Kolkata Police Commissioner Rajeev Kumar – Dainik Bhaskar UP/UK

राजीव कुमार मामले की सुनवाई से जस्टिस राव ने खुद को किया अलग, ये थी वजह
नयी दिल्ली।  उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश एल नागेश्वर राव ने कोलकाता पुलिस आयुक्त राजीव कुमार के खिलाफ दायर अदालत की अवमानना मामले की सुनवाई से बुधवार को खुद को अलग कर लिया।

संबंधित मामला मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई, न्यायमूर्ति राव और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन न्यायमूर्ति राव ने सुनवाई से खुद को अलग कर लिया। न्यायमूर्ति राव ने कहा कि वह एक मामले में राज्य सरकार की ओर से वकील के तौर पर पेश हुए थे, इसलिए वह इस मामले की सुनवाई से खुद को अलग करते हैं।

इसके बाद न्यायमूर्ति गोगोई ने कहा कि मामले की सुनवाई के लिए अब एक नयी बेंच गठित होगी जिसमें न्यायमूर्ति राव नहीं होंगे। इसके साथ ही न्यायालय ने अगली सुनवाई के लिए 27 फरवरी की तारीख मुकर्रर की।

सीबीआई ने दायर की थी अवमानना याचिका

पं. बंगाल के तीनों अफसरों के खिलाफ सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में अवमानना याचिका दाखिल की थी। एजेंसी का तर्क था कि तीनों ने कोर्ट के फैसले में रुकावट डालने की कोशिश की। कोर्ट ने तीनों से जवाब-तलब किया था। पंश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव मलय कुमार डे, डीजीपी वीरेंद्र कुमार और कोलकाता के पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार ने 18 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल करके कहा है कि उन्होंने शारदा मामले की जांच को प्रभावित नहीं किया। तीनों अफसरों ने सुप्रीम कोर्ट में अलग-अलग हलफनामा दाखिल कर बिना शर्त माफी भी मांगी है।

‘पुलिस अफसर धरना मंच पर नहीं गए’

तीनों अफसरों ने अपने हलफनामे में कहा कि ममता बनर्जी के धरना मंच पर कोई भी पुलिस अफसर नहीं गया था। उनका कहना है कि बताए गए समय पर पुलिस अफसर वर्दी में मौजूद नहीं रहे। उन्होंने कोर्ट से कहा कि तीन फरवरी को बगैर किसी दस्तावेज के सीबीआई के अफसर पुलिस कमिश्नर के घर में घुसने की कोशिश कर रहे थे।

राजीव कुमार ने कहा-तीन फरवरी को जांच का फैसला क्यों लिया

राजीव कुमार ने कहा कि आखिर तीन फरवरी को ही शारदा मामले में जांच का फैसला क्यों लिया गया। उनका कहना था कि तीन फरवरी सीबीआई के अंतरिम निदेशक के तौर पर एल नागेश्वर राव का आखिरी दिन था। चार फरवरी को नए निदेशक को सीबीआई का कार्यभार संभालना था। राजीव का सवाल था कि अहम मामले में जांच के लिए नए निदेशक का इंतजार क्यों नहीं किया गया। राजीव ने इसे साजिश करार देते हुए कहा कि एक साल के अंतराल के बाद उन्हें शारदा मामले में नोटिस दिया गया था। उनका कहना था कि सीबीआई ने इस मामले में कोलकाता हाईकोर्ट के निर्देशों की भी अवहेलना की। राजीव कुमार का कहना था कि शारदा मामले से जुड़ा कोई भी साक्ष्य सीधे तौर पर उनकी निगरानी में नहीं था। सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में शिकायत की थी कि राजीव कुमार साक्ष्यों को नष्ट करने की कोशिश में थे।

