी मूर्खतापूर्ण टिप्पणी को देखते हैं, तो बड़ी तस्वीर देखिए.’

महिलाओं पर कॉमेंट्स: राहुल और पंड्या पर पड़ेगी भारी, दो वनडे मैचों के बैन की सिफारिश
अभी कुछ दिल पहले  हाल ही में एक टीवी शो कॉफी विद करण  में महिलाओ  के खिलाफ की गईं अभद्र  टिप्पणियों को लेकर विवादों में घिरे टीम इंडिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पंड्या और ओपनिंग बल्लेबाज केएल राहुल की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। बीसीसीआई में नियुक्त प्रशासनिक समिति (CoA) के प्रमुख विनोद राय ने दोनों खिलाड़ियों पर दो-दो वनडे मैचों के बैन की सिफारिश की है। प्रशासनिक समिति की दूसरी सदस्य डायना इडुल्जी ने इस मामले को बीसीसीआई की लीगल सेल के पास भेज दिया है।

सोशल मीडिया पर हुई आलोचना

पंड्या के कॉमेंट के बाद सोशल मीडिया पर उनकी खूब आलोचना हुई थी और इसके बाद उन्होंने बुधवार को टि्वटर पर माफी भी मांगी थी। बीसीसीआई ने भी दोनों खिलाड़ियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। दोनों खिलाड़ियों को जवाब देने के लिए 24 घंटे का समय दिया गया था। ‘कॉफी विद करण’ टीवी शो पर पंड्या की टिप्पणियों की काफी आलोचनाएं हुई जिन्हें ‘सेक्सिस्ट’ करार दिया गया।

दोनों खिलाड़ियों ने अपने जवाब में बोर्ड और प्रशासनिक समिति (CoA) से माफी मांगी थी। खिलाड़ियों के जवाब पर प्रतिक्रिया देते हुए विनोद राय ने कहा, ‘मैं हार्दिक के स्पष्टीकरण से सहमत नहीं हूं और मैंने दोनों खिलाड़ियों पर दो मैचों के प्रतिबंध की सिफारिश की है। हालांकि जब डायना इस मामले पर अपनी हरी झंडी देंगी, तभी इस पर अंतिम निर्णय हो सकेगा।’ टीम इंडिया को शनिवार से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलनी हैं। दोनों खिलाड़ी इस सीरीज के लिए टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया में मौजूद हैं।

राय ने कहा

‘डायना इडुल्जी ने इस मामले पर कानूनी राय मांगी है कि क्या इन दोनों खिलाड़ियों को बैन किया जा सकता है। अगर वह इसे मंजूरी देती हैं, तो फिर इस निर्णय लिया जाएगा। जहां तक मेरा सवाल है ये टिप्पणियां मूर्खतापूर्ण हैं, खराब और अस्वीकार्य हैं।’

इससे पहले मामले के तूल पकड़ने के बाद हार्दिक पंड्या ने ट्विटर पर अपना पक्ष रखते हुए माफी मांगी थी। उन्होंने इस ट्वीट में लिखा था, ‘ईमानदारी से कहूं तो, मैं शो की प्रकृति के साथ भावनाओं में बह गया। मैं किसी भी तरीके से किसी की भी भावनाओं को आहत या किसी का अनादर नहीं करना चाहता था।’ शो पर पंड्या ने कई महिलाओं से अपने संबंधों को बढ़ा चढ़ाकर बताया था और यह भी कहा था कि वह अपने माता पिता से भी इसके बारे में काफी खुले हुए हैं। यह पूछने पर कि वह क्लब में महिलाओं के नाम क्यों नहीं पूछते तो पंड्या ने कहा, ‘मैं उन्हें (महिलाओं) देखना चाहता हूं कि उनकी चाल ढाल कैसी है। मैं थोड़ा ऐसा ही हूं इसलिए मुझे यह देखना होता है कि वे कैसा बर्ताव करेंगी।’

VIDEO : भारत की धमाकेदार जीत नहीं हुई कंगारुओं को हज़म, उठाए सवाल, फैंस का फूटा गुस्सा
इंडियन टीम  के  गेंदबाजों के दम पर कंगारुओं के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 31 रनों से अपना नाम कर लिया। एडिलेड ओवल मैदान पर 323 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम पांचवें दिन 291 रन बनाकर ढेर हो गई। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। यहाँ टीम की जीत पर भारत में खुशिया मनाई जा रही है वाही ऑस्ट्रेलिया में लोगो के चेहरे में ख़ामोशी दिखाई दे रही है.

