Latest uttar pradesh News – Dainik Bhaskar UP/UK
टिक-टॉक पर लड़कियों की फोटो खींचकर अश्लील भोजपुरी गाने संग किया वायरल फिर..
‘टिक-टॉक’ पर लड़कियों का फर्जी अश्लील वीडियो बनाकर बदनाम करने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ‘टिक-टॉक’ कंपनी को भी नोटिस जारी किया गया है।
रौनापार थाना क्षेत्र के महुला गांव निवासी पंकज साहनी पुत्र सीताराम साहनी बलिया कल्याणपुर स्थित अपने मामा राहुल की शादी में गया था। उसी दौरान उसने दो लड़कियों का फोटो मोबाइल से खींच लिया और बाद में मोनिका कुमारी नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर फोटो को अपने फोटो के साथ मिलाकर अश्लील भोजपुर गाने को जोड़ते हुए ‘टिक-टॉक’ वीडियो बना लिया। वीडियो को उसने फर्जी फेसबुक आईडी के जरिये शेयर कर दिया। इस मामले में दोनों लड़कियों के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी। शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर साइबर सेल की मदद से जांच कराई। जांच में मामला सही पाये जाने पर पुलिस ने आरोपी को बनकट बाजार के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक प्रो. त्रिवेणी सिंह ने बताया कि आरोपी ‘टिक-टॉक’के जरिये अश्लील फोटो व वीडियो बनाकर लड़कियों को बदनाम कर रहा था। उसके खिलाफ कार्रवाई के साथ ही ‘टिक-टॉक’ कम्पनी को भी नोटिस जारी की गयी है कि वे आखिरे अपने प्लेटफार्म का इस तरह गलत इस्तेमाल कैसे होने दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि ‘टिक-टॉक’पर कोई अपना फोटो बनाता या शेयर करता है अपराध नहीं है लेकिन अगर दूसरे का फोटो प्रयोग करता है अथवा पोलोग्राफी करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
पूर्वांचल में कांग्रेस पर गरजे PM मोदी, कहा- चोरों को सही जगह ले जाएगा चौकीदार
गाजीपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार दोपहर अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में पहुंचे। बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री जैसे ही विशेष विमान से उतरे वहां पहले से मौजूद प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका गर्मजोशी से आगे बढ़कर पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इसके बाद कतारबद्ध होकर प्रदेश के मंत्री, महापौर मृदुला जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष अपराजिता सोनकर, भाजपा विधायक पिंडरा डाॅ. अवधेश सिंह, पार्टी पदाधिकारियों के साथ एडीजी वाराणसी जोन, मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल, जिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह, एसएसपी आनन्द कुलकर्णी सहित प्रशासनिक अफसरों ने उनका स्वागत किया। यहां मुख्यमंत्री से थोड़ी देर औपचारिक बातचीत के बाद प्रधानमंत्री वायुसेना के विशेष हेलिकाप्टर से मुख्यमंत्री और राज्यपाल के साथ गाजीपुर के लिए रवाना हो गये।
रैली के दौरान किसानों की कर्जमाफी के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी ने सारा लोन माफ करने के नाम पर लोगों से वोट लिए थे लेकिन कर्ज सिर्फ 800 लोगों का ही माफ किया गया। यही नहीं सरकार बनने के बाद कर्ज लेने वाले तमाम गरीब किसानों के पीछे पुलिस लगा दी गई, जिससे कि कर्ज का भुगतान करने के लिए उनपर दबाव बनाया जा सके। पीएम ने कहा कि तत्काल राजनीतिक लाभ के लिए फैसलों से देश की समस्या का समाधान नहीं होता।
