Lakhimpur. – Dainik Bhaskar UP/UK

लखीमपुर : कार की टक्कर से बाइक सवार युवती की मौत
लखीमपुर खीरी। मालपुर सदर कोतवाली क्षेत्र के बन्नी गांव के पास भीरा मार्ग पर कार व बाइक की आमने सामने टक्कर में बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वही चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। भीरा थाना क्षेत्र के गांव भीरा गौसिया मस्जिद निवासी शाहिल अपनी बहन खुशनुमा को लेकर रविवार की सुबह किसी काम से बाइक से लखीमपुर शहर आया था। काम निपटा कर वह करीब एक बजे वापस अपने घर भीरा जा रहे थे। जैसे ही वह कस्बे के आगे बन्नी गांव के पास पहुंचे तभी भीरा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार ऑल्टो कार ने सामने से उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

भीरा पलिया मार्ग पर बन्नी के निकट हुआ हादसा

हादसें में बाइक पर बैठी खुशनुमा 24 की मौके पर ही मौत हो गई। तथा साहिल 19 गम्भीर रूप से घायल हो गया। हादसा देख मौके पर ग्रामीणों व राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची महेवागंज पुलिस ने घायल शाहिल को जिला अस्पताल भिजवाया। तथा शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीँ कार चालक कार छोड़ कर मौके से फरार हो गया। कार को पुलिस ने कब्जे में लिया है। चौकी इंचार्ज दिनेश पाण्डेय ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

लखीमपुर : नया राशन कार्ड न बनने से राशन से वंचित हैं जरूरतमंद
लखीमपुर खीरी। बिजुआ देश भर में लॉकडाउन के समय से गरीबों एवं असहायों को भुखमरी से बचाने के लिए सरकार द्वारा सहायता के रूप में निःशुल्क एवं कम कीमतों पर उपलब्ध कराए जाने वाले राशन का वितरण किया जा रहा है। राशन कार्ड धारक खाद्यान का उठाव कर लाभान्वित भी हो रहे हैं। सामान्य लोगों में मजबूर, रोज कमाने खाने वालों के बीच ऐसे जरूरतमंद लोगों की भी अपार संख्या है जो राशन कार्ड से वंचित हैं। पड़ोस के घरों में राशन की सामग्री आता देख, कार्ड से वंचित लोगों के बीच लगातार असंतोष बढ़ता जा रहा है। फैल रहे असंतोष के वातावरण में कार्ड से वंचित लोग सरकार के कार्य प्रणाली एवं व्यवस्थाओं से क्षुब्धता प्रकट कर रहे हैं।

नए राशन कार्ड न बनने से राशन से वंचित हैं जरूरतमंद

तहसील गोला क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले तमाम गांवों के पात्र लोग नए राशन कार्ड बनवाने के लिए कड़ी मशक्कत कर रहे हैं। लेकिन मशक्कत करने के उपरांत भी उनका राशन कार्ड नहीं बन पा रहा है। लोगों को नया राशन कार्ड बनवाने व पुराने कार्डों में संशोधन के लिए तहसील के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। लोगों को मायूस व निराश होकर तहसील से जाना पड़ता है। बावजूद इसके जिम्मेदार अधिकारी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे रहे हैं। जिसका खामियाजा नया कार्ड बनवाने के लिए आवेदन करने वाले लोगों को भुगतना पड़ रहा है।

भटक रहे पात्र व्यक्ति अपात्र उठा रहे राशन

आवेदक कर्ता प्रतिदिन तहसील के चक्कर लगा रहे हैं। राशन कार्ड न बनने से सैकड़ों गरीब परिवारों को सस्ते खाद्यान्न का लाभ नहीं मिल पा रहा है। गरीब परिवार मजबूरन बाजार से महंगे दामों में गेहूं चावल खरीदने को मजबूर हैं लोगों में कार्ड न बनने से निराशा है।जरूरतमंद राशनकार्ड से वंचित लोगों तक राशन का असर समाज के अंतिम पायदान पर बैठे लोगों के साथ ही अब मध्यम वर्ग में भी इसका सीधा असर देखा जा रहा है।