शाह का बड़ा ऐलान, कहा-अयोध्या में राम, काशी में होगा बाबा विश्वनाथ के भव्य मंदिर का निर्माण..
जौनपुर । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि छह महीने के बाद काशी में बाबा विश्वनाथ तथा अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर भाजपा बनवाएगी। उन्होंने कहा कि काशी क्षेत्र सौभाग्यशाली है। जहां पर प्रयागराज, काशी, मां विन्ध्यवासिनी, मां शीतला चौकियां धाम आता है और जिसको दुनिया में जाना जाता है। अमित शाह ने शुक्रवार को जौनपुर में बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने 129 जनकल्याणकारी योजनाओं को संचालित करके हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2019 का चुनाव भाजपा ही नहीं देश के लिए भी जरूरी है।

एक ओर भ्रष्टाचार का गठबंधन है तो दूसरी ओर पीएम नरेंद्र मोदी की टोली है। इस बार का चुनाव 50 वर्ष तक देश की बुलंदी का झंडा फहराने वाला चुनाव होगा। उन्होंने कहा कि 55 वर्ष तक गरीबों को यह नहीं लगा कि आजाद देश में हैं लेकिन 55 महीने में भाजपा की सरकार ने गरीबों के घर में भोजन पहुंचाया। भाजपा ने छह करोड़ घर में गैस कनेक्शन, आठ करोड़ घर में शौचालय और ढाई करोड़ घरों में बिजली दी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने इसके लिए कभी किसी की भी जाति जात नहीं पूछी। अमित शाह ने कहा कि क्षेत्र कैसे बनता है, काशी जाकर देख लें। दुनिया को दिखाने का काम नरेन्द्र मोदी ने किया। किसानों, मछुआरों, छोटे व्यापारियों, इनकम टैक्स की छूट, रामजन्म भूमि न्यास को वापस देने का काम मोदी सरकार ने किया। उन्होंने कहा कि इस मामले में तो अब उच्चतम न्यायालय में सुनवाई होने लगी। सपा बसपा के लोगों ने लेट किया। राहुल, अखिलेश, मायावती से पूछता हूं कि मंदिर बने या न बनें। मैं स्पष्ट कर दे रहा हूं कि मंदिर बनना चाहिए। ।

मुझे आप पर भरोसा है। भाजपा 51 फीसद की लड़ाई लडऩे को तैयार है। मतगणना के साथ गठबंधन का खेल भी समाप्त होगा। उत्तर प्रदेश में भाजपा 74 सीट जीतेगी। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भूमाफिया से मुक्ति का काम हमारी सरकार ने किया। आज महिलाएं सुरक्षित हैं। पूर्वांचल से माफियाओं को भगाया। यहां पर अब माफिया की जगह पूर्वांचल एक्सप्रेस बन रहा है। पिछली सरकार की तुलना में कई गुना धन विकास के लिए मोदी ने दिया। शाह ने मंच से योगी सरकार की उपलब्धियों का भी बखान करते हुए कहा कि योगी सरकार ने देश के इतिहास में पहली बार ऐसी व्यवस्था की है जो आज तक कभी नहीं हुआ।

उन्होंने कहा कि सपा-बसपा ने जाति और मजहब के मकडज़ाल में जकड़कर उत्तर प्रदेश को पिछड़े राज्य की सूची में कर दिया था लेकिन भाजपा ने योगी सरकार के कार्यकाल में देश का सबसे उत्तम प्रदेश बनाने का काम करेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विपक्षियों के बहकावे में उत्तर प्रदेश सहित देश की जनता आने वाली नहीं है। एक बार फिर मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनेगी और देश विकास के पथ पर अग्रसर होगा। मोदी की बढ़ती लोकप्रियता को रोकने के लिए सभी विपक्षी एकजुट होकर चुनाव में आगे आ रहे है जबकि बुआ-भतीजा में 36 का आंकड़ा था| मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम के मार्गदर्शन में इस साल अब तक प्रयागराज में 15 करोड़ लोगों ने स्नान किया। साढ़े चार वर्षों बाद अक्षयवट का दर्शन हुआ।