कर्जमाफी वोट चुराने को कांग्रेस का लॉलीपॉप: मोदी
पीएम ने कहा कि 2009 चुनाव से पहले लॉलीपॉप देने वाले लोगों ने देश भर में कर्जमाफी का वादा किया था और इसी मुद्दे पर सरकार भी बनी। लेकिन चुनाव के बाद सरकार ने लोगों को भुला दिया। जिस समय कांग्रेस ने यह वादा किया, उस वक्त 6 लाख करोड़ का कुल कर्ज किसानों पर था और सरकार बनने के बाद किसानों की आंख में धूल झोंकते हुए सिर्फ 60 हजार करोड़ का कर्ज माफ किया गया। इतना ही नहीं, इन सभी लोगों में 35 लाख ऐसे लोगों की कर्जमाफी हो गई जो किसान थे ही नहीं। पीएम ने कहा कि इस कर्जमाफी का कोई प्रमाण पत्र लाखों किसानों को नहीं दिया गया, जिसके कारण इन किसानों को बाद में ब्याज समेत कर्ज के पैसे वापस करने पड़े और ऐसे किसान दोबारा कर्ज लेने के लायक नहीं रहे। ऐसे में आपसे अनुरोध है कि आप कांग्रेस की सरकारों से सतर्क रहें।
‘सिफारिश लागू होती तो कर्जदार ना होता किसान’
पीएम ने कहा कि कांग्रेस ने स्वामीनाथन कमीशन की सिफारिश को लागू नहीं किया, लेकिन अगर 11 साल पहले इन सिफारिशों को लागू किया जाता तो आज हमारे देश का किसान कर्जदार ही नहीं होता। मोदी ने कहा कि इस कमीशन की सिफारिश को बीजेपी ने लागू किया और किसानों को लागत से डेढ़ गुने मूल्य का समर्थन मूल्य दिया गया। ऐसे कई काम बीते चार साल में हुए हैं। पीएम ने कहा कि किसान की फसल से लेकर उद्योग के विकास के लिए सरकार कई काम कर रही है। साथ ही पूर्वांचल की कनेक्टिविटी को लेकर कई योजनाओं पर काम हो रहा है।
कनेक्टिविटी बढ़ने से बदलेगी पूर्वांचल की तस्वीर: PM
गाजीपुर को दी सौगातों पर चर्चा करते हुए पीएम ने कहा, ‘मैंने पिछले गाजीपुर दौरे में ताड़ीघाट-गाजीपुर-मऊ रेल रोड पुल का शिलान्यास किया था जो कि जल्द तैयार हो जाएगा। इसके अलावा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भी तेज गति से काम किया जा रहा है। बीते साढ़े चार साल में रेलवे के विकास के तमाम काम हुए हैं और पूर्वांचल में जब यह काम पूरे होंगे तो यहां कि तस्वीर बदल जाएगी।’ पीएम ने कहा कि जलमार्ग और रोड रेल कनेक्टिविटी बढ़ने के बाद यह क्षेत्र औद्योगिक विकास का गढ़ बनेगा।
मोदी के कार्यक्रम में अपना दल और भासपा न​हीं हुए शामिल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सहयोगी दल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी और अपना दल शामिल नहीं हुए। प्रधानमंत्री मोदी राजा सुहेलदेव की याद में डाक टिकट जारी कर अनेक विकास योजनाओं की आधारशिला या शिलान्यास करने आए हैं।
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि जब तक पिछड़ों के लिए 27 फीसदी आरक्षण का बंटवारा नहीं हो जाता वह भाजपा के किसी कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे।
ओमप्रकाश का आरोप है कि महाराजा सुहेलदेव का नाम आमंत्रण पत्र में गलत छपा है इसलिए वह कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। वैसे भी भाजपा के कार्यक्रम में वह शामिल नहीं होते हैं। वह अपनी पार्टी का आंदोलन चलाते हैं और उसी में शामिल होते हैं।
कार्यक्रम में राजभर समाज के वरिष्ठ नेता और सांसद हरिनारायण राजभर और योगी सरकार में मंत्री अनिल राजभर विशेष रूप से शामिल रहे। कार्यक्रम में हरिनारायण राजभर ने सुहेलदेव जी की वीर गाथा उल्लेख किया कार्यक्रम में अपना दल भी नहीं शामिल हुआ।श्री राजभर ने प्रधानमंत्री को आश्वस्त किया कि राजभरों के वोट के लिये उन्हें किसी और की ओर नहीं देखना पड़ेगा।