नहीं मिल रहा शासकीय योजना का लाभ

राशन कार्ड एक जरूरी दस्तावेज है जिसकी अनेक कामों में जरूरत पड़ती है। वहीं नई प्रणाली के अनुसार राशन कार्ड के लिए आवश्यक दस्तावेजों की संख्या भी बढ़ा दी गई है। इन दस्तावेजों को जमा करने के लिए ग्रामीण नागरिकों को बड़े पैमाने पर दिक्कत उठानी पड़ रही है। किंतु फिर भी शासकीय नियम के अनुसार दस्तावेज जमा करने के बावजूद भी सैकड़ों की तादाद ऐसे लाभार्थियों की है जो दस्तावेज जमा करने के बाद भी अपने आप को ठगा महसूस करते हैं।जो लोग नया राशन कार्ड बनवाने की मंशा रखते हैं उनके साथ शासन द्वारा छल किया जा रहा है। सरकार चाहे जितने भी वादे कर ले कि हर परिवार को राशन कार्ड के माध्यम से अनाज मुहैया कराया जा रहा है। तथा विभिन्न शासकीय योजना का लाभ दिलाया जा रहा है यह सारी बातें अब खोखली नजर आने लगी हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाले लोगों में लगभग 90 प्रतिशत लोग राशन कार्ड के माध्यम से मिलने वाली स्कीमों पर निर्भर हैं। किंतु जिस प्रकार से पात्र होने के बावजूद बिना राशन कार्ड वालों की ग्रामीण क्षेत्रों में भरमार है उससे यही बात उभर कर सामने आ रही है कि शासन खुद ही सामान्य जनता को प्रताड़ित करने का काम कर रहा है। क्योंकि राशन कार्ड बनवाने के लिए जिन दस्तावेजों को अनिवार्य किया गया वह सभी दस्तावेज ग्रामीणों ने जमा किए परंतु फिर भी नए राशन कार्ड धारकों के कारण न बन सके। सबसे बड़ी चौंकाने वाली बात यह है कि ग्रामीण क्षेत्रों में कामकाज का प्रबंध न रहने वाले लोगों के खाने के लाले हैं। लेकिन शासन प्रशासन को गरीबों की इन समस्याओं से कोई लेना देना नहीं है।

अपात्र व्यक्तियों को मिल रहा राशन का लाभ

ग्राम पंचायत भदेड़ के ग्राम प्रधान देवेंद्र सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत में लगभग 40 अपात्र व्यक्तियों के राशन कार्ड बने हैं। जो हर माह राशन का लाभ उठा रहे हैं।जिसकी लिखित सूचना पूर्ति निरीक्षक तहसील गोला को छह माह पूर्व दी जा चुकी है। बावजूद इसके अपात्र व्यक्तियों के राशन कार्ड निरस्त नहीं किए गए। ग्राम पंचायत में 45 परिवार ऐसे हैं जो पात्र होते हुए भी राशन कार्ड से वंचित हैं जिन्होंने राशन कार्ड में की जाने वाली पूरी प्रक्रिया पूर्ण कर ली है परंतु फिर भी उनके राशन कार्ड नहीं बन पा रहे हैं। ऐसे में वे बाजार से महंगे दामों पर खाद्यान्न खरीदने को विवश हैं।

क्या कहते हैं क्षेत्र वासी —-

गोधिया निवासी प्रकास पासी ने बताया की अनेक बार ग्राम प्रधान व कोटेदार को कागज दिए गए लेकिन आज तक हमारा राशन कार्ड नहीं बना। हमारा आठ लोगो का परिवार है और हम लोग सभी मजदूरी पर ही नर्भर है फिर भी हमारा राशन कार्ड आज तक नहीं बना।

भदेड निवासी किशोरी लाल गुप्ता पुत्र सुंदर लाल गुप्ता ने बताया कि राशन कार्ड के लिए दर-दर भटक रहा हूं मैंने देखा है कई अपात्र व्यक्ति राशन उठा रहे हैं लेकिन मेरे पात्र होते हुए भी मेरा राशन कार्ड नहीं बन पा रहा है।

बिजुआ निवासी बलराम राही ने बताया कि राशन कार्ड बनवाने के लिए दौड़ते दौड़ते चप्पलें घिस गई लेकिन राशन कार्ड नहीं बन पाया। बहुत से ऐसे अपात्र हैं जो राशन कार्ड का लाभ उठा रहे हैं परंतु मेरे पात्र होते हुए भी कार्ड नहीं बन पा रहा है।

शिवसागर लाल निवासी पिपरा खुर्द ने बताया कि राशन कार्ड के लिए कई बार ऑनलाइन करा कर ग्राम प्रधान से लेकर तहसील तक के कई चक्कर लगाए लेकिन राशन कार्ड नहीं बन पाया अब हम बूढ़े हो गए लगता है राशन कार्ड बनेगा ही नहीं।