प्रधानमंत्री का मंत्र है, सबसे मजबूत मेरा बूथ। इस पर जो चलेगा, वो कभी पराजित नहीं होगा। सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के साथ विकास को वरीयता देकर गांव को भी जोड़ा है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय ने शाह का स्वागत करते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में बूथ अध्यक्ष भाजपा को जीत दिलाने का कार्य करेंगे। यह काशी क्षेत्र बूथ सम्मेलन का अंतिम सम्मेलन था और जनता एक बार फिर केंद्र में भाजपा की सरकार बनाने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

शिलांग : सीबीआई दफ्तर में राजीव कुमार से पूछताछ शुरू, पूछे जा सकते हैं ये सवाल
कोलकाता । अरबों रुपए के चिटफंड घोटाला मामले में साक्ष्यों को मिटाने के आरोपित कोलकाता पुलिस आयुक्त राजीव कुमार से मेघालय तीर शिलांग सीबीआई दफ्तर में पूछताछ शुरू हो गई है| शनिवार सुबह 11:30 बजे के करीब कुमार सीबीआई दफ्तर में पहुंचे। उनसे पहले सीबीआई की विशेष टीम शिलांग जा पहुंची थी जिसे राजीव कुमार से पूछताछ करना था। यह टीम दिल्ली से कोलकाता और कोलकाता से शिलांग पहुंची है। राजीव कुमार से पूछताछ शुरू हो गई है। उनका बयान रिकॉर्ड किया जा रहा है। सीबीआई अधिकारियों ने आपराधिक जांच विभाग की मदद से 80-100 सवालों की लिस्ट तैयार की है।

Meghalaya: Kolkata Police Commissioner Rajeev Kumar arrives at the CBI office in Shillong. He will be questioned here today in connection with Saradha chit fund scam. pic.twitter.com/rT3naYZz6E

— ANI (@ANI) February 9, 2019

राजीव कुमार के साथ कोलकाता पुलिस के तीन अन्य आईपीएस अधिकारी भी आए हैं। राजीव कुमार से पूछताछ के लिए डीएसपी तथागत वर्धान भी सीबीआई ऑफिस पहुंच गए हैं। मिजोरम के पूर्व एडवोकेट जनरल और राजीव के वकील बिस्वजीत देव ने भी शनिवार सुबह सीबीआई अधिकारियों से मुलाकात की है। बिस्वजीत राजीव कुमार से पूछताछ के दौरान सीबीआई ऑफिस में ही रुकना चाहते थे लेकिन सीबीआई अधिकारियों ने इस पर आपत्ति की और दोनों के बीच बहस हो गई। बाद में शिलॉन्ग के एसपी ने हस्तक्षेप किया और देव को रुकने की इजाजत दे दी। शिलॉन्ग में सीबीआई ऑफिस के बाहर मेघालय के पुलिसकर्मियों को भारी संख्या में तैनात किया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से कड़े इंतजाम किए गए हैं।

Meghalaya: CBI team from Delhi arrives at the CBI office in Shillong. Kolkata Police Commissioner Rajeev Kumar will be questioned here today in connection with Saradha chit fund scam. pic.twitter.com/Lz8tYXyyhw

— ANI (@ANI) February 9, 2019

उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कोलकाता के पुलिस कमिश्नर को सीबीआई के सामने पेश होने और सारदा चिटफंड घोटाले से जुड़े मामलों की जांच में उसके साथ ”विश्वनीय रूप से” सहयोग करने का निर्देश दिया था। सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में आरोप लगाया था कि सारदा चिटफंड घोटाले की एसआईटी जांच के अगुवा रहे कुमार ने इलेक्ट्रॉनिक सबूतों के साथ छेड़छाड़ की और उन्होंने सीबीआई को जो दस्तावेज सौंपे, उनमें से कुछ में ”छेड़छाड़” की गई थी। शीर्ष अदालत ने ”सभी अनावश्यक विवादों से बचने के लिए” कुमार को शिलांग में सीबीआई के सामने पेश होने का निर्देश दिया था।

