krishna janmashtami – Dainik Bhaskar UP/UK

Janmashtami: इस एक्ट्रेस का बेटा बना ‘गोविंदा’ फोड़ी ऐसी दही-हांडी, सोशल मीडिया पर होने लगी तारीफ…
जन्माष्टमी का त्यौहार आते ही माहौल में उमंग छा जाती है. इस दौरान देश के अलग-अलग शहरों के बाजार भी कान्हा की मूर्तियों, झूलों और तरह-तरह के सजावट के सामानों से सराबोर नजर आते हैं. हर कहीं सिर्फ गोविंदा की धूम की गूंज और मस्ती दिखाई देती है. जन्माष्टमी से थोड़े दिन पहले से ही दही हांडी की प्रतियोगिताएं की तैयारियां शुरू हो जाती हैं. बात अगर दही-हांडी की हो और बॉलीवुड का नाम न आए ऐसा तो हो नहीं सकता.

https://instagram.com/p/BnQKarEhh8V/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control

बॉलीवुड की की फिल्मों में दही हांडी पर गाने फिल्माए गए हैं और कई यादगार सीन भी इस पर देखने को मिल जाते हैं. वैसे कई बॉलीवुड स्टार्स की फैमिली और वे खुद जन्माष्टमी के इस जश्न में शरीक होते हैं. हाल ही में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनके बेटा वियान दही हांडी फोड़ता हुआ नजर आ रहा है. वियान अभी छोटे हैं जिसके कारण हांडी तक नहीं पहुंच सकते थे.

https://instagram.com/p/BjCmUiWBNvS/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control

ऐसे में वह किसी के सिप पर बैठकर हांडी फोड़ते हुए दिख रहे हैं. वीडियो में शिल्पा शेट्टी की आवाज भी साफ सुनी जा सकती है. शिल्पा शेट्टी कह रही हैं, ”और जोर से वियान..जोर से मारो.” छह साल के वियान हांडी फोड़ते हुए काफी क्यूट लग रहे हैं. वैसे दही-हांडी फोड़ने के लिए उन्हें काफी मेहनत करना पड़ी जिसे साफ तौर पर वीडियो में देखा सकता है. वियान ने अपने हाथ में नारियल पकड़ा हुआ है और वे उसे कई बार मटकी पर मारते हैं और अंत में मटकी फोड़ने में कामयाह हो जाते हैं.

जन्माष्टमी पर राधा-कृष्ण के दर्शन करने कही भी जाये, लेकिन इन जगहों पर जाना न भूलें, यहाँ होते है….
नई दिल्ली: वृंदावन का नाम सुनते ही हमारा मन प्रफुल्लित हो जाता है। एक अलग ही अलौकिक आनंद की प्राप्ति होती है। हो भी क्यों न आखिरी राधा-कृष्ण की प्रेम भूमि है। जहां हर जगह सिर्फ और सिर्फ राधे-कृष्ण की गूंज ही सुनाई देता है। वृंदावन और मथुरा के कण-कण में भगवान कृष्ण का वास है। जन्माष्टमी में यहां की रौनक देखते ही बनती है। इस बार जन्माष्टमी तो वीकेंड में पढ़ रही है। अगर आप वृंदावन जाना चाहते है तो इन जगहों पर जरुर जाएं। जिससे कि आपको आनंद की प्राप्ति हो।

वृंदावन क्यों है खास?