लखीमपुर : निजी और सरकारी बस अड्डे पर ARTO ने दी दस्तक, फैलाई जागरूकता
लखीमपुर खीरी। होली पर्व के मद्देनजर शासन के निर्देश पर एआरटीओ (प्रवर्तन) रमेश कुमार चौबे ने जिले के सभी राजकीय, निजी क्षेत्र के बस स्टेशन पर दस्तक देकर जागरूकता मुहिम चलाई। एआरटीओ रमेश कुमार चौबे ने वाहन स्वामियों, चालक, परिचालक से संवाद किया। उन्होंने निर्देश दिए कि होली के पर्व के दौरान निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं। सवारियों को बैठाते एवं उतारते समय सतर्कता एवं सावधानी बरतें। सभी चालक परिचालक यात्रियों से सम्मानजनक तरीके से बेहतर व्यवहार पेश आए। उन्होंने निर्देश दिया कि यात्रियों से अनुमन्य किराया ही लिया जाए। निर्धारित किराए से ज्यादा वसूलने पर संबंधित वाहन स्वामी एवं स्टाफ पर सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

एआरटीओ ने चालक, परिचालकों, यात्रियों से किया संवाद, सतर्कता, सावधानी से करे यात्रा

एआरटीओ ने बसों में सवार यात्रियों से भी संवाद करते हुए सुरक्षित यात्रा करने की सलाह दी। यदि अनुमन्य किराए से कोई भी ज्यादा किराए की मांग करें तो बस पर दिए गए नंबरों, प्रशासन एवं उन्हें तत्काल सूचित करें। इस दौरान उन्होंने अपना सीयूजी नंबर भी यात्रियों से साझा किया। प्रशासन आपको सुरक्षित यात्रा कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। एआरटीओ ने यात्रियों को होली की शुभकामनाएं देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

लखीमपुर : अवैध तमंचा के साथ आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार
लखीमपुर । खीरी थाना पसग के अंतर्गत पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि गोबिंदापुर नहर के किनारे एक व्यक्ति कच्चे रास्ते से जसमढी की ओर किसी अपराध के उद्देश्य से आ रहा है जिसके पास देसी तमंचा है सूचना के आधार पर पुलिस वाले गोविंदा पुर नहर की तरफ पहुंचे थोड़ी देर इंतजार करने के बाद एक संदिग्ध व्यक्ति आता दिखाई दिया।

जो पुलिस वालों को देखकर गन्ने के खेत में छिपने की कोशिश करने लगा इस दौरान पुलिस वालों ने दबिश देकर उस व्यक्ति को पकड़ लिया जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास एक देसी तमंचा 12 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम सुनील उम्र 25 वर्ष पुत्र बालकिशन मवैया पिहानी जिला हरदोई बताया है।

लखीमपुर : सीएमओ-एसीएमओ ने चार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण
लखीमपुर खीरी। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले की जमीनी हकीकत जानने के लिए सीएमओ और एसीएमओ द्वारा चार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान व्यवस्थाओं को और बेहतर करने और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। होली के त्यौहार के दृष्टिगत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर व्यवस्थाओं को लेकर या निरीक्षण किया गया। एसीएमओ डॉ. बी सी पंत ने बताया कि सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता द्वारा मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले की जमीनी हकीकत जानने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भीरा और मैलानी सहित गोला और बांकेगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान मेले में दी जा रही औषधियों दवाइयों को भी चेक किया गया। वहीं मरीजों से मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी भी की गई।

दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने को लेकर सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर औषधि भंडारण का भी निरीक्षण किया गया। इसके बाद सभी जगह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। इसी दौरान मैलानी पीएचसी पर पानी भराव की समस्या को लेकर पीएचसी प्रभारी को नगर पालिका ईओ से वार्तालाप कर समस्या को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए। इसके बाद गोला सीएचसी पर बन रहे 20 बैठ के निर्माणाधीन डीटीएचसी का निरीक्षण किया गया। वहीं पर मरीजों के लिए पानी की उपयुक्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों के बैठने के लिए व्यापक व्यवस्था सहित दवाओं की उपयुक्त व्यवस्था रखने के निर्देश प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारियों को दिए गए हैं।

इसी के साथ साथ होली के दृष्टिगत सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर दवाओं की उपलब्धता और व्यवस्थाओं को लेकर भी सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता द्वारा सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी दशा में त्यौहार के दृष्टिगत आने वाले किसी भी मरीज को उपचार दिया जाए इसी के साथ-साथ विषम परिस्थितियों में होने वाले सड़क हादसों के मरीजों को भी उपचार देने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।