Kota – Dainik Bhaskar UP/UK

कोटा में नहीं थम रहा स्टूडेंट्स का सुसाइड, टेस्ट सीरीज के चक्कर में दो स्टूडेंट्स ने दी जान
कोटा में स्टूडेंट्स के सुसाइड का सिलसिला थम नहीं रहा है। पढ़ाई के प्रेशर में स्टूडेंट्स यहां लगातार जान दे रहे हैं। रविवार को भी दो स्टूडेंट्स ने टेस्ट सीरीज में कम नंबर आने से तंग आकर सुसाइड कर लिया। इसके बाद जिला कलेक्टर ने कोचिंग्स में टेस्ट लेने पर रोक लगा दी है। फिलहाल रोक दो महीने के लिए लगाई गई है। रविवार को 4 घंटे के अंतर पर दो स्टूडेंट्स ने आत्महत्या कर ली थी। इस तरह इस साल जनवरी से 28 अगस्त तक 24 मामले सामने आए हैं। इनमें 13 स्टूडेंट्स को कोटा आए हुए दो-तीन महीने से लेकर एक साल से भी कम समय हुआ था। सात स्टूडेंट्स ने तो डेढ़ महीने से लेकर पांच महीने पहले ही कोचिंग इंस्टीट्यूट में एडमिशन लिया था। इनके अलावा दो मामले सुसाइड की कोशिश के भी सामने आ चुके हैं।

रविवार को 2 बच्चों ने सुसाइड किया; एक छठी मंजिल से कूदा, दूसरे ने फंदा लगाया

एएसपी भगवत सिंह हिंगड़ ने बताया ने रविवार दोपहर को करीब 3 बजे लातूर (महाराष्ट्र) के रहने वाले आविष्कार संभाजी कासले (16) ने कोटा में कोचिंग इंस्टीट्यूट की छठी मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया। स्टूडेंट तलवंडी इलाके में 3 साल से रह रहा था। वह यहां NEET की तैयारी कर रहा था। वह रविवार को रोड नंबर 1 स्थित कोचिंग इंस्टीट्यूट में टेस्ट देने के लिए आया था। रविवार को रात 7 बजे कुन्हाड़ी के लैंडमार्क एरिया में आदर्श (18) अपने कमरे में फंदे से लटका मिला। आदर्श बिहार के रोहितास जिले का रहने वाला था। स्टूडेंट नीट की तैयारी के लिए 4 महीने पहले ही कोटा आया था। यहां लैंडमार्क एरिया में भाई-बहन के साथ फ्लैट लेकर रह रहा था।

खाने के लिए आवाज दी, लेकिन जवाब नहीं मिला

एएसपी ने बताया कि फ्लैट में अलग-अलग तीन कमरे हैं। रविवार को टेस्ट देकर आने के बाद आदर्श अपने कमरे में चला गया था। शाम को 7 बजे उसकी बहन ने उसे खाना खाने के लिए आवाज लगाई, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद उसने कजिन भाई को बुलाया।
दोनों ने काफी देर दरवाजा खटखटाया ,लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद दोनों भाई-बहनों ने दरवाजा तोड़ा। फंदे पर आदर्श को लटका देख दूसरे फ्लैट में रह रहे लोगों को जानकारी दी। इसके बाद उसे फंदे से उतारकर एमबीएस अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसे बचाने के लिए सीपीआर दी गई, लेकिन बचाया नहीं जा सका।

पुलिस ने बताया- शुरुआती जांच में सामने आया है कि आदर्श के कोचिंग संस्थान के टेस्ट में लगातार कम नंबर आ रहे थे। 700 में से वह सिर्फ 250 नंबर तक ही अचीव कर पा रहा था। इसे लेकर वह परेशान था। माना जा रहा है कि इसी के चलते उसने फंदा लगाया। एएसपी ने बताया- अभी तक कोई सुसाइड नोट नही मिला है। पेरेंट्स के आने के बाद कमरे की तलाशी लेंगे।

टेस्ट पर रोक, फिर भी कोचिंग संस्थान बात नहीं मान रहे

कोटा कलेक्टर ओपी बुनकर ने 12 अगस्त को गाइडलाइन जारी कर कोचिंग संचालकों को सख्त हिदायत दी थी कि संडे के दिन कोई टेस्ट नहीं करवाएं जाएं। इसके बावजूद भी टेस्ट को लेकर रविवार के दिन ही दो छात्रों के सुसाइड के मामले सामने आए हैं। घटना के बाद कलेक्टर ओपी बुनकर ने रविवार रात को आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों के अनुसार अब कोई भी कोचिंग संस्थान दो महीने तक बच्चों के टेस्ट नहीं लेगा।

कैसे रोकी जा सकती है सुसाइड?

