Kolkata police commissioner – Dainik Bhaskar UP/UK

राजीव कुमार मामले की सुनवाई से जस्टिस राव ने खुद को किया अलग, ये थी वजह
नयी दिल्ली।  उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश एल नागेश्वर राव ने कोलकाता पुलिस आयुक्त राजीव कुमार के खिलाफ दायर अदालत की अवमानना मामले की सुनवाई से बुधवार को खुद को अलग कर लिया।

संबंधित मामला मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई, न्यायमूर्ति राव और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन न्यायमूर्ति राव ने सुनवाई से खुद को अलग कर लिया। न्यायमूर्ति राव ने कहा कि वह एक मामले में राज्य सरकार की ओर से वकील के तौर पर पेश हुए थे, इसलिए वह इस मामले की सुनवाई से खुद को अलग करते हैं।

इसके बाद न्यायमूर्ति गोगोई ने कहा कि मामले की सुनवाई के लिए अब एक नयी बेंच गठित होगी जिसमें न्यायमूर्ति राव नहीं होंगे। इसके साथ ही न्यायालय ने अगली सुनवाई के लिए 27 फरवरी की तारीख मुकर्रर की।

सीबीआई ने दायर की थी अवमानना याचिका

पं. बंगाल के तीनों अफसरों के खिलाफ सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में अवमानना याचिका दाखिल की थी। एजेंसी का तर्क था कि तीनों ने कोर्ट के फैसले में रुकावट डालने की कोशिश की। कोर्ट ने तीनों से जवाब-तलब किया था। पंश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव मलय कुमार डे, डीजीपी वीरेंद्र कुमार और कोलकाता के पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार ने 18 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल करके कहा है कि उन्होंने शारदा मामले की जांच को प्रभावित नहीं किया। तीनों अफसरों ने सुप्रीम कोर्ट में अलग-अलग हलफनामा दाखिल कर बिना शर्त माफी भी मांगी है।

‘पुलिस अफसर धरना मंच पर नहीं गए’

तीनों अफसरों ने अपने हलफनामे में कहा कि ममता बनर्जी के धरना मंच पर कोई भी पुलिस अफसर नहीं गया था। उनका कहना है कि बताए गए समय पर पुलिस अफसर वर्दी में मौजूद नहीं रहे। उन्होंने कोर्ट से कहा कि तीन फरवरी को बगैर किसी दस्तावेज के सीबीआई के अफसर पुलिस कमिश्नर के घर में घुसने की कोशिश कर रहे थे।

राजीव कुमार ने कहा-तीन फरवरी को जांच का फैसला क्यों लिया

राजीव कुमार ने कहा कि आखिर तीन फरवरी को ही शारदा मामले में जांच का फैसला क्यों लिया गया। उनका कहना था कि तीन फरवरी सीबीआई के अंतरिम निदेशक के तौर पर एल नागेश्वर राव का आखिरी दिन था। चार फरवरी को नए निदेशक को सीबीआई का कार्यभार संभालना था। राजीव का सवाल था कि अहम मामले में जांच के लिए नए निदेशक का इंतजार क्यों नहीं किया गया। राजीव ने इसे साजिश करार देते हुए कहा कि एक साल के अंतराल के बाद उन्हें शारदा मामले में नोटिस दिया गया था। उनका कहना था कि सीबीआई ने इस मामले में कोलकाता हाईकोर्ट के निर्देशों की भी अवहेलना की। राजीव कुमार का कहना था कि शारदा मामले से जुड़ा कोई भी साक्ष्य सीधे तौर पर उनकी निगरानी में नहीं था। सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में शिकायत की थी कि राजीव कुमार साक्ष्यों को नष्ट करने की कोशिश में थे।