बता दे  कंगारू यह हार बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं और भारत की जीत पर सवाल उठा रहे हैं. दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के लिए नाथन लियोन और जोश हेजलवुड आखिरी विकेट के लिए 32 रन की साझेदारी कर चुके थे जिसने भारत की चिंताएं बढ़ा दी थी.

लियोन और हेजलवुड ने ऑस्ट्रेलिया को 291 के स्कोर पर पहुंचा दिया था और आस्ट्रेलिया को जीत के लिए 31 रनों की दरकार थी. लेकिन, इसी स्कोर पर केएल राहुल ने अश्विन की गेंद पर हेजलवुड का कैच लेकर भारत को जीत दिलाई. लेकिन ऑस्ट्रेलियाई मीडिया टीम इंडिया की इस जीत के बाद राहुल के मैच विनिंग कैच पर सवाल उठा रही है. फोक्स क्रिकेट ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, क्या आखिरी कैच क्लीन था? वीडियो में सेकेंड स्लिप पर खड़े केएल राहुल ने हेजलुड का कैच लपका. लेकिन गेंद राहुल के हाथ से हल्की सी फिसलती हुई दिख रही है. लेकिन ऐसा लग रहा है कि राहुल ने आसानी से कैच लपक लिया है.

Was the final catch clean?

Take another look #AUSvIND  pic.twitter.com/wz6zm1u2YT
— Fox Cricket (@FoxCricket) December 10, 2018

ये वीडियो शेयर करने के बाद फैंस ने ऑस्ट्रेलियाई वेबसाइट फोक्स क्रिकेट को आड़े हाथों लिया है. फैंस ने कंगारुओं को नसीहत दी है कि अब बांग्लादेश की तरह बहाने मत बनाओ.

Yes Clean. U guys don't accept anything that make U cry. Poor Aussies. But well play mat U give us a Classic test match
— LORD OF DARKNESS (@STR_AnnaVeriyan) December 10, 2018

https://twitter.com/NykhilChopra/status/1072009281678032896

https://twitter.com/cricketfanera/status/1072008675252822016

इस खिलाड़ी के शतक ने तोड़ दिए धोनी के धमाकेदार रिकॉर्ड, पढ़े LIVE UPDATES
Rishabh Pant breaks MS Dhoni record, IND vs ENG : 20 वर्षीय भारतीय बल्लेबाज रिषभ पंत ने आखिरकार टेस्ट क्रिकेट अपनी छाप छोड़ ही दी। उन्होंने शानदार शतक के साथ कई बड़े रिकॉर्ड बना डाले।

नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट टीम के दो धुरंधरों ने इंग्लैंड के खिलाफ ओवल टेस्ट के अंतिम दिन चौथी पारी में शानदार बल्लेबाजी की। इनमें से एक हैं लोकेश राहुल जो पहले भी कई यादगार पारियांं खेल चुके हैं लेकिन यहां हम बात करेंगे उस 20 वर्षीय रिषभ पंत की जो अपनी पहली टेस्ट सीरीज खेल रहे हैं। रिषभ पंत ने मैच के पांचवें दिन ऐसी बल्लेबाजी की, जिसने तमाम दिग्गज इंग्लिश गेंदबाजों को उन्हीं के घर में दिन में तारे दिखा दिए।

– रिषभ पंत की यादगार पारी

इंग्लैंड द्वारा दिए गए 464 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय क्रिकेट टीम पांचवें दिन 121 रन पर अपने 5 विकेट गंवा चुकी थी। पिच पर लोकेश राहुल मजबूती से टिके हुए थे लेकिन कोई उनका साथ नहीं दे पा रहा था। तभी पिच पर 20 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत की मैदान में एंट्री हुई। पंत ने हमेशा की तरह अपने स्वभाविक आक्रामक अंदाज को अपनाए रखा और शुरुआत से ही इंग्लिश गेंदबाजों पर प्रहार किया। उन्होंने अपना अर्धशतक तो 78 गेंदों में पूरा किया क्योंकि उस दौरान लोकेश राहुल ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने में जुटे थे लेकिन एक बार राहुल 100 रन के पार गए तो रिषभ और आक्रामक हो गए। रिषभ ने तमाम इंग्लिश गेंदबाजों के पसीने छुड़ाते हुए 117 गेंदों पर अपने टेस्ट करियर का पहला शतक जड़ डाला। जबकि आउट होने से पहले इस बल्लेबाज ने 146 गेंदों में 114 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 4 छक्के और 15 चौके जड़े।