इस साल 24 सुसाइड, ज्यादातर स्टूडेंट्स कुछ महीने पहले ही कोटा आए थे

कोटा में जनवरी से 10 अगस्त तक सुसाइड के 20 मामले सामने आए हैं। इनमें 13 स्टूडेंट्स को कोटा आए हुए दो-तीन महीने से लेकर एक साल से भी कम समय हुआ था। सात स्टूडेंट्स ने तो डेढ़ महीने से लेकर पांच महीने पहले ही कोचिंग इंस्टीट्यूट में एडमिशन लिया था। इनके अलावा दो मामले सुसाइड की कोशिश के भी सामने आ चुके हैं।

जनवरी: अली राजा ने सुसाइड किया। इसे कोटा आए पांच महीने ही हुए थे।
8 फरवरी: बाड़मेर की कृष्णा और उत्तरप्रदेश के धनेश कुमार ने फांसी लगाई।
12 जून: महाराष्ट्र के 17 साल के भार्गव केशव ने कमरे में फांसी लगा ली। 2 महीने तक कोटा में रहा। JEE की तैयारी कर रहा था।
27 जून: उदयपुर के सलूंबर के रहने वाले मेहुल वैष्णव (18) ने हॉस्टल में फांसी लगाई थी। NEET की कोचिंग कर रहा था।
7 जुलाई: यूपी के रामपुर के बहादुर सिंह (17) फांसी लगाकर सुसाइड किया। JEE की तैयारी कर रहा था।
3 अगस्त: NEET की तैयारी कर रहे यूपी के छात्र मनजोत ने सुसाइड किया था।
4 अगस्त: बिहार के चंपारण के भार्गव मिश्रा ने सुसाइड किया था। JEEकी तैयारी के लिए आया था।
10 अगस्त: यूपी के आजमगढ़ के रहने वाले मनीष प्रजापति (17) ने हॉस्टल में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मनीष 6 महीने पहले ही कोटा आया था और जेईई की तैयारी कर रहा था।
16 अगस्त: बिहार का रहने वाला वाल्मीकि प्रसाद जांगिड़ (18) जुलाई 2022 में कोटा आया था। स्टूडेंट ने कमरे की खिड़की से लटक कर सुसाइड किया था।

28 अगस्त: बिहार के रहने वाले आदर्श और महाराष्ट्र के स्टूडेंट अविष्कार संभाजी ने सुसाइड कर लिया।

कोटा में स्टूडेंट सुसाइड के लिए डबल मैथड चुन रहे:इसमें जिंदा बचने की गुंजाइश न के बराबर, इस साल 20 मौतें; तीन वजहें जिम्मेदार

इंजीनियर-डॉक्टर बनने की चाहत में कोटा में कोचिंग कर रहे बच्चे मौत का सबसे खौफनाक तरीका चुन रहे हैं। संख्या इतनी बढ़ गई है कि लगभग हर महीने दो से ज्यादा सुसाइड केस सामने आ रहे हैं। जनवरी से अब तक एक के बाद एक 20 स्टूडेंट सुसाइड कर चुके हैं।

सियासत : बोले-सिद्धू, कांग्रेस ने देश को दिए 4 गाँधी, भाजपा ने दिए मोदी 3
कोटा: पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू पर मुसीबतो का दौर काम होने का नाम नहीं ले रहा है..  इस पर कांग्रेस नेता  ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर करारा हमला किया है। उन्होंने कहा कि मोदी अंबानी की गोद में बैठे हैं। सिद्धू ने राजस्थान के कोटा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए ये बात कही। सिद्धू ने कहा, ‘कांग्रेस ने हमें 4 गांधी, राजीव गांधी, इंदिरा गांधी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी दिए। बीजेपी ने हमें 3 मोदी, नीरव मोदी, ललित मोदी और अंबानी की गोद में बैठे नरेंद्र मोदी को दिया।’

अपनी चुनावी सभाओं में सिद्धू लगातार पीएम मोदी पर हमले कर रहे हैं। कई बार वो अपने बयानों से विवादों में भी फंस जाते हैं। इससे पहले शनिवार को भी अलवर में रैली को संबोधित करते हुए सिद्धू ने राफेल सौदे को लेकर बीजेपी पर हमला किया।

Navjot Singh Sidhu in Kota, Rajasthan: Congress gave us 4 Gandhis, Rajiv Gandhi, Indira Gandhi, Sonia Gandhi and Rahul Gandhi. BJP gave us 3 Modis, Nirav Modi, Lalit Modi and the one sitting in Ambani’s lap Narendra Modi. #RajasthanElections2018 pic.twitter.com/SP7YDOhcLP