कोलकाता बवाल: राजनाथ के फ़ोन के बाद राज्यपाल ने किया DGP और मुख्य सचिव को तलब
नयी दिल्ली। केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी से बात कर राज्य के घटनाक्रम के बारे में जानकारी ली है। गृह मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार श्री त्रिपाठी ने गृह मंत्री को रविवार शाम से जारी घटनाक्रम की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने गृह मंत्री को बताया कि राज्य के पुलिस महानिदेशक और मुख्य सचिव को तलब किया गया है और राज्य में उत्पन्न स्थिति का समाधान करने के लिए तुरंत कदम उठाने को कहा है। उन्होंने यह भी बताया कि राज्य में सीबीआई के वरिष्ठ अधिकारियों के कार्यालय औऱ आवास पर केन्द्रीय पुलिस बल तैनात किए गए हैं ।

सूत्रों ने कहा है कि गृह मंत्रालय को घटनाक्रम से सम्बंधित तथ्यों की जानकारी मिली है औऱ वह राज्य की स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए है। उल्लेखनीय है कि कोलकाता पुलिस आयुक्त राजीव कुमार से शारदा चिटफंड घोटाले में पूछताछ करने गई सीबीआई टीम के अधिकारियों को कोलकाता पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था । इसके बाद सीबीआई और राज्य पुलिस के अधिकारियों के बीच काफी तनातनी हो गई थी ।

इस बीच सीबीआई की तरफ से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सोमवार को इस मामले को शीर्ष अदालत में उठाते हुए इसकी सुनवाई आज ही करने का आग्रह किया लेकिन मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई ने कहा कि ऐसा इतना जरूरी नहीं है कि इस मामले की तुरंत ही सुनवाई हो। श्री मेहता ने आरोप लगाया कि कोलकाता पुलिस आयुक्त इस घोटाले से जुड़े सबूतों को नष्ट कर सकते हैं तो न्यायमूर्ति गोगोई ने कहा कि वह अपने दावे के समर्थन में ऐसा कोई पुख्ता सबूत करें और यदि यह साबित हो जाता है तो श्री कुमार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सीबीआई अधिकारियों की श्री कुमार के खिलाफ की गई कार्रवाई से काफी खफा हैं और वह कल रात से मेट्रो चैनल पर धरना स्थल पर बैठी हैं। उन्होंने आज कहा“ मेरा आंदोलन लोकतंत्र और देश को बचाने के लिए है और जब तक यह मामला सुलझ नहीं जाता तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा।

मुझे इस बात का दुख है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह जिस तरह राज्य का शासन अपने हाथों में लेने की कोशिश कर रहे हैं वह अपने आप में अभूतपूर्व हैं। चूंकि मैंने हाल ही में यूनाईटेड इंड़िया रैली का आयोजन किया था इसी वजह से मुझे निशाना बनाया जा रहा है।आप लोगों ने प्रधानमंत्री के भाषण को देखा है क्या यह भाषा किसी प्रधानमंत्री को शोभा देती है। उन्होंने धमकी भी दी थी। इस पटकथा को श्री मोदी लिख रहे हैं और सीबीआई के जरिए श्री दोभाल इसे क्रियान्वित कर रहे हैं।” उन्होंने कहा“ कोलकाता पुलिस आयुक्त विश्व के बेहतरीन अफसरों में से एक हैं और बिना किसी वारंट के सीबीआई आखिर कैसे कोलकाता पुलिस आयुक्त के घर पर आ सकती है , यह एक संवैधानिक संकट हैं। वे एक समानांतर सरकार चला रहे है और मेरी सभी विपक्षी दलों से अपील है कि वे सभी एक साथ मिलकर काम करे ताकि इस सरकार को सत्ता से बाहर किया जा सके। ”