– तोड़ डाले धोनी के तीन शानदार रिकॉर्ड

पहला रिकॉर्ड – अपनी इस पारी के दौरान ही रिषभ पंत ने पूर्व महान भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के 3 बड़े रिकॉर्ड भी तोड़ डाले। सबसे पहले जब रिषभ 76 रन के पार गए तो उन्होंने टेस्ट क्रिकेट की चौथी पारी में किसी भारतीय कीपर द्वारा सबसे बड़ी पारी का रिकॉर्ड तोड़ डाला जो धोनी (नाबाद 76) ने इंग्लैंड के खिलाफ 2007 में लॉर्ड्स टेस्ट की चौथी पारी में बनाया था।

दूसरा रिकॉर्ड – वहीं, जब रिषभ ने 92 रन का स्कोर पार किया तब उन्होंने इंग्लैंड में किसी भी विकेटकीपर द्वारा किसी भी टेस्ट पारी में सर्वाधिक स्कोर का रिकॉर्ड भी तोड़ डाला। ये रिकॉर्ड धोनी ने 2007 के ओवल टेस्ट के दौरान बनाया था जब उन्होंने 92 रनों की पारी खेली थी।

तीसरा रिकॉर्ड – इसके अलावा रिषभ पंत ने किसी SENA देश (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में किसी भी भारतीय विकेटकीपर द्वारा सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड भी तोड़ डाला। ये रिकॉर्ड भी धोनी के नाम दर्ज था। धोनी ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन के मैदान पर 90 रनों की पारी खेलकर ये रिकॉर्ड बनाया था।

– छक्के के साथ पहला टेस्ट शतक बनाने का रिकॉर्ड

अगर बात करें अपने पहले टेस्ट शतक को छक्के के साथ हासिल करने के बारे में..तो रिषभ ने इस टेस्ट मैच में ये कमाल भी कर दिखाया। रिषभ ने ओवल टेस्ट में एक शानदार छक्के के साथ अपना पहला शतक पूरा किया। इसके साथ ही वो ऐसा करने वाले भारत के चौथे खिलाड़ी बन गए। इससे पहले ये कमाल कपिल देव, इरफान पठान और हरभजन सिंह ने किया था।

– सबसे कम उम्र में किसी कीपर द्वारा शतक का रिकॉर्ड

रिषभ पंत अब भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाजों में सबसे कम उम्र में शतक जड़ने वालों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए हैं। रिषभ ने ये कमाल 20 साल 338 दिन की उम्र में किया। वो अब पूर्व दिग्गज विजय मांजरेकर से आगे निकल गए हैं जिन्होंने 21 साल 183 दिन की उम्र में वेस्टइंडीज के खिलाफ किंग्सटन में ये कमाल किया था। जबकि इस लिस्ट में शीर्ष पर अब भी भारत के पूर्व खिलाड़ी अजय रात्रा हैं जिन्होंने 20 साल 148 दिन की उम्र में वेस्टइंडीज के खिलाफ 2002 में सेंट जॉन मैदान पर शतक जड़ा था।

पिच और आउटफील्ड की खराब हालत देख भारत हुआ आग-बबूला, चार दिन का मैच हुआ…
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले पिच और आउटफील्ड की खराब स्थिति से नाराज भारत ने एसेक्स काउंटी टीम के खिलाफ चार दिवसीय अभ्यास मैच को तीन दिन का कर दिया. एसेक्स काउंटी के प्रतिनिधि ने हालांकि कहा, ‘ भारतीय टीम अभ्यास सत्र में मिली सुविधाओं से खुश है.’

जब उनसे पूछा गया कि क्या खराब आउटफील्ड के कारण मैच को तीन दिनों का किया गया है तो उन्होंने कोई प्रतिक्रिया देने से मना कर दिया. काउंटी ने बयान जारी कर कहा, ‘ एसेक्स क्रिकेट और इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई प्रबंधन दल के अनुरोध पर राजी हो गया कि एसेक्स और भारत के बीच अभ्यास मैच अब तीन दिनों का होगा.’

भारतीय टीम ने यह फैसला मंगलवार की दोपहर अभ्यास सत्र के बाद पिच की स्थिति को देखकर किया. मैच को कम अवधि का करने पर हालांकि कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. पिच पर जरूरत से ज्यादा घास और आउटफील्ड में घास की कमी के मुद्दे पर भारतीय कोच रवि शास्त्री को स्थानीय अधिकारियों से बातचीत करते देखा गया.