वृंदावन यू हीं इतना खास नहीं है। इसके पीछे भी एक कहानी छिपी हुई है। एक बार भगवान नारायण ने प्रयागराज को सभी तीर्थों का राजा बना दिया। अत: सभी तीर्थ प्रयागराज को कर देने आते थे। एक बार नारद जी ने प्रयागराज से पूछा ‘क्या वृंदावन भी आपको कर देने आते हैं? इस पर तीर्थराज ने नकारात्मक उत्तर दिया तो नारद जी बोले ‘फिर आप तीर्थराज कैसे हुए? इस बात से दुखी होकर तीर्थराज भगवान विष्णु के पास गए, भगवान ने उनके आने का कारण पूछा।

तीर्थराज बोले, ‘प्रभु! आपने मुझे सभी तीर्थों का राजा बनाया है लेकिन दूसरों की तरह वृंदावन मुझे कर देने क्यों नहीं आते? भगवान ने मुस्कुराते हुए प्रयागराज से कहा, ‘मैंने तुम्हें सभी तीर्थों का राजा बनाया है, अपने घर का नहीं। वृंदावन मेरा घर है और किशोरी जी (राधा) की विहार स्थली। मैं सदा वहीं निवास करता हूं।

बांके बिहारी मंदिर

जन्माष्टमी में सबसे ज्यादा उतस्वन तो बांके बिहारी मंदिर में मनाया जाता है।  यहां भगवान की श्याम रंग की मूर्ति बेहद आकर्षित करती है जिसकी आंखों की चमक दूर से ही दिखती है। इस मूर्ति के बारे में ऐसी पौराणिक मान्यता है कि इसे भगवान कृष्ण ने अपने प्रिय भक्त स्वामी हरिदास को सौंपा था। वह भी तब जब वह भगवान कृष्ण की भक्ति में लीन थे।

https://instagram.com/p/Blj_OHIAjyE/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control

निधिवन

बांके बिहारी मंदिर के बेहद करीब निधिवन है। यहां का वातावण आपको अलग ही नजर आएगा। यहां पर आज भी शाम के बाद किसी भी व्यक्ति को रुकने की मनाही है। इतना ही नहीं यहां के आसपास के दरवाजे बी बंद हो जाते है। माना जाता है कि भगवान कृष्ण यहां पर गोपियों के साथ रासलीला करते है। इसी निधिवन में कान्हा के परम भक्त स्वामी हरिदास उनके साक्षात दर्शन किया करते थे। इसी निधिवन में जो मूर्ति स्वंय प्रकट हुई वह वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में मौजूद है। निधिवन के रहस्य को आजतक कोई भी नहीं समझ सका है।

प्रेम मंदिर

इस मंदिर का नजारा ही अलौकिक होता है। मंदिर में रंग-बिंरगी लाइटे आपका मन मोह लेगी। अंदर भगवान श्री कृष्ण की अद्भुत मूर्ति के दर्शन कर आपको खुद को ध्नय मानेंगें। इस मंदिर का निर्माण जगद्गुरु कृपालु जी महाराज ने किया था। यह 54 एकड़ में फैला हुआ है। इसे बनाने में 1000 आर्टिस्ट के साथ 12 साल लगे थे। इस मंदिर को जन्माष्टमी पर विशेष तौर पर सजाया जाता है।

https://www.facebook.com/photo.php?fbid=571673702999310&set=a.165737823592902&type=3

इस्कॉन टेंपल

यहां पर एक अंग्रेंजो द्वारा बनवाया गया भव्य इस्कॉन टेपंल भी है। जहां पर आपको भारतीय श्रृद्धाओं के साथ-साथ विदेशी श्रृद्धालु भी मिल जाएगे। यहां का वातावरण बहुत ही मनोरम होता है। चारों और सिर्फ हरे रामा..हरे कृष्णा ही सुनाई देता है। यहां आपको काफी शांति महसूस होगी।

बरसाना

बरसाना में प्रभु कृष्ण का बचपन बीता था। इस कस्बे को श्रीकृष्ण की आहलादिनी शक्ति या प्रेमिका राधा रानी की नगरी कहा जाता है। इसका प्रचीन नाम वृषभानपुर और वृहत्सानौ है। बरसाना को ब्रजयात्रा के पड़ाव स्थल के रूप में भी जाना जाता है। यहां राधारानी का मंदिर, राधिकाजी का महल, जयपुर वाला मंदिर के अलावा चित्र-विचित्र शिलाएं देखने योग्य स्थान हैं। इसके अलावा राधागोपाल जी का विशाल मंदिर भी श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण स्थान है।

https://instagram.com/p/BmsOkJtg6G0/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control

अन्य दर्शनीय स्थल

इन मंदिरों के अलावा यहां पर और भी काफी दर्शनीय स्थल है। राधा-दामोदर, श्यामसुंदर, राधा-रमण, गोपेश्वर महादेव मां कात्यायनी, निधिवन, सेवाकुंज, इमलीतला, शृंगारवट, श्रीरंगजी का मंदिर, मीराबाई मंदिर, अष्ट सखी मंदिर आदि है।

आप चाहें तो मथुरा की और भी रुख कर सकते है। या पहले घूमकर यहां आप सकते है।

कैसे पहुंचे

दिल्ली से बस के द्वारा आप सीधे मथुरा पहुंत सकते है। इसके बाद आप यहां से वृंदावन जा सकते है। जिसकी दूरी करीब 15 किलोमीटर है। वृंदावन जाने के लिए आपको मथुरा से टैक्सी, ऑटो आराम से मिल जाएंगे।

अगर आप खुद के ट्रांसपोर्ट से जा रहे है तो सीधे हाइवे पकड़ पहुंच सकते है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि जन्माष्टमी में यहां बहुत अधिक भीड़ होती है। इसलिए खुद के वाहन से जाने से बचें। नहीं तो पार्किंग की समस्या भी हो सकती है या फिर ट्रैफिक में फंस सकते है।

जन्माष्टमी के दिन करें अपने राशिनुसार ये खास उपाय, होगी हर मनोकामना पूरी…
भाद्रपद कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और रविवार का दिन है, लेकिन सप्तमी तिथि आज रात 08:47 तक ही रहेगी, उसके बाद अष्टमी लग जायेगी। चूंकि अष्टमी आज की रात 08:47 पर लगेगी और कल 3 तारीख की शाम 07:20 पर खत्म हो जायेगी। लिहाजा अष्टमी की रात आज ही होगी।

आज जन्माष्टमी का दिन बहुत ही महत्व रखता है। आज का दिन तंत्र-मंत्र और विभिन्न इच्छाओं की पूर्ति के लिए बहुत ही श्रेष्ठ है। आज के दिन कुछ खास उपाय करके आप प्यार, पैसा और शोहरत सब कुछ पा सकते हैं। तो आज के दिन उन सब उपायों को करके कैसे आप आर्थिक संकट से छुटकारा पायेंगे, कैसे आपके जीवन में कभी यश की कमी नहीं होगी, कैसे आपका पैसा आपके पास रूकने लगेगा और आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी, कैसे आपको ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी और कैसे आपके दाम्पत्य संबंध मजबूत और मधुर बनेंगे। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कौन से उपाय करना होगा शुभ।

मेष राशि

अगर आप किसी आर्थिक संकट से परेशान रहते हैं या आप किसी फाइनेंशियल कंडिशन से जूझ रहे हैं, तो आज के दिन राधा-कृष्ण मंदिर में जाकर श्रीकृष्ण जी को अपने हाथों से बनी पीले फूलों की माला अर्पित करें। साथ ही कृष्ण जन्म के समय

शारदातिलक में दिये उनके इस अष्ट दशाक्षर मंत्र का जाप करें-

‘क्लीं कृष्णाय गोविंदाय गोपीजनवल्लभाय स्वाहा।’

आज के दिन भगवान श्री कृष्ण के इस मंत्र का जाप करने से आपके आर्थिक संकट जल्द ही दूर होने लगेंगे और धन लाभ के योग भी बनेंगे।

वृष राशि

अगर आप चाहते हैं कि आपके जीवन में कभी यश की कमी न हो और आपकी तिजोरियां हमेशा भरी रहें, तो इसके लिये आज के दिन श्री कृष्ण मंदिर में जाकर पीले रंग के कपड़े, पीला फल, अनाज और पीले रंग की मिठाई दान करें | साथ ही रात को कृष्ण जन्म के समय उनके इस मंत्र का जाप करें-

‘क्लीं कृष्णाय स्वाहा।’

आज के दिन ऐसा करने से आपके जीवन में कभी यश की कमी नहीं होगी और आपकी तिजोरियां हमेशा भरी रहेंगी।

मिथुन राशि

आपके पास पैसा तो बहुत है, लेकिन पैसा रूकता नहीं है, कहीं न कहीं खर्च हो जाता है और आखिर में जरूरत के समय आपको दूसरों से पैसा उधार मांगना पड़ता है, तो ऐसे में आज के दिन जन्माष्टमी की रात ठीक 12 बजे एकान्त में लाल कपड़े पहनकर बैठें और अपने सामने 10 लक्ष्मी कारक कौडि़यों को, सिंदूर में रंगकर रखें। साथ ही तेल का दीपक जलाएं और उनके इस मंत्र का जाप करें | मंत्र है –

‘गोपीजनवल्लभाय स्वाहा।’

इस मंत्र से 5 माला जाप करें और जाप पूरा होने के बाद पूजन में रखी कौड़ियों को उठाकर अपने धन रखने के स्थान पर या तिजोरी में रख दें| आज के दिन ऐसा करने से आपका पैसा आपके पास रूकने लगेगा और आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी।

कर्क राशि

अगर आप ऐश्वर्य की प्राप्ति करना चाहते हैं और समाज में शोहरत पाना चाहते हैं, तो आज के दिन भगवान श्रीकृष्ण को साबुतदाने अथवा चावल की खीर बनाकर भोग लगाएं। साथ ही संभव हो तो खीर में थोड़ी केसर की पत्तियां भी डालें। इसके अलावा अपने काम की सिद्धि के लिये रात को श्री कृष्ण के इस मंत्र का जाप करें-

‘क्लीं हृषिकेशाय नमः।’

आज के दिन ऐसा करने से आपको ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी और समाज में शोहरत भी मिलेगी।

सिंह राशि

अगर आप लक्ष्मी की कृपा अपने ऊपर बनाये रखना चाहते हैं और जीवन में खूब तरक्की पाना चाहते हैं, तो आज जन्माष्टमी के दिन घर में या किसी बाग में या किसी मन्दिर आदि में केले के दो पौधे लगाएं। साथ ही अपने काम बनाने के लिये रात के समय श्री कृष्ण के इस मंत्र का जाप करें-

‘श्रीं ह्रीं क्लीं कृष्णाय स्वाहा।’

आज के दिन ऐसा करने से आपके ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी और जीवन में आपकी तरक्की होगी।

कन्या राशि

अगर आपकी कोई ऐसी इच्छा है, जो बहुत दिनों से आपके मन में है और उसे आप जल्द से जल्द पूरा करना चाहते हैं, तो आज जन्माष्टमी के दिन शंख में जल भरकर लड्डू गोपाल का अभिषेक करें | साथ ही रात के समय श्री कृष्ण के इस विशेष मंत्र का जाप

करें-

‘श्रीं ह्रीं क्लीं कृष्णाय गोविन्दाय स्वाहा।’

आज के दिन ऐसा करने से आपके मन की इच्छाएं जल्द से जल्द पूरी होगी।

तुला राशि

अगर आप अपने परिवार में सुख-शांति बनाये रखना चाहते हैं और घर के सदस्यों के बीच प्यार बढ़ाना चाहते हैं, तो आज के दिन रात को श्री कृष्ण जन्म के समय विधि-पूर्वक भगवान की पूजा-अर्चना करें और उन्हें माखन मिश्री का भोग लगाएं। साथ ही उनके इस मंत्र का जाप करें-

‘ऊं नमो भगवते नारायणाय|’

आज के दिन ऐसा करने से आपके परिवार में सुख-शांति और प्यार बना रहेगा।

वृश्चिक राशि

अगर आप शत्रु से छुटकारा पाना चाहते हैं या आपको पिछले कुछ समय से कोई व्यक्ति बहुत परेशान कर रहा है तो आज के दिन रात को ठीक 12 बजे साबुत उड़द की काली दाल और चावल के दाने मिलाकर घर के बाहर किसी एकांत जगह पर गड्ढ़े में दबा दें। साथ ही श्री कृष्ण भगवान के इस विशेष मंत्र का जाप करें। मंत्र है-

‘ऊँ नमो भगवते रुक्मिणी वल्लाभाय स्वाहा।’

आज के दिन ऐसा करने से आपको शत्रुओं से जल्द ही छुटकारा मिलेगा।

धनु राशि

अगर आप अपने जीवन में खुशहाली बनाये रखना चाहते हैं, तो आज के दिन पॉजिटिविटी बनाये रखने के लिये भगवान कृष्ण की मूर्ति या तस्वीर के सामने आसन बिछाकर बैठ जायें | साथ ही एक पात्र में केसर और रोली मिलाकर रखें | इसके बाद श्री कृष्ण

के इस मंत्र का जाप करें-

‘ऐं क्लीं कृष्णाय ह्रीं गोविन्दाय श्रीं गोपी जनवल्लभाय स्वाहा सौं।’

आज के दिन इस मंत्र का जाप करने के बाद उस केसर मिश्रित रोली को घर के मंदिर में रख दें और रोज सुबह स्नान आदि के बाद अपनी नाभि व अपने माथे पर उसे लगाएं। ऐसा करने से आपके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।

मकर राशि

अगर आप अपना खुद का कोई बिजनेस करते हैं या नौकरी करते हैं, लेकिन उससे आपको कोई ज्यादा फायदा नहीं हो रहा है, तो अपने बिजनेस और नौकरी में तरक्की के लिये आज जन्माष्टमी के दिन सात कन्याओं को घर में आदरसहित बुलाकर उन्हें खीर खिलाएं, लेकिन कन्याओं को खिलाने से पहले कन्हैया जी को उसका भोग लगाना न भूलें। इसके साथ ही अपने काम में सफलता पाने के लिये आज रात के समय श्री कृष्ण के इस मंत्र का जाप करें-

‘ऊँ क्लीं नमो भगवते नन्दपुत्राय बालादिवपुषे श्यामलाय गोपीजन वल्लभाय स्वाहा।’

आज के दिन ऐसा करने से आपको बिजनेस में या नौकरी में लाभ ही लाभ होगा।

कुंभ राशि

अगर आप किसी से प्रेम करते हैं और अब उसे अपना जीवनसाथी बनाना चाहते हैं, तो आज जन्माष्टमी के दिन मंदिर में जाकर सबसे पहले भगवान श्रीकृष्ण को पीले फूलों की माला पहनाइए और गोले की मिठाई से भोग लगाइए। साथ ही उनके इस मंत्र का जाप

करिये | मंत्र है –

‘ॐ क्लीं ह्रीं श्रीं गोपीजन वल्लभाय स्वाहा |’

आज के दिन ऐसा करने से आपके प्रेम विवाह में आ रही सारी अड़चने जल्द ही दूर हो जायेगी |

मीन राशि

अगर आप अपने दाम्पत्य संबंधों को मजबूत और मधुर बनाना चाहते हैं, तो आज के दिन श्री कृष्ण मंदिर में जाकर दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर भगवान श्री कृष्ण का अभिषेक करें और भगवान को शहद और इलाइची का भोग लगाइए। साथ ही श्री कृष्ण के इस मंत्र का जाप करें। मंत्र है-

‘क्लीं कृष्णाय स्वाहा।’

आज के दिन ऐसा करने से आपके दाम्पत्य संबंध मजबूत और मधुर बनेंगे।