landing happened – Dainik Bhaskar UP/UK

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा बयान, कहा- राहुलयान की 20 साल से न तो लॉन्चिंग हुई, और न ही लैंडिंग हो पाई
रामदेवरा । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- चंद्रयान की लॉन्चिंग और लैंडिंग तो सफलतापूर्वक हो गई, लेकिन राहुलयान की 20 साल से न तो लॉन्चिंग हो पाई है न ही लैंडिंग हो पाई है। ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल की रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान भ्रष्टाचार के मामले में नंबर एक पर है। राजस्थान में पेपर लीक हो रहे हैं। सीएम गहलोत जिस गाड़ी की ड्राइविंग सीट पर बैठे हैं, उसका क्लच और एक्सेलरेटर कोई और दबा रहा है। राजनाथ सोमवार को रामदेवरा में भाजपा की तीसरी परिवर्तन संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखाने से पहले सभा को संबोधित करते हुए यह बातें कहीं। यह यात्रा जोधपुर संभाग में 20 दिन में 51 विधानसभा क्षेत्रों में जाएगी।

हॉलीवुड फिल्मों के बजट से भी कम में सफलता

5-5 परमाणु परीक्षण इसी भूमि पर हुए हैं। यह भूमि कई मायनों में गौरव बढ़ाने वाली है। 1998 में भारत ने जो छलांग परमाणु परीक्षण कर लगाई थी। उसी तरह की छलांग 23 अगस्त को चंद्रयान-3 ने चांद पर उतरकर लगाई है। भारत चांद पर तो पहुंच गया है। अब 15 लाख किलोमीटर की दूरी तय कर हम आदित्य-L1 से सूर्य की तरफ जा रहे हैं। हॉलीवुड फिल्मों से भी कम बजट में ये काम हमारे वैज्ञानिकों ने किए हैं।

नाम बड़े और दर्शन छोटे

पीएम नरेंद्र मोदी को हटाने के लिए 28 दल एक साथ आए हैं। इस गठबंधन के हालात ऐसे हैं कि नाम बड़े और दर्शन छोटे। इन्हीं के गठबंधन के लोग सनातन धर्म को चोट पहुंचा रहे हैं। कांग्रेस चुप है। राहुल, प्रियंका और सोनिया गांधी इस पर क्यों कुछ नहीं बोल रहे हैं। सनातन धर्म का न कोई जन्म है, न अंत है।

2027 तक हमारी अर्थव्यवस्था टॉप 3 में होगी

2014 में हमारी अर्थव्यवस्था 10वें स्थान पर थी। अब 9 साल बाद भारत अर्थव्यवस्था में 5वें स्थान पर आ गया है। 2027 तक भारत की अर्थव्यवस्था टॉप 3 में होगी। जब हम लोगों की 2014 में सरकार बनी तब 18 हजार गांवों में बिजली नहीं थी। डेढ़ साल में हमारी सरकार ने बिजली पहुंचाने का काम किया है।

जनधन खाते से पैसे सीधे अकाउंट में जाते हैं, जिससे भ्रष्टाचार के रास्ते बंद हो गए हैं। दिल्ली से निकला पूरा पैसा लोगों के पास जाता है। गरीब कल्याण हमारा मंत्र, मिशन है।

पूरी दुनिया कान खोलकर सुनती है

भारत अब कमजोर नहीं बल्कि ताकतवर देश है। अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पहले हमारी बात नहीं सुनी जाती थी, लेकिन आज जब भारत बोलता है तो पूरी दुनिया कान खोलकर सुनती है। भारत की प्रतिष्ठा पूरी दुनिया में बढ़ी है। कोरोना के समय हमारे वैज्ञानिकों ने वैक्सीन बनाई। आज भारत की स्थिति वैक्सीन के मामले में ऐसी बन गई कि दुनिया के 100 देशों को भारत ने वैक्सीन भेजी।