सभी 18 खिलाड़ियों को आजमाएगी भारतीय टीम

आउटफील्ड में घास की कमी से खिलाड़ी चोटिल हो सकते हैं. इंग्लैंड में अभी गर्मी का मौसम है और टेस्ट सीरीज के दौरान ऐसी घास वाली पिच मिलने की संभावना काफी कम है. सहायक कोच संजय बांगड़ और गेंदबाजी कोच भरत अरुण जैसे टीम के सहयोगी स्टाफ को भी मैदान के हालात का जायजा लेने के बाद मैदानकर्मियों से बात करते देखा गया. इस मैच को प्रथम श्रेणी मैच का दर्जा प्राप्त नहीं है और ऐसे में यह तय है कि भारतीय टीम सभी 18 खिलाड़ियों को आजमाएगी.

भारतीय टीम प्रबंधन की सभी मांगों को मान लिया गया

अभ्यास सत्र के बाद वरिष्ठ मैदानकर्मी ने गोपनीयता की शर्त पर कहा, ‘ भारतीय टीम प्रबंधन की सभी मांगों को मान लिया गया है.’ जब उनसे पूछा गया कि क्या जिन मांगों को माना गया है उसमें ‘पिच से घास हटाना’ भी शामिल है तो उन्होंने कहा, ‘ भारतीय टीम प्रबंधन की मांगों को मानने के लिए हमने जरूरत से ज्यादा समझौता किया है. यह निराशाजनक है क्योंकि हमने चौथे दिन (शनिवार) के टिकट भी बेचे हैं.’

अभ्यास वाली पिच से भी घास हटाई गई

भारतीय टीम की एक और नाराजगी इस बात पर थी कि नेट की पिच पूरी तरह सपाट है जिस पर बिल्कुल भी घास नहीं है जबकि मैच की पिच पर जरूरत से ज्यादा घास है. कोच से बातचीत के बाद मैदानकर्मियों ने मैच में इस्तेमाल होने वाली पिच के पास दूसरी पिच से घास कम की, जिसके बाद टीम ने इस पर अभ्यास किया. इस बदलाव के बाद टीम के बल्लेबाजों ने थ्रोडाउन अभ्यास किया. तीनों स्पिनरों ने भी घास वाली पिच पर गेंदबाजी अभ्यास किया. भारतीय टीम का अभ्यास सत्र लगभग चार घंटे तक चला जिसमें खिलाड़ी दो बैच में अभ्यास करने के लिए आए थे. लगभग सभी बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने यहां जमकर पसीना बहाया. चेतेश्वर पुजारा, मुरली विजय और कप्तान विराट कोहली ने स्लिप में कैच का अभ्यास भी किया.

शनिवार को बर्मिंघम रवाना होगा भारतीय दल

टीम प्रबंधन के बयान के मुताबिक भारतीय दल शनिवार को बर्मिंघम रवाना होगा और सीरीज के शुरुआती टेस्ट (एक अगस्त) के लिए वहां एक दिन पहले पहुंचेगा. टेस्ट मैचों के दौरान विकेट और मैदान की जो स्थिति होने की संभावना है उससे यहां की परिस्थितियां पूरी तरह से भिन्न हैं ऐसे में यह देखना होगा की टीम प्रबंधन किस तरह से अगले तीन दिनों के अभ्यास को लेता है.

अंगूठे में पटृी बांधकर गेंदबाजी की जसप्रीत बुमराह ने

अभ्यास सत्र में जसप्रीत बुमराह को बाएं हाथ के अंगूठे में पटृी बांधकर गेंदबाजी करते देखा गया. वह इशांत शर्मा के साथ गेंदबाजी कर रहे थे। मोहम्मद शमी ने भी नेट पर लंबा स्पेल डाला. शिखर धवन ने यहां शॉर्ट पिच गेंदों को खेलने का अभ्यास किया. वह शास्त्री से सलाह भी ले रहे थे. कोहली ने थ्रोडाउन पर अभ्यास किया. सलामी बल्लेबाजों के बाद लोकेश राहुल और चेतेश्वर पुजारा ने बल्लेबाजी अभ्यास किया. इसके बाद दूसरे बैच के बल्लेबाजों ने अभ्यास किया. टेस्ट टीम में शामिल होने वाले पुजारा, इशांत, शमी, करुण नायर, रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा का साथी खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ ने स्वागत किया.