कोलकाता पुलिस का झूठ उजागर, राजीव कुमार से पूछताछ पर HC ने नहीं दिया था स्थगन आदेश
कोलकाता । अरबों रुपये के सारदा और रोज वैली चिटफंड मामले में साक्ष्यों को मिटाने के आरोपित कोलकाता पुलिस आयुक्त राजीव कुमार को लेकर कोलकाता पुलिस द्वारा बोला गया सबसे बड़े झूठ का पर्दाफाश मंगलवार को हुआ है। रविवार को जिस दिन सीबीआई की टीम ने कुमार के घर पूछताछ करने के लिए छापेमारी की योजना बनाई थी उस दिन पुलिस की ओर से दावा किया गया था कि कलकत्ता उच्च न्यायालय ने किसी भी तरह की पूछताछ पर 13 फरवरी तक के लिए स्थगनादेश लगाया है लेकिन मंगलवार की सुबह पता चला है कि स्थगन आदेश राजीव कुमार से पूछताछ पर नहीं बल्कि 3 अन्य आईपीएस अधिकारियों से पूछताछ पर लगाया गया है।

दरअसल सोमवार को जब कलकत्ता उच्च न्यायालय में न्यायमूर्ति शिव कांत प्रसाद की अदालत में राज्य सरकार की ओर से याचिका लगा कर सीबीआई कार्रवाई के खिलाफ सुनवाई की मांग की गई तब न्यायालय ने प्राथमिक सुनवाई के दौरान राज्य सरकार को फटकार लगाई थी। खास बात यह है कि सुनवाई के दौरान मीडिया को अंदर नहीं रहने दिया गया था| इसलिए क्या बातचीत हुई थी, इसका खुलासा नहीं हो सका था|

लेकिन मंगलवार की सुबह पता चला है कि न्यायमूर्ति ने स्पष्ट किया था कि 13 फरवरी तक लगा हुआ स्थगन आदेश राजीव कुमार के लिए था ही नहीं। 30 नवम्बर को सीबीआई ने सारदा मामले में गठित स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम के सदस्य रहे आईपीएस अर्नव घोष, दिलीप हाजरा, शंकर भट्टाचार्य से पूछताछ के लिए नोटिस भेजा था। न्यायालय ने इन तीनों से पूछताछ पर रोक लगाई थी। सोमवार को जब राज्य सरकार की ओर से याचिका लगाकर राजीव कुमार के बारे में जिक्र किया गया था तब न्यायालय ने राज्य के महाधिवक्ता किशोर दत्त को जमकर फटकार लगाई थी। न्यायमूर्ति ने साफ किया था कि स्थगनादेश का लाभ केवल तीन अधिकारियों के लिए था।

इसे राजीव कुमार के लिए राज्य सरकार कैसे इस्तेमाल कर रही है? इसका जवाब देना होगा। अब मंगलवार यानी आज सुनवाई होनी है तो निश्चित तौर पर माना जा रहा है कि कोलकाता पुलिस की मुश्किलें बढ़ेंगी। उल्लेखनीय है कि रविवार की शाम सीबीआई की टीम कोलकाता के लाउडन स्ट्रीट स्थित राजीव कुमार के आवास पर पूछताछ के लिए गई थी लेकिन कुमार की आवास की सुरक्षा में तैनात डीसी साउथ मिराज खालिद और अन्य पुलिस अधिकारियों ने सीबीआई अधिकारियों का कॉलर पकड़ कर घसीटते हुए हिरासत में ले लिया था। पुलिस की ओर से सफाई दी गई थी कि कलकत्ता उच्च न्यायालय ने राजीव कुमार से पूछताछ पर रोक लगाई है। अब पता चला है कि ऐसी कोई रोक राजीव कुमार के लिए थी ही नहीं।

कोलकाता में सीबीआई दफ्तर की सुरक्षा बढ़ी, सीआरपीएफ की महिला बटालियन भी पहुंची
कोलकाता । सीबीआई और कोलकाता पुलिस के बीच जारी टकराव को देखते हुए सॉल्टलेक सीजीओ कंपलेक्स में स्थित सीबीआई के पूर्वी क्षेत्रीय मुख्यालय की सुरक्षा और अधिक बढ़ा दी गई है। सोमवार सुबह एक कंपनी सीआरपीएफ के अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है जिसमें महिला बटालियन भी शामिल है। सीबीआई सूत्रों के हवाले से इस बारे में बताया गया है कि सोमवार का दिन होने की वजह से सीजीओ कंपलेक्स में महिला कर्मचारी ड्यूटी पर आई हैं। इसके अलावा इस बिल्डिंग में प्रवर्तन निदेशालय का भी पूर्वी क्षेत्रीय मुख्यालय है। वहां भी बड़ी संख्या में महिला कर्मचारी काम करती हैं। इनकी सुरक्षा के लिहाज से ही सीआरपीएफ की महिला बटालियन की तैनाती की गई है।

