LGBT community – Dainik Bhaskar UP/UK

LGBT समुदाय के दो युवकों से गैंगरेप, दरिंदगी पर उतरे 5 लड़के, पुलिस की गिरफ्त में तीन
नई दिल्ली के शकरपुर इलाके में LGBT समुदाय के दो बांग्लादेशी युवकों के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि मंगलवार की रात में पांच लड़कों ने बांग्लादेशी नागरिकों को पार्क में ले जाकर उनके साथ गलत काम किया।

दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान देवाशीष वर्मा (20), सुरजीत (21) और आर्यन (20) के रूप में हुई है। सभी शकरपुर इलाके के रहने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों बांग्लादेशी युवक गे कपल हैं। इनमें एक दिल्ली में रहकर पढ़ाई करता है। वहीं दूसरा बांग्लादेश से घूमने के लिए दिल्ली आया था। एक गे डेटिंग ऐप पर दोनों की मुलाकात हुई थी।

शारीरिक संबंध बनाने की जिद करने लगा आरोपी

मंगलवार को दोनों रामलीला देखने के लिए गए थे। देर रात लौटने के दौरान दिल्ली में रह रहे युवक को उसका एक पुराना साथी मिला, जो घटना का मुख्य आरोपी बताया जा रहा है। वह भी गे समुदाय से जुड़ा है। आरोपी को जब पता चला कि दोनों बांग्लादेशी युवक गे कपल हैं, तो वह उनके साथ शारीरिक संबंध बनाने की जिद करने लगा। इस बीच आरोपी ने अपने चार और दोस्तों को भी बुला लिया। बांग्लादेशी गे कपल ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और पार्क में ले जाकर गलत काम किया। बुधवार की रात में बांग्लादेशी युवकों ने शकरपुर थाने में आरोपी युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने खंगाले CCTV फुटेज

इसके बाद दिल्ली पुलिस ने आरोपी लड़कों की तलाश में 20 पुलिसकर्मियों की एक टीम बनाई। पुलिस ने आसपास के करीब 50 CCTV कैमरों की फुटेज को खंगाला और LGBT समुदाय से जुड़े कई लोगों से पूछताछ की। इसके बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

SC ने सेम-सेक्स मैरिज को कानूनी मान्यता देने से किया इंकार

सेम सेक्स मैरिज को कानूनी मान्यता देने से सुप्रीम कोर्ट ने इनकार कर दिया है। मंगलवार यानी 17 अक्टूबर को 5 जजों की संविधान पीठ ने कहा कि कोर्ट स्पेशल मैरिज एक्ट में बदलाव नहीं कर सकता। कोर्ट सिर्फ कानून की व्याख्या कर उसे लागू करा सकता है।

अफसर पर लगा रेप का आरोप

दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग के डिप्टी डायरेक्टर पर नाबालिग लड़की से रेप करने का आरोप लगा है। लड़की इस अफसर के दोस्त की बेटी है, जिसे वह नवंबर 2020 में दोस्त की मौत के बाद अपने घर ले आया था। पुलिस ने बताया कि इस अधिकारी ने जनवरी 2021 तक कई बार नाबालिग का यौन शोषण किया। जब वह प्रेग्नेंट हो गई तो आरोपी की पत्नी ने उसे अबॉर्शन पिल्स दीं।