— ANI (@ANI) December 2, 2018

उन्होंने कहा,  ‘आज 500 का करोड़ का प्लेन 1600 करोड़ रुपए में? 1100 करोड़ रुपए किसकी जेब में डाले, अंदर की बात किस के लिए थी? चौकीदार का कुत्ता भी चोर से मिल गया है।’

इससे पहले शुक्रवार को तेलंगाना में प्रचार करने गए सिद्धू ने कहा, ‘हम राहुल गांधी के सिपाही हैं, मेरा नारा है कि बुरे दिन जाने वाले हैं और राहुल गांधी आने वाले हैं और लाल किले पर झंडा फहराने वाले हैं, कोई रोक सके तो रोक ले।’

राजस्थान और तेलंगाना में 7 दिसंबर को वोटिंग होनी है, जबकि 11 दिसंबर को नतीजे आएंगे। सिद्धू अपने पाकिस्तान दौरे को लेकर भी विवाद में हैं। उनकी मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ संबंध सही नहीं होने की खबरें सामने आ रही हैं। हाल ही में सिद्धू ने कहा था कि मेरे कैप्टन राहुल गांधी हैं। उन्होंने जहां जरूरत लगी, मुझे हर जगह भेजा।

सिद्धू के पत्नी ने भी दिखाए बगावती तेवर कहा- कैप्टन नहीं, हम राहुल के सिपाही…

अपने हर बयान से विवाद में आने वाले सिद्धू इस बार अपनी पत्नी नवजोत कौर  के एक वीडियो से विवादों में घिर गए हैं. वीडियो में सिद्धू की पत्नी ने कहा कि सिद्धू मुख्यमंत्री अमरिंदर  के नहीं, राहुल के सिपाही हैं. अपने पति सिद्धू के सुर में सुर मिलाते हुए नवजोत कौर सिद्धू ने यह भी कहा कि उनके पति कांग्रेस की नई पीढ़ी के नेताओं से वास्ता रखते हैं, जो सिर्फ और सिर्फ राहुल गांधी का कहा मानते हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सीएम अमरिंदर सिंह कांग्रेस अध्यक्ष से सिद्धू और उनकी पत्नी की इस ‘अनुशासनहीनता’ की शिकायत कर सकते हैं. वहीं खबरों की माने तो पंजाब में कैबिनेट में जल्द ही फेरबदल होने वाला है. इसे लेकर सीएम अमरिंदर पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी से चर्चा करने वाले हैं. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 10 दिसंबर को चंडीगढ़ एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आने वाले हैं. इस दौरान संभव है सिद्धू का मसला उनके समक्ष उठे.

बता दें कि अपने राहुल गांधी को अपना कैप्टन वाले बयान पर सिद्धू बुरी तरह से घिर गए हैं. इस वजह से उनके ही साथी मंत्री उनके इस्तीफे की मांग कर रहें हैं. मंत्री राजेंदर बाजवा ने कहा कि अगर कैप्टन को सिद्धू नेता नहीं मानते तो मंत्री पद से इस्तीफा दें. कैबिनेट की बैठक होने वाली है जिससे पहले रणनीति बनाने में कैप्टन जुट गए हैं. सूत्रों के मुताबिक सिद्धू को कैबिनेट में रखना है या नहीं, मुख्यमंत्री रविवार को इस पर फैसला कर सकते हैं.

सिद्धू से नाराज पंजाब के तीन मंत्रियों ने उनसे इस्तीफे की मांग की है

पंजाब के मंत्रियों ने कहा है कि यदि सिद्धू अमरिंदर सिंह को अपना कैप्टन नहीं समझते हैं तो उन्हें मुख्यमंत्री की टीम छोड़ देनी चाहिए। मंत्री टीआर बाजवा ने कहा, ‘अगर वह अपने कैप्टन साहब को अपना कप्तान नहीं मानते हैं तो उन्हें इस्तीफा देना चाहिए। बिल्कुल, राहुल जी हमारे भारत के कप्तान हैं, लेकिन पंजाब का कप्तान अमरिंदर सिंह है। सिद्धू साहब एक असाधारण व्यक्ति हैं और आगे एक लंबा करियर है, उन्हें शब्दों को ध्यान से चुनना चाहिए।’

दरअसल, ये विवाद वहां से शुरू हुआ जब करतारपुर कॉरिडोर के आधारशिला समारोह में शामिल होने के लिए सिद्धू पाकिस्तान गए, जबकि मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने उन्हें पाकिस्तान जाने से मना किया था। इस संबंध में जब उनसे सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘आप किस कैप्टन की बात कर रहे हैं। ओह, कैप्टन अमरिंदर सिंह। वे आर्मी कैप्टन हैं। मेरे कैप्टन राहुल गांधी हैं। कैप्टन के कैप्टन भी राहुल गांधी हैं। उन्होंने जहां जरूरत लगी, मुझे हर जगह भेजा।’