Lions Club Kshitij – Dainik Bhaskar UP/UK

जौनपुर : लायंस क्लब क्षितिज ने मनाया भारतीय नववर्ष अभिनदंन-भव्य डांडिया महोत्सव
जौनपुर में लायंस क्लब क्षितिज द्वारा हिन्दी नववर्ष व चैत्र नवरात्रि के अवसर पर भव्य डांडिया महोत्सव का आयोजन शहर के एक लॉन में किया गया, जिसमें शहर के तमाम गणमान्य लोगों ने शिरकत कर हिन्दू नववर्ष व डांडिया महोत्सव का आनंद लिया। कार्यक्रम की शुरुआत लायन संजय गुप्ता दवारा माँ की आरती गाकर व विशिष्ट अतिथि लायंस क्लब इंटरनेशनल 321E के उप मंडलाध्यक्ष लायन सौरभ कांत जी व राजुल श्रीवास्तव, संस्थाध्यक्ष जय कृष्ण साहू , जोन चेयरपर्सन दिलीप सिंह, सचिव प्रदीप सिंह, अजीत सोनकर, विष्णु सहाय आदि ने मां दुर्गा की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया।

संस्थापक अध्यक्ष शशांक सिंह रानू ने आए हुए सभी अतिथियों को भारतीय नव वर्ष की बधाई व शुभकामनाएं देकर स्वागत अभिनन्दन किया और हिन्दी नव वर्ष कार्यक्रम को आगे आने वाले वर्षों में अधिक से अधिक संस्थाओं से मनाने का आश्वासन लिया। तत्पश्चात वृंदावन से आई राधा कृष्ण की झांकी व वृंदावन के फूलों की होली से लोगो का मन मोह लिया।

इसके साथ ही संस्था की अध्यक्षा एकता साहू, नीतू सिंह, अर्चना सिंह, सुषमा सोनकर के साथ सभी महिलाओं द्वारा माँ दुर्गा के चरणो में पुष्प व फल अर्पित कर जन कल्याण के लिए प्रार्थना की व भव्य डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में पारुल नंदा जी द्वारा गाए भजनों व देवी गीतों ने समा बांध दिया व सभी श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री श्री गिरीश चंद्र यादव जी (खेल व युवा कल्याण) ने कहा कि लायंस क्लब क्षितिज ने बहुत ही कम समय में सेवा और सामाजिक कार्यो में बढ़-चढ़ हिस्सा लेकर समाज में अपना अलग स्थान बनाया है।

इसके साथ ही उन्होंने क्लब के इसी तरह आगे बढ़ने की मंगल कामना की। विशिष्ट अतिथि डॉ क्षितिज शर्मा ने कहा कि मै जब भी इस संस्था में आता हूँ, सदस्यों को एक नई ऊर्जा से भरा हुआ पाता हूँ और जितने कम समय में इस संस्था ने पूरे डिस्ट्रिक के ८४ क्लब्स के बीच में अपना अलग स्थान बनाया है वह काबिलेतारीफ है। विशिष्ट अतिथि लायंस क्लब के उप मंडल अध्यक्ष सी.ए. सौरभ कांत जी ने कहा कि जो सेवा भाव और समर्पण कि भावना लायंस क्लब क्षितिज के सदस्यों अंदर दिखाई देती है वह आज तक मैंने किसी भी अन्य क्लबों में नहीं देखा।

इस संस्था ने आगे और अच्छा करने के लिए सभी क्लबों के लोगो को प्रेरित किया।समारोह के अंत में डांडिया में प्रतिभाग किये लोगो को अवार्ड दिए गए। जिसमे बेस्ट कपल डांस के लिए विशाल बरनवाल और एकता बरनवाल को व बेस्ट मेल डांस के लिए विवेक सेठी को प्रथम व अभीताश गुप्ता को द्वितीय पुरस्कार व बेस्ट फीमेल डांस के लिए डॉ.प्रिया सिंह को प्रथम पुरस्कार व दीपशिखा चौरसिया को द्वितीय पुरस्कार दिया गया।

इसी क्रम में बेस्ट ड्रेसअप मेल के लिए आशीष सिंह को व बेस्ट ड्रेसअप फीमेल के लिए आकांक्षा द्विवेदी को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन संजय गुप्ता व अवनींद्र तिवारी ने किया। अंत में लायंस क्लब क्षितिज के अध्यक्ष जय कृष्ण साहू ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ बी एस उपाध्याय,आशीष गुप्ता, नन्दलाल यादव ब्रम्हेश शुक्ला, डॉ. रजनीकांत द्विवेदी, विवेक सिंह, अश्वनी श्रीवास्तव, निशा कांत द्विवेदी, शिवेन्द्र सेठ, सुनील जायसवाल, सुनील कुमार कनौजिया, विनय बरौतिया, वैभव श्रीवास्तव, संजय जायसवाल, सर्वेश।

