Latest india tour of australia 2018 19 News – Dainik Bhaskar UP/UK

IND. vs AUS: मार्श के शतक पर भारी पड़ी विराट और धोनी की पारी, भारत ने 6 विकेट से जीता मैच
एडिलेड। कप्तान विराट कोहली(104) की शानदार शतकीय पारी और पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के बेहतरीन नाबाद अर्धशतक(55) की बदौलत भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरे एकदिनी में 6 विकेट से हराकर तीन मैचों की शृंखला में 1-1 की बराबरी कर ली है। ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 298 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने 49.2 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 299 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलिया ने पहला एकदिनी 34 रन से जीता था।

299 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को रोहित शर्मा और शिखर धवन ने अच्छी शुरुआत दिलाई। खासकर धवन कुछ ज्यादा ही आक्रामक हाथ दिखाए। पहले विकेट के लिए दोनों ने 47 रनों की साझेदारी की। धवन 28 गेंदों पर 32 रन बनाकर जेसन बेहेरेन्डोरफ का शिकार बने। बेहेरेन्डोरफ ने उस्मान ख्वाजा के हाथों कैच कराकर धवन की पारी का अंत किया। इसके बाद कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा ने भारतीय पारी को 100 के पार पहुंचाया। इन दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 54 रनों की साझेदारी की। 101 के कुल स्कोर पर रोहित 43 रन बनाकर मार्कस स्टॉयनिश की गेंद पर हैंड्सकॉम्ब को कैच दे बैठे।

कोहली ने इसके बाद अंबाती रायडू के साथ मिलकर भारत का स्कोर 150 के पार पहुंचाया। 159 के कुल स्कोर पर रायडू 24 रन बनाकर मैक्सवेल की गेंद पर स्टॉयनिश को कैच दे बैठे। कोहली ने रायडू के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 58 रनों की साझेदारी की। रायडू के आउट होने के बाद महेन्द्र सिंह धोनी मैदान पर उतरे। उन्होंने कोहली के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 82 रनों की साझेदारी की।

इस दौरान कोहली ने अपना शतक भी पूरा किया। शतक बनाने के बाद कोहली 242 के कुल स्कोर पर झाय रिचर्ड्सन की गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल को कैच दे बैठे। कोहली ने 104 रनों की शानदार पारी खेली। इसके बाद पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी(नाबाद 55) और दिनेश कार्तिक(नाबाद 25) ने पांचवें विकेट के लिए नाबाद 57 रनों की साझेदारी कर भारतीय टीम को 6 विकेट से जीत दिला दी। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से बेहेरेन्डोरफ, झाय रिचर्ड्सन, मार्कस स्टॉयनिश और ग्लेन मैक्सवेल ने 1-1 विकेट लिया।

इससे पहले, शॉन मार्श(131) के बेहतरीन शतकीय पारी और ग्लेन मैक्सवेल के 37 गेंदों पर बनाए गए 48 रनों की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे एकदिवसीय मैच में भारत के सामने 299 रनों का लक्ष्य रखा है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट के नुकसान पर 298 रन बनाए।

भारत की तरफ से भुवनेश्वर कुमार ने चार, मोहम्मद शमी ने तीन और रवीन्द्र जडेजा ने 1 विकेट लिया। इस मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जबकि विराट कोहली ने अपनी टीम में एक बदलाव किया। मोहम्मद सिराज को टीम में शामिल किया गया है। सिराज ने इस मैच से अपने एकदिनी अंतरराष्ट्रीय कैरियर की शुरुआत की।

महिलाओं पर कॉमेंट्स: राहुल और पंड्या पर पड़ेगी भारी, दो वनडे मैचों के बैन की सिफारिश
अभी कुछ दिल पहले  हाल ही में एक टीवी शो कॉफी विद करण  में महिलाओ  के खिलाफ की गईं अभद्र  टिप्पणियों को लेकर विवादों में घिरे टीम इंडिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पंड्या और ओपनिंग बल्लेबाज केएल राहुल की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। बीसीसीआई में नियुक्त प्रशासनिक समिति (CoA) के प्रमुख विनोद राय ने दोनों खिलाड़ियों पर दो-दो वनडे मैचों के बैन की सिफारिश की है। प्रशासनिक समिति की दूसरी सदस्य डायना इडुल्जी ने इस मामले को बीसीसीआई की लीगल सेल के पास भेज दिया है।

सोशल मीडिया पर हुई आलोचना

पंड्या के कॉमेंट के बाद सोशल मीडिया पर उनकी खूब आलोचना हुई थी और इसके बाद उन्होंने बुधवार को टि्वटर पर माफी भी मांगी थी। बीसीसीआई ने भी दोनों खिलाड़ियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। दोनों खिलाड़ियों को जवाब देने के लिए 24 घंटे का समय दिया गया था। ‘कॉफी विद करण’ टीवी शो पर पंड्या की टिप्पणियों की काफी आलोचनाएं हुई जिन्हें ‘सेक्सिस्ट’ करार दिया गया।

दोनों खिलाड़ियों ने अपने जवाब में बोर्ड और प्रशासनिक समिति (CoA) से माफी मांगी थी। खिलाड़ियों के जवाब पर प्रतिक्रिया देते हुए विनोद राय ने कहा, ‘मैं हार्दिक के स्पष्टीकरण से सहमत नहीं हूं और मैंने दोनों खिलाड़ियों पर दो मैचों के प्रतिबंध की सिफारिश की है। हालांकि जब डायना इस मामले पर अपनी हरी झंडी देंगी, तभी इस पर अंतिम निर्णय हो सकेगा।’ टीम इंडिया को शनिवार से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलनी हैं। दोनों खिलाड़ी इस सीरीज के लिए टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया में मौजूद हैं।

राय ने कहा

‘डायना इडुल्जी ने इस मामले पर कानूनी राय मांगी है कि क्या इन दोनों खिलाड़ियों को बैन किया जा सकता है। अगर वह इसे मंजूरी देती हैं, तो फिर इस निर्णय लिया जाएगा। जहां तक मेरा सवाल है ये टिप्पणियां मूर्खतापूर्ण हैं, खराब और अस्वीकार्य हैं।’

इससे पहले मामले के तूल पकड़ने के बाद हार्दिक पंड्या ने ट्विटर पर अपना पक्ष रखते हुए माफी मांगी थी। उन्होंने इस ट्वीट में लिखा था, ‘ईमानदारी से कहूं तो, मैं शो की प्रकृति के साथ भावनाओं में बह गया। मैं किसी भी तरीके से किसी की भी भावनाओं को आहत या किसी का अनादर नहीं करना चाहता था।’ शो पर पंड्या ने कई महिलाओं से अपने संबंधों को बढ़ा चढ़ाकर बताया था और यह भी कहा था कि वह अपने माता पिता से भी इसके बारे में काफी खुले हुए हैं। यह पूछने पर कि वह क्लब में महिलाओं के नाम क्यों नहीं पूछते तो पंड्या ने कहा, ‘मैं उन्हें (महिलाओं) देखना चाहता हूं कि उनकी चाल ढाल कैसी है। मैं थोड़ा ऐसा ही हूं इसलिए मुझे यह देखना होता है कि वे कैसा बर्ताव करेंगी।’