Lakhimpur district industry brothers – Dainik Bhaskar UP/UK

लखीमपुर जिला उद्योग बंधु : उद्यमियों की समस्याओं का समय से कराएं निस्तारण- डीएम
लखीमपुर खीरी। कलेक्ट्रेट में जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने की। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनपद के उद्यमियों, व्यापारियों एवं निर्यातकों से संबंधित जो भी समस्याएं आएं उनका निस्तारण समय से किया जाए। बैठक का संचालन उपायुक्त उद्योग संजय सिंह ने किया।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि उद्यमियों की समस्याओं का निस्तारण करना शासन की शीर्ष प्राथमिकता है। समस्याओं के तत्परतापूर्वक निदान से उद्यमियों में प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ता है। व्यापारियों द्वारा उठाई समस्याओं के निदान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। डीएम ने निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित आवेदनों के संदर्भ में संबंधित विभागों से पूछताछ कर कारण जाना एवं जल्द ही निस्तारण के निर्देश दिए। उद्यमियों अपनी समस्या के संबंध में प्रशासन को जानकारी देकर निदान करा सकते हैं।

एसपी गणेश प्रसाद साहा ने उद्यमियों की सुरक्षा के संबंध में विस्तृत जानकारी हासिल की। कभी भी किसी भी उद्यमी को सुरक्षा दृष्टिकोण से कोई भी सूचना या सहायता की आवश्यकता महसूस हो वह निसंकोच उनके मोबाइल पर बात कर उपलब्ध करा कर निदान पा सकता है। सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने बैठक की आवश्यकता व प्रासंगिकता पर विस्तार से अपने विचार व्यक्त किए। उद्यमियों के हर समस्या के निदान हेतु प्रशासन तत्पर है। उपायुक्त उद्योग संजय सिंह ने गत बैठक में हुए निर्णयों के अनुपालन की जानकारी दी। बैठक में निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित आवेदन पत्रों, विभाग द्वारा संचालित पीएम रोजगार सृजन कार्यक्रम, एमवाईएसवाई, ओडीओपी वित्तपोषण सहित रोजगारपरक योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। बैठक की शुरुआत में उपायुक्त (उद्योग) संजय सिंह ने गत बैठक में लिए गए निर्णय की अद्यतन प्रगति बताइ।

17 सितंबर को होगा पीएम विश्वकर्मा योजना की शुरुआत

सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने उद्यमियों को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 17 सितंबर को पीएम विश्वकर्मा योजना का शुभारंभ होगा। योजना के तहत पारंपरिक शिल्पकारो, कारीगरों को उनके व्यवसाय व रोजगार को बढ़ावा देने के लिए कार्य किया जाएगा। योजना के लाभ के लिए पीएम विश्वकर्मा पोर्टल पर गत 25 अगस्त से आनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। इस योजना के तहत जनपद का लक्ष्य 1800 है। योजना का लाभ लेने के लिए संबंधित पारंपरिक कारीगर एवं शिल्पकार CSC के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल-https://pmvishwakarma.gov.in/ पर पंजीकरण 25 अगस्त से 16 सितंबर तक होगा।

उद्यमी मित्र से टेलीफोन से प्राप्त करें उद्यम निवेश एमओयू के संबंध में जानकारी

उद्योग बंधु की बैठक में उपायुक्त उद्योग संजय सिंह ने बताया कि जिले के उद्यमी उद्यम प्रोत्साहन स्कीम, निवेश एवं एम यू के संबंध में उद्यमी मित्र वर्तिका सक्सेना के मोबाइल नंबर 9151803986 पर किसी भी कार्य दिवस में प्रातः 10 बजे से शाम 05 बजे के बीच संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।