जौनपुर : लायंस क्लब क्षितिज ने दिलाई 7 मार्च को मतदान करने की शपथ
जौनपुर।  समाज सेवा क्षेत्र की अग्रणी संस्था लायंस क्लब क्षितिज ने सभी को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें लोगों को 7 मार्च को होने वाले चुनाव में अधिक से अधिक संख्या में बूथों पर पहुंचकर मतदान करने के लिए लोगों में उत्साह भरा गया। इस अवसर पर स्वीप कोऑर्डिनेटर ने बताया कि मतदान का प्रतिशत गांव की अपेक्षा शहरों में कम है अतः शहरी मतदाता इस बार इस प्रतिशत को बढ़ाने के लिए अधिक से अधिक घरों से निकलकर मतदान करें और आसपास के लोगों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करें।

हमारे जनपद जौनपुर का मतदान 70% या उससे अधिक हो जाता हैं तो हमारे जौनपुर का नाम उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान पर होगा इसी कड़ी में मुस्तफा जी ने सभी को शपथ दिलाई कि 7 मार्च को होने वाले मतदान में हम सब इस महापर्व के सहभागी बने और अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें लायंस क्लब क्षितिज के अध्यक्ष लायन जय कृष्ण साहू जैकी ने आए हुए सभी लोगों का अभिवादन किया व आगे होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की तथा अगले 7 मार्च तक इस मतदाता जागरूकता अभियान को लगातार चलाने का आश्वासन दिया व कई बूथों पर मतदाता जागरूकता सेल्फी प्वाइंट लगाने का वादा भी किया।

इस अवसर पर लायंस क्लब क्षितिज के निवर्तमान अध्यक्ष व जोन चेयर पर्सन लायन दिलीप सिंह ने कहा कि आप सभी समाज के विभिन्न क्षेत्रों से आते हैं अतः आप समाज को मतदान के लिए जागरूक करें। आप अपने आसपास के लोगों को अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने के लिए प्रेरित करें।क्योंकि हमारे सारे पर्व प्रतिवर्ष आते हैं लेकिन यह महापर्व केवल 5 वर्षों में एक बार ही मनाने का मौका मिलता है।

अतः 7 मार्च के इस महापर्व को आप सभी ऐतिहासिक बनाने में अपनी भरपूर सहभागिता दे।संस्थापक अध्यक्ष लायन शशांक सिंह रानू ने भी सभी को मतदान के लिए प्रेरित किया व कहा कि आप अपने मनपसंद प्रत्याशी व सरकार को मत अवश्य दें। अपना प्रतिनिधि चुनने में जनता स्वयं जिम्मेदार होती है। इसलिए लोकतांत्रिक प्रणाली में मतदान का विशेष महत्व है। मतदाता देश के विकास की एक अहम कड़ी होता है। जो देश या प्रदेश की कमान अपने द्वारा चुने गए प्रतिनिधि के हाथों में सौंपता है। इस प्रकार एक सही प्रतिनिधि का चयन करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति में मतदान को लेकर जागरूक होना अनिवार्य है।

कार्यक्रम का संचालन कर रहे सचिव प्रदीप सिंह ने कहा भारत एक लोकतांत्रिक देश है। जिसका अर्थ यह है कि यहां की सरकार लोकतंत्र के नियमों के आधार पर चुनी जाती है। लोकतंत्र के नियमों में 5 वर्षों में एक बार ही चुनाव किया जाता है। 5 वर्षों में एक बार होने वाले इस चुनाव में विशेष भूमिका हम सभी नागरिकों की होती है और हमारा एक एक वोट हमारे मनपसंद की पार्टी या नेता का चुनाव करता है।

अतः अपने मत को बेकार मत जाने दे अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें और आसपास के लोगों को भी किसी भी तरह से समझा-बुझाकर पोलिंग बूथ तक जरूर लेकर जाएं जिससे इस राष्ट्रीय पर्व को धूमधाम से संपन्न किया जा सके।

इस मतदाता जागरूकता अभियान में चेयर पर्सन चेतना साहू, अर्चना सिंह, सचिव नीतू सिंह, कोषाध्यक्ष अजीत सोनकर, सुषमा सोनकर, विष्णु सहाय, सीमा सहाय, अतुल सिंह,आराधना सिंह, सर्वेश जयसवाल, नीलम जयसवाल, धर्मेंद्र सेठ, किरण सेठ, संजय गुप्ता, आशीष सिंह, डॉक्टर प्रिया सिंह, जगन्नाथ मोदनवाल शुड्डू, दिलीप जायसवाल, बबिता जायसवाल, शिवेंद्र सेठ, आशीष मौर्य, वंशिका, अतुल चतुर्वेदी, विशाल बर्नवाल, एकता बर्नवाल, संजय जयसवाल, दीपशिखा, सुनील जायसवाल, देवानंद, शिल्की श्रीवास्तव, वैभव श्रीवास्तव, राजीव गुप्ता संजय बैंकर, दीपक साहू, चांदनी साहू, डॉ प्रशांत द्विवेदी, डॉ आकांक्षा द्विवेदी, ज्योति जयसवाल आदि लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई वह अपने-अपने क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने का वादा किया।