उल्लेखनीय है कि रविवार शाम जब सीबीआई की टीम कोलकाता पुलिस आयुक्त राजीव कुमार से पूछताछ करने के लिए उनके लाउडन स्ट्रीट स्थित आवास पर जा पहुंची थी तब पुलिस ने एक ओर उन अधिकारियों को हिरासत में लिया था और दूसरी ओर विधाननगर पुलिस कमिश्नरेट की टीम ने सीबीआई के पूर्वी क्षेत्रीय मुख्यालय को पूरी तरह से घेर दिया था। सभी निकासी द्वार पर पुलिस की टीम की तैनाती कर दी गई थी और किसी भी अधिकारी अथवा कर्मचारी को निकलने नहीं दिया जा रहा था। यही हालत निजाम पैलेस स्थित सीबीआई कार्यालय की भी थी। वहां पास में रहने वाले सीबीआई के संयुक्त निदेशक पंकज श्रीवास्तव के घर को भी कोलकाता पुलिस की टीम ने घेर लिया था और किसी को भी बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा था। इसके बाद केंद्रीय गृह सचिव राजीव गौबा के निर्देश पर सभी केंद्रीय कार्यालयों की सुरक्षा सेंट्रल फोर्स के हवाले कर दी गई है। इसके बाद रविवार रात के समय ही जब सीआरपीएफ की टीम सीजीओ कंपलेक्स स्थित सीबीआई के पूर्वी क्षेत्रीय मुख्यालय की सुरक्षा में पहुंची तो हालात को समझते हुए पुलिस की टीम पीछे हट गई थी। सोमवार को और अधिक संख्या में सीआरपीएफ टीम की तैनाती ने स्पष्ट कर दिया है कि यह टकराव जल्द खत्म होने वाला नहीं है।

बंगाल में बढ़ा बवाल : CM ममता को मिला इस दिग्गजों का साथ, सड़को पर कार्यकर्ताओं का विरोध-प्रदर्शन शुरू
राहुल गांधी, मायावती, अखिलेश यादव और चंद्रबाबू नायडू ने फोनकर दिया समर्थन; धरनास्थल पर आ रहे केजरीवाल और तेजस्वी

कोलकाता । अरबों रुपये के चिटफंड घोटाला मामले में साक्ष्यों को मिटाने के आरोपित कोलकाता पुलिस आयुक्त राजीव कुमार पर सीबीआई कार्रवाई के खिलाफ तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी सारी रात धर्ममतल्ला के मेट्रो चैनल के पास धरने पर बैठी रहीं। खास बात यह है कि ठंड के बावजूद उनके धरना मंच के पास लगातार लोगों की भीड़ रातभर बढ़ती रही।

#WATCH West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee continues dharna over CBI issue after a short break early morning. West Bengal CM began the 'Save the Constitution' dharna last night.  #Kolkata pic.twitter.com/DBoS0GC1MJ

— ANI (@ANI) February 4, 2019

जैसे-जैसे रात बढ़ रही थी, लोगों की भीड़ भी बढ़ रही थी। ममता रात भर सोई भी नहीं हैं। भीड़ बढ़ने के बाद वह लोगों को लगातार घर लौटने के लिए अपील करती रहीं लेकिन लोग कहते रहे … दीदी हम लोग नहीं लौटेंगे। ऐसे ही सारी रात बीत गई| ममता अब भी धरने पर बैठी हुई हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के उपाध्यक्ष तेजस्वी यादव सोमवार यानि आज ही कोलकाता पहुंच रहे हैं। वे ममता का समर्थन करने के लिए यहां एकत्रित हुई भीड़ को संबोधित करेंगे।