जनता खुद आकलन करे

56 महीने में 10 लाख मुकदमे हुए हैं। 7650 निर्दोष लोगों की हत्या राजस्थान में हुई है। राजस्थान जैसे हालात कहीं नहीं हैं। 2 लाख में से 31 हजार मामले दुष्कर्म के हैं। छोटी बच्चियों के साथ दुष्कर्म किया गया है। जोधपुर में पूरे परिवार की हत्या हुई है। उदयपुर में जो हुआ, वो भी सभी को याद है। यह यात्रा परिवर्तन का शंखनाद है। कांग्रेस और भाजपा के शासन का लोग खुद आकलन करें कि पहले क्या माहौल था और अब क्या माहौल है।

वसुंधरा बोलीं- यह सरकार बहरी और गूंगी

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमारे देश की धाक पूरे विश्व में जमाई है। देश में गरीबी कम की है। लोगों के जीवन में खुशहाली आई है। राम मंदिर का निर्माण करने का काम मोदी सरकार ने किया है। राजस्थान में 2018 में कांग्रेस झांसा देकर सरकार में आई।

उंगलियों पर गिनकर 10 दिन में कर्जा माफ करने की बात कही, लेकिन किया नहीं। आज राजस्थान में कानून और सरकार नाम की कोई चीज नहीं रही। रोज हत्या, गैंगवार, गैंगरेप, लूट की वारदात हो रही है। महिला अत्याचार में राजस्थान एक नंबर पर है। ये सरकार बहरी और गूंगी है।

गजेंद्र ने कहा- राजस्थान भ्रष्टाचार, माफिया राज में पहले नंबर पर

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के लोग कभी भगवान राम के अस्तित्व को नकारते हैं, कभी रामसेतु के अस्तित्व को नकारते हैं, कभी राम मंदिर निर्माण में बाधा उत्पन्न करते हैं। ‘भारत तेरे टुकड़े होंगे’ नारा लगाने वाले कन्हैया कुमार को इन्होंने स्टार प्रचारक बनाया है। इन्होंने अलवर के 400 साल पुराने मंदिर को टुकड़े-टुकड़े करने का पाप किया है। कांग्रेस सरकार के काल में अलगाववादी ताकतों के हौसले बुलंद हुए हैं। यही कारण है कि उदयपुर में कन्हैयालाल की हत्या की गई।

लाखों युवाओं के सपने रौंदे: सीपी जोशी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा- मैं इतना कहूंगा कि ‘लूट सके तो लूट ले’ ये गहलोत सरकार का राज है। साढ़े चार साल तक कांग्रेस ने भ्रष्टाचार का तांडव मचाया। लाखों युवाओं के सपने रौंदने का काम किया। किसानों का कर्ज माफ नहीं किया।

राठौड़ बोले- जनता सीएम को कुर्सी से उखाड़ फेंकेगी

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि यह वतनपरस्तों की जमीन है, लेकिन यहां अभी एक परिवार का कब्जा है। शाले मोहम्मद मंत्री बने, भाई प्रधान बने, प्रमुख बने, उनकी सरपरस्ती में जिस तरह लूट की बात चली वो चिंता की बात है।

भ्रम फैलाती है कांग्रेस: मेघवाल

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा- कांग्रेस भ्रम फैलाती है कि बीजेपी आएगी तो आरक्षण समाप्त कर देगी। भाजपा ने कभी आरक्षण समाप्त करने की बात नहीं कही। कांग्रेस नेता दूसरी बात कहते हैं कि भाजपा संविधान को खत्म कर देगी। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने पीएम बनने के बाद संविधान को नमन किया था। ये उस संविधान को खत्म करने की बात कह रहे हैं।

शाह बोले-कांग्रेस सनातन धर्म का अपमान कर रही:ये जितना बोलेंगे, उतना कम होते जाएंगे; 2024 में दूरबीन से दिखाई नहीं देंगे

भाजपा की दूसरी परिवर्तन यात्रा आज बेणेश्वर धाम से रवाना हुई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी दिखाने से पहले सभा को संबोधित किया।

कांग्रेस का मतलब लूट-भ्रष्टाचार, अत्याचार और कुशासन; भाजपा की ‘परिवर्तन संकल्प यात्रा’ रवाना

राजस्थान में बीजेपी की ‘परिवर्तन संकल्प यात्रा’ शनिवार को सवाई माधोपुर से रवाना हो गई। इस यात्रा को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हरी झंडी दिखाई। वह खुद कुछ किलोमीटर तक रथ पर सवार होकर यात्रा में चले।