West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee during 'Save the Constitution' dharna in #Kolkata: A memorandum has been signed by all the opposition parties and it will be submitted to the Election Commission pic.twitter.com/ZfyGSqR23u

— ANI (@ANI) February 4, 2019

तृणमूल सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि धरना मंच से ही आज मुख्यमंत्री किसान और मजदूरों को संबोधित करेंगी। इधर, ममता के निर्देश पर राज्यभर में सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने धरना देने का निर्णय लिया है। राजधानी कोलकाता से हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना में पार्टी कार्यकर्ता धरने पर बैठेंगे। ममता ने साफ कहा है कि आम लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उल्लेखनीय है कि रविवार शाम छह बजे के बाद कोलकाता में सीबीआई और पुलिस के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया था। लाउडन स्ट्रीट में स्थित कोलकाता पुलिस आयुक्त राजीव कुमार के घर करीब 40 से 45 सीबीआई के अधिकारी डीएसपी तथागत वर्धन के नेतृत्व में जा पहुंचे थे।

ये लोग चिटफंड घोटाला मामले में पुलिस आयुक्त से पूछताछ करना चाहते थे लेकिन कुमार के आवास की सुरक्षा में तैनात डीसी साउथ मेराज खालिद और अन्य पुलिस अधिकारियों ने सीबीआई अधिकारियों को पुलिस आयुक्त के घर में नहीं घुसने दिया और उन्हें वापस लौट जाने को कहा। जब देर तक सीबीआई अधिकारी नहीं लौटे तो पुलिस ने कॉलर पकड़ कर घसीटते हुए इन्हें धक्का देकर पुलिस की वैन में डाला और शेक्सपियर सरणी थाना ले गए।

इधर सूचना मिलने के तुरंत बाद ममता बनर्जी कानून व्यवस्था के एडीजी अनुज शर्मा को लेकर राजीव कुमार के घर जा पहुंची थीं। बाद में पुलिस महानिदेशक विरेंद्र कुमार, डीसी डीडी-1 विनीत गोयल और अन्य पुलिस अधिकारी भी कुमार के घर जा पहुंचे जहां उच्च स्तरीय बैठक हुई। वहां से बाहर निकलीं ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के निर्देश पर सीबीआई बदले की कार्रवाई कर रही है ताकि मुझे परेशान किया जा सके।

इसके बाद उन्होंने घोषणा की कि संविधान बचाने के लिए वह धरना देंगी और रात 8:30 बजे के करीब धर्मतल्ला के मेट्रो चैनल के पास जाकर धरने पर बैठ गईं। देखते ही देखते वहां तृणमूल समर्थकों की भारी भीड़ जुट गई। रातभर लोग वहां एकत्रित होते रहे। ममता ठंड के बावजूद एक साल ओढ़कर रातभर धरने पर बैठी रही हैं और अभी भी धरने पर ही हैं। इधर ममता के इस कदम का पूरे देश के विपक्षी नेतृत्व ने स्वागत किया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने फोन कर उन्हें नैतिक समर्थन देने की घोषणा की है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, बसपा प्रमुख मायावती, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, चंद्रबाबू नायडू, तेजस्वी यादव समेत अन्य विपक्षी नेताओं ने फोन कर ममता को इस लड़ाई में साथ देने का आश्वासन दिया है।

चिटफंड कंपनियों का आरबीआई या सेबी से पंजीकृत होना जरूरी

शारदा चिटफंड घोटाले लेकर देश का राजनीतिक माहौल गर्म है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी धरने पर बैठी हैं। आज केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ममता बनर्जी व उनकी राज्य पुलिस के खिलाफ गुहार लगाएगी। इसलिए चिटफंड कंपनी (गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियां) के नियमन को लेकर कानून को जानना जरूरी है। खासकर बंगाल में तो रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने कई कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई भी की है। उल्लेखनीय है कि आरबीआई एक्ट 1934 की धारा 45-1 ए के मुताबिक कोई भी गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनी बिना आरबीआई के पंजीकरण प्रमाण-पत्र के अपने कारोबार की शुरुआत नहीं कर सकती है।

इसके लिए उस कंपनी के पास दो करोड़ रुपये की राशि का होना जरूरी है। हालांकि कुछ कंपनियां जैसे वेंचर कैपिटल फंड, मर्चेंट बैंकिंग कंपनी, स्टॉक ब्रोकिंग कंपनी आरबीआई के अधिकार क्षेत्र से बाहर हैं। लेकिन उन्हें भी सेबी (सिक्यूरिटीज एंड स्टॉक एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया) से अनुमति लेना जरूरी है। गैर बैंकिंग कंपनी या चिटफंड कंपनी को आरबीआई एक्ट के मुताबिक पंजीकरण के लिए कंपनी एक्ट 1956 की धारा के अंतर्गत भी पंजीकृत कराना होगा| उल्लेखनीय है कि आरबीआई के मुताबिक पश्चिम बंगाल में लगभग 200 अवैध कंपनियां काम कर रही हैं। हालांकि आरबीआई को इसकी जानकारी राज्य के ही मुख्य सचिव बासुदेव बनर्जी की अध्यक्षता वाली कमेटी से ही मिली थी। यह जानकारी सीबीआई, सेबी व अन्य देश की एजेंसियों को भी दी गई थी।

बंगाल में तृणमूल समर्थकों मचाया बवाल रोकी ट्रेनें, सड़कें की जाम

केंद्र सरकार द्वारा कथित तौर पर सीबीआई का इस्तेमाल विपक्षी पार्टियों द्वारा किए जाने के खिलाफ रविवार रात से धरने पर बैठी ममता बनर्जी के समर्थन में राज्यभर में सत्तारूढ़ तृणमूल के कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। हालांकि ममता ने स्पष्ट निर्देश दिया था कि किसी भी तरह से लोगों को परेशानी में नहीं डाला जाना चाहिए। उन्होंने साफ कहा था कि तृणमूल समर्थक शांतिपूर्वक तरीके से धरना करेंगे। कहीं भी सड़क और रेल रोकने अथवा लोगों को परेशानी में डालने वाली घटनाएं नहीं होनी चाहिए|

लेकिन उनके निर्देशों को दरकिनार करते हुए सोमवार सुबह से ही तृणमूल समर्थकों ने सड़क जाम करना और ट्रेन सेवा रोकने की शुरुआत कर दी है। सोमवार सुबह हावड़ा के डोमजूर में आमता लोकल को रोक दिया गया है। रेलवे की ओर से मिली जानकारी के अनुसार सुबह 9:00 बजे के करीब आमता से हावड़ा आ रही डाउन आमता हावड़ा लोकल को तृणमूल समर्थकों ने रोक दिया। इसके अलावा बैंडल की ओर से आ रही कई ट्रेनों को भी हावड़ा स्टेशन पर घुसने से पहले बीच में ही रोक दिया गया है। उधर दुर्गापुर में भी तृणमूल के श्रमिक संगठन आईएनटीटीयूसी के समर्थकों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर उतर कर विरोध – प्रदर्शन करते हुए पूरी सड़क को जाम कर दिया है। उत्तर 24 परगना में भी कई सड़कों पर तृणमूल कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू किया है। हावड़ा में भी तृणमूल कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतर कर नारेबाजी और प्रदर्शन शुरू किया है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय से राज्य सरकार की शिकायत करने में जुटी सीबीआई
कोलकाता । कोलकाता पुलिस आयुक्त राजीव कुमार से पूछताछ के लिए उनके घर सीबीआई पूरी टीम समेत पहुंचे। डिप्टी कमिश्नर तथागत वर्धन समेत उनकी पूरी टीम को कॉलर पकड़कर जबरदस्ती खींचते हुए पुलिस की गाड़ी में डालकर थाना ले जाने की घटना की शिकायत सीबीआई केंद्रीय गृह मंत्रालय से करने जा रही है। सीबीआई सूत्रों के हवाले से रविवार शाम इसकी पुष्टि की गई है। बताया गया है कि इसकी पूरी रिपोर्ट तैयार की जा रही है और इसकी शिकायत गृह मंत्रालय से की जा रही है। कोलकाता पुलिस के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए आवश्यक सुरक्षा और अन्य कार्रवाई करने संबंधी छूट की मांग की जाएगी।

pic.twitter.com/PLk0BEfiXL

— Kolkata Police (@KolkataPolice) February 3, 2019

कोलकाता पुलिस आयुक्त के घर पहुंचे सीएम और एडीजी, सीबीआई अफसरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोलकाता पुलिस के आयुक्त राजीव कुमार से पूछताछ करने के लिए उनके लाउडन स्ट्रीट स्थित आवास पर सीबीआई की टीम के पहुंचने की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्य के कानून व्यवस्था के एडीजी अनुज शर्मा पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राजीव कुमार से मुलाकात कर पूरे हालात को समझने की कोशिश की है। सीबीआई की टीम क्यों आई थी, क्या स्थिति है और आगे क्या कुछ किया जा सकता है? इस बारे में चर्चा हुई है। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि कानूनी तौर पर जो भी जायज हो वह करने के लिए पुलिस आयुक्त स्वतंत्र हैं। उधर, सीबीआई अधिकारी तथागत वर्धन समेत तीन अधिकारियों को कोलकाता पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।

http://www.dainikbhaskarup.com/2019/02/03/police-officers-arrested-in-kolkata-5-officers-of-cbi-team-to-arrest-the-commissioner-news/

बताया गया है कि कोलकाता पुलिस मुख्यालय लाल बाजार के गुंडा दमन शाखा ने इन्हें जबरदस्ती पकड़कर खींचते हुए पुलिस की गाड़ी में डाला है और शेक्सपियर सरणी थाना में ले गई है। उधर विधाननगर पुलिस कमिश्नरेट की टीम भारी संख्या में सीजीओ कांप्लेक्स स्थित सीबीआई के पूर्वी क्षेत्रीय मुख्यालय में पहुंचकर पूरे सीबीआई दफ्तर को ही घेर लिया है और किसी को भी बाहर नहीं निकलने दे रहे हैं

पुलिस कमिश्नर की ईमानदारी सवालों से परे- ममता

ममता बनर्जी ने ट्वीट कर कहा कि कोलकाता के पुलिस कमिश्नर दुनिया के सबसे अच्छे ऑफिसर हैं. ममता ने ट्वीट किया, “उनकी ईमानदारी और बहादुरी सवालों से परे है, वह दिन रात काम कर रहे हैं और वह हाल ही में एक दिन की छुट्टी पर थे.”

The Kolkata Police Commissioner is among the best in the world. His integrity, bravery and honesty are unquestioned. He is working 24×7, and was on leave for only one day recently. When you spread lies, the lies
will always remain lies 2/2

— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) February 3, 2019

बीजेपी नेतृत्व पर भड़कते हुए ममता ने कहा कि बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व घटिया किस्म की बदले की राजनीति कर रहा है, ना सिर्फ राजनीतिक पार्टियां उनके निशाने पर है बल्कि वे लोग पुलिस को भी टारगेट कर रहे हैं इस तरह वे पूरी संस्था को बर्बाद करना चाहते हैं. ममता बनर्जी ने कहा कि हम इसकी निंदा करते हैं.

क्या है सारदा चिटफंड

साल 2013 में देश की सुर्खियों में आए सारदा घोटाले में 10 हजार करोड़ रुपये की जालसाजी का आरोप है. जिसके मुताबिक सारदा चिटफंड ग्रुप के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर सुदीप्त सेन ने कई स्कीमों के जरिए बंगाल और उड़िसा के करीब 14 लाख निवेशकों से पैसा जुटाया और उन्हें ठगा. ईडी अब तक सारदा की छह संपत्तियों की कुर्की कर चुका है, जिसकी कीमत 500 करोड़ रुपये है. एक्टर से राजनीतिज्ञ बने तृणमूल कांग्रेस के सांसद मिथुन चक्रवर्ती ब्रांड एंबेस्डर के तौर पर सारदा कंपनी से लिए गए 1.20 करोड़ रुपये पहले ही ईडी को सौंप